logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अवैध मदिरा संग्रहण पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 55 बल्क लीटर मदिरा जप्त प्रेस विज्ञप्ति अवैध मदिरा संग्रहण पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 55 बल्क लीटर मदिरा जप्त कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री वीरेन्द्र धाकड़ के निर्देशन में जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 11.08.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आबकारी विभाग भोपाल द्वारा भीम नगर,कटारा हिल्स,सांची मिल्क पार्लर लहरपुरा, झागरिया,सूर्या ढाबा,मित्रा ढाबा आदि पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान रानी बाई पत्नी हरगोविन्द लौवंशी निवासी झगरिया खुर्द ,,सूर्या ढाबा संचालक नितेश पुत्र रणवीर त्यागी झगरिया तथा बबलू डोंगरे पुत्र गेंदा लाल डोंगरे के घर में पलंग के नीचे बने अंडर ग्राउंड चैंबर तथा फ्रिज की बास्केट से 2 पेटी प्लेन,1 पेटी मसाला,2 पेटी बीयर,तथा एक पेटी केन बीयर के अतिरिक्त विदेशी मदिरा के 5 पाव भी जब्त किए जाकर आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 (संशोधित 2000) की धारा 34(1)(क) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। यह कार्रवाई कंट्रोलर श्री रामगोपाल भदौरिया के एवं डिप्टी कंट्रोलर श्रीमती प्रीति शैलेन्द्र के मार्गदर्शन तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मनीष द्विवेदी, के नेतृत्व में हमराह स्टाफ प्रधान आरक्षक नीलू मरावी के अलावा नव आरक्षक पंकज बसेंडिया,शिव बाणकरिया,द्वारिका पालीवाल द्वारा की गई। सहायक आबकारी आयुक्त श्री वीरेन्द्र धाकड़ ने कहा कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध इस प्रकार की सघन एवं प्रभावी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

2 hrs ago
user_NMM NEWS
NMM NEWS
Pet Care Store हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

अवैध मदिरा संग्रहण पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 55 बल्क लीटर मदिरा जप्त प्रेस विज्ञप्ति अवैध मदिरा संग्रहण पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 55 बल्क लीटर मदिरा जप्त कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री वीरेन्द्र धाकड़ के निर्देशन में जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 11.08.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आबकारी विभाग भोपाल द्वारा भीम नगर,कटारा हिल्स,सांची मिल्क पार्लर लहरपुरा, झागरिया,सूर्या ढाबा,मित्रा ढाबा आदि पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान रानी बाई पत्नी हरगोविन्द लौवंशी निवासी झगरिया खुर्द ,,सूर्या ढाबा संचालक नितेश पुत्र रणवीर त्यागी झगरिया तथा बबलू डोंगरे पुत्र गेंदा लाल डोंगरे के घर में पलंग के नीचे बने अंडर ग्राउंड चैंबर तथा फ्रिज की बास्केट से 2 पेटी प्लेन,1

पेटी मसाला,2 पेटी बीयर,तथा एक पेटी केन बीयर के अतिरिक्त विदेशी मदिरा के 5 पाव भी जब्त किए जाकर आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 (संशोधित 2000) की धारा 34(1)(क) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। यह कार्रवाई कंट्रोलर श्री रामगोपाल भदौरिया के एवं डिप्टी कंट्रोलर श्रीमती प्रीति शैलेन्द्र के मार्गदर्शन तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मनीष द्विवेदी, के नेतृत्व में हमराह स्टाफ प्रधान आरक्षक नीलू मरावी के अलावा नव आरक्षक पंकज बसेंडिया,शिव बाणकरिया,द्वारिका पालीवाल द्वारा की गई। सहायक आबकारी आयुक्त श्री वीरेन्द्र धाकड़ ने कहा कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध इस प्रकार की सघन एवं प्रभावी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *Breaking News* - 14 अगस्त को भोपाल में होने जा रही है भारत की विशाल तिरंगा यात्रा, *मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव* एवं *भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल* होंगे शामिल। - ⁠*विधायक रामेश्वर शर्मा ने कलेक्टर भोपाल श्री प्रियंक मिश्रा एवं पुलिस कमिश्नर श्री संजय कुमार के साथ किया यात्रा प्रारंभ स्थल का निरीक्षण* - यात्रा हुजूर विधानसभा के मुखर्जी नगर कोलार से संत हिरदाराम नगर, बैरागढ़ तक जाएगी, जिसमें लाखों लोग सम्मिलित होकर देशभक्ति का उत्सव मनाएंगे। - विधायक रामेश्वर शर्मा ने आज यात्रा को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। - विधायक ने मदर टेरेसा स्कूल के सामने बनने वाले मंच एवं यात्रा के सहभागी नागरिकों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। - इस दौरान अधिकारियों को बारिश को ध्यान में रखते हुए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। - बता दें कि कर्मश्री के तत्वावधान में विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा प्रतिवर्ष अखंड भारत स्मृति दिवस पर विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाता है। - प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हर-घर तिरंगा अभियान के तारतम्य में यह यात्रा निकाली जाती है, जिसमें हर साल लाखों देशभक्त नागरिक सम्मिलित होते हैं। - यात्रा मार्ग में अनेकों जगह स्थानीय नागरिकों द्वारा मंचों के माध्यम से अभिनंदन किया जाता है । - यह यात्रा हर साल अपनी भव्यता के कीर्तिमान रचती है। - विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि - इस वर्ष की यात्रा इतनी विशाल होगी कि देशभर में इसकी चर्चा होगी। - उन्होंने बताया कि - इस साल नागरिकों ने बढ़-चढ़कर यात्रा के लिए पंजीयन कराए हैं। नागरिकों का उत्साह बता रहा है कि इस वर्ष यात्रा ऐतिहासिक कीर्तिमान बनाने वाली है।
    1
    *Breaking News*


