logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे वीर शहीदों के जयकारे भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे वीर शहीदों के जयकारे पचदेवरा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नारायनपुर चौराहे से तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंभ नारायनपुर चौराहे से हुआ, जो पूरे नारायन पुर गांव की गलियों-गलियों तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे कार्यकर्ताओं ने वीर शहीदों के जयकारे लगाए और लोगों को राष्ट्रध्वज के सम्मान तथा देश के प्रति अपने दायित्वों का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह ‘रानू’ ने कहा कि तिरंगा देश की अखंडता, संप्रभुता और गौरव का प्रतीक है। यह देश के वीर शहीदों के बलिदान के प्रति कृतज्ञता और सम्मान का भाव दर्शाता है। हर घर तिरंगा अभियान लोगों को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना से जोड़ने का माध्यम है। ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह सेनानी ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर जवानों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। हर घर तिरंगा अभियान हमें उनके बलिदान को याद करने और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रत्येक घर पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराएं और राष्ट्र की एकता व अखंडता को मजबूत करने में अपना योगदान दें। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष रोहित सिंह, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष जैनेन्द्र प्रताप सिंह, शिवम तिवारी,गौरव दीक्षित राजकिशोर सिंह, अमर सिंह,बलवीर सिंह,सुधीर सिंह डाo रामनरेश,लालू सिंह,अजीत प्रताप सिंह, पवन मिश्रा, रामू सिंह बलराम सिंह,समेत सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

12 hrs ago
user_अजय सिंह चौहान
अजय सिंह चौहान
शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे वीर शहीदों के जयकारे भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे वीर शहीदों के जयकारे पचदेवरा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नारायनपुर चौराहे से तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंभ नारायनपुर चौराहे से हुआ, जो पूरे नारायन पुर गांव की गलियों-गलियों तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे कार्यकर्ताओं ने वीर शहीदों के जयकारे लगाए और लोगों

2bdc1b30-350f-4678-9c30-db969cd77de6

को राष्ट्रध्वज के सम्मान तथा देश के प्रति अपने दायित्वों का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह ‘रानू’ ने कहा कि तिरंगा देश की अखंडता, संप्रभुता और गौरव का प्रतीक है। यह देश के वीर शहीदों के बलिदान के प्रति कृतज्ञता और सम्मान का भाव दर्शाता है। हर घर तिरंगा अभियान लोगों को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना से जोड़ने का माध्यम

है। ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह सेनानी ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर जवानों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। हर घर तिरंगा अभियान हमें उनके बलिदान को याद करने और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने लोगों से अपील

