खेत में बेहोशी की हालत में मिले होमगार्ड, उपचार के बाद हालत सामान्य — जांच जारी खेत में बेहोशी की हालत में मिले होमगार्ड, उपचार के बाद हालत सामान्य — जांच जारी हरदोई: टंडियावां क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब थाना टंडियावां पर तैनात होमगार्ड राजीव रंजन अपने गांव कोटपुरवा के पास एक खेत में बेहोशी की अवस्था में पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) टंडियावां ले जाया गया। चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज किया गया, जिसके बाद उनकी स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है। समय रहते पुलिस की तत्परता और चिकित्सकीय सहायता मिलने से बड़ा खतरा टल गया। इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा सभी संभावित पहलुओं पर गहन जांच-पड़ताल की जा रही है। घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई जारी है। क्षेत्राधिकारी हरियावां अजीत चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही स्पष्ट स्थिति सामने आएगी।

- सनसनी: पेड़ से लटके मिले चचेरे भाई-बहन के शव, इलाके में मचा हड़कंप शाम से लापता थे दोनों, गन्ने के खेत में संदिग्ध हालात में मिले शव; पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी हरदोई जिले के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नाबालिग युवती और युवक के शव पेड़ से लटके हुए बरामद हुए। घटना जोगीपुर नौसारा गांव की है, जहां गन्ने के खेत की मेड़ पर खड़े पेड़ से दोनों के शव लटके मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान 16 वर्षीय काजल पुत्री सुरेंद्र और 25 वर्षीय रवि कुशवाहा पुत्र राजबहादुर के रूप में हुई है, जो रिश्ते में चचेरे भाई-बहन बताए जा रहे हैं। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की चर्चाएं बताई जा रही हैं। परिजनों के अनुसार, दोनों सोमवार शाम करीब 6 बजे से घर से लापता थे, जिसके बाद से उनकी तलाश की जा रही थी। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने खेत की ओर जाते समय पेड़ से लटके शव देखे, जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची शाहाबाद कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर दोनों की पहचान की, वहीं घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव में भी इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है।5
- हरदोई के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब देवी दयाल डिग्री कॉलेज के पीछे बबुराई हार स्थित सुनसान खेत में एक युवक और युवती के शव पेड़ से लटके मिले। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। दोनों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, जिससे मामले ने और भी रहस्य पैदा कर दिया है। स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और घटना के हर पहलू को गंभीरता से खंगाला जा रहा है। जिला संवाददाता अवधेश कुमार2
- 🚨 पाली पुलिस का एक्शन: चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार 🏍️1
- #Hardoi-शाहाबाद थाना के महुआ टोला में रॉयल मैरेज लॉन के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प। सरेराह चले लात-घूंसे, दबंगों ने बीच सड़क पर मचाया उत्पात,वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल,व्यस्त मार्ग पर देर तक अफरा-तफरी, राहगीर बने तमाशबीन। #hardoiupdate #HardoiPolice #hardoicity #followersシ゚ #fallowerseveryone #hardoinews #DMHardoi1
- Post by Jeetu Singh Parmar1
- Post by Pravindar1
- Post by Asha Rani1
- पिहानी में पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध तमंचा व कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार 🔫1