ठूठीबारी में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, 650 विद्यार्थियों ने दिखाया दम ठूठीबारी। ठूठीबारी कस्बा स्थित स्वामी विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज में रविवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से करीब 650 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में बौद्धिक क्षमता, सामान्य ज्ञान और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ सांस्कृतिक रंगमंच के माध्यम से किया गया, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता का संचालन धनंजय चौधरी द्वारा प्रभावी ढंग से किया गया। प्रतियोगिता के परिणामों में जूनियर वर्ग में प्रियांशु पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त कर साइकिल जीती। नैतिक जायसवाल द्वितीय स्थान पर रहे, जिन्हें पंखा प्रदान किया गया, जबकि सन्नी प्रजापति ने तृतीय स्थान हासिल कर स्टडी टेबल प्राप्त की। वहीं प्राइमरी वर्ग में अमृता वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर पंखा जीता। यश मिश्रा द्वितीय स्थान पर रहे, जिन्हें स्टडी टेबल दी गई, जबकि सरफराज खान ने तृतीय स्थान हासिल कर स्कूल बैग प्राप्त किया। इसके अलावा जूनियर एवं प्राइमरी वर्ग के 20-20 विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में टिफिन वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रधान ओमप्रकाश गुप्त, विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य भगवती वर्मा, संरक्षक नंद प्रसाद चौधरी तथा प्रधानाचार्य मोहन चौधरी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और पत्रकार उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

- महराजगंज पुलिस में भावभीनी विदाई: सेवानिवृत्त अधिकारी को सम्मानित किया गया पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सोमेंद्र मीना ने सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारी को प्रतीक चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी। उनके उत्कृष्ट सेवा-काल, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण को महाराजगंज पुलिस परिवार सदैव स्मरण रखेगा। उन्हें स्वस्थ, सुखमय और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं!2
- hihihihihihihihhihihihihihihihihihihihihihihihihihihuhihih1
- घुघली ब्लॉक के पोखरभिंडा गांव में जश्न का माहौल है! UPPCS 2024 के अंतिम परिणाम में अरविंद कुमार गुप्ता का चयन वाणिज्य कर अधिकारी पद पर हुआ है। अरविंद की मेहनत, लगन और संघर्ष की यह कहानी युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा पुरैना के सरदार पटेल बालिका इंटर कॉलेज से प्राप्त की और बीकॉम गोरखपुर विश्वविद्यालय से किया। प्रयागराज और दिल्ली में रहकर वर्षों की कठिन तैयारी के बाद उन्हें यह सफलता मिली। पूरे परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। अरविंद ने साबित किया—सपने सच होते हैं, बस हिम्मत और मेहनत चाहिए। #UPPCS2024 #PCSResult #ArvindKumarGupta #Ghugli #Pokharbhinda1
- नौतनवा में गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ उबाल, अस्पताल चौराहे पर भाजपा नेताओं का क्रमिक अनशन शुरू नौतनवा कस्बे में गैस एजेंसी प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ सोमवार को आक्रोश फूट पड़ा। अस्पताल चौराहे पर भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और उपभोक्ता क्रमिक अनशन पर बैठ गए। लोगों का आरोप है कि गैस एजेंसी उपभोक्ताओं के डीएससी नंबर पर होम डिलिवरी बंद कर अवैध वसूली कर रही है। निर्धारित कीमत से अधिक दाम वसूले जा रहे हैं और आधी रात से उपभोक्ताओं को लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। अनशनकारियों ने कहा कि जिला प्रशासन और तहसील प्रशासन के निर्देशों की भी खुलेआम अनदेखी की जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग समेत विभिन्न मार्गों पर लंबी कतारें लगवाकर सिलेंडर वितरण किया जा रहा है, जिससे आम जनता का जनजीवन प्रभावित है। भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने चेतावनी देते हुए कहा— “अगर उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन और वृहद रूप लेगा। एजेंसी की मनमानी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” अनशन स्थल पर एसडीएम नवीन प्रसाद पहुंचे और अनशनकारियों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि— “होम डिलिवरी की सौ फीसदी सुविधा सुनिश्चित की जाएगी। ओवररेटिंग की शिकायत की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।” लेकिन आश्वासन के बावजूद कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब केवल समाधान ही स्वीकार होगा, भरोसे नहीं। इस दौरान सुधांशु वर्मा, सत्यम सोनी, अमन आनंद, संतोष निषाद, दीपेंद्र बरनवाल, शत्रुघ्न जायसवाल, विंध्याचल मद्धेशिया, मानक वर्मा, उमाशंकर पांडेय, बसंत बहादुर गुरूंग, चेतन चौहान सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। नौतनवा में गैस एजेंसी पर कार्रवाई की मांग तेज, प्रशासन की परीक्षा जारी।1
- डॉक्टरों की कमी और एयरपोर्ट संचालन पर बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक* कुशीनगर दौरे पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही समीक्षा बैठक कर नए डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी। वहीं, जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन और कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू न होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सेवा प्रदाता कंपनियों से संपर्क जारी है और जल्द ही उड़ान शुरू होने की उम्मीद है। बंगाल चुनाव को लेकर उन्होंने भोजपुरी अंदाज में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अच्छा काम कर रहे हैं और लोग चाहते हैं कि वे बंगाल में भी आएं, ताकि ममता बनर्जी की विदाई हो और भाजपा की सरकार बने।1
- Post by Neeraj Saha Journalist1
- कुशीनगर के फाजिलनगर CHC की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक का सख्त रुख सामने आया है। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में गंदगी और खराब मेंटेनेंस देखकर डिप्टी CM ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि क्रिटिकल गैप फंड के जरिए CHC का जल्द जीर्णोद्धार कराया जाए, ताकि मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके। वहीं कुशीनगर जनपद स्थित फाजिलनगर पहुंचे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लिया, तो वहां की बदहाल व्यवस्था पर नाराजगी जताई। अस्पताल परिसर में फैली गंदगी और रखरखाव की कमी को उन्होंने गंभीर लापरवाही बताया और तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारी को स्पष्ट आदेश दिया कि क्रिटिकल गैप फंड के तहत अस्पताल का जीर्णोद्धार कराया जाए, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त हो सकें। वहीं मेडिकल कॉलेज में CRM मशीन पिछले दो वर्षों से खराब होने के मामले पर उन्होंने कहा कि इसे विशेषज्ञों से दिखवाकर जल्द ठीक कराया जाए। हालांकि, मरीजों के लगातार रेफर किए जाने के सवाल पर डिप्टी CM ने गोलमोल जवाब दिया। #kushinagar #news #up #FAZILNAGAR #CHC1
- महराजगंज के नौतनवा विकासखंड के ग्राम सभा राजधानी रेलवे अंडरपास में जलभराव ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई दिनों से भरे पानी की वजह से नरकटहा, चरका, गजरहां और अड्डा बाजार के लोगों को 1–2 KM की जगह 7 KM लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों और राहगीरों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल्द समाधान न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। . || Maharajganj News || Aapan Maharajganj || Maharajganj || Nautanwa News || Railway crosing . #Nautanwa #MaharajganjNews #UnderpassWaterlogging #GraminSamasya #maharajganj1