तहसील मांट में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 42 शिकायतें प्राप्त, 8 का मौके पर निस्तारण मांट (मथुरा)। तहसील मांट के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनसुनवाई कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सुरेश चंद्र रावत, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उपस्थित होकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 42 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 08 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रार्थना पत्रों के समाधान हेतु संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।पुलिस विभाग से संबंधित कुल 09 प्रकरण सामने आए। इन मामलों के त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के साथ-साथ आवश्यकतानुसार निरोधात्मक कार्रवाई किए जाने के निर्देश भी दिए गए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कानून-व्यवस्था संबंधी समस्या उत्पन्न न हो।अधिकारियों ने संबंधित विभागों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि जनशिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और प्रत्येक प्रकरण की प्रगति की नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए।संपूर्ण समाधान दिवस के माध्यम से आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में प्रशासन द्वारा गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं।

- ➡️ ससुराल में शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं, दामाद का फंदे पर लटका शव ➡️ बारात से पहले मौत का सन्नाटा: युवक का शव घर के पास कमरे में लटका मिला1
- वृंदावन के परिक्रमा मार्ग कालियादह क्षेत्र में शराबियों का उत्पात, जमकर चले लाठी डंडे और लात घुसे लगा जाम झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल मथुरा। वृंदावन के परिक्रमा मार्ग स्थित कालियादह क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब 4:30 बजे कुछ शराबियों ने जमकर उत्पात मचाया। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद के दौरान बीच सड़क पर लाठी-डंडे और लात-घूंसे चलने लगे, जिससे मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात बाधित हो गया। घटना बांके बिहारी चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झगड़ा इतना बढ़ गया कि परिक्रमा मार्ग पर जाम लग गया और श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा संबंधित लोगों शराब के नशे में दो तो होने पर झगड़ा कर रहे थे पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और आगे की वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई गईं।1
- Post by Subhash Chand1
- Post by बलराम गौतम1
- मथुरा।आगामी होली के त्यौहार को शांति पूर्वक संपन्न कराने के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा दी गई जानकारी।1
- महावन तहसील के बल्देव ब्लॉक को ग्राम पंचायत हसनपुर गौठा के पूर्व प्रधान पर लगाया गया मॉडल शॉप बनाने में बाधा डालने का आरोप वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि ने लगाया की एसडीएम को शिकायत1
- गुर्दे में पथरी होने से क्या-क्या दिक्कत होती है? गुर्दे की पथरी आपके मूत्र प्रणाली में रुकावट पैदा कर सकती है। आपको अपनी पीठ, बगल, पेट के निचले हिस्से या कमर में दर्द महसूस हो सकता है। इस दर्द को रीनल कोलिक कहा जाता है। गुर्दे की पथरी का दर्द गंभीर हो सकता है और इससे आपको बीमार या उल्टी जैसा महसूस हो सकता है। हमारे यहां पर गुर्दा की पथरी,मूत्र नली की पथरी, मसान की पथरी,बिना ऑपरेशन के इलाज किया जाता है 1 महीने की मेडिसिन में 10.mm तक की पथरी खुल जाती है अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट आप देख सकते हो दोनों रो फोटो को देखें तारीख चेक करें ₹ 4.99 आप इस दवाई को घर बैठे भी मंगवा सकते हैं अभी कॉल करें1
- सांसद हेमा मालिनी ने पशु प्रजनन केंद्र का किया निरीक्षण मथुरा सिविल लाइन स्थित पशु प्रजनन नियंत्रण केंद्र एवं श्वान ग्रह का आज सांसद हेमा मालिनी ने नगर आयुक्त जग प्रवेश के साथ निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान सांसद ने केंद्र में श्वानों की देखभाल भोजन की गुणवत्ता, नसबंदी के बाद रख-रखाव की प्रक्रिया, दवाइयों और टीकाकरण की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने वेटरनरी स्टाफ से संवाद कर नसबंदी, उपचार और टीकाकरण से जुड़ी तकनीकी जानकारी भी प्राप्त की सांसद ने केंद्र की साफ-सफाई, रख-रखाव और श्वानों की देखभाल व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया और नगर निगम द्वारा मानवीय एवं वैज्ञानिक पद्धतियों से पशु कल्याण और जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की निरीक्षण के अवसर पर नगर आयुक्त जग प्रवेश, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, डॉ. विकास पाठक (डीन, वेटरनरी कॉलेज), प्रोफेसर डॉ. संजय पुरोहित, वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. आर.सी. पांडे, एबीसी सेंटर के लिपिक श्री भगवान सिंह और वैक्सीनेशन टीम उपस्थित थे1