- 14 अगस्त को भोपाल में होने जा रही है भारत की विशाल तिरंगा यात्रा, *मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव* एवं *भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल* होंगे शामिल।
- ⁠*विधायक रामेश्वर शर्मा ने कलेक्टर भोपाल श्री प्रियंक मिश्रा एवं पुलिस कमिश्नर श्री संजय कुमार के साथ किया यात्रा प्रारंभ स्थल का निरीक्षण*
- यात्रा हुजूर विधानसभा के मुखर्जी नगर कोलार से संत हिरदाराम नगर, बैरागढ़ तक जाएगी, जिसमें लाखों लोग सम्मिलित होकर देशभक्ति का उत्सव मनाएंगे।
- विधायक रामेश्वर शर्मा ने आज यात्रा को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
- विधायक ने मदर टेरेसा स्कूल के सामने बनने वाले मंच एवं यात्रा के सहभागी नागरिकों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
- इस दौरान अधिकारियों को बारिश को ध्यान में रखते हुए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
- बता दें कि कर्मश्री के तत्वावधान में विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा प्रतिवर्ष अखंड भारत स्मृति दिवस पर विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाता है।
- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हर-घर तिरंगा अभियान के तारतम्य में यह यात्रा निकाली जाती है, जिसमें हर साल लाखों देशभक्त नागरिक सम्मिलित होते हैं।
- यात्रा मार्ग में अनेकों जगह स्थानीय नागरिकों द्वारा मंचों के माध्यम से अभिनंदन किया जाता है ।
- यह यात्रा हर साल अपनी भव्यता के कीर्तिमान रचती है।
- विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि - इस वर्ष की यात्रा इतनी विशाल होगी कि देशभर में इसकी चर्चा होगी।
- उन्होंने बताया कि - इस साल नागरिकों ने बढ़-चढ़कर यात्रा के लिए पंजीयन कराए हैं। नागरिकों का उत्साह बता रहा है कि इस वर्ष यात्रा ऐतिहासिक कीर्तिमान बनाने वाली है।
    user_K K D NEWS MP/CG
    K K D NEWS MP/CG
    TV News Anchor हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • राजनीतिक घमासान: कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्रवाई को लेकर निशाने पर गृह मंत्रालय, विपक्ष ने उठाए गंभीर सवाल देश में विभिन्न आंदोलनों, छात्र प्रदर्शनों और पुलिसिया कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार और विपक्षी दलों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। दिल्ली पुलिस सहित केंद्रीय सुरक्षा बलों के सीधे गृह मंत्रालय के अधीन होने के कारण, विरोधी दल हर बड़ी पुलिस कार्रवाई के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं। ​विपक्ष का आरोप है कि आंदोलनों को कुचलने के लिए कड़े कदम उठाए जाते हैं, जबकि सत्ता पक्ष के नेताओं का कहना है कि देश में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सुरक्षा बलों की प्राथमिकता है। पुलिस बल किसी भी स्थिति में स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नियमानुसार कार्रवाई करते हैं। इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक मंचों पर बहस जारी है। ​#AmitShah #HomeMinistry #DelhiPolice #IndianPolitics #BreakingNews #ATNNews #atnnews #atn #ATNNEWSTV
    1
    राजनीतिक घमासान: कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्रवाई को लेकर निशाने पर गृह मंत्रालय, विपक्ष ने उठाए गंभीर सवाल


