वीरेंद्र कुमार पत्रकार नेशनल टुडे न्यूज़ गाजियाबाद: सावन 2026 में, कावड़ यात्रा को लेकर, ट्रैफिक डायवर्जन लागू, DCP ट्रैफिक ने जारी की एडवाइजरी गाजियाबाद:- सावन का महीना शुरू होते ही कावड़ यात्रा को देखते हुए। गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने शहर में, यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं। DCP ट्रैफिक ने बाइट में जानकारी देते हुए बताया कि परंपरागत रूप से मेरठ से गाजियाबाद आने वाला कावड़ मार्ग* सबसे प्रमुख है। कादराबाद से होकर मोदी नगर होते हुए नए बस अड्डे तक आता है। दूसरा मार्ग नहर पटरी है जिसमें जानी बॉर्डर से लेकर मुरादनगर तक कावड़िए आते हैं। इन दोनों मार्गों पर हैवी व्हीकल्स का मूवमेंट प्रतिबंधित कर दिया गया है। DCP ने बताया, "जैसे-जैसे कांवड़ियों की संख्या बढ़ेगी, मेरठ की तरफ से आने वाले मार्ग के लेफ्ट साइड को डेडीकेटेड कावड़ मार्ग बनाया जाएगा और राइट साइड पर दोनों तरफ का ट्रैफिक चलाया जाएगा।एक्सप्रेसवे को लेकर दिशा निर्देश DCP ने बताया किदिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे* पर डार्क कवर के मूवमेंट के समय रूट को बंद किया जाएगा। *दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे कावड़ मार्ग नहीं है और कावड़ियों के लिए प्रतिबंधित है। यह मार्ग आम जनता के लिए खुला है और इससे सहारनपुर, बागपत, देहरादून तक जाया जा सकता है। स्थानीय नागरिकों की 25 हजार रुपये चालान के डर को लेकर पूछे गए सवाल पर DCP ने स्पष्ट किया कि 25 हजार का चालान टू-व्हीलर्स पर लागू है, कारों पर नहीं। कारें इस मार्ग का इस्तेमाल कर सकती हैं। 700 पुलिसकर्मी तैनात, ट्रैफिक वालंटियर भी ड्यूटी पर DCP ने बताया कि कावड़ मार्ग पर लगभग 700 ट्रैफिक पुलिसकर्मी ड्यूटी पर लगाए गए हैं। इसके अलावा ट्रैफिक वालंटियर्स की भी ड्यूटी लगाई गई है। ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी गई है। अभी तक ट्रैफिक जाम की कोई सूचना नहीं है, बस थोड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं ताकि कावड़ियों को सुरक्षित पहुंचाया जा सके।
वीरेंद्र कुमार पत्रकार नेशनल टुडे न्यूज़ गाजियाबाद: सावन 2026 में, कावड़ यात्रा को लेकर, ट्रैफिक डायवर्जन लागू, DCP ट्रैफिक ने जारी की एडवाइजरी गाजियाबाद:- सावन का महीना शुरू होते ही कावड़ यात्रा को देखते हुए। गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने शहर में, यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं। DCP ट्रैफिक ने बाइट में जानकारी देते हुए बताया कि परंपरागत रूप से मेरठ से गाजियाबाद आने वाला कावड़ मार्ग* सबसे प्रमुख है। कादराबाद से होकर मोदी नगर होते हुए नए बस अड्डे तक आता है। दूसरा मार्ग नहर पटरी है जिसमें जानी बॉर्डर से लेकर मुरादनगर तक कावड़िए आते हैं। इन दोनों मार्गों पर हैवी व्हीकल्स का मूवमेंट प्रतिबंधित कर दिया गया है। DCP ने बताया, "जैसे-जैसे कांवड़ियों की संख्या बढ़ेगी, मेरठ की तरफ से आने वाले मार्ग के लेफ्ट साइड को डेडीकेटेड कावड़ मार्ग बनाया जाएगा और राइट साइड पर दोनों तरफ का ट्रैफिक चलाया जाएगा।एक्सप्रेसवे को लेकर दिशा निर्देश DCP ने बताया किदिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे* पर डार्क कवर के मूवमेंट के समय रूट को बंद किया जाएगा। *दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे कावड़ मार्ग नहीं है और कावड़ियों के लिए प्रतिबंधित है। यह मार्ग आम जनता के लिए खुला है और इससे सहारनपुर, बागपत, देहरादून तक जाया जा सकता है। स्थानीय नागरिकों की 25 हजार रुपये चालान के डर को लेकर पूछे गए सवाल पर DCP ने स्पष्ट किया कि 25 हजार का चालान टू-व्हीलर्स पर लागू है, कारों पर नहीं। कारें इस मार्ग का इस्तेमाल कर सकती हैं। 700 पुलिसकर्मी तैनात, ट्रैफिक वालंटियर भी ड्यूटी पर DCP ने बताया कि कावड़ मार्ग पर लगभग 700 ट्रैफिक पुलिसकर्मी ड्यूटी पर लगाए गए हैं। इसके अलावा ट्रैफिक वालंटियर्स की भी ड्यूटी लगाई गई है। ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी गई है। अभी तक ट्रैफिक जाम की कोई सूचना नहीं है, बस थोड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं ताकि कावड़ियों को सुरक्षित पहुंचाया जा सके।
- सीएम योगी आदित्यनाथ ने माफियाओं पर दिया बयान, कहा बांटने वाला ये बांटने वाले वही लोग हैं, जो माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ने का काम करते हैं... सीएम योगी आदित्यनाथ1
