logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कौन हैं RAS नरेंद्र कुमार वर्मा, जिनका PA ले रहा था लाखों रुपये की रिश्वत, बोला- 'ऊपर तक देना होता है RAS Narendra Kumar Verma Profile: राजस्थान की राजधानी जयपुर में मौजूद कलेक्ट्रेट में RAS अधिकारी के पीए मुकेश कुमार चौधरी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। ACB की इस कार्रवाई के बाद कलेक्ट्रेट में हड़कंप मच गया। आगे जानिए कौन हैं आरएएस नरेंद्र कुमार वर्मा जिनका पीए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ जयपुर: जयपुर कलेक्ट्रेट में तैनात अतिरिक्त जिला कलेक्टर का निजी सचिव एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार हुआ है। निजी सचिव मुकेश कुमार चौधरी को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। जब उसके घर की तलाशी ली गई तो एसीबी की टीम को 10 लाख 68 हजार रुपए की नकदी मिली। साथ ही सोने चांदी के आभूषण भी मिले। एसीबी के अधिकारी अब इस मामले की जांच में जुटे हैं कि रिश्वत का हिस्सा कहां कहां तक बंटने वाला था ऊपर तक देना होता है...' एसीबी के डीआईजी डॉ. रामेश्वर सिंह का कहना है कि परिवादी ने जब शिकायत दर्ज कराई तो उसका सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान एडीएम के निजी सचिव मुकेश ने परिवादी से कहा था कि पैसा ऊपर के अधिकारियों को भी देना होता है। उसने परिवादी से यह भी कहा कि दोस्ती और व्यवहार अपनी जगह है लेकिन काम अपनी जगह पर है। यानी बिना रिश्वत के काम होने से उसने इनकार कर दिया था। मुकेश की इसी बात को लेकर एसीबी अब अन्य अधिकारियों की भूमिका की जांच कर रहे हैं 10 महीने से जयपुर कलेक्ट्रेट में हैं एडीएम साहब एसीबी की टीम ने एडीएम ईस्ट नरेंद्र कुमार वर्मा के पीए को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। एडीएम नरेंद्र कुमार वर्मा पिछले 10 महीने से जयपुर कलेक्ट्रेट में तैनात हैं। सितंबर 2025 से लेकर नवंबर 2025 तक वे एडीएम तृतीय के पद पर कार्यरत थे। बाद में नवंबर 2025 से अब तक वे एडीएम ईस्ट के पद पर तैनात हैं। चार जिलों में एडीएम रह चुके हैं नरेंद्र वर्मा आरएएस नरेंद्र कुमार वर्मा मूलरूप से जयपुर के रहने वाले हैं। वे वर्ष 2011 बैच के आरएएस अधिकारी हैं। जयपुर में एडीएम बनने से पहले वे कोटा, धौलपुर, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ जिले में भी अतिरिक्त जिला कलेक्टर रह चुके हैं। नवंबर 2024 से लेकर सितंबर 2025 तक वे राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार भी रह चुके हैं. लंबे समय तक फील्ड में रहे हैं नरेंद्र कुमार वर्मा आरएएस नरेंद्र कुमार वर्मा लंबे समय तक फील्ड में रहे हैं। सबसे पहले उन्हें झालावाड़ में उपखंड अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई थी। बाद में वे गंगरार, वैर, बाड़ी, बयाना, भरतपुर, भीम और कठूमर में भी उपखंड अधिकारी के रूप में काम कर चुके हैं। कोटा और जयपुर नगर निगम में डिप्टी कमिश्नर भी रहे। इसी बीच मार्च 2024 से लेकर सितंबर 2024 तक वे एपीओ भी रहे !

