स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू, आरएस कॉलेज मैदान में होगा मुख्य आयोजन स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य और गरिमामय ढंग से मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय के सभा कक्ष में एसडीओ राकेश रंजन कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें समारोह की रूपरेखा तय कर विभिन्न विभागों एवं विद्यालयों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। एसडीओ ने कहा कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी सभी कार्यक्रम निर्धारित समय पर आयोजित होंगे। उन्होंने विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को परेड का अभ्यास समय पर पूरा कराने तथा संबंधित विभागों को समारोह स्थल की साफ-सफाई, मंच सज्जा, पेयजल, बिजली, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था समय पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में बताया गया कि मुख्य समारोह आरएस कॉलेज मैदान में होगा, जहां एसडीओ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी लेंगे। शहीद स्मारक परिसर में लगे 100 फीट ऊंचे तिरंगे की ध्वजारोहण मशीन की तकनीकी खराबी को तत्काल ठीक कराने का निर्देश नगर पंचायत को दिया गया। बैठक में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और विद्यालयों के प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू, आरएस कॉलेज मैदान में होगा मुख्य आयोजन स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य और गरिमामय ढंग से मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय के सभा कक्ष में एसडीओ राकेश रंजन कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें समारोह की रूपरेखा तय कर विभिन्न विभागों एवं विद्यालयों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। एसडीओ ने कहा कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी सभी कार्यक्रम निर्धारित समय पर आयोजित होंगे। उन्होंने विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को परेड का अभ्यास समय पर पूरा कराने तथा संबंधित विभागों को समारोह स्थल की साफ-सफाई, मंच सज्जा, पेयजल, बिजली, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था समय पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में बताया गया कि मुख्य समारोह आरएस कॉलेज मैदान में होगा, जहां एसडीओ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी लेंगे। शहीद स्मारक परिसर में लगे 100 फीट ऊंचे तिरंगे की ध्वजारोहण मशीन की तकनीकी खराबी को तत्काल ठीक कराने का निर्देश नगर पंचायत को दिया गया। बैठक में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और विद्यालयों के प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।
- BANKANEWS-बांका से बड़ी अपडेट! बिजली उपभोक्ता ध्यान दें ⚡ ⏰ आज सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक टाउन इलाके में बिजली आपूर्ति रहेगी बंद। 🔧 नेहरू कॉलोनी फीडर में मेंटेनेंस कार्य के चलते बाबू टोला, आजाद चौक, गांधी चौक समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। 💡 बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि जरूरी बिजली से जुड़े काम निर्धारित समय से पहले निपटा लें। 📢 मेंटेनेंस का उद्देश्य बिजली व्यवस्था को बेहतर और सुचारु बनाए रखना है। 📰 बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल 📍 बांका की हर बड़ी खबर सबसे पहले1
- बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव मे प्रशांत किशोर की जीत पर कार्यकर्ता ने मनाया जश्न, मुंगेर में विजय जुलूस बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव मे प्रशांत किशोर की जीत पर कार्यकर्ता ने मनाया जश्न, मुंगेर में विजय जुलूस1
- गोगरी प्रखंड की जमालपुर कांग्रेस ऑफिस के समीप एक व्यक्ति के घर पर पुलिस ने की छापेमारी, खुद को बता रहा था अधिकारी। खुद को IAS अधिकारी और अजीत डोभाल का एजेंट बताने वाले युवक के ठिकाने पर छापेमारी, दो गाड़ियां जब्त गोगरी थाना क्षेत्र के जमालपुर बाजार स्थित कांग्रेस कार्यालय के समीप वार्ड संख्या 31 में शनिवार को पुलिस और डीआईयू की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मनीष कुमार गुप्ता उर्फ चिक्कू नामक व्यक्ति के ठिकाने से दो वाहनों समेत कई सामान जब्त किए गए। