मीरजापुर पुलिस ने अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के विशेष अभियान 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' में कुल 38 वांछित, वारंटी और अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने एक साथ दबिश देकर बड़ी सफलता हासिल की। मीरजापुर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन राजकुमार मीणा तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जिले भर में 12 घंटे का विशेष अभियान 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अपराधियों, वारंटियों, वांछित और अन्य आरोपियों की धरपकड़ कर कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाना था। अभियान के दौरान जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 12 वारंटी, 10 वांछित और 16 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इस तरह कुल 38 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। सबसे अधिक 9 वांछित अभियुक्त अहरौरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए, जबकि विंध्याचल थाना क्षेत्र से 7 अन्य अभियुक्तों को पकड़ा गया। पड़री थाना पुलिस ने 5 वारंटियों की गिरफ्तारी की। पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि जिले में अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके और आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।

- मिर्ज़ापुर ज़िले में गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। इस पावन अवसर पर लोग #श्रीराधे, #माँ_विंध्यवासिनी, #प्रभु_श्री_कृष्ण और #देवों_के_देव_महादेव का स्मरण कर रहे हैं। साथ ही, #राम_राम के जयकारे भी गूंज रहे हैं। यह समय धर्म, कर्म और सत्य के प्रति समर्पण का है। लोग कटु वचनों से बचने और सत्य वचन बोलने का संकल्प ले रहे हैं। इस गुप्त नवरात्रि में सभी की मंगलकामना है कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए।4
- मीरजापुर के बीएचयू बरकछा सभागार में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अभिनव पहल पर जनपद में पहली बार राजस्व विभाग का जिला स्तरीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश और जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस आयोजन की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि पदानुक्रम को तोड़कर लेखपाल और कानूनगो से लेकर नायब तहसीलदार, तहसीलदार, एसडीएम, एडीएम, जिलाधिकारी और मण्डलायुक्त तक सभी प्रशासनिक अधिकारी एक ही हॉल में साथ बैठकर प्रशिक्षित हुए। राजस्व मामलों में अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद, सीमांकन और खतौनी से जुड़ी होती हैं, जो थाना समाधान दिवस और तहसील दिवस में भी प्रमुखता से उठती हैं। इन्हीं समस्याओं को गांव स्तर पर ही निपटाने के उद्देश्य से लेखपालों और कानूनगो को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के लिए यह विशेष ट्रेनिंग दी गई। प्रशिक्षण के दौरान राजस्व संहिता धारा-24, 34, 38 के तहत नामांतरण, बंटवारा, अदालती आदेशों का अनुपालन, सीमांकन प्रक्रिया, जीआईएस मैपिंग, ई-धरती पोर्टल, भू-लेख, उत्तर प्रदेश भूमि अभिलेख पोर्टल, ड्रोन और जीपीएस से पैमाइश, बाढ़-सूखा आकलन, जनगणना, चुनाव ड्यूटी, रिपोर्ट लेखन और डाटा एंट्री में सावधानियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने जानकारी दी। मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पूरे विन्ध्याचल मण्डल में पहली बार इस स्तर का आयोजन हुआ है और इसे मण्डल के अन्य जिलों में भी लागू किया जाएगा। वहीं जिलाधिकारी ने कहा कि लेखपाल गांव के सबसे महत्वपूर्ण अधिकारी हैं और उनके पास टैबलेट भी उपलब्ध हैं। यदि वे ईमानदारी और दक्षता से कार्य करें तो जनता को कोर्ट-कचहरी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। कार्यक्रम में लेखपाल संघ व राजस्व निरीक्षक संघ ने इस पहल की प्रशंसा की। इस अवसर पर एडीएम विनोद कुमार सिंह, देवेन्द्र प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, एसडीएम महेंद्र कुमार सिंह, संतोष कुमार ओझा, अनेग सिंह, अजीत कुमार, श्रुति प्रसाद और नगर पालिका ईओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।1
- Post by वीरेंद्र कुमार सोनकर1
- भदोही के गिराई स्थित पावर हाउस पर बिजली उपभोक्ताओं ने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया है। अपनी समस्याओं को लेकर उपभोक्ताओं ने पावर हाउस पहुंचकर अपनी नाराजगी जताई और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।1
- मिर्ज़ापुर: मड़िहान के दाढ़ीराम में नवीन पुलिस चौकी का शिलान्यास।1
- मिर्ज़ापुर ज़िले में गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। इस पावन अवसर पर लोग #श्रीराधे, #माँ_विंध्यवासिनी, #प्रभु_श्री_कृष्ण और #देवों_के_देव_महादेव का स्मरण कर रहे हैं। साथ ही, #राम_राम का जाप भी किया जा रहा है। यह समय धर्म, कर्म और सत्य के प्रति समर्पण का है। लोग कटु वचनों से बचने और सत्य वचन बोलने का संकल्प ले रहे हैं। इस गुप्त नवरात्रि में सभी की मंगलकामना की जा रही है।4
- भदोही जिले में एक रोडवेज बस की टक्कर से मोपेड सवार एक वृद्ध की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद बस का चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस बस चालक की तलाश में जुटी है।1