जनसंवाद में उठाई शिकायत पड़ी भारी, मुखिया से मारपीट का वीडियो आया सामने कटिहार रोशना थाना क्षेत्र में जनसंवाद कार्यक्रम के बाद मुखिया के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दो दिन पूर्व रोशना थाने में एसपी शिखर चौधरी की अध्यक्षता में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को रखा। इसी दौरान स्थानीय मुखिया प्रमोद कुमार सिंह ने इलाके में नशीले पदार्थों की तस्करी, अवैध खनन और सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत की थी। शिकायत के अगले दिन गांव में सड़क निर्माण की जांच के लिए विभागीय टीम पहुंची। इसी दौरान शिकायत से नाराज लोगों ने मुखिया प्रमोद कुमार सिंह पर हमला कर दिया। आरोप है कि मुकेश यादव, अजीत यादव, अनिल यादव, लड्डू यादव और अशोक यादव ने मिलकर मुखिया की जमकर पिटाई कर दी। घटना से गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मुखिया प्रमोद सिंह का कहना है कि जनसंवाद के दौरान उन्होंने किसी व्यक्ति विशेष का नाम नहीं लिया था, इसके बावजूद अवैध कारोबार से जुड़े लोगों ने उन्हें निशाना बनाया। मारपीट की पूरी घटना का वीडियो उनके पास मौजूद है। घटना की सूचना मुखिया ने फोन पर एसपी को दी। इसके बाद थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। जबकि कटिहार एसपी शिखर चौधरी मामले की जांच कर करी कार्रवाई की बात कर रहे हैं
जनसंवाद में उठाई शिकायत पड़ी भारी, मुखिया से मारपीट का वीडियो आया सामने कटिहार रोशना थाना क्षेत्र में जनसंवाद कार्यक्रम के बाद मुखिया के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दो दिन पूर्व रोशना थाने में एसपी शिखर चौधरी की अध्यक्षता में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को रखा। इसी दौरान स्थानीय मुखिया प्रमोद कुमार सिंह ने इलाके में नशीले पदार्थों की तस्करी, अवैध खनन और सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत की थी। शिकायत के अगले दिन गांव में सड़क निर्माण की जांच के लिए विभागीय टीम पहुंची। इसी दौरान शिकायत से नाराज लोगों ने मुखिया प्रमोद कुमार सिंह पर
हमला कर दिया। आरोप है कि मुकेश यादव, अजीत यादव, अनिल यादव, लड्डू यादव और अशोक यादव ने मिलकर मुखिया की जमकर पिटाई कर दी। घटना से गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मुखिया प्रमोद सिंह का कहना है कि जनसंवाद के दौरान उन्होंने किसी व्यक्ति विशेष का नाम नहीं लिया था, इसके बावजूद अवैध कारोबार से जुड़े लोगों ने उन्हें निशाना बनाया। मारपीट की पूरी घटना का वीडियो उनके पास मौजूद है। घटना की सूचना मुखिया ने फोन पर एसपी को दी। इसके बाद थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। जबकि कटिहार एसपी शिखर चौधरी मामले की जांच कर करी कार्रवाई की बात कर रहे हैं
- Post by Mukesh Kumar1
- विद्यालय के बाद बच्चों की सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा है। कई बच्चे छुट्टी होने के बाद भी विद्यालय के आस-पास खेलते रहते हैं, जो खतरनाक हो सकता है। अभिभावकों से अपील है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाएं। बच्चों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है, आइए मिलकर इसे सुनिश्चित करें। क्या आप जानते हैं? हर साल, कई बच्चे विद्यालय के आस-पास खेलते समय दुर्घटना का शिकार होते हैं। आइए, अपने बच्चों को सुरक्षित रखें और उन्हें एक सुरक्षित भविष्य दें। अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए, आज ही कदम उठाएं: - अपने बच्चों को विद्यालय से लेने के लिए समय पर पहुंचें। - उनके दोस्तों और गतिविधियों के बारे में पूछताछ करें। - उन्हें सुरक्षित रहने के लिए सिखाएं। - अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार बनें। आपका विश्वासपात्र, प्रमोद कुमार सिंह यादव पुलिस मित्र, अपराध नियंत्रण एवं अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन टीम कोऑर्डिनेटर, कैमूर भभुआ बिहार1
- Post by BHOLA KUMAR1
- चौकीदार को पकड़कर करवा दिया पकड़वा बिआह.1
- पाली5फरवरी।पाली जिला प्रशासन एवं सिंचाई विभाग से बाबुदास राज पुरोहित, अधयक्ष, सरदार समंदर बाँध कमाँणड क्षैत्र एवं अधयक्ष, किसान संघर्ष समिति ने निवेदन किया था, कि सरदार समंद बाँध की नहीं की हालतअखिवृषटि होने के कारण से कचची नहरों की हालत बिगड़ चुकी है। जिस कारण से सिंचाई मे काफी भिगो चुकी है। जिससे सिखाई मे काफी परेशानी आती है। लगातार तीन महीने से बरसात का पानी चलने से लील, झाँडिया व गुनजडा, ढाई फुट की ऊंचाई तक आ चुकी है। इस आशय की जिला कलेक्टर लक्ष्मी नारयण मंत्री जी के समक्ष लिखित मे ज्ञापन दिया, जिसके कारण सिंचाई विभाग के अधिकारी अधयक्ष बाबुदास पर नहर तोड़ने का झूठा आरोप, जिसकी जाँच मे झूठी शिकायत भी झूठी पानी गई। अधयक्ष बाबुसिह राज पुरोहित ने जिला कलेक्टर लक्ष्मी नारयण मंत्री को सफाई के नाम गुमराहककिया जा रहा है। जिसका एस डी एम, रोहट द्वारा मौका मुआयना किया गया है। हमारे द्वारा सिंचाई विभाग के आला अफसर को भी अवगत करवाया गया है। जबकि सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता शंकरलाल जेसीबी लेकर आये और साफ सफाई करने औपचारिकता पूर्ण करने के लिए आया, जिस बाबत किसानो के द्वारा विरोध भी किया गया एवं उक्त घटना के विरोधी भी मौजूद है। उक्त प्रकरण में शंकरलाल के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करवाने, जाँच कमेठी बैठाई जल्दी से जल्दी से उचित कार्यवाही करावे। ऊँट किस करवट बैठता है? (छगनलाल भारद्वाज प्रधान संपादक गौतम उजाला पाली, राजस्थान)5
- Post by Kundan Kundan Kumar Chauhan ji1
- Post by Raju Kumar1
- बिहार विधानसभा सत्र चल रहा है। इस सत्र में मक्का के ताल्लुक से विधायक अख्तरुल ईमान ने बिहार सरकार को अवगत कराया।1
- ग्रामीणों ने कहा हम लोगों के घरों को छोड़ कर दूसरा नक्शा तैयार कीजिए यही आश में 13 साल से इंतजार कर रहे हैं1