पोखर में डूबने से 2 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में पसरा मातम लोकल पब्लिक न्यूज़/पूर्वी चम्पारण (कोटवा):थाना क्षेत्र के अहिरौलिया पंचायत अंतर्गत राजापुर मठिया गांव में एक दर्दनाक हादसे में पोखर में डूबने से 2 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृतक की पहचान संदीप पासवान के पुत्र शिवांशु कुमार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्चे की मां उसे पोखर के किनारे सुलाकर पास के खेत में गेहूं काटने चली गई थी। इसी दौरान बच्चा खेलते-खेलते पोखर में चला गया और पानी में डूब गया। कुछ देर बाद जब मां का ध्यान बच्चे पर गया तो वह घबराकर मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बच्चे को पानी से बाहर निकाला, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी थानाध्यक्ष सूर्यकान्त प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जाता है कि शिवांशु दो भाइयों में छोटा था। उसके पिता संदीप पासवान बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। घटना के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और सांत्वना दी।

- गैस के बाद अब खाद की लाइन? यूरिया-DAP की किल्लत से अनाज महंगा होने वाला! गैस के लिए लाइन आपने देखी… अब क्या खाद के लिए भी वही हाल होने वाला है? कई राज्यों से खाद की कमी और बढ़ते दाम की खबरें आ रही हैं। अगर यही हाल रहा, तो खेती महंगी होगी और सीधा असर आपकी थाली पर पड़ेगा। 👉 सच क्या है, ग्राउंड पर क्या हो रहा है — पूरा वीडियो देखें निष्पक्ष खबरें अब तक बिहार — यहां सच बिकता नहीं, सीधा दिखता है। #खाद_की_कमी #UreaCrisis #DAP #FertilizerShortage #महंगाई #GasCrisis #FarmersIssue #KharifSeason #BreakingNews #IndianFarmers #Ankesh_Thakur #निष्पक्ष_ख़बरें_अब_तक_बिहार1
- दरभंगा में फिर चला सम्राट चौधरी का बुलडोजर , लोगों में हाहाकार।1
- Post by RAJA KUMAR1
- Post by Talk On Chair1
- आलम फर्नीचर - मूडली सभी तरह के फर्नीचर के लिए संपर्क करें #reelschallengereelschallenge #viralreelsシ #photochallenge #Dhaka Viral Reaction1
- सिरहा भगत सिंह स्मारक के पश्चिम लेवाना पब्लिक स्कूल के बस की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार गंभीर चोट का शिकार, हालत चिंताजनक। *--स्थानीय थाना पकरी दयाल के पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे बस को किया अपने कब्जे में, घायल मोटरसाइकिल को अनुमंडलीय अस्पताल पकड़ीदयाल से समुचित इलाज के लिए भेजा सदर अस्पताल मोतिहारी।* *--लेवाना पब्लिक स्कूल के बस अंकित बस नंबर को करवा दी गई थी डेटिंग नहीं दिखाई दे रहा था बस नंबर, बस चालक की क्षेत्र से बहुत आ रहा था शिकायत, अनियमित वाहन चलाने का लग रहा था आरोप।* (रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार) सिरहाकोठी 20 अप्रैल 2026 सिरहाकोठी:-सिरहा भगत सिंह स्मारक के पश्चिम लेवाना पब्लिक स्कूल के बस की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार गंभीर चोट का शिकार, हालत चिंताजनक।स्थानीय थाना पकरी दयाल के पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे बस को किया अपने कब्जे में, घायल मोटरसाइकिल को अनुमंडलीय अस्पताल पकड़ीदयाल से समुचित इलाज के लिए भेजा सदर अस्पताल मोतिहारी।