बाढ़ प्रभावित लोनीपार व सिंहपुर में विधायक ने बांटी राहत किट प्रयागराज। बारा विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड शंकरगढ़ अंतर्गत बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायत लोनीपार और सिंहपुर में शुक्रवार को विधायक डॉ. वाचस्पति ने पहुंचकर पीड़ित परिवारों का हालचाल जाना और उन्हें राहत किट वितरित की। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। विधायक ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत सामग्री, पेयजल, खाद्यान्न और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रत्येक पात्र परिवार तक समय से पहुंचाई जाएं। साथ ही चेतावनी दी कि राहत एवं बचाव कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राहत वितरण के दौरान उपजिलाधिकारी बारा शिखा शंखवार, तहसीलदार अनिल पाठक, नायब तहसीलदार विजय कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश पटेल व आशीष पाल, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार निषाद ‘श्यामू’ व मुकेश द्विवेदी, मीडिया प्रभारी नीरज केसरवानी, अपना दल (एस) नेता गुड्डू पटेल, ई. प्रकाश सिंह, लेखपाल, कानूनगो तथा अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। राहत किट मिलने पर बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों ने विधायक और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

- प्रतापगढ़ में पहुंचे नगीना सांसद एड चंद्रशेखर आजाद और बीजेपी की सरकार की खोली पोल आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद प्रतापगढ़ पहुंचे देर रात 10:30 बजे विश्वनाथ गज में किया बूथ सम्मेलन1
- *थाना थरवई क्षेत्रान्तर्गत हर्टमनगंज के पास कबाड़ी की दुकान में हुई लूट की घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त गंगानगर द्वारा आज दिनांक-04.09.2026 को दी गयी बाइट-* *थाना थरवई क्षेत्रान्तर्गत हर्टमनगंज के पास कबाड़ी की दुकान में हुई लूट की घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त गंगानगर द्वारा आज दिनांक-04.09.2026 को दी गयी बाइट-*1
- प्रयागराज-फाफामऊ गंगा घाट पर जलस्तर स्थिर घाटों पर पानी का असर साफ प्रयागराज फाफामऊ गंगा घाट पर शुक्रवार को गंगा का जलस्तर फिलहाल स्थिर नजर आया। मौके पर पानी बढ़ता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। हालांकि घाट क्षेत्र में चारों तरफ बाढ़ के पानी का असर साफ दिखाई दे रहा है। गंगा के जलस्तर में फिलहाल ठहराव से स्थानीय लोगों को कुछ राहत मिली है। घाट के आसपास पानी फैला होने के कारण स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।1
- #कौशाम्बी : चायल सीएचसी जाने वाला मुख्य मार्ग जर्जर, घुटनों तक जलभराव से मरीज बेहाल... पूरी खबर पढ़ने के लिए चैनल को फेसबुक यूट्यूब इंस्टाग्राम पर फॉलो करें...1
- आईफोन के जरिए कत्ल छिपाने की नाकाम साजिश: दोस्त को मारकर गर्लफ्रेंड से करता रहा चैट, एक शक से खुला मर्डर प्रयागराज में सामने आया यह सनसनीखेज मामला एक सुनियोजित साजिश और डिजिटल धोखे की खौफनाक कहानी बयां करता है। आरोपी ने न केवल अपने दोस्त की हत्या की, बल्कि पकड़े जाने से बचने के लिए कई दिनों तक खुद मृतक बनकर उसकी प्रेमिका और परिजनों को गुमराह करता रहा।1
- प्रयागराज व्यूरो रिपोर्ट प्रयागराज श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है1
- प्रयागराज उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में जन-जागरूकता अभियान चलाने का ऐलान जनप्रतिनिधियों से पांच साल जवाबदेही की मांग अब वोट नहीं वोट की ताकत बोलेगी मोहम्मद हंजला उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में जन-जागरूकता अभियान चलाने का ऐलान, जनप्रतिनिधियों से पांच साल जवाबदेही की मांग प्रयागराज। चुनाव के समय वोट मांगने और उसके बाद जनता से दूरी बनाने की राजनीति पर सवाल उठाते हुए मोहम्मद हंजला ने उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में जन-जागरूकता अभियान चलाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत जनता के पास है और मतदाताओं को अपने वोट की ताकत समझने के साथ ही जनप्रतिनिधियों से उनके कार्यों का हिसाब भी मांगना चाहिए। हंजला ने कहा कि कोई भी नेता चुनाव के समय ही नहीं, बल्कि पूरे पांच साल जनता के बीच दिखाई देना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि जो व्यक्ति पांच साल के लिए जनता का प्रतिनिधि बनता है, वह पांच साल जनता के बीच रहकर उसकी समस्याओं को क्यों नहीं सुन सकता। उन्होंने कहा कि यह अभियान किसी राजनीतिक दल के पक्ष या विपक्ष में नहीं होगा, बल्कि जनता को उसके अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चलाया जाएगा। अभियान के दौरान गरीब, मजदूर, किसान, महिला, युवा और पीड़ित वर्ग की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की बात कही गई। प्रयागराज से 75 जिलों तक पहुंचेगी मुहिम मोहम्मद हंजला के मुताबिक अभियान की शुरुआत प्रयागराज से करने का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद गांवों, कस्बों और शहरों में नुक्कड़ सभाओं, जनसंवाद और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से संदेश पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को केवल चुनावी वादों और नारों के आधार पर निर्णय लेने के बजाय जनप्रतिनिधियों के काम और जनता के प्रति उनकी उपलब्धता को भी देखना चाहिए। हंजला ने कहा, “वोट देने से पहले सवाल करो, वोट देने के बाद हिसाब लो और ऐसा जनप्रतिनिधि चुनो जो पांच साल जनता के साथ खड़ा रहे।” उन्होंने अभियान का संदेश बताते हुए कहा कि जाति से ऊपर काम, धर्म से ऊपर जनसेवा और वादों से ऊपर जवाबदेही होनी चाहिए। उनका कहना है कि यदि जनता अपने वोट की ताकत को समझकर जनप्रतिनिधियों से लगातार सवाल करने लगे तो लोकतंत्र और मजबूत होगा। मोहम्मद हंजला ने कहा कि यह आवाज प्रयागराज से उठाकर उत्तर प्रदेश के 75 जिलों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा और आगे देश के अन्य हिस्सों में भी जन-जवाबदेही को लेकर जागरूकता फैलाने की कोशिश होगी। “जनता जागेगी तो लोकतंत्र और मजबूत होगा”—इसी संदेश के साथ अभियान को आगे बढ़ाने की बात कही गई।1
- सोना चांदी ना खरीदे और विदेश में शादी करने के बचे ...1
- प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार वांछित बदमाश गिरफ्तार प्रयागराज कमिश्नरेट के DCP गंगानगर कुलदीप गुनावत के आदेश पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वांछित बदमाशों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने इनके कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया है।बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व थरवई क्षेत्र में इन बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद से पुलिस इनकी तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।1