Shuru
Apke Nagar Ki App…
नवभारत न्यूज दमोह। शहर के उमा मिस्त्री तलैया पर फूल होली महामहोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें आयोजक सकल हिंदू समाज,दमोह द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप कलेक्टर श्री कोचर शामिल हुए। नवभारत न्यूज दमोह। जिले के देहात थाना प्रभारी अमित गौतम सहित पुलिस स्टाफ ढाबाओं पर चेकिंग अभियान चलाया।
Journelist Govindra Sahu
नवभारत न्यूज दमोह। शहर के उमा मिस्त्री तलैया पर फूल होली महामहोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें आयोजक सकल हिंदू समाज,दमोह द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप कलेक्टर श्री कोचर शामिल हुए। नवभारत न्यूज दमोह। जिले के देहात थाना प्रभारी अमित गौतम सहित पुलिस स्टाफ ढाबाओं पर चेकिंग अभियान चलाया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का हटा आगमन 11 मार्च 2026 को प्रथम आगमन प्रस्तावित है। विधायक उमादेवी खटीक ने जिले की मातृशक्ति, जनप्रतिनिधियों एवं जिले की देवतुल्य जनता से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है।1
- दमोह -जिले मे भूसे का परिवहन लगातार जारी है और इसके परिवहन में यह भी नहीं देखा जा रहा कि ओवरलोड कितना है, बिना किसी भय के भूसे के ओवरलोड वाहन सडकों पर दौड रहे है और लोगों की जान से खिलवाड कर रहे है, ऐसा ही एक हादसा अभाना की टेक पर हुआ है जहां पेट्रोल पंप के समीप भूसे से भरी ओवरलोड ट्राली सडक पर ही पलट गयी, गनीमत रही कि जिस समय यह हादसा हुआ वहां उस समय कोई नहीं था अन्यथा बडा हादसा घटित हो सकता था, आज दिन भर भूसे को उठवाकर दूसरे वाहन से ले जाया जा रहा है लेकिन सडक पर ट्राली पलटने से आवागमन भी अवरूद्ध हो रहा है |1
- Post by नीलेश विश्वकर्मा1
- Post by Shailesh Shrivastava1
- कटनी: मंगलवार को कटनी कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक परिवार ने अपनी समस्या का समाधान न होने पर आत्महत्या की धमकी दे दी। जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार लंबे समय से अपनी शिकायत लेकर अधिकारियों के पास पहुंच रहा था, लेकिन समाधान नहीं होने से नाराज होकर उन्होंने जनसुनवाई में जमकर विरोध जताया।1
- अजयगढ़ पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: अंतरराज्यीय जुआ फड़ का पर्दाफाश, 16 गिरफ्तार, ₹122500 नगद, दो कार व बाइके जप्त। पन्ना पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के कड़े तेवरों के बाद जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में अजयगढ़ पुलिस ने बीती देर रात गहलोत पुरवा के जंगलों में दबिश देकर एक बड़े अंतरराज्यीय जुआ गिरोह का भंडाफोड़ किया है। *घेराबंदी कर दबोचे गए 16 जुआरी* अजयगढ़ एसडीओपी राजीव सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन और नवागत थाना प्रभारी हरी सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से 16 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा। अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर लगभग आधा दर्जन जुआरी भागने में सफल रहे, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने जुआरियों के पास से नकद राशि: ₹1,22,500, दो चार पहिया वाहन और 03 मोटरसाईकिल जप्त की है। पकड़े गए जुआरी केवल स्थानीय नहीं थे, बल्कि यह एक बड़ा अंतरराज्यीय नेटवर्क था। गिरफ्तार आरोपी अजयगढ़, चंदला, गैसाबाद, सिमरिया, गुनौर के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के भी रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 0089 और धारा 13 (पब्लिक गैम्बलिंग एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया है। इस सफल रेड में थाना प्रभारी अजयगढ़ हरिसिंह ठाकुर, धरमपुर थाना प्रभारी अनिल सिंह राजपूत, एएसआई जोहर सिंह व अशोक गौतम सहित प्रधान आरक्षक अशोक अहिरवार, जयेन्द्र पाल और आरक्षक मनोज पटेल, अश्वनी अनुरागी, रामनरेश गुप्ता व अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।1
- *बड़ी खवर ईशानगर क्षेत्र में बालू माफियाओं का आतंक, एक ही परिवार के 9 लोगों पर लाठी-कुल्हाड़ी से हमला* छतरपुर। ईशानगर थाना क्षेत्र के बिहटा गांव के हरपुरा में बालू माफियाओं का आतंक सामने आया है। अवैध बालू उत्खनन को लेकर हुए विवाद में एक ही परिवार के लोगों पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया, जिसमें तीन महिलाओं सहित एक बुजुर्ग और पांच पुरुष कुल 9 लोग घायल हो गए। घायलों में राजाराम यादव (65 वर्ष), रामकली यादव (50 वर्ष), केशकली यादव (30 वर्ष), ऊषा यादव (36 वर्ष), मुकेश यादव (30 वर्ष), पप्पू यादव (38 वर्ष), बृजेश यादव (31 वर्ष), नीलेश यादव (27 वर्ष) और रग्घू यादव (35 वर्ष) निवासी हरपुरा शामिल हैं। पीड़ितों के अनुसार मथथू, धूराम, रघुराज, नन्ना, सत्तू, हीरा, राजू सहित एक दर्जन से अधिक लोगों ने एकजुट होकर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे सभी लोग लहूलुहान हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है1
- बेटियों के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान = अभिभावकों से अपील है कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रांति में न आएं और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अपनी बेटियों को निःशुल्क एचपीवी वैक्सीन अवश्य लगवाए-कलेक्टर श्री कोचर = प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश में 14 से 15 वर्ष आयु की बेटियों के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। = यह टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है। जिले में हजारों बेटियों को उत्साहपूर्वक यह टीका लगाया जा रहा है। #Damoh1