पर्यावरण संरक्षण का संदेश: दिमनी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृहद वृक्षारोपण मुरैना/अम्बाह पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने और क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से आज दिमनी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ता हनुमंत सिंह तोमर थोगापुरा के नेतृत्व में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न छायादार एवं फलदार पौधे रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर मानव अधिकार सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह तोमर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का मुख्य आधार हैं। वर्तमान समय में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए। वरिष्ठ जनों एवं कार्यकर्ताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति वृक्षारोपण अभियान में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से: अनूप सिंह तोमर सुभाष सिंह तोमर श्यामवीर सिंह तोमर रामू सिंह तोमर रविन्द्र सिंह तोमर जितेंद्र सोनी बृजेश अग्रवाल शत्रुघ्न सिंह तोमर सतीश सिंह तोमर सहभागिता करते हुए सभी समस्त कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण सुरक्षा की शपथ ली और रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल करने का दायित्व संभाला।
पर्यावरण संरक्षण का संदेश: दिमनी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृहद वृक्षारोपण मुरैना/अम्बाह पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने और क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से आज दिमनी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ता हनुमंत सिंह तोमर थोगापुरा के नेतृत्व में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न छायादार एवं फलदार पौधे रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर मानव अधिकार सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह तोमर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का मुख्य आधार हैं। वर्तमान समय में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए। वरिष्ठ जनों एवं कार्यकर्ताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति वृक्षारोपण अभियान में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से: अनूप सिंह तोमर सुभाष सिंह तोमर श्यामवीर सिंह तोमर रामू सिंह तोमर रविन्द्र सिंह तोमर जितेंद्र सोनी बृजेश अग्रवाल शत्रुघ्न सिंह तोमर सतीश सिंह तोमर सहभागिता करते हुए सभी समस्त कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण सुरक्षा की शपथ ली और रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल करने का दायित्व संभाला।
- राजाखेड़ा में रास्ते को लेकर दो पक्षों में खूनी झगड़ा, हाट मैदान वार्ड 6 में लाठी-डंडे चले, 3 घायल, एक की हालत गंभीर, धौलपुर रेफर आम रास्ता निकालने को लेकर हुआ विवाद, एक पक्ष ने रास्ता रोका तो दूसरे पक्ष ने किया हमला, घायलों को राजाखेड़ा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, एक गंभीर घायल को धौलपुर जिला अस्पताल रेफर, पुलिस मौके पर, थाने में दी तहरीर, जांच शुरू धौलपुर जिले के राजाखेड़ा कस्बे के हार्ड मैदान, वार्ड नंबर 6 में रास्ते को लेकर दो पक्षों में जमकर झगड़ा हो गया। झगड़े में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। आज सुबह एक पक्ष द्वारा रास्ते पर निकलने को लेकर विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। तीन घायल, एक गंभीर इस झगड़े में तीन लोग घायल* हुए हैं। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर झगड़ा शांत कराया और घायलों को राजाखेड़ा के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। अस्पताल के *डॉ. रतीराम ने बताया, "तीन लोग चोटिल अवस्था में लाए गए थे। दो को मामूली चोट है, प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। एक व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट है, उसे धौलपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों की पहचान मुरारी पुत्र प्रताप उम्र 24 वर्ष वार्ड नंबर हाट मैदान निवासी राजाखेड़, विनोद पुत्र चरण सिंह उम्र 30 साल हॉट मैदान, छोटू पुत्र