2d4ea4c4-4252-4449-8357-fcff405998b7

की कि प्रत्येक घर पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराएं और राष्ट्र की एकता व अखंडता को मजबूत करने में अपना योगदान दें। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष रोहित सिंह, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष जैनेन्द्र प्रताप सिंह, शिवम तिवारी,गौरव दीक्षित राजकिशोर सिंह, अमर सिंह,बलवीर सिंह,सुधीर सिंह डाo रामनरेश,लालू सिंह,अजीत प्रताप सिंह, पवन मिश्रा, रामू सिंह बलराम सिंह,समेत सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • राजकीय मेडिकल कॉलेज में वाहन स्टैंड पर ओवररेट वसूली का आरोप, मरीजों और तीमारदारों से दोगुने रुपये लेने की शिकायत राजकीय मेडिकल कॉलेज में वाहन स्टैंड पर ओवररेट वसूली का आरोप, मरीजों और तीमारदारों से दोगुने रुपये लेने की शिकायत
    1
    राजकीय मेडिकल कॉलेज में वाहन स्टैंड पर ओवररेट वसूली का आरोप, मरीजों और तीमारदारों से दोगुने रुपये लेने की शिकायत
राजकीय मेडिकल कॉलेज में वाहन स्टैंड पर ओवररेट वसूली का आरोप, मरीजों और तीमारदारों से दोगुने रुपये लेने की शिकायत
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • ##छः करोड़ रुपये से बनी 400 मीटर के पायलट प्रोजेक्ट में भी आ गईं दरारें ##महापौर अर्चना वर्मा ने निरीक्षण कर जताई नाराज़गी,फर्म के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश ##शाहजहांपुर। शाहजहांपुर नगर निगम जिस दिन से बना है तबसे से इसको विकास को पंख लग गए हैं। पूरा शहर विकास से कराह रहा है। द्रुति गति से होने वाले विकास का आलम ये है कि हर जगह आपको विकास के पद चिन्ह मिल जाएंगे। यूपी वित्तमंत्री लगातार इसी चिंता में लगे रहते हैं कि कहीं से कैसे भी कोई न कोई योजना अपने गृह जनपद शाहजहांपुर शहर ले आएं। हाल ये है कि जगह जगह योजनाएं अपना आकार ले रही हैं। इन योजनाओं का क्रियान्वयन कैसा हो रहा, गुणवत्ता कैसी है ? शायद इस पर उनकी नज़र नहीं है। तभी स्मार्ट सिटी योजना के तहत कई कार्य गुणवत्ता स्तर पर संदिग्ध नज़र आ रहे हैं। ##पायलट प्रोजेक्ट में सीएम ग्रिड योजना के तहत बनाई जा रही मात्र 400 मीटर सड़क का ही हाल देख लें? सड़क अभी सुपुर्द नहीं हो पाई है,जगह जगह दरार आने लगीं हैं। लाल इमली चौराहे स्थित अहमदउल्ला शाह पार्क से लेकर मालगोदाम रोड से पहले तेल टंकी तक इस विशेष सड़क का निर्माण हो रहा है। लागत की बात करे तो इत्ती सी रोड पर तकरीबन छह करोड़ रुपया खर्च किया जा रहा है। आज अचानक देखा गया कि इस सड़क को रिपेयर किया जा रहा है। जानकारी की तो नई सीमेंटेड सड़क पर दरारें आ गईं हैं। #जिसकी जानकारी मेयर अर्चना वर्मा तक पहुंची तो उन्होंने मौका मुआयना किया। उस वक्त निगम के निर्माण विभाग के मुख्य अधिकारी आशीष त्रिवेदी वहीं मौजूद थे। महापौर ने नाराज़गी जाहिर करते हुए संबंधित फर्म को नोटिस जारी करने को कहा। सीएम ग्रिड योजना में कोई भी कोताही बरतने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। CP:- BS CM Yogi Adityanath Suresh Kumar Khanna DM Shahjahanpur Nagar Nigam Shahjahanpur Archna Verma Rajput
    4
    ##छः करोड़ रुपये से बनी 400 मीटर के पायलट प्रोजेक्ट में भी आ गईं दरारें
##महापौर अर्चना वर्मा ने निरीक्षण कर जताई नाराज़गी,फर्म के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