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति कथित रूप से खुद को आईएएस अधिकारी बताता था जानकारी के अनुसार, खगड़िया डीआईयू के संजीत कुमार की टीम, गोगरी एसडीपीओ चंदन कुमार ठाकुर तथा गोगरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार दोपहर करीब एक बजे छापेमारी शुरू की। कार्रवाई देर शाम करीब 8:30 बजे तक चली। इस दौरान पुलिस ने मौके से दो वाहनों को जब्त किया। मनीष गुप्ता उर्फ चीकू को भी गिरफ्तार किया गया इनके पिता का नाम स्वर्गीय परमेश्वर गुप्ता है इनमें एक टेस्ला वाई कार, जिसका नंबर DL 9CBN 9002 बताया गया है, जबकि दूसरी गाड़ी डायकोर सफारी, जिसका नंबर DL3C-AX4911 बताया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों वाहनों पर ‘GOVT OF INDIA’ लिखा हुआ था।छापेमारी के दौरान एक चादर में लिपटी हुई मूर्ति तथा एक झोले से कंप्यूटर सिस्टम और लैपटॉप भी बरामद किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने बरामद सभी सामान को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर मनीष कुमार गुप्ता ने कथित तौर पर खुद को आईएएस अधिकारी बताया और यह भी कहा कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के अधीन एजेंट के रूप में काम करता है। हालांकि, उसके इन दावों की पुलिस ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है।छापेमारी के संबंध में गोगरी एसडीपीओ चंदन कुमार ठाकुर और अन्य पुलिस पदाधिकारियों से जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फिलहाल कोई बयान देने से इनकार किया। अधिकारियों ने कहा कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश के बाद ही इस मामले में आधिकारिक बयान दिया जाएगा।पुलिस की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आरोपी द्वारा किए गए दावे कितने सही हैं और जब्त वाहनों एवं अन्य सामान का वास्तविक उपयोग किस उद्देश्य से किया जाता था।4
- खगड़िया, 08 अगस्त 2026। बागमती नदी के बढ़ते जलस्तर एवं जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर जिलाधिकारी, खगड़िया श्री विक्रम विरकर द्वारा चौथम एवं बेलदौर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न संवेदनशील एवं कटाव प्रभावित स्थलों का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने क्या कुछ कहा जरा सुनिए District Administration, Khagaria - Bihar1
- मुंगेर में छोटे भाई की हत्या के मामले में अदालत ने सजा सुनाई। मुंगेर: जमीन विवाद मामले में सगे भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या मामले में अदालत ने बड़े भाई और उसकी पत्नी को उम्र कैद की सजा सुनाई है दोनों नाबालिक बच्चियों ने अदालत से अपनी माता-पिता को निर्दोष बताते हुए जय नहीं भेजने की गुहार लगाई मुंगेर व्यवहार न्यायालय के के एडीजे द्वितीय की अदालत ने वर्ष 2024 में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुजावलपुर गांव में हुई बत्ती तुला उर्फ पिक की हत्या मामले में फैसला सुनाते हुए मृतक के बड़े भाई रहमतुल्ला उर्फ लालू एवं उसकी पत्नी शबनम प्रवीण को आजीवन कारावास की सजा सुनाई साथ में आर्म्स एक्ट में 55000 का जुर्माना भी लगाया।1
- 🚨 राशन लेने पहुंचे थे, लेकिन सर्वर ने करा दिया घंटों इंतजार! 😟 📍 बाराहाट में राशन का सर्वर फेल रहने से लाभुक परेशान बाराहाट में शनिवार को राशन लेने पहुंचे उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पॉश मशीन का सर्वर स्लो रहने के कारण घंटों तक राशन वितरण प्रभावित रहा। 🛜📱 कई लाभुक लंबे इंतजार के बाद निराश होकर बिना राशन लिए ही अपने घर लौट गए। वहीं, पीडीएस डीलरों का कहना है कि सर्वर की समस्या पिछले कई महीनों से बनी हुई है, जिससे राशन वितरण में लगातार परेशानी हो रही है। 👉 आखिर कब दूर होगी पॉश मशीन की तकनीकी समस्या? 👉 कब लाभुकों को बिना परेशानी के मिलेगा उनका राशन? 📢 बांका की हर खबर के लिए जुड़े रहें—बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल के साथ।1
- जिले के ओल्हानी गांव में हुई सनसनीखेज हत्या मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर लिया है1
- मुरली पहाड़ के पास युवक को राइफल से मारी गोली, हाथ में लगी #Munger #MungerNews #MungerPolice #MufassilThana #CrimeNews #BiharNews #BreakingNews #LocalNews #MungerUpdates #BiharCrime #NewsUpdate #MungerLive #FacebookNews #FBNews #BiharUpdates मुरली पहाड़ के पास युवक को राइफल से मारी गोली, हाथ में लगी #Munger #MungerNews #MungerPolice #MufassilThana #CrimeNews #BiharNews #BreakingNews #LocalNews #MungerUpdates #BiharCrime #NewsUpdate #MungerLive #FacebookNews #FBNews #BiharUpdates1