16 hrs ago
user_Kohinoor king news
Kohinoor king news
सैंथल, दौसा, राजस्थान•
16 hrs ago
daabdc66-633e-4bc4-b558-7620b6c569f9

More news from राजस्थान and nearby areas
  • दोसा जिला पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में दौसा जिला पुलिस ने चलाया व्यापक जन जागरुकता कार्यक्रम व महिला सुरक्षा संकल्प जागरूकता अभियान,, इस दौरान पुलिस के द्वारा पूरे दोसा जिले में जन जागरूकता रैली निकाली और वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया
    4
    दोसा जिला पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में दौसा जिला पुलिस ने चलाया व्यापक जन जागरुकता कार्यक्रम व महिला सुरक्षा संकल्प जागरूकता अभियान,,
इस दौरान पुलिस के द्वारा पूरे दोसा जिले में जन जागरूकता रैली निकाली और वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया
    user_Mukesh Kumar Saini
    Mukesh Kumar Saini
    Electrician सैंथल, दौसा, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • दौसा दादूदयाल मंदिर में हुई चोरी की वारदात
    1
    दौसा दादूदयाल मंदिर में हुई चोरी की वारदात
    user_Nitesh Meena
    Nitesh Meena
    सैंथल, दौसा, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • जिला कलक्टर ने सिकराय क्षेत्र का किया दौरा, स्टोन पार्क, ग्रामीण सेवा शिविर एवं उपखंड कार्यालय का किया निरीक्षण जिला कलक्टर ने सिकराय क्षेत्र का किया दौरा, स्टोन पार्क, ग्रामीण सेवा शिविर एवं उपखंड कार्यालय का किया निरीक्षण स्टोन पार्क का तकनीकी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर विकास कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए दौसा, 31 जुलाई। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने शुक्रवार को सिकराय क्षेत्र का दौरा कर प्रस्तावित स्टोन पार्क, पीपलकी ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर तथा उपखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने सिकराय के निकट रीको को स्टोन पार्क के लिए आवंटित भूमि का मौका निरीक्षण कर अधिकारियों से अब तक की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने तकनीकी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर विकास कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र के उद्यमियों को स्टोन पार्क का लाभ जल्द मिल सके। इस अवसर पर रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक टीसी भट्ट ने अवगत कराया कि स्टोन पार्क के लिए आवंटित भूमि का लेआउट प्लान अंतिम रूप से तैयार हो चुका है तथा प्रशासनिक स्वीकृति भी जारी हो गई है। तकनीकी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसे शीघ्र पूर्ण कर विकास कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। रीको को रेटा, दुब्बी एवं पीलवा कलां गांव में 42 हेक्टेयर से अधिक भूमि स्टोन पार्क के लिए आवंटित की गई है। इसके बाद जिला कलक्टर ने पीपलकी ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने आवासीय पट्टों सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ वितरित किया। जिला कलक्टर ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया तथा वहां उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की अधिक से अधिक जानकारी देकर उन्हें पात्रतानुसार लाभान्वित किया जाए। दौरे के दौरान जिला कलक्टर ने सिकराय उपखंड कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन कर विभिन्न प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा की तथा कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी नवनीत कुमार, पंचायत समिति विकास अधिकारी रानू इनखिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    जिला कलक्टर ने सिकराय क्षेत्र का किया दौरा, स्टोन पार्क, ग्रामीण सेवा शिविर एवं उपखंड कार्यालय का किया निरीक्षण
जिला कलक्टर ने सिकराय क्षेत्र का किया दौरा, स्टोन पार्क, ग्रामीण सेवा शिविर एवं उपखंड कार्यालय का किया निरीक्षण
स्टोन पार्क का तकनीकी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर विकास कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए
दौसा, 31 जुलाई। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने शुक्रवार को सिकराय क्षेत्र का दौरा कर प्रस्तावित स्टोन पार्क, पीपलकी ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर तथा उपखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने सिकराय के निकट रीको को स्टोन पार्क के लिए आवंटित भूमि का मौका निरीक्षण कर अधिकारियों से अब तक की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने तकनीकी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर विकास कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र के उद्यमियों को स्टोन पार्क का लाभ जल्द मिल सके।