प्रताप सिंह उम्र 20 वर्ष, के रूप में हुई हे थानाधिकारी वीर सिंह ने बताया, "हार्ड मैदान वार्ड 6 में रास्ते को लेकर झगड़े की सूचना मिली है। तीन लोगों के घायल होने की जानकारी है। एक की हालत गंभीर है। दोनों पक्षों से तहरीर ली जा रही है। मामला दर्ज कर जांच की जाएगी। राजाखेड़ा में रास्ते को लेकर दो पक्षों में खूनी झगड़ा, हाट मैदान वार्ड 6 में लाठी-डंडे चले, 3 घायल, एक की हालत गंभीर, धौलपुर रेफर आम रास्ता निकालने को लेकर हुआ विवाद, एक पक्ष ने रास्ता रोका तो दूसरे पक्ष ने किया हमला, घायलों को राजाखेड़ा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, एक गंभीर घायल को धौलपुर जिला अस्पताल रेफर, पुलिस मौके पर, थाने में दी तहरीर, जांच शुरू धौलपुर जिले के राजाखेड़ा कस्बे के हार्ड मैदान, वार्ड नंबर 6 में रास्ते को लेकर दो पक्षों में जमकर झगड़ा हो गया। झगड़े में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। आज सुबह एक पक्ष द्वारा रास्ते पर निकलने को लेकर विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। तीन घायल, एक गंभीर इस झगड़े में तीन लोग घायल* हुए हैं। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर झगड़ा शांत कराया और घायलों को राजाखेड़ा के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। अस्पताल के *डॉ. रतीराम ने बताया, "तीन लोग चोटिल अवस्था में लाए गए थे। दो को मामूली चोट है, प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। एक व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट है, उसे धौलपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों की पहचान मुरारी पुत्र प्रताप उम्र 24 वर्ष वार्ड नंबर हाट मैदान निवासी राजाखेड़, विनोद पुत्र चरण सिंह उम्र 30 साल हॉट मैदान, छोटू पुत्र प्रताप सिंह उम्र 20 वर्ष, के रूप में हुई हे थानाधिकारी वीर सिंह ने बताया, "हार्ड मैदान वार्ड 6 में रास्ते को लेकर झगड़े की सूचना मिली है। तीन लोगों के घायल होने की जानकारी है। एक की हालत गंभीर है। दोनों पक्षों से तहरीर ली जा रही है। मामला दर्ज कर जांच की जाएगी।1
- Post by Mukesh Painter1
- आगरा ब्रेकिंग!!! सवर्ण समाज ने खैरागढ़ में आर्थिक आरक्षण व यूजीसी बिल को संशोधन को लेकर किया विरोध प्रदर्शन खेरागढ़ कस्बे में सवर्ण समाज ने किया प्रदर्शन खेरागढ़ कस्बे में डाक बंगला से शुरू हुआ प्रदर्शन एसडीएम कार्यालय पर हुआ समाप्त एसडीएम खेरागढ़ नरेंद्र गंगवार को सवर्ण समाज ने सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन आर्थिक रूप से आरक्षण व यूजीसी बिल में संशोधन को लेकर एसडीएम खेरागढ़ को सोपा गया ज्ञापन खेरागढ़ में यूजीसी व आर्थिक आरक्षण को लेकर किये गए प्रदर्शन में सैकड़ो की संख्या में सवर्ण समाज के प्रबुद्ध जन रहे मौजूद...1
- फतेहाबाद मेले में व्यवस्थाओं पर उठे सवाल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो फतेहाबाद में ब्लॉक के बराबर आयोजित मेले की व्यवस्थाओं को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मेले में कथित तौर पर अव्यवस्थाएं और असुविधाएं दिखाई जाने का दावा किया जा रहा है। वीडियो को कुछ यूट्यूब चैनलों, इंस्टाग्राम आईडी और फेसबुक यूजर्स द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद अब सवाल उठ रहा है कि आखिर मेला प्रबंधन और पुलिस-प्रशासन इस ओर कब ध्यान देगा? एक तरफ मेला प्रबंधन की ओर से मेले में लोगों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं और सुविधाएं उपलब्ध होने का दावा किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर वायरल वीडियो में कुछ अलग ही तस्वीर दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। आखिर वायरल वीडियो में दिखाई जा रही स्थिति की सच्चाई क्या है? क्या वास्तव में मेले में व्यवस्थाओं की कमी है या फिर वीडियो को किसी दूसरे संदर्भ में पेश किया जा रहा है? इन तमाम सवालों का जवाब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने मेला प्रबंधन और प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। देखिए वायरल वीडियो में क्या दिखाई दे रहा है और क्या है पूरे मामले की असलियत—लाइव वीडियो में। एक यूट्यूब और इंस्टाग्राम और फेसबुक यूजर अंक प्रदान करते हुए नजर आया1
