दुकान में सेंधमारी कर लाखों के जेवर उड़ाए. बीच बाजार में हुए इस घटना से सन-सनी फैली डुमरा हॉस्पिटल के समक्ष जेवर बाघमारा. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). बाघमारा थाना क्षेत्र के डुमरा हॉस्पिटल के सामने व्यस्तम बाजार स्थित भगवती अलंकार ज्वेलर्स दुकान में सेंधमारी कर चोरों ने करीब 15 लाख की सम्पति उड़ा कर यहाँ सनसनी फैला दी. इस चोरी की घटना क़ो लेकर यहाँ लोगो में गहरा आक्रोश है. मौके पर दुकान मालिक शिवलाल स्वर्णकार ने बताया की वे जब आज सुबह दुकान खोलने आए तो उन्हें चोरी की जानकारी मिली. दुकान में सारा सामान बिखरा पाया. दुकान में रखे तिजोरी क़ो तोड़कर उसमें रखे करीब 6 किलो चांदी व करीब 70 ग्राम सोना व अन्य गहने गायब मिले. इसके अलावा दुकान में रखा करीब 50 हजार केश गायब मिला. घटना की सूचना बाघमारा थाना में दिये जाने पर सदल-बल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की. फिलहाल चोरी की इस घटना क़ो लेकर यहाँ लोग काफ़ी अचभित हैं. घटना के बाद बोकारो से कुत्ता मंगा कर जांच किया गया. समाचार लिखे जाने तक कोई सुराग मिलने की खबर नहीं है. मौके पर पहुँचे चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, शशिकांत शरण, गुड्डू सोनी इत्यादि ने घटना क़ो लेकर गहरा आक्रोश जताते हुए प्रशासन से अति शीघ्र मामले का पर्दाफाश करने की मांग की है.

- Pappu PaswanDhanbad-Cum-Kenduadih-Cum-Jagata, Jharkhand🙏on 14 March
- Post by जनता न्यूज़ 241
- Post by राम पाण्डेय पत्रकार कतरास1
- बाघमारा. (प्रेम कुमार). संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जी की जयंती बाघमारा के लुती पहाड़ी मोड़ पर बाबा भीम राव अम्बेडकर समिति बाघमारा के द्वारा काफ़ी धूमधाम से मनाई गई. कार्यक्रम में सर्वप्रथम लुती पहाड़ी मोड़ से इंदिरा चौक तक परम्परागत वेश भूषा नीली पगड़ी, ध्वज आदि के साथ विशाल जुलुस निकाला गया. मौके पर जुलुस में शामिल लोग बाबा साहेब के जयकारे लगाते चल रहे थे. इस मौके पर लुती पहाड़ी मोड़ पर बाबा साहेब की विहंगम प्रतिमा पर धनबाद के सांसद ढुल्लु महतो ने माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. इस मौके पर बाबा भीम राव अम्बेडकर समिति बाघमारा द्वारा आयोजित विराट सम्मेलन को उन्होंने सम्बोधित करते हुए बाबा साहेब के बताए मार्ग पर अनुश्रवण कर अपने हक व अधिकार के लिए समाज में शिक्षा का अलख जगाने एवं शिक्षित बनने पर जोर दिया. मौके पर सांसद ने बाबा साहेब के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की बातें कही. इस भव्य कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कैलाश राम एवं संचालन कोषाध्यक्ष सुरेश रविदास ने किया. इस मौके पर समाज की सैकड़ों महिलाएं, पुरुष व बच्चे इत्यादि इस कार्यक्रम की शोभा बने. इस मौके पर मुख्य रूप से जुलुस राम भुईयां, रिझु दास, चंद्रिका दास, कृष्णा जी, जीतन भुईया, संतोष दास, राजू दास, गोपाल रवि दास, विजय दास, मंशा दास, राधा देवी, पधा देवी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे.1
- Post by Niraj Kumar1
- धनबाद शहर के आसपास कोलियरी क्षेत्र के लोगों का रहना मौत को न्योता देने के समान है आप देखें संपादक जहीरूद्दीन खान की रिपोर्ट1
- धनबाद में बाबा साहेब को नमन, रैली-पदयात्रा के साथ गूंजे उनके विचार1
- कतरास से नयन मोदक की रिपोर्ट श्यामडीह के मासूम शाह बाबा के दरबार में सजीं कव्वाली की महफिल "दिल से निकलेगी न मरकर भी उल्फत, मेरी मिट्टी से भी खुशबू ए वफा आएगी, लहराएगा तिरंगा अब सारे आसमान पर न जाने कितनों ने लहू बहाकर ये दिन दिखाया है",,,,,,,, "भारत से टकराना खेल नहीं आसान ये खाजा का देश है इसका नाम है हिन्दुस्तान",,,, डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): कतरास के श्यामडीह स्थित सैयदना हजरत मासूम शाह बाबा के दरबार में आयोजित लंगर-ए-आम के दौरान शुक्रवार रात कव्वाली की महफिल सजीं। उदघाटन कतरास थानेदार प्रवीण कुमार, पूर्व मुखिया जावेद अंसारी, मासूम खान तथा सुभाष राय ने संयुक्त रूप से किया। दिल्ली के कव्वाल रईस मियां सावरी तथा कव्वाला सनम साहेबा के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। कव्वाल रईस मियां सावरी की प्रस्तुति "इससे ना टकराए कोई चीन हो या जापान अमरिका हो चाहे हो वो पाकिस्तान, मेरे भारत से टकराना खेल नहीं आसान ये खाजा का देश है इसका नाम है हिन्दुस्तान",,,,ने खूब तालियां बटोरीं। कव्वाल सनम साहेबा ने "दिल से निकलेगी न मरकर भी उल्फत, मेरी मिट्टी से भी खुशबू ए वफा आएगी, लहराएगा तिरंगा अब सारे आसमान पर न जाने कितनों ने लहू बहाकर ये दिन दिखाया है",,,, प्रस्तुत कर दर्शकों देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। सफल बनाने में सदर करीम अंसारी, सेक्रेटरी मो. मोईन, खजांची उस्मान अंसारी कमरुद्दीन अंसारी, उप सचिव इसरायल अंसारी, शहीद अंसारी, इम्तियाज खान, मुखिया प्रतिनिधि राम सुन्दर दास, सुदेश दास, हाजी सिराज आदि सक्रिय थे ।1
- बाघमारा. आज 14 अप्रैल को बाबा साहब भीम राव अंबेडकर का जयंती कामरेड जे के झा के आवासीय कार्यालय मुराईडीह में बीसीकेयू बरोरा एवं ब्लॉक दो के समर्थको ने मनाया. इस मौके पर मुख्य रूप से कामरेड जे के झा केंद्रीय सचिव, बीसीकेयू ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब द्वारा बनाया गया संविधान विश्व में सबसे अच्छा संविधान है. इस अवसर पर बैद्यनाथ यादव, देवानंद राजभर, सीताराम कर्मकार, धनंजय महतो, दिलीप नोनिया, नारायण महतो, फुलेंदर ठाकुर, आशीष राय सहित एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.1