##शाहजहांपुर। शाहजहांपुर नगर निगम जिस दिन से बना है तबसे से इसको विकास को पंख लग गए हैं। पूरा शहर विकास से कराह रहा है। द्रुति गति से होने वाले विकास का आलम ये है कि हर जगह आपको विकास के पद चिन्ह मिल जाएंगे। यूपी वित्तमंत्री लगातार इसी चिंता में लगे रहते हैं कि कहीं से कैसे भी कोई न कोई योजना अपने गृह जनपद शाहजहांपुर शहर ले आएं। हाल ये है कि जगह जगह योजनाएं अपना आकार ले रही हैं। इन योजनाओं का क्रियान्वयन कैसा हो रहा, गुणवत्ता कैसी है ? शायद इस पर उनकी नज़र नहीं है। तभी स्मार्ट सिटी योजना के तहत कई कार्य गुणवत्ता स्तर पर संदिग्ध नज़र आ रहे हैं। 
##पायलट प्रोजेक्ट में सीएम ग्रिड योजना के तहत बनाई जा रही मात्र 400 मीटर सड़क का ही हाल देख लें? सड़क अभी सुपुर्द नहीं हो पाई है,जगह जगह दरार आने लगीं हैं। लाल इमली चौराहे स्थित अहमदउल्ला शाह पार्क से लेकर मालगोदाम रोड से पहले तेल टंकी तक इस विशेष सड़क का निर्माण हो रहा है। लागत की बात करे तो इत्ती सी रोड पर तकरीबन छह करोड़ रुपया खर्च किया जा रहा है। आज अचानक देखा गया कि इस सड़क को रिपेयर किया जा रहा है। जानकारी की तो नई सीमेंटेड सड़क पर दरारें आ गईं हैं। 
#जिसकी जानकारी मेयर अर्चना वर्मा तक पहुंची तो उन्होंने मौका मुआयना किया। उस वक्त निगम के निर्माण विभाग के मुख्य अधिकारी आशीष त्रिवेदी वहीं मौजूद थे। महापौर ने नाराज़गी जाहिर करते हुए संबंधित फर्म को नोटिस जारी करने को कहा। सीएम ग्रिड योजना में कोई भी कोताही बरतने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। 
CP:- BS
CM Yogi Adityanath 
Suresh Kumar Khanna 
DM Shahjahanpur 
Nagar Nigam Shahjahanpur 
Archna Verma Rajput
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • 🇮🇳 हाथों में तिरंगा लेकर युवाओं ने लगाए देशभक्ति के नारे, नारायणपुर में गूंजी भारत माता की जय पचदेवरा। विधानसभा क्षेत्र सवायजपुर के विकासखंड भरखनी अंतर्गत अनंगपुर में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत नारायणपुर पुलिस से गांव तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में युवाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक यात्रा में भाग लिया। भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू तथा प्रदेश अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख संघ उत्तर प्रदेश धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी सहित जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय लोगों ने सहभागिता की। विधायक रानू ने हाथों में तिरंगा लेकर पैदल मार्च किया और लोगों का उत्साह बढ़ाया। यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। युवाओं में तिरंगे को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे मार्ग पर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रप्रेम की भावना से माहौल पूरी तरह देशभक्तिमय नजर आया। हर घर तिरंगा लगाने का दिया संदेश विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने लोगों से 15 अगस्त के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा ने क्षेत्र में देशभक्ति, एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया तथा ग्रामीणों और युवाओं में राष्ट्रीय पर्व को लेकर नया उत्साह पैदा किया।
    1
    🇮🇳 हाथों में तिरंगा लेकर युवाओं ने लगाए देशभक्ति के नारे, नारायणपुर में गूंजी भारत माता की जय
पचदेवरा। विधानसभा क्षेत्र सवायजपुर के विकासखंड भरखनी अंतर्गत अनंगपुर में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत नारायणपुर पुलिस से गांव तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में युवाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक यात्रा में भाग लिया। भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू तथा प्रदेश अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख संघ उत्तर प्रदेश धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी सहित जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय लोगों ने सहभागिता की। विधायक रानू ने हाथों में तिरंगा लेकर पैदल मार्च किया और लोगों का उत्साह बढ़ाया।
यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। युवाओं में तिरंगे को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे मार्ग पर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रप्रेम की भावना से माहौल पूरी तरह देशभक्तिमय नजर आया।
हर घर तिरंगा लगाने का दिया संदेश
विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने लोगों से 15 अगस्त के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है।
तिरंगा यात्रा ने क्षेत्र में देशभक्ति, एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया तथा ग्रामीणों और युवाओं में राष्ट्रीय पर्व को लेकर नया उत्साह पैदा किया।
    user_अजीत प्रताप सिंह