इस अवसर पर रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक टीसी भट्ट ने अवगत कराया कि स्टोन पार्क के लिए आवंटित भूमि का लेआउट प्लान अंतिम रूप से तैयार हो चुका है तथा प्रशासनिक स्वीकृति भी जारी हो गई है। तकनीकी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसे शीघ्र पूर्ण कर विकास कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। रीको को रेटा, दुब्बी एवं पीलवा कलां गांव में 42 हेक्टेयर से अधिक भूमि स्टोन पार्क के लिए आवंटित की गई है।
इसके बाद जिला कलक्टर ने पीपलकी ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने आवासीय पट्टों सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ वितरित किया।
जिला कलक्टर ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया तथा वहां उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की अधिक से अधिक जानकारी देकर उन्हें पात्रतानुसार लाभान्वित किया जाए।
दौरे के दौरान जिला कलक्टर ने सिकराय उपखंड कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन कर विभिन्न प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा की तथा कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी नवनीत कुमार, पंचायत समिति विकास अधिकारी रानू इनखिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_पत्रकार दीपक सैनी
    पत्रकार दीपक सैनी
    Court reporter Dausa, Rajasthan•
    11 hrs ago
  • जिला कलक्टर ने सिकराय क्षेत्र का किया दौरा, स्टोन पार्क, ग्रामीण सेवा शिविर एवं उपखंड कार्यालय का किया निरीक्षण स्टोन पार्क का तकनीकी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर विकास कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए दौसा, 31 जुलाई। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने शुक्रवार को सिकराय क्षेत्र का दौरा कर प्रस्तावित स्टोन पार्क, पीपलकी ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर तथा उपखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने सिकराय के निकट रीको को स्टोन पार्क के लिए आवंटित भूमि का मौका निरीक्षण कर अधिकारियों से अब तक की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने तकनीकी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर विकास कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र के उद्यमियों को स्टोन पार्क का लाभ जल्द मिल सके। इस अवसर पर रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक टीसी भट्ट ने अवगत कराया कि स्टोन पार्क के लिए आवंटित भूमि का लेआउट प्लान अंतिम रूप से तैयार हो चुका है तथा प्रशासनिक स्वीकृति भी जारी हो गई है। तकनीकी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसे शीघ्र पूर्ण कर विकास कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। रीको को रेटा, दुब्बी एवं पीलवा कलां गांव में 42 हेक्टेयर से अधिक भूमि स्टोन पार्क के लिए आवंटित की गई है। इसके बाद जिला कलक्टर ने पीपलकी ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने आवासीय पट्टों सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ वितरित किया। जिला कलक्टर ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया तथा वहां उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की अधिक से अधिक जानकारी देकर उन्हें पात्रतानुसार लाभान्वित किया जाए। दौरे के दौरान जिला कलक्टर ने सिकराय उपखंड कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन कर विभिन्न प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा की तथा कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी नवनीत कुमार, पंचायत समिति विकास अधिकारी रानू इनखिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    जिला कलक्टर ने सिकराय क्षेत्र का किया दौरा, स्टोन पार्क, ग्रामीण सेवा शिविर एवं उपखंड कार्यालय का किया निरीक्षण
स्टोन पार्क का तकनीकी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर विकास कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए
दौसा, 31 जुलाई। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने शुक्रवार को सिकराय क्षेत्र का दौरा कर प्रस्तावित स्टोन पार्क, पीपलकी ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर तथा उपखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने सिकराय के निकट रीको को स्टोन पार्क के लिए आवंटित भूमि का मौका निरीक्षण कर अधिकारियों से अब तक की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने तकनीकी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर विकास कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र के उद्यमियों को स्टोन पार्क का लाभ जल्द मिल सके।
इस अवसर पर रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक टीसी भट्ट ने अवगत कराया कि स्टोन पार्क के लिए आवंटित भूमि का लेआउट प्लान अंतिम रूप से तैयार हो चुका है तथा प्रशासनिक स्वीकृति भी जारी हो गई है। तकनीकी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसे शीघ्र पूर्ण कर विकास कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। रीको को रेटा, दुब्बी एवं पीलवा कलां गांव में 42 हेक्टेयर से अधिक भूमि स्टोन पार्क के लिए आवंटित की गई है।
इसके बाद जिला कलक्टर ने पीपलकी ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने आवासीय पट्टों सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ वितरित किया।
जिला कलक्टर ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया तथा वहां उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की अधिक से अधिक जानकारी देकर उन्हें पात्रतानुसार लाभान्वित किया जाए।
दौरे के दौरान जिला कलक्टर ने सिकराय उपखंड कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन कर विभिन्न प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा की तथा कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी नवनीत कुमार, पंचायत समिति विकास अधिकारी रानू इनखिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_सुरज पोसवाल
    सुरज पोसवाल
    Priest सिकराय, दौसा, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • सिकराय में पंचायत राज चुनाव और नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारी शुरू की प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजस्थान के निर्देश अनुसार सिकराय विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिकराय, भांडारेज एवं नगर कांग्रेस कमेटी सिकराय की संयुक्त बैठक अग्रवाल धर्मशाला में शुक्रवार को आयोजित हुई जिसमें आगामी चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष रामजीलाल ओड़ की अध्यक्षता में किया गया। दौसा जिला प्रभारी राकेश पारीक ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उन्होंने कहा भाजपा पार्टी को पता है कि उनकी हार निश्चित है इसलिए वह पंचायत राज और निकाय चुनाव नहीं करवाना चाहती है। लेकिन अब जल्द ही चुनाव होंगे तो चुनाव में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अधिक मेहनत करने की जरूरत है क्योंकि कांग्रेस पार्टी को हराने के लिए भाजपा सारे प्रयास करेगी लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता क्षेत्र में मजबूत रहेंगे तो भाजपा के सारे अरमानों पर पानी फिर जाएगा। सहप्रभारी देशराज पहाड़िया नेवी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कांग्रेस पार्टी गरीब किसान आमजन को को देखकर कार्य करती है और यह पार्टी किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं करती है हमेशा गरीबों की देखरेख करती है। आगामी चुनाव में भी कार्यकर्ताओं को ध्यान में रखते हुए ही टिकटों का वितरण होगा जो कार्य करता पार्टी के कार्यकर्ता है और आमजन में मिलकर रहता है उसे ही टिकट मिलेगा। बैठक में विधानसभा प्रभारी मोहर सिंह गौड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जिसको भी चुनाव में टिकट देकर मैदान में उतरती है उसके साथ में कार्यकर्ताओं को लगा है। कार्यकर्ताओं को मेहनत करनी होगी क्योंकि राजस्थान में भाजपा की सरकार है और भाजपा सरकार सारे हथकंडे अपना आएगी। कांग्रेस पार्टी का जो भी उम्मीदवार हो उसके साथ में लगकर उसे विजय करना है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रामजीलाल ने भी संबोधित किया तो उन्होंने कहा कि अबकी बार टिकटों का वितरण पार्टी अलग तरीके से करेगी जो कार्यकर्ता जीतने लायक होगा और जनता के कार्य करवाता होगा उसे ही टिकट दिया जाएगा। अबकी बार सिफारिश से टिकट नहीं मिलेंगे बूथ के कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष और आमजन में जो मिलकर कार्य करने का उसे ही कांग्रेस पार्टी टिकट देगी। भाजपा पार्टी किसी