देश में विभिन्न आंदोलनों, छात्र प्रदर्शनों और पुलिसिया कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार और विपक्षी दलों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। दिल्ली पुलिस सहित केंद्रीय सुरक्षा बलों के सीधे गृह मंत्रालय के अधीन होने के कारण, विरोधी दल हर बड़ी पुलिस कार्रवाई के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं।
​विपक्ष का आरोप है कि आंदोलनों को कुचलने के लिए कड़े कदम उठाए जाते हैं, जबकि सत्ता पक्ष के नेताओं का कहना है कि देश में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सुरक्षा बलों की प्राथमिकता है। पुलिस बल किसी भी स्थिति में स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नियमानुसार कार्रवाई करते हैं। इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक मंचों पर बहस जारी है।
​#AmitShah #HomeMinistry #DelhiPolice #IndianPolitics #BreakingNews #ATNNews #atnnews #atn #ATNNEWSTV
    user_@liveatn
    @liveatn
    Classified ads newspaper publisher हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • @भोपाल पुलिस कमिश्नरेट *बाबाझिरी पिकनिक स्पॉट पर तेज बारिश में फंसे 7 युवकों का सुरक्षित रेस्क्यू* आज दिनांक 11 अगस्त 2026 को दोपहर लगभग 3:00 बजे पुराने भोपाल के 7 युवक पिकनिक मनाने के उद्देश्य से कजली खेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पॉट गए थे। दिन में हुई तेज बारिश के कारण पहाड़ों से पानी उतरकर पिकनिक स्पॉट के चारों ओर तेज बहाव के साथ बहने लगा। पानी के तेज बहाव के कारण सातों युवक एक टीले पर फंस गए। युवकों ने अपने परिजनों को मोबाइल के माध्यम से सूचना दी। परिजनों द्वारा तत्काल डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को अवगत कराया गया। *पुलिस की त्वरित कार्रवाई:* शाम लगभग 7:00 बजे सूचना प्राप्त होते ही ACP श्री आलोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में कजली खेड़ा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पानी का बहाव अत्यधिक तेज होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों को टीले तक जाने से रोका गया और एसडीआरएफ की टीम को सूचित किया गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से टीले तक पहुंचने के 3 संभावित रास्तों की पहचान कर संयुक्त प्रयास किए गए। पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीणों के समन्वित प्रयासों से सभी 7 युवकों को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर लिया गया है। सभी युवक स्वस्थ हैं। भोपाल पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि बारिश के मौसम में नदी, नाले और पहाड़ी क्षेत्रों में पिकनिक मनाने से पूर्व मौसम की जानकारी अवश्य लें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
    1
    @भोपाल पुलिस कमिश्नरेट 

*बाबाझिरी पिकनिक स्पॉट पर तेज बारिश में फंसे 7 युवकों का सुरक्षित रेस्क्यू*

आज दिनांक 11 अगस्त 2026 को दोपहर लगभग 3:00 बजे पुराने भोपाल के 7 युवक पिकनिक मनाने के उद्देश्य से कजली खेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पॉट गए थे।

दिन में हुई तेज बारिश के कारण पहाड़ों से पानी उतरकर पिकनिक स्पॉट के चारों ओर तेज बहाव के साथ बहने लगा। पानी के तेज बहाव के कारण सातों युवक एक टीले पर फंस गए।

युवकों ने अपने परिजनों को मोबाइल के माध्यम से सूचना दी। परिजनों द्वारा तत्काल डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को अवगत कराया गया।

*पुलिस की त्वरित कार्रवाई:*
शाम लगभग 7:00 बजे सूचना प्राप्त होते ही ACP श्री आलोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में कजली खेड़ा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पानी का बहाव अत्यधिक तेज होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों को टीले तक जाने से रोका गया और एसडीआरएफ की टीम को सूचित किया गया।

स्थानीय ग्रामीणों की मदद से टीले तक पहुंचने के 3 संभावित रास्तों की पहचान कर संयुक्त प्रयास किए गए। पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीणों के समन्वित प्रयासों से सभी 7 युवकों को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर लिया गया है। सभी युवक स्वस्थ हैं।