    अजीत प्रताप सिंह
    Local News Reporter सवायाजपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    1
    Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • हरदोई: पूर्व प्रधान पुत्र पर झगड़ा और आग लगाने का गंभीर आरोप, 24 घंटे में दोबारा हमले का दावा हरदोई: पूर्व प्रधान पुत्र पर झगड़ा और आग लगाने का गंभीर आरोप, 24 घंटे में दोबारा हमले का दावा हरदोई से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मझिला थाना क्षेत्र में दो पक्षों के विवाद का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। आरोप है कि एक पूर्व प्रधान के पुत्र पिंटू द्वारा पीड़ित पक्ष के साथ झगड़ा करने और घर के बाहर बनी झोपड़ी में आग लगाने की कोशिश की गई। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने स्थानीय थाने में शिकायत पत्र देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि शिकायत पत्र में पिंटू का नाम स्पष्ट रूप से बताया गया था, लेकिन पुलिस द्वारा दर्ज शिकायत में उसका नाम शामिल नहीं किया गया। पीड़ितों का दावा है कि शिकायत पत्र से पिंटू का नाम गायब कर दिया गया। इसी के साथ पीड़ित पक्ष ने स्थानीय पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का भी गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ितों का कहना है कि विवाद में कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने उन्हीं के खिलाफ कार्रवाई कर दी, जिससे उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट जैसी स्थिति दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि होना अभी बाकी है। सबसे गंभीर आरोप यह है कि पहली घटना के 24 घंटे भी पूरे नहीं हुए थे कि दबंगों द्वारा पीड़ित पक्ष पर दोबारा जानलेवा हमला किए जाने का दावा किया गया है। लगातार दो घटनाओं के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल बताया जा रहा है। पीड़ित पक्ष का सवाल है कि आखिर शिकायत देने के बावजूद उन्हें सुरक्षा क्यों नहीं मिली? अगर पहले ही मामले में निष्पक्ष कार्रवाई हो जाती, तो क्या दोबारा हमला होने से रोका जा सकता था? पूरे मामले में स्थानीय पुलिस की कार्यशैली क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। अब देखना होगा कि पुलिस वायरल वीडियो और पीड़ित पक्ष के आरोपों की जांच कर क्या कार्रवाई करती है। फिलहाल पूरा मामला हरदोई के मझिला थाना क्षेत्र का है।
    1
    हरदोई: पूर्व प्रधान पुत्र पर झगड़ा और आग लगाने का गंभीर आरोप, 24 घंटे में दोबारा हमले का दावा
हरदोई: पूर्व प्रधान पुत्र पर झगड़ा और आग लगाने का गंभीर आरोप, 24 घंटे में दोबारा हमले का दावा
हरदोई से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मझिला थाना क्षेत्र में दो पक्षों के विवाद का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है।
आरोप है कि एक पूर्व प्रधान के पुत्र पिंटू द्वारा पीड़ित पक्ष के साथ झगड़ा करने और घर के बाहर बनी झोपड़ी में आग लगाने की कोशिश की गई। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने स्थानीय थाने में शिकायत पत्र देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि शिकायत पत्र में पिंटू का नाम स्पष्ट रूप से बताया गया था, लेकिन पुलिस द्वारा दर्ज शिकायत में उसका नाम शामिल नहीं किया गया। पीड़ितों का दावा है कि शिकायत पत्र से पिंटू का नाम गायब कर दिया गया।
इसी के साथ पीड़ित पक्ष ने स्थानीय पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का भी गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ितों का कहना है कि विवाद में कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने उन्हीं के खिलाफ कार्रवाई कर दी, जिससे उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
वहीं, दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट जैसी स्थिति दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि होना अभी बाकी है।
सबसे गंभीर आरोप यह है कि पहली घटना के 24 घंटे भी पूरे नहीं हुए थे कि दबंगों द्वारा पीड़ित पक्ष पर दोबारा जानलेवा हमला किए जाने का दावा किया गया है। लगातार दो घटनाओं के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल बताया जा रहा है।
पीड़ित पक्ष का सवाल है कि आखिर शिकायत देने के बावजूद उन्हें सुरक्षा क्यों नहीं मिली? अगर पहले ही मामले में निष्पक्ष कार्रवाई हो जाती, तो क्या दोबारा हमला होने से रोका जा सकता था?
पूरे मामले में स्थानीय पुलिस की कार्यशैली क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। अब देखना होगा कि पुलिस वायरल वीडियो और पीड़ित पक्ष के आरोपों की जांच कर क्या कार्रवाई करती है।
फिलहाल पूरा मामला हरदोई के मझिला थाना क्षेत्र का है।
    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    Shahabad, Hardoi•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.