लेवाना पब्लिक स्कूल के बस अंकित बस नंबर को करवा दी गई थी डेटिंग नहीं दिखाई दे रहा था बस नंबर, बस चालक की क्षेत्र से आ रही थी बहुत शिकायत,अनियमित वाहन चलाने का लग रहा था आरोप। लेवाना पब्लिक स्कूल का बस सिरहा पंचायत गांव की ओर से आ रही थी। शहीद भगत सिंह स्मारक से मझार जाने वाली सड़क से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति जैसे ही पश्चिम की ओर मारा वर्ष की जोरदार ठोकर से बहुत दूर पूरब जाकर गिरा। आवाज बेजोड़ आई, जिसे सुनकर अगल-बगल के लोगों का ध्यान आ रही आवाज की ओर गई तो देखा कि बस की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति घायल होकर तड़प रहा था। सिरहा टाइम्स एवं दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार के संपादक रवि कुमार भार्गव के द्वारा उपस्थित जनों के सहयोग से सबसे पहले घायल मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पकड़ीदयाल के लिए गांव की ओर से आ रही मार्शल उपेंद्र प्रसाद का था उससे भेजा गया। साथ ही इसकी सूचना स्थानीय थाना पकड़ीदयाल को दिया गया। थाना ने तुरंत अपनी पुलिस बल भेज कर अनुमंडलीय अस्पताल पकड़ीदयाल के प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद समुचित इलाज के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी के लिए भेज दिया गया। उसके बाद पकड़ीदयाल थाना के पुलिस बल के साथ पुलिस जवान राजकुमार सिंह पहुंचे और लेवाना पब्लिक स्कूल के बस को अपने कब्जे में करते हुए अपने साथ थाना ले गए। पुलिस जवान राजकुमार सिंह ने बताया कि उस बच्चे को समुचित इलाज के लिए उनके परिजन की उपस्थिति में सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया गया है घायल मोटरसाइकिल सवार खतरे से बाहर है। सोचनीय बिंदु यह है कि विद्यालय प्रशासन लेवाना पब्लिक स्कूल को मोबाइल से सूचना दिए जाने के बावजूद भी घटनास्थल पर नहीं पहुंचाना और बस का नंबर अंकित नहीं करवाना यह जांच का विषय बनता है। लेवाना पब्लिक स्कूल का बस प्रतिदिन बच्चों को ले जाने का कार्य करती है और उस बस पर,बस नंबर अंकित नहीं हो, यह बहुत कुछ संदेह के घेरे उत्पन्न करती है। पुलिस अधिकारी राजकुमार सिंह ने बताया कि यदि मेडिकल जांच में बस चालक शराब पिए हुए पाए जाते हैं तो इनको जेल भेज दिए जाएंगे। कुछ लोगों ने जब बस ले जाने का विरोध करने लगे तो राजकुमार सिंह ने कहा कि जिनको शक है की बस को छोड़ दिया जाएगा बिना कार्रवाई किए हुए तो वह थाना पर आ जाए और देख ले। बस को सुरक्षित अपने साथ थाना के लिए बस में दो पुलिस बल जवान को बैठक पुलिस अधिकारी राजकुमार सिंह ने अपने साथ लेते चले गए।1
- Post by PUBLIC NEWS OF CHAMPARAN BIHAR1
- नया IT Rule 2026: अब हर Creator बनेगा Publisher? छोटे YouTubers के लिए खतरे की घंटी! क्या अब हर छोटा क्रिएटर भी “Publisher” माना जाएगा? 30 मार्च 2026 को सरकार ने नया IT Rules ड्राफ्ट जारी किया और 14 अप्रैल तक राय मांगी, जिसे बढ़ाकर 29 अप्रैल कर दिया गया। अगर यह नियम लागू हुआ तो एक छोटी गलती भी आपके चैनल, कमाई और पहचान पर भारी पड़ सकती है। लेकिन क्या इससे फेक न्यूज रुकेगी या छोटी आवाजें दब जाएंगी? इस वीडियो में जानिए पूरा सच — फायदा क्या है, नुकसान क्या है और आपको अभी से क्या सावधानी बरतनी चाहिए। वीडियो अंत तक जरूर देखें, क्योंकि यह फैसला आपके कंटेंट के भविष्य को बदल सकता है।bनिष्पक्ष खबरें अब तक बिहार — यहां सच बिकता नहीं, सीधा दिखता है। #ITRules2026 #NewITRules #YouTubePolicy #ContentCreatorIndia #DigitalLawIndia #SocialMediaRules #YouTubeIndia #InstagramReels #XPlatform #FreeSpeechIndia #FakeNewsLaw #DeepfakeIndia #ContentCreatorRisk #SmallYouTuber #OnlineCensorship #NewsCreator #Ankesh_Thakur #निष्पक्ष_ख़बरें_अब_तक_बिहार1