भी तरह की अफवाह उड़ा सकती है और किसी भी घटना को अंजाम दे सकती है लेकिन कार्यकर्ताओं को मजबूत रहना है और कार्यकर्ताओं को आगामी पंचायत राज्य चुनाव और नगर निकाय के चुनाव में कांग्रेस पार्टी के ही उम्मीदवारों को जिताना है। कांग्रेस पार्टी जिसे भी उम्मीदवार बनाकर भेजेगी उसके साथ में मिलकर कार्य करना है। इस दौरान जिला प्रमुख हीरालाल सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष भांडारेज लट्टूरमल सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष सिकराय खेमराज मीणा नगर अध्यक्ष राम अवतार गुप्ता सिकंदरा मंडल अध्यक्ष महेश डोलीका, नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद मीणा, विधानसभा कोऑर्डिनेटर बनवारी लाल मीणा चादेरा उदय सिकराय गुलशन मीणा शाहिद अन्य लोग मौजूदरहे।
    2
    सिकराय में पंचायत राज चुनाव और नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारी शुरू की
प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजस्थान के निर्देश अनुसार सिकराय विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिकराय, भांडारेज एवं नगर कांग्रेस कमेटी सिकराय की संयुक्त बैठक अग्रवाल धर्मशाला में शुक्रवार को आयोजित हुई जिसमें आगामी चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष रामजीलाल ओड़ की अध्यक्षता में किया गया।
दौसा जिला प्रभारी राकेश पारीक ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उन्होंने कहा भाजपा पार्टी को पता है कि उनकी हार निश्चित है इसलिए वह पंचायत राज और निकाय चुनाव नहीं करवाना चाहती है। लेकिन अब जल्द ही चुनाव होंगे तो चुनाव में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अधिक मेहनत करने की जरूरत है क्योंकि कांग्रेस पार्टी को हराने के लिए भाजपा सारे प्रयास करेगी लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता क्षेत्र में मजबूत रहेंगे तो भाजपा के सारे अरमानों पर पानी फिर जाएगा।
सहप्रभारी देशराज पहाड़िया नेवी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कांग्रेस पार्टी गरीब किसान आमजन को को देखकर कार्य करती है और यह पार्टी किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं करती है हमेशा गरीबों की देखरेख करती है। आगामी चुनाव में भी कार्यकर्ताओं को ध्यान में रखते हुए ही टिकटों का वितरण होगा जो कार्य करता पार्टी के कार्यकर्ता है और आमजन में मिलकर रहता है उसे ही टिकट मिलेगा।
बैठक में विधानसभा प्रभारी मोहर सिंह गौड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जिसको भी चुनाव में टिकट देकर मैदान में उतरती है उसके साथ में कार्यकर्ताओं को लगा है। कार्यकर्ताओं को मेहनत करनी होगी क्योंकि राजस्थान में भाजपा की सरकार है और भाजपा सरकार सारे हथकंडे अपना आएगी। कांग्रेस पार्टी का जो भी उम्मीदवार हो उसके साथ में लगकर उसे विजय करना है।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रामजीलाल ने भी संबोधित किया तो उन्होंने कहा कि अबकी बार टिकटों का वितरण पार्टी अलग तरीके से करेगी जो कार्यकर्ता जीतने लायक होगा और जनता के कार्य करवाता होगा उसे ही टिकट दिया जाएगा। अबकी बार सिफारिश से टिकट नहीं मिलेंगे बूथ के कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष और आमजन में जो मिलकर कार्य करने का उसे ही कांग्रेस पार्टी टिकट देगी। भाजपा पार्टी किसी भी तरह की अफवाह उड़ा सकती है और किसी भी घटना को अंजाम दे सकती है लेकिन कार्यकर्ताओं को मजबूत रहना है और कार्यकर्ताओं को आगामी पंचायत राज्य चुनाव और नगर निकाय के चुनाव में कांग्रेस पार्टी के ही उम्मीदवारों को जिताना है। कांग्रेस पार्टी जिसे भी उम्मीदवार बनाकर भेजेगी उसके साथ में मिलकर कार्य करना है। इस दौरान जिला प्रमुख हीरालाल सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष भांडारेज लट्टूरमल सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष सिकराय खेमराज मीणा नगर अध्यक्ष राम अवतार गुप्ता सिकंदरा मंडल अध्यक्ष महेश डोलीका, नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद मीणा, विधानसभा कोऑर्डिनेटर बनवारी लाल मीणा चादेरा उदय सिकराय गुलशन मीणा शाहिद अन्य लोग मौजूदरहे।
    user_पुष्पेन्द्र घूमना
    पुष्पेन्द्र घूमना
    Sikrai, Dausa•
    10 hrs ago
  • हज़ारों प्रवासी मोरक्को से समुद्र के रास्ते स्पेन में घुसे ◆ स्पेन के सेउटा बॉर्डर पर सुरक्षा घेरा तोड़कर घुसे 3 हजार लोग ◆ हजारों की संख्या में स्पेन के अंदर घुसने के दौरान 9 प्रवासियों की भी मौत हो गई
    1