- दिनांक 31 जुलाई 2026 को जनपद शाहजहाँपुर थाना कांट क्षेत्रान्तर्गत एक युवक की हत्या पर परिजनों द्वारा अपनी मांगों को लेकर हाईवे को किया जाम। दिनांक 31 जुलाई 2026 को जनपद शाहजहाँपुर थाना कांट क्षेत्रान्तर्गत एक युवक की हत्या पर परिजनों द्वारा अपनी मांगों को लेकर हाईवे को किया जाम। दिनांक 31.07.2026 को जनपद शाहजहाँपुर थाना कांट क्षेत्रान्तर्गत एक युवक की हत्या की घटना के पश्चात दिनांक 01.08.2026 को मृतक के परिजनों द्वारा अपनी मांगों को लेकर हाईवे पर लगाए गए जाम एवं पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा कृत कार्यवाही के संबंध में एस पी शाहजहाँपुर की बाइट। देखे वीडियो। दुनिया डायरेक्ट राष्ट्रीय हिंदी समाचार्वपत्र से गाजियाबाद ब्यूरो चीफ हरीश कुमार की खास रिपोर्ट। धन्यवाद1
- गाजियाबाद में कावड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन लागू, DCP ट्रैफिक ने जारी की एडवाइजरी सावन का महीना शुरू होते ही कावड़ यात्रा को देखते हुए गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं। कावड़ियों के सुरक्षित आवागमन के लिए 2 प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू किया गया है। DCP ट्रैफिक ने बाइट में जानकारी देते हुए बताया कि परंपरागत रूप से मेरठ से गाजियाबाद आने वाला कावड़ मार्ग सबसे प्रमुख है। यह मार्ग कादराबाद से होकर मोदी नगर होते हुए नए बस अड्डे तक आता है। दूसरा मार्ग *नहर पटरी है जिसमें *जानी बॉर्डर से लेकर मुरादनगर तक कावड़िए आते हैं। इन दोनों मार्गों पर हैवी व्हीकल्स का मूवमेंट प्रतिबंधित कर दिया गया है। DCP ने बताया, "जैसे-जैसे कांवड़ियों की संख्या बढ़ेगी, मेरठ की तरफ से आने वाले मार्ग के लेफ्ट साइड को डेडीकेटेड कावड़ मार्ग बनाया जाएगा और राइट साइड पर दोनों तरफ का ट्रैफिक चलाया जाएगा।एक्सप्रेसवे को लेकर दिशा निर्देश DCP ने बताया किदिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे* पर डार्क कवर के मूवमेंट के समय रूट को बंद किया जाएगा। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे* कावड़ मार्ग नहीं है और कावड़ियों के लिए प्रतिबंधित है। यह मार्ग आम जनता के लिए खुला है और इससे सहारनपुर, बागपत, देहरादून तक जाया जा सकता है। स्थानीय नागरिकों की 25 हजार रुपये चालान के डर को लेकर पूछे गए सवाल पर DCP ने स्पष्ट किया कि 25 हजार का चालान टू-व्हीलर्स पर लागू है, कारों पर नहीं। कारें इस मार्ग का इस्तेमाल कर सकती हैं। *700 पुलिसकर्मी तैनात, ट्रैफिक वालंटियर भी ड्यूटी पर* DCP ने बताया कि कावड़ मार्ग पर लगभग *700 ट्रैफिक पुलिसकर्मी* ड्यूटी पर लगाए गए हैं। इसके अलावा ट्रैफिक वालंटियर्स की भी ड्यूटी लगाई गई है। ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी गई है। अभी तक ट्रैफिक जाम की कोई सूचना नहीं है, बस थोड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं ताकि कावड़ियों को सुरक्षित पहुंचाया जा सके।1
- घर में चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक, चांदी के आभूषण और कार बरामद। गाजियाबाद :- थाना मधुबन बापूधाम पुलिस ने घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, करीब 252 ग्राम चांदी के आभूषण, 980 रुपये नकद, ताला तोड़ने में इस्तेमाल लोहे की रॉड और वारदात में प्रयुक्त रेंटेड वैगनआर कार बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पैसों की तंगी के चलते उन्होंने मोरटा गांव में एक मकान का ताला तोड़कर नकदी, आभूषण और बाइक चोरी की थी। चोरी के बाद बाइक को झाड़ियों में छिपा दिया और सामान आपस में बांट लिया। पुलिस ने दोनों को चोरी का सामान बेचने जाते समय गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और अब उनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- कांवड़ यात्रा-2026: एडीजी भानु भास्कर ने मुजफ्फरनगर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, शिवभक्तों पर की पुष्प वर्षा की बारिश बरसाई। कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) भानु भास्कर ने रविवार देर रात मुजफ्फरनगर पहुंचकर कांवड़ यात्रा मार्ग का व्यापक निरीक्षण किया। उन्होंने शिव चौक से अहिल्याबाई चौक होते हुए मदीना चौक तक पैदल गश्त की, सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा शिवभक्तों से संवाद कर उन पर पुष्पवर्षा कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी संजय कुमार वर्मा, एसपी सिटी अमृत जैन, एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक, एसपी ट्रैफिक अतुल कुमार चौबे, एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ, एएसपी सिद्धार्थ के. मिश्रा सहित पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। एडीजी ने कांवड़ मार्ग पर स्थापित पुलिस सहायता केंद्रों, बैरिकेडिंग, ट्रैफिक डायवर्जन, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था, ड्यूटी प्वाइंट, पीएसी एवं होमगार्ड की तैनाती का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और निर्देश दिए कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। निरीक्षण के उपरांत एडीजी भानु