logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जैवलिन थ्रो दिवस पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, 150 खिलाड़ियों ने दिखाया दम बहतराई एथलेटिक्स ग्राउंड में खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित, विजेताओं को मिले मेडल हर साल 7 अगस्त को मनाए जाने वाले जैवलिन थ्रो दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बिलासपुर के बहतराई एथलेटिक्स ग्राउंड में पांचवीं राज्य स्तरीय भाला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ एवं जिला एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।आयोजकों ने बताया कि जैवलिन थ्रो दिवस का उद्देश्य खिलाड़ियों को भाला फेंक जैसी एथलेटिक्स स्पर्धा के प्रति प्रेरित करना और उनके खेल कौशल को बेहतर बनाने का अवसर प्रदान करना है। बारिश के मौसम के कारण इस बार प्रतिभागियों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही, लेकिन खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।आयोजकों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में भाला फेंक के प्रति युवाओं का रुझान लगातार बढ़ा है। वहीं, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा खेल मैदानों और आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता से खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण मिल रहा है, जिसका लाभ भविष्य में राज्य को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा। प्रतियोगिता के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

3 hrs ago
user_Durgesh maravi
Durgesh maravi
कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
3 hrs ago

जैवलिन थ्रो दिवस पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, 150 खिलाड़ियों ने दिखाया दम बहतराई एथलेटिक्स ग्राउंड में खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित, विजेताओं को मिले मेडल हर साल 7 अगस्त को मनाए जाने वाले जैवलिन थ्रो दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बिलासपुर के बहतराई एथलेटिक्स ग्राउंड में पांचवीं राज्य स्तरीय भाला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया

गया। प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ एवं जिला एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।आयोजकों ने बताया कि जैवलिन थ्रो दिवस का उद्देश्य खिलाड़ियों को भाला फेंक जैसी एथलेटिक्स स्पर्धा के प्रति प्रेरित करना और उनके

खेल कौशल को बेहतर बनाने का अवसर प्रदान करना है। बारिश के मौसम के कारण इस बार प्रतिभागियों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही, लेकिन खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।आयोजकों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में भाला फेंक के

प्रति युवाओं का रुझान लगातार बढ़ा है। वहीं, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा खेल मैदानों और आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता से खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण मिल रहा है, जिसका लाभ भविष्य में राज्य को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा। प्रतियोगिता के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • भालू के हमले के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, मरकाटोला में धरना प्रदर्शन स्कूल और पहाड़ी की बाउंड्रीवाल, भालुओं को हटाने की मांग पर अड़े ग्रामीण मरकाटोला गांव में मादा भालू के हमले में दो ग्रामीणों की मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। शुक्रवार को ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जिस पहाड़ी पर बड़ी संख्या में भालुओं की मौजूदगी है, उसी के पास हायर सेकेंडरी स्कूल संचालित होता है, लेकिन स्कूल में सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल नहीं है। ऐसे में बच्चों की जान को खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब तक स्कूल की बाउंड्रीवाल नहीं बनेगी, तब तक वे बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे। साथ ही उन्होंने पूरी पहाड़ी के आसपास भी सुरक्षा दीवार बनाने और भालुओं को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ने की मांग की। ग्रामीणों का दावा है कि बीती रात भालू कई घरों तक पहुंच गए थे और दो दिन पहले अंतिम संस्कार के दौरान भी दो भालू आसपास घूमते दिखाई दिए। सूचना मिलने पर नरहरपुर तहसीलदार मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। बाद में जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल की बाउंड्रीवाल के लिए 25 लाख रुपये स्वीकृत होने की जानकारी दी, फिर भी ग्रामीण कलेक्टर और स्थानीय विधायक आशाराम नेताम के मौके पर पहुंचने तक धरना जारी रखने की बात कह रहे हैं।
    4
    भालू के हमले के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, मरकाटोला में धरना प्रदर्शन स्कूल और पहाड़ी की बाउंड्रीवाल, भालुओं को हटाने की मांग पर अड़े ग्रामीण
मरकाटोला गांव में मादा भालू के हमले में दो ग्रामीणों की मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। शुक्रवार को ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जिस पहाड़ी पर बड़ी संख्या में भालुओं की मौजूदगी है, उसी के पास हायर सेकेंडरी स्कूल संचालित होता है, लेकिन स्कूल में सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल नहीं है। ऐसे में बच्चों की जान को खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब तक स्कूल की बाउंड्रीवाल नहीं बनेगी, तब तक वे बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे। साथ ही उन्होंने पूरी पहाड़ी के आसपास भी सुरक्षा दीवार बनाने और भालुओं को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ने की मांग की। ग्रामीणों का दावा है कि बीती रात भालू कई घरों तक पहुंच गए थे और दो दिन पहले अंतिम संस्कार के दौरान भी दो भालू आसपास घूमते दिखाई दिए। सूचना मिलने पर नरहरपुर तहसीलदार मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। बाद में जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल की बाउंड्रीवाल के लिए 25 लाख रुपये स्वीकृत होने की जानकारी दी, फिर भी ग्रामीण कलेक्टर और स्थानीय विधायक आशाराम नेताम के मौके पर पहुंचने तक धरना जारी रखने की बात कह रहे हैं।
    user_Durgesh maravi
    Durgesh maravi
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • अटल प्रतिमा विवाद पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को चेतावनी जांच के लिखित भरोसे के बाद थमा आंदोलन कोरबा/कटघोरा। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा निर्माण में कथित अनियमितताओं को लेकर यूथ कांग्रेस ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। 7 अगस्त को ग्रामीण जिलाध्यक्ष विकाश सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कटघोरा एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और मामले में निष्पक्ष जांच व जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग उठाई। आरोपों को लेकर प्रदर्शन यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रतिमा निर्माण से जुड़े मामले में केवल छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई कर बड़े जिम्मेदारों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नायब तहसीलदार ने की चर्चा प्रदर्शन की सूचना पर नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से बातचीत की। प्रशासन की ओर से लिखित पंचनामा सौंपते हुए मामले की जिला एवं संभागीय स्तर पर जांच कराने का भरोसा दिया गया। रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई प्रशासन ने कहा कि जांच के बाद सामने आने वाले तथ्यों और अंतिम रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। लिखित आश्वासन मिलने के बाद यूथ कांग्रेस ने फिलहाल आंदोलन स्थगित कर दिया। फिर आंदोलन की चेतावनी ग्रामीण जिलाध्यक्ष विकाश सिंह ने कहा कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आगामी दिनों में उग्र आंदोलन करेगा। उन्होंने आंदोलन में शामिल सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
    2
    अटल प्रतिमा विवाद पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को चेतावनी