    हज़ारों प्रवासी मोरक्को से समुद्र के रास्ते स्पेन में घुसे 

◆ स्पेन के सेउटा बॉर्डर पर सुरक्षा घेरा तोड़कर घुसे 3 हजार लोग 

◆ हजारों की संख्या में स्पेन के अंदर घुसने के दौरान 9 प्रवासियों की भी मौत हो गई
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • महिला सुरक्षा का बुलंद संकल्प: दौसा में निकली जागरूकता यात्रा, समाज को दिया सुरक्षा और सम्मान का संदेश दौसा। राज्य स्तरीय महिला सुरक्षा संकल्प यात्रा के तहत शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 को दौसा में जनजागरूकता का भव्य आयोजन किया गया। सुबह 10:30 बजे पीजी कॉलेज से गांधी चौराहा तक पैदल एवं वाहन रैली निकाली गई, जिसमें छात्र-छात्राओं, महिला पुलिसकर्मियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर महिला सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। इसके बाद दोपहर 12 बजे टाउन हॉल में दौसा पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा संकल्प यात्रा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, महिला सम्मान, कानूनों की जानकारी, आत्मरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है। इसी क्रम में पुलिस लाइन दौसा में महिला पुलिसकर्मियों ने वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण के साथ सुरक्षित और संवेदनशील समाज निर्माण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा संकल्प के उद्देश्यों पर वरिष्ठ महिला पुलिस अधिकारियों ने अपने विचार रखते हुए महिलाओं को निर्भीक होकर आगे बढ़ने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस सहायता लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर दौसा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जिला पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। महिला सुरक्षा संकल्प यात्रा का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ समाज में जागरूकता बढ़ाना, अपराधों के प्रति सतर्कता विकसित करना तथा प्रत्येक नागरिक को महिला सम्मान और सुरक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करना है। रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़ 📍💥
    3
    महिला सुरक्षा का बुलंद संकल्प: दौसा में निकली जागरूकता यात्रा, समाज को दिया सुरक्षा और सम्मान का संदेश
दौसा। राज्य स्तरीय महिला सुरक्षा संकल्प यात्रा के तहत शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 को दौसा में जनजागरूकता का भव्य आयोजन किया गया। सुबह 10:30 बजे पीजी कॉलेज से गांधी चौराहा तक पैदल एवं वाहन रैली निकाली गई, जिसमें छात्र-छात्राओं, महिला पुलिसकर्मियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर महिला सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
इसके बाद दोपहर 12 बजे टाउन हॉल में दौसा पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा संकल्प यात्रा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, महिला सम्मान, कानूनों की जानकारी, आत्मरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है।
इसी क्रम में पुलिस लाइन दौसा में महिला पुलिसकर्मियों ने वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण के साथ सुरक्षित और संवेदनशील समाज निर्माण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा संकल्प के उद्देश्यों पर वरिष्ठ महिला पुलिस अधिकारियों ने अपने विचार रखते हुए महिलाओं को निर्भीक होकर आगे बढ़ने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस सहायता लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर दौसा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जिला पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
महिला सुरक्षा संकल्प यात्रा का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ समाज में जागरूकता बढ़ाना, अपराधों के प्रति सतर्कता विकसित करना तथा प्रत्येक नागरिक को महिला सम्मान और सुरक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करना है।
रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़ 📍💥
    user_Khemraj Joshi
    Khemraj Joshi
    Yoga instructor राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ता कंगना रनौत का पुतला जलाने वाले थे, दरोगा जी कंगना के फैन निकले, पुतला लेकर भाग गए।
    1
    लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ता कंगना रनौत का पुतला जलाने वाले थे, दरोगा जी कंगना के फैन निकले, पुतला लेकर भाग गए।
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.