- धौलपुर जिले के प्रसिद्ध सैंपऊ महादेव मंदिर के रास्ते की बदहाली पर भड़के युवा समाजसेवी करन परमार, प्रसिद्ध सैंपऊ महादेव मंदिर के रास्ते की बदहाली पर भड़के युवा समाजसेवी करन परमार,साथियों संग दी वोट बहिष्कार की चेतावनीसैंपऊ (धौलपुर)।विश्व प्रसिद्ध और ऐतिहासिक धार्मिक आस्था के केंद्र सैंपऊ महादेव मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कई वर्षों से पसरी बदहाली को लेकर स्थानीय युवाओं का आक्रोश फूट पड़ा है। क्षेत्र के अग्रणी युवा समाजसेवी करन परमार ने अपने प्रमुख सहयोगियों हर्ष शर्मा, राजवीर कुशवाह, अनिल कुशवाहा, सतीश गुर्जर और लोकेश परमार सहित कई युवा साथियों के साथ मंदिर मार्ग और परिसर का दौरा किया। इस दौरान टीम ने व्यवस्थाओं पर गहरी नाराजगी जताते हुए स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को आड़े हाथों लिया।नालियां तक नहीं बनीं, सड़कें जर्जर: करन परमार और टीम ने दिखाई जमीनी हकीकतधार्मिक स्थल का मुआयना करते हुए समाजसेवी करन परमार, हर्ष शर्मा और राजवीर कुशवाह ने सड़कों और जल निकासी की दयनीय स्थिति को रेखांकित किया। युवाओं ने प्रशासनिक दावों की पोल खोलते हुए कहा, "पिछले कई वर्षों से यहाँ की सड़कों की हालत बद से बदतर हो चुकी है। सड़कों पर गहरे गड्ढे हैं और सबसे शर्मनाक बात यह है कि यहाँ जल निकासी के लिए नालियां तक नहीं बनाई गई हैं। नालियां न होने के कारण घरों और रास्तों का गंदा पानी सीधे सड़कों पर फैल रहा है। दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं और शिवभक्तों को इस कीचड़ और गंदगी के बीच से गुजरना पड़ता है, जो इस पवित्र धाम का घोर अपमान है।""प्रशासन और जनप्रतिनिधि सब अंधे बने बैठे हैं"अनिल कुशवाहा, सतीश गुर्जर और लोकेश परमार ने भी रोष व्यक्त करते हुए कहा कि धौलपुर जिला प्रशासन, सैंपऊ स्थानीय प्रशासन और क्षेत्र के तमाम बड़े जनप्रतिनिधि समय-समय पर इस विश्व प्रसिद्ध मंदिर में दर्शन करने आते हैं। वीआईपी दौरों के समय बड़ी-बड़ी बातें की जाती हैं, लेकिन यहाँ की धरातलीय बदहाली और बुनियादी सुविधाओं का यह अभाव किसी को दिखाई नहीं देता। करन परमार ने तीखे शब्दों में कहा, "यहाँ आने वाले सभी जिम्मेदार अधिकारी और नेता अंधों की तरह इस गंभीर समस्या को अनदेखा कर रहे हैं। जनता की बुनियादी सुविधाओं से इन्हें कोई सरोकार नहीं रह गया है।"मांग पूरी न होने पर 'वोट बहिष्कार' का सीधा ऐलानकरन परमार और उनकी पूरी युवा टीम ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए साफ किया है कि अब केवल खोखले आश्वासनों से काम नहीं चलेगा। टीम ने सीधा संकेत देते हुए चेतावनी दी, "यदि आने वाले समय में सैंपऊ महादेव मंदिर क्षेत्र की स्थिति में सुधार नहीं किया गया, सड़कों का पुनर्निर्माण और पक्की नालियों का निर्माण नहीं हुआ, तो आगामी चुनावों में सैंपऊ महादेव के नाम पर इस पूरे क्षेत्र से वोटो का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा।"इस विरोध प्रदर्शन के दौरान करन परमार के साथ हर्ष शर्मा, राजवीर कुशवाह, अनिल कुशवाहा, सतीश गुर्जर, लोकेश परमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय युवा, ग्रामीण और शिवभक्त मौजूद रहे, जिन्होंने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मंदिर की गरिमा बहाल करने की मांग की।4
- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिंडोखर में पदस्थ शिक्षक की पत्नी ने प्राचार्य पर अपने पति को मोबाइल फोन पर बार-बार डराने-धमकाने और कथित रूप से जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर महिला ने जिला कलेक्टर मुरैना को लिखित शिकायत पति को घर बुलाकर डराने-धमकाने का आरोप, कलेक्टर से स्थानांतरण की मांग मुरैना। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिंडोखर में पदस्थ शिक्षक की पत्नी ने प्राचार्य पर अपने पति को मोबाइल फोन पर बार-बार डराने-धमकाने और कथित रूप से जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर महिला ने जिला कलेक्टर मुरैना को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में महिला ने बताया कि उसके पति धनंतर शर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिंडोखर में पदस्थ हैं। आरोप है कि बृजेश तिवारी, प्राचार्य हाई स्कूल निवास, द्वारा मोबाइल फोन पर कई बार उनके पति को डराया-धमकाया गया। महिला के अनुसार, 31 जुलाई 2026 को कथित तौर पर उन्हें घर बुलाया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि घर पहुंचने पर प्राचार्य ने उनके पति से विद्यालय में अपने अनुसार काम करने का दबाव बनाया और ऐसा नहीं करने पर निलंबित कराने तथा झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। महिला का कहना है कि घटना के बाद से उसके पति मानसिक रूप से परेशान हैं और ठीक से खाना-पीना भी नहीं कर पा रहे हैं। महिला ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि विद्यालय में उसके पति को लगातार परेशान किया जा रहा है, जिससे उनका कार्य करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले की जांच कर सुरक्षा और उचित कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता ने कलेक्टर से मांग की है कि या तो बृजेश तिवारी को शासकीय हाई स्कूल निवास भेजा जाए अथवा उसके पति धनंतर शर्मा का स्थानांतरण मुरैना के किसी हायर सेकेंडरी विद्यालय में किया जाए, ताकि उन्हें कथित मानसिक प्रताड़ना से राहत मिल सके। मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आने और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- 8 दिन तक बिगड़ती रही छात्रा की तबीयत, रात 12 बजे परिजनों को मिली खबर; गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर मुरैना/कैलारस। जुड़पुरा स्थित छात्रावास में रहने वाली कक्षा 7वीं की छात्रा की तबीयत खराब होने के मामले ने छात्रावास की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्राम कीरतपुर निवासी छात्रा राखी जाटव के पिता ने छात्रावास प्रबंधन पर समय पर इलाज नहीं कराने और बेटी की हालत बिगड़ने की जानकारी देर से देने का आरोप लगाया है। मामले में उन्होंने संबंधित अधिकारी को शिकायत देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।1
- श्रावण मास के आखिरी सोमवार को आगरा के कांवड़ वालों की एटा जिले के थाना मिरहची क्षेत्र में बाइक हुई चोरी1
- धौलपुर नगर परिषद की संगम विहार कॉलोनी रोहिणी नगर में रिको फैक्ट्री का पहुंचा पानी कॉलोनी हुई जल मग्न कॉलोनी वासुदेव परेशान कॉलोनी वासी हुए परेशान वार्ड 59 में रिको फैक्ट्री के पानी से संगम विहार जलमग्न! चुनावी मौसम में विकास के दावों पर बड़ा सवाल एंकर: धौलपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 59 में जलभराव की तस्वीरों ने विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। संगम विहार कॉलोनी और रोहिणी नगर में रिको फैक्ट्री की ओर से आने वाला पानी पहुंचने से कॉलोनी में जलभराव के हालात बने हुए हैं। सड़कें पानी में डूबी हैं और स्थानीय लोग परेशान हैं। खास बात यह है कि नगर निकाय चुनाव भी नजदीक हैं, ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि विकास के दावे करने वाले संभावित उम्मीदवार आखिर इस समस्या का समाधान कैसे करेंगे? वीओ: तस्वीरें धौलपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 59 की संगम विहार कॉलोनी और रोहिणी नगर की हैं। जहां पानी जमा होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार रिको फैक्ट्री की ओर से आने वाला पानी कॉलोनी में पहुंच रहा है, जिससे कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। पानी जमा होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामला सिर्फ जलभराव का नहीं, बल्कि पानी की निकासी की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है। अगर समय रहते स्थायी समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है। एंकर/वीओ: वहीं अब नगर निकाय चुनाव को लेकर भी राजनीतिक सरगर्मी तेज है। वार्ड में संभावित उम्मीदवार जनता के बीच पहुंचकर विकास और सुविधाओं के दावे करेंगे। लेकिन सवाल यही है—जब सड़कें पानी में डूबी हों और कॉलोनीवासी जलभराव से परेशान हों, तो विकास के दावे कितने जमीन पर उतरते हैं? सवाल बड़ा है— क्या वार्ड 59 के मतदाता इस बार सिर्फ वादों पर भरोसा करेंगे? या फिर उम्मीदवारों से जल निकासी, सड़क और बुनियादी सुविधाओं का ठोस हिसाब मांगेंगे? कॉलोनीवासियों की मांग है कि नगर परिषद और प्रशासन मौके का निरीक्षण कर समस्या का स्थायी समाधान कराए, ताकि उन्हें बार-बार होने वाले जलभराव से राहत मिल सके।4