जांच के लिखित भरोसे के बाद थमा आंदोलन
कोरबा/कटघोरा। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा निर्माण में कथित अनियमितताओं को लेकर यूथ कांग्रेस ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। 7 अगस्त को ग्रामीण जिलाध्यक्ष विकाश सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कटघोरा एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और मामले में निष्पक्ष जांच व जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग उठाई।
आरोपों को लेकर प्रदर्शन
यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रतिमा निर्माण से जुड़े मामले में केवल छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई कर बड़े जिम्मेदारों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
नायब तहसीलदार ने की चर्चा
प्रदर्शन की सूचना पर नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से बातचीत की। प्रशासन की ओर से लिखित पंचनामा सौंपते हुए मामले की जिला एवं संभागीय स्तर पर जांच कराने का भरोसा दिया गया।
रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
प्रशासन ने कहा कि जांच के बाद सामने आने वाले तथ्यों और अंतिम रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। लिखित आश्वासन मिलने के बाद यूथ कांग्रेस ने फिलहाल आंदोलन स्थगित कर दिया।
फिर आंदोलन की चेतावनी
ग्रामीण जिलाध्यक्ष विकाश सिंह ने कहा कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आगामी दिनों में उग्र आंदोलन करेगा। उन्होंने आंदोलन में शामिल सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
    user_Vishnu Kumar Yadav
    Vishnu Kumar Yadav
    हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • थाना बाराद्वार जिला शक्ति लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफास कर 01 महिला एवं 02 पुरुष आरोपी की 24 घण्टे के भीतर की गई गिरफ्तारी। थाना बाराद्वार जिला शक्ति लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफास कर 01 महिला एवं 02 पुरुष आरोपी की 24 घण्टे के भीतर की गई गिरफ्तारी।
    1
    थाना बाराद्वार जिला शक्ति 
लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफास कर 01 महिला एवं 02 पुरुष आरोपी की 24 घण्टे के भीतर की गई गिरफ्तारी।
थाना बाराद्वार जिला शक्ति 
लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफास कर 01 महिला एवं 02 पुरुष आरोपी की 24 घण्टे के भीतर की गई गिरफ्तारी।
    user_Bhupendra lahare
    Bhupendra lahare
    Farmer मलखरोदा, सक्ती, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव सतुइया पट्टी निवासी महिला ने अपने ही परिवार के लोगों घर में घुसकर मारपीट करने प्रयास किया
    1
    फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव सतुइया पट्टी निवासी महिला ने अपने ही परिवार के लोगों घर में घुसकर मारपीट 
करने प्रयास किया
    user_Sarju kumar patrakar
    Sarju kumar patrakar
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.