विधायिका नीलिमा कटियार ने हरी झंडी दिखाकर ‘सूर्य रथ’ की शुरुआत की, हर घर सोलर का अभियान तेज न्याय धारा/ कानपुर नगर। सोमवार 20अप्रैल 2026 (सूत्र/सूवि /पीआईबी) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास शुक्ल पक्ष की तृतीया (अक्षय तृतीया), बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। उत्तर प्रदेश में प्रथम बार कानपुर नगर से आज ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ के अंतर्गत सिटी एक्सीलरेटर प्रोग्राम (CAP) का भव्य शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन यूपी नेडा के सहयोग से नेशनल सोलर एनर्जी फेडरेशन ऑफ इंडिया (NSEFI) तथा रॉकी माउंटेन इंस्टीट्यूट (RMI) द्वारा किया गया। सूर्य रथ का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में रूफटॉप सोलर को बढ़ावा देना तथा आम नागरिकों तक इसकी पहुंच सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय नीलिमा कटियार जी, विधायक, कल्याणपुर तथा दीक्षा जैन (IAS), मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर नगर उपस्थित रहीं तथा विशिष्ट अतिथि आलोक कुमार सिंह, परियोजना निदेशक की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर राकेश पाण्डेय, परियोजना अधिकारी, यूपी नेडा द्वारा सिटी एक्सीलरेटर प्रोग्राम के अंतर्गत संचालित किए जाने वाले विभिन्न जागरूकता अभियानों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। उन्होंने बताया कि यह पहल शहरी क्षेत्रों में रूफटॉप सोलर को अपनाने की प्रक्रिया को तेज करने, नागरिकों को योजना से जोड़ने तथा उनके बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी लाने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई है। विधायिका महोदया ने अपने संबोधन में कार्बन उत्सर्जन, जलवायु परिवर्तन एवं सोलर पैनल के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा अपनाकर न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सकता है, बल्कि भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं को सतत, सुरक्षित एवं किफायती बनाया जा सकता है। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण ‘सोलर रथ’ रहा, जिसे अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर नागरिकों को योजना के प्रति जागरूक करेगा तथा उन्हें रूफटॉप सोलर अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। अभियान के तहत घर-घर संपर्क, डिजिटल प्रचार एवं अन्य जन-जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से अधिकतम नागरिकों तक योजना की जानकारी पहुंचाई जाएगी। कार्यक्रम में यूपी नेड़ा, डीपीआरओ, एडीपीआरओ, डिस्कॉम के नोडल अधिकारी सोलर, शिक्षा विभाग एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी, 100 से अधिक वेंडर तथा नगर के गणमान्य नागरिकों ने प्रतिभाग किया। साथ ही, प्रेस व मीड़िया प्रतिनिधी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने नागरिकों से इस योजना का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की और इसे स्वच्छ, हरित एवं आत्मनिर्भर ऊर्जा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

- यह मणिपुर है Happening Now आज (20 अप्रैल 2026) रात 10:20 बजे IST पर। यह मणिपुरी लोगों का जीवन है जो रोज गोलियों, बमों और आंसू गैस के बीच बीतता है। लेकिन Justice4Manipur के लिए बोलने वाला कोई एक भी राजनेता, बॉलीवुड सेलिब्रिटी या नेता या राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय पत्रकार नहीं है। अपने नेता या सेलिब्रिटी को टैग करें और हमारी आवाज़ को बढ़ा-चढ़ाकर फैलाएं1
- Add ke sums sikhene ka sbse best tarika1
- Post by किशन चंद्र मिश्रा बीजेपी पूर्व1
- Post by लाला यादव1
- ग्राहक को 'सड़क कब बनेगी?' पूछना पड़ा भारी, दुकानदार ने बेटे संग पीटा, 3 दांत तोड़कर बोला- 'लो, बन गई' उत्तर प्रदेश में कानपुर के शारदा नगर इलाके में एक मामूली मजाक ने हिंसक रूप ले लिया। सड़क की खराब हालत पर की गई एक हल्की टिप्पणी ने ऐसा विवाद खड़ा कर दिया कि एक ग्राहक को बुरी तरह पीट दिया गया और उसके तीन दांत टूट गए। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। रविवार शाम को निजी क्षेत्र में कार्यरत और स्थानीय निवासी अमित सिंह, अपने घर के पास स्थित एक जनरल स्टोर पर दूध लेने पहुंचे थे। दुकान के बाहर की सड़क लंबे समय से खराब पड़ी हुई है। इसी को लेकर अमित ने दुकानदार संजय सिंह भदौरिया से हल्के अंदाज में पूछ लिया कि 'सड़क कब ठीक होगी?'बताया जा रहा है कि इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। पुलिस के अनुसार, टिप्पणी से नाराज होकर दुकानदार ने पहले अमित के साथ गाली-गलौज की। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि दुकानदार ने अमित को दुकान के अंदर खींच लिया। वहां उसने अपने बेटे सौरभ के साथ मिलकर डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इस हमले में अमित के तीन दांत टूट गए और उनके शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं।1
- घाटमपुर बिजली घर में बिजली समस्या की शिकायत लेकर पहुंचे उपभोक्ता से कर्मचारियों द्वारा अभद्रता का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैं। हालांकि शुरू एप्स वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा हैं साथ ही विभाग से कार्रवाई की मांग की गई हैं।1
- Post by Media Prabhari1
- Post by MAKKI TV1