भोपाल पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि बारिश के मौसम में नदी, नाले और पहाड़ी क्षेत्रों में पिकनिक मनाने से पूर्व मौसम की जानकारी अवश्य लें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
    user_शाहिद खान रिपोर्टर
    शाहिद खान रिपोर्टर
    Journalist हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • भोपाल विदिशा हाईवे रोड को मध्य प्रदेश शासन द्वारा हरी झंडी मिल गई है जिससे भोपाल विदिशा जाने आने में दिक्कत नहीं आएगी फोर लाइन रोड बनेगा भोपाल विदिशा हाईवे रोड को मध्य प्रदेश शासन द्वारा हरी झंडी मिल गई है जिससे भोपाल विदिशा जाने आने में दिक्कत नहीं आएगी फोर लाइन रोड बनेगा
    1
    भोपाल विदिशा हाईवे रोड को मध्य प्रदेश शासन द्वारा हरी झंडी मिल गई है जिससे भोपाल विदिशा जाने आने में दिक्कत नहीं आएगी फोर लाइन रोड बनेगा
भोपाल विदिशा हाईवे रोड को मध्य प्रदेश शासन द्वारा हरी झंडी मिल गई है जिससे भोपाल विदिशा जाने आने में दिक्कत नहीं आएगी फोर लाइन रोड बनेगा
    user_DKA2580
    DKA2580
    Huzur, Bhopal•
    2 hrs ago
  • मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल शहर के मैदान रेजिडेंशियल गेट नंबर 4 की नजदीक सुंदरम सैंडविच को लेकर भोपाल के अंदर विशेष तौर पर उसके टेस्टो को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है
    1
    मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल शहर के मैदान रेजिडेंशियल गेट नंबर 4 की नजदीक सुंदरम सैंडविच को लेकर भोपाल के अंदर विशेष तौर पर उसके टेस्टो को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है
    user_B N B NEWS MP/CG
    B N B NEWS MP/CG
    हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आज दिन में करीब 3:00 बजे पुराने भोपाल के सात युवक पिकनिक मनाने के लिए कजली खेड़ा थाना क्षेत्र में फाटापान बाबाझिरी के पिकनिक स्पॉट पर गए थे। दिन में तेज बारिश से पहाड़ों का पानी उतरकर picnic spot के चारों तरफ से बहने लगा। पानी का बहाव बहुत तेज था। इसके चलते सातों बच्चे युवक एक टीले पर फस गए थे, उन्होंने अपने परिजनों को जरिये मोबाइल सूचित किया, तो परिजनों द्वारा डायल 112 को कॉल किया गया। शाम करीब सात बजे पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया गया। पानी का बहाव बहुत तेज था इसलिए स्थानीय ग्रामीणों को टीले तक जाने से रोक कर एसडीआरएफ की टीम को सूचित किया गया। तथा स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर टीले तक जाने के तीन संभावित रास्ता से स्थानीय ग्रामीण की मदद से सम्मिलित प्रयास किए गए तथा सभी सातों बच्चों को अभी सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है।
    1
    आज दिन में करीब 3:00 बजे पुराने भोपाल के सात युवक पिकनिक मनाने के लिए कजली खेड़ा थाना क्षेत्र में फाटापान बाबाझिरी के पिकनिक स्पॉट पर गए थे।

दिन में तेज बारिश से पहाड़ों का पानी उतरकर picnic spot के चारों तरफ से बहने लगा। पानी का बहाव बहुत तेज था।
इसके चलते सातों बच्चे युवक एक टीले पर फस गए थे, उन्होंने अपने परिजनों को जरिये मोबाइल सूचित किया, तो परिजनों द्वारा डायल 112 को कॉल किया गया।
शाम करीब सात बजे पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया गया।
 पानी का बहाव बहुत तेज था इसलिए स्थानीय ग्रामीणों को टीले तक जाने से रोक कर एसडीआरएफ की टीम को सूचित किया गया।
 तथा स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर टीले तक जाने के तीन संभावित रास्ता से स्थानीय ग्रामीण की मदद से सम्मिलित प्रयास किए गए तथा सभी सातों बच्चों को अभी सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है।
    user_Gulfam khan
    Gulfam khan
    हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    30 min ago
  • *ब्रेकिंग भोपाल | आबकारी विभाग का बड़ा वार* अंडरग्राउंड चैंबर में छिपी थी शराब! फ्रिज की बास्केट भी बनी ठिकाना भोपाल में अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 55 बल्क लीटर मदिरा जब्त की। भीम नगर, कटारा हिल्स, लहरपुरा और झगरिया क्षेत्र में दबिश के दौरान 2 पेटी प्लेन, 1 पेटी मसाला, 2 पेटी बीयर, 1 पेटी केन बीयर और विदेशी शराब के 5 पाव बरामद किए गए। कार्रवाई में रानी बाई, नितेश त्यागी और बबलू डोंगरे के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। *अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान जारी।*
    1
    *ब्रेकिंग भोपाल | आबकारी विभाग का बड़ा वार*

अंडरग्राउंड चैंबर में छिपी थी शराब! फ्रिज की बास्केट भी बनी ठिकाना

भोपाल में अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 55 बल्क लीटर मदिरा जब्त की। भीम नगर, कटारा हिल्स, लहरपुरा और झगरिया क्षेत्र में दबिश के दौरान 2 पेटी प्लेन, 1 पेटी मसाला, 2 पेटी बीयर, 1 पेटी केन बीयर और विदेशी शराब के 5 पाव बरामद किए गए।

कार्रवाई में रानी बाई, नितेश त्यागी और बबलू डोंगरे के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

*अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान जारी।*
    user_Gulfam khan
    Gulfam khan
    हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    27 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.