मातृशक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित, सेकड़ो बहनों ने सांसद व विधायक को बांधा रक्षा सूत्र। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौडगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस सेवा पखवाड़ा के तहत गुरूवार को भान फोर्ट पेलेस रिसोर्ट में मातृ शक्ति वंदन कार्यक्रम सांसद सी पी जोशी के मुख्य आतिथ्य व विधायक चंद्रभान सिंह आक्या की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़, भदेसर निवर्तमान प्रधान सुशीला कंवर व भोपाल सागर के पूर्व प्रधान हेमेन्द्र सिंह राणावत थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विधानसभा क्षैत्र चित्तौडगढ़ की मातृशक्ति ने सहभागिता की तथा सांसद जोशी व विधायक आक्या की कलाई पर रक्षा सुत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की परपंरा को आत्मीयता के साथ निभाया। इस अवसर पर अपने संबोधन में सांसद जोशी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा महिलाओ को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उन्हे आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। विधायक आक्या ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की महिलाओ के सम्मान और आत्मनिर्भरता को नई दिशा मिली है। मातृशक्ति परिवार, समाज और राष्ट्र की शक्ति है। उन्होने क्षैत्र की बहनो को रक्षाबंधन की शुभकामनाए देते हुए कहा की रक्षाबंधन पर्व भाई-बहन के बीच स्नेह, विश्वास, सम्मान और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। कार्यक्रम को पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह, भदेसर निवर्तमान प्रधान सुशीला कंवर व भोपाल सागर के पूर्व प्रधान हेमेन्द्र सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान बुजुर्ग महिलाओं को शाॅल व उपरना ओढाकर उनका अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओ ने सांसद जोशी, विधायक आक्या व अन्य अतिथियो को रक्षासुत्र बांधकर उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। सांसद व विधायक ने भी सभी बहनो को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख दुख में सदैव साथ खड़े रहने का संकल्प दोहराया।

- मेघपुरा स्कूल में बच्चों के बीच विशाल सांप, केलझर में अजगर का रेस्क्यू बच्चे पढ़ रहे थे… तभी कमरे में दिखा विशाल सांप! 😱 केलझर के खेत में भी मिला अजगर, बस्सी वन्यजीव टीम ने दोनों का किया सुरक्षित रेस्क्यू1
- जिला पुलिस अधीक्षक ने शहर में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़।। त्योहारों को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंन्द्र सिंह ने बुधवार को चित्तौड़गढ़ शहर में गश्त कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने शहर के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला पुलिस अधीक्षक ने त्योहारों के दौरान जिले में पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात रखने, यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा असामाजिक एवं संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने तथा भ्रामक, आपत्तिजनक एवं अफवाह फैलाने वाली पोस्ट/संदेशों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या अफवाहजनक सामग्री प्रसारित कर माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में आमजन द्वारा पुलिस को दिए जा रहे सहयोग की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया। तथा त्योहारों को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ त्योहार मनाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।1
- चित्तौड़गढ़ बस्सी विवाद पर SP धर्मेंद्र सिंह का बड़ा संदेश जिले वासियों से की अपील1
- चीन: नेपाल - बॉर्डर फेल्ड बाढ़ फल भर मैं क्या का क्या हु गया1
- ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस अकीदत के साथ संपन्न, बच्चों ने पेश की नात-ए-पाक, विशाल लंगर का भी रहा आयोजन पैगंबर ए इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश ईद ए मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर बुधवार को जिला नीमच अंतर्गत रामपुरा नगर में अंजुमन इस्लाम जमात कमिटी रामपुरा के तत्वावधान में मुस्लिम समुदाय द्वारा मोहब्बत और अकीदत के साथ मनाया गया, उक्त अवसर पर भव्य शानदार जुलूस का आयोजन भी रखा गया। जुलूस नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए मदारबाग पहुंचा, जहां जाइल्स समापन पर एक रूहानी महफिल सजी। मौके पर छोटे छोटे बच्चों द्वारा "ले लो ले लो सलाम आका हमारा सलाम" नात ए शरीफ़ पढ़कर संपूर्ण माहौल को उत्साह पूर्ण कर दिया। पश्चात इसके सभी ने मिलकर दुरूद ओ सलाम पढ़ कर मुल्क में अमन चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ की गई। उक्त आयोजन द्वारा अंजुमन परिसर में लंगर और खाने का प्रोग्राम भी रखा गया था, जिसमें नगर सहित क्षेत्र के सभी समाज जनों ने मिलकर शिरकत की और एक साथ बैठकर लंगर खाने का लाभ लिया, जो कि एक कौमी एकता की मिसाल साबित हुआ। रामपुरा नगर में ईद मिलादुन्नबी का आयोजन सफलता पूर्वक शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ संपन्न हुआ। उक्त पूरे आयोजन में प्रशासन का भी सहयोग सराहनीय रहा।1
- सावन के अंतिम सोमवार महाकाल के दरबार पहुंचे युवा समाजसेवी अरुल अरोरा नीमच के युवा समाजसेवी अरुल अशोक अरोरा (गंगानगर) सावन माह के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर उज्जैन पहुंचे और बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने श्रद्धापूर्वक भगवान महाकाल को छप्पन भोग का नैवेद्य अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंदिर में भक्तों की विशेष भीड़ रही। अरुल अरोरा ने बाबा महाकाल से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और सभी के मंगल की कामना की। उन्होंने कहा कि सावन भगवान शिव की आराधना का विशेष माह है। महाकाल के दरबार में पहुंचकर मन को आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। उन्होंने सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं निरोगी जीवन की प्रार्थना की।1
- ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में दिखी इंसानियत की मिसाल 😔😔 ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में दिखी इंसानियत की मिसाल चित्तौड़गढ़ में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को कुछ देर रोका गया, पहले हिंदू महिला की अंतिम यात्रा को दिया रास्ता—जुलूस में शामिल लोगों ने शीश झुकाकर दी श्रद्धांजलि, अंतिम यात्रा निकलने के बाद फिर शुरू हुआ जुलूस; दिखा भाईचारे और सौहार्द का अनोखा नजारा1
- रायबरेली(U.P.) संदिग्ध परिस्थितियों में फल विक्रेता का शव मिलने से हड़कंप दो दिन से घर से लापता था मृतक युवक, आम के बाग में मिला सड़ा हुवा शव फॉरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा खीरों थाना क्षेत्र के सेमरी बगिया का मामला2