दिल्ली पुलिस की सराहनीय पहल, क्या बिहार में भी होगी ऐसी शुरुआत? नई दिल्ली। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस ने एक सराहनीय पहल शुरू की है। नॉर्थ वेस्ट दिल्ली की डीसीपी आईपीएस आकांक्षा यादव के नेतृत्व में बालिका विद्यालयों में विशेष गोपनीय शिकायत बॉक्स लगाए जा रहे हैं। इन बॉक्सों के माध्यम से छात्राएं बिना किसी डर, संकोच या दबाव के अपनी शिकायत, समस्या या सुझाव सीधे पुलिस तक पहुंचा सकेंगी। इस पहल की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि शिकायत करने वाली छात्रा की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इससे वे छात्राएं भी खुलकर अपनी बात रख सकेंगी, जो किसी कारणवश सीधे शिकायत दर्ज कराने में झिझक महसूस करती हैं। पुलिस समय-समय पर इन शिकायत बॉक्सों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेगी। शुरू ऐप न्यूज़ का मानना है कि यह पहल सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। बिहार सहित अन्य राज्यों में भी प्रत्येक बालिका विद्यालय में इस प्रकार के गोपनीय शिकायत बॉक्स लगाए जाने चाहिए। इससे छात्राओं की सुरक्षा और आत्मविश्वास दोनों मजबूत होंगे तथा छेड़छाड़, उत्पीड़न, धमकी या अन्य समस्याओं की जानकारी समय रहते पुलिस और प्रशासन तक पहुंच सकेगी। यदि बिहार सरकार, बिहार पुलिस और शिक्षा विभाग मिलकर इस दिशा में कदम उठाएं, तो यह बेटियों को सुरक्षित और भयमुक्त शैक्षणिक वातावरण देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और दूरगामी पहल साबित हो सकती है।

- हंसडीहा–बासुकीनाथ मुख्य मार्ग पर रामगढ़ मोड़ के समीप राष्ट्रीय सूंड़ी समाज द्वारा आयोजित निशुल्क कांवरिया सेवा शिविर 2026 का भव्य शुभारंभ केंद्रीय पदाधिकारियों एवं समाज के सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।1
- 🚨 श्रावणी मेला शुरू... लेकिन कांवड़ियों के रास्ते पर कचरे का अंबार! आखिर जिम्मेदार कब जागेंगे? 😳🛣️ विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 की शुरुआत हो चुकी है। लाखों शिवभक्त सुल्तानगंज से जल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ की ओर रवाना हो रहे हैं। लेकिन भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग के भेड़ामोड़ चौक से बाराहाट बाजार तक सड़क किनारे फैले कचरे के ढेर श्रद्धालुओं के लिए बड़ी परेशानी बनते दिख रहे हैं। ⚠️ स्थानीय लोगों का कहना है कि अब तक इस मार्ग पर व्यापक साफ-सफाई अभियान नहीं चलाया गया है। सड़क किनारे फैली गंदगी से दुर्गंध फैल रही है, जिससे हजारों-लाखों कांवड़ियों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है। 🗣️ सामाजिक कार्यकर्ता एवं बाराहाट प्रखंड संघ के अध्यक्ष मो. मुख्तार अंसारी ने प्रशासन से जल्द से जल्द सफाई अभियान चलाने की मांग की है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। 👉 क्या श्रावणी मेले के दौरान कांवड़ियों के प्रमुख मार्ग की साफ-सफाई पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर दें। 📍 बांका | बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल1
- डॉ. दिलीप जायसवाल ने किया श्रावणी मेला-2026 का उद्घाटन कांवरियों के स्वागत को तैयार बांका, श्रावणी मेला शुरू टेंट सिटी और जीविका दीदी की रसोई का हुआ लोकार्पण1
- श्रावणी मेला में पुलिस सहायता शिविर खाली, पहले दिन ही चरमराई सुरक्षा व्यवस्था तारापुर। श्रावणी मेला के शुभारंभ के साथ गुरुवार को तारापुर से होकर गुजरने वाला कांवर पथ शिवभक्तों की आस्था से सराबोर हो गया। दोपहर बाद कांवरियों की संख्या तेजी से बढ़ी। श्रद्धालु ‘बोल बम’ और ‘हर हर महादेव’ के जयघोष के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर बढ़ते रहे। हल्की बारिश से मौसम सुहाना रहा, जिससे कांवरियों को राहत मिली। प्रशासन ने पूरे श्रावण माह निश्शुल्क पेयजल, चिकित्सा, शौचालय, धर्मशाला, प्रकाश और सफाई की व्यवस्था की है। पीएचईडी पेयजल, स्वास्थ्य विभाग चिकित्सा शिविर व एंबुलेंस तथा नगर पंचायत सफाई व्यवस्था संभाल रहा है। पुलिस सुरक्षा में तैनात है। हालांकि पहले दिन कई पुलिस सहायता शिविरों में बल की तैनाती नहीं होने से यातायात प्रभावित रहा। एसडीओ राकेश रंजन कुमार ने बताया कि शाम तक सभी जवान योगदान कर देंगे। मुख्य बाजार में अतिक्रमण से जाम की स्थिति बनी रही। थाना के समीप सड़क का गड्ढा और चौरा नदी पुल की क्षतिग्रस्त रेलिंग भी परेशानी का कारण बनी रही।1
- बोल बम कच्ची कमरिया बांका जिला का अद्भुत दृश्य देखकर हैरान 3 साल के बच्चे बाबा नगरी जा रहे हैं।1
- Post by U.K.Y, News UpendraYadav1
- बोल बम कांवरियों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य, सेवा से ही मिलती है भोलेनाथ की कृपा मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल1
- सुपौल -भावी से अवैध संबंध रहने के कारण अपने ही पत्नी को सुपारी किलर से कराया हत्या। सुपौल जिला के किशन पुर थाना क्षेत्र अंतर्गत किशनपुर उत्तर रतनपुरा ढाला, पूर्वी कोशी तटबंध स्पर संख्या 49 के समीप लगभग एक माह पहले मिले महिला के सर कटी शव के मामले का किशनपुर पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस सनसनीखेज हत्या मामले मे अपने भाभी से अवैध संबंध मे पति ने ही सुपारी देकर अपनी पत्नी की हत्या कराई थी। पुलिस ने मृतिका के पति, ससुर और एक सुपारी किलर को गिरफ्तार कर व्यवहार न्यायालय सुपौल भेज दिया है। मामला थाना क्षेत्र अंतर्गत राजपुर पंचायत के बेलाटेढा गांव निवासी मु वदूर का 28 वर्षीय पुत्र मु अंसारुल का प्रेम विवाह ढाई वर्ष पूर्व सिसौनी गांव निवासी शंकर साह के पुत्री सोनी कुमारी से हुआ था जिसमे सोनी को एक सात माह का बच्चा भी है।अवैध संबंध रहने के कारण अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए पहले अपने पत्नी सोनी को मिथिला हाट घुमाने के नाम पर मधुबनी ले गया वहां से लौटने के दौरान सुपारी किलर बगहा गांव निवासी मो मंसूर को बीस हजार रूपया मे अपनी पत्नी की हत्या का सुपारी पुर्व मे ही दिया हुआ था। बीते 22 जून को मिथिला हाट से लौटने के क्रम मे कोशी पुर्वी तटबंध पर स्पर संख्या 49 के समीप रात के करीब दस बजे आया और शराब पीने के बहाने तटबंध से नीचे ले जाकर सुपारी किलर के द्वारा सोनी का गला काटकर धङ को वही छोङ दिया और सिर को कोशी नदी मे फेंक दिया। उसके बाद पुलिस द्वारा लाश बरामद किया गया लेकिन उसका पहचान नही हो पाया था। मामला सामने तब आया जब मृतक लङकी की मां ने एक महीने बाद थाना मे आवेदन देकर अपने पुत्री कि बरामदगी का गुहार लगाई थी जिसके बाद पुलिस हरकत मे आया और लङकी के पति अंसारुल को गिरफ्तार कर थाना लाया गया।पुलिस के गहन पूछताछ के बाद मृतिका लङकी के पति ने घटना कि जानकारी दिया जिसके बाद पुलिस द्वारा सुपारी किलर मो मंसूर को उनके घर से गिरफ्तार कर थाना लाया और दोनो ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कबूला साजिश में ससुर मो. वदूल, पति की बड़ी भोजाई और बगहा वार्ड-15 निवासी सुपारी किलर मु मंसूर के विरुद्ध मामला दर्ज कर मृतिका के ससूर, पति, व सुपारी किलर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया। इस दौरान थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने बताया सोनी का हत्या उनके ससुर मृतिका के बड़ी गोतनी ने मिलकर सुपारी किलर के माध्यम से करवाया जिसमे पति ससूर व सुपारी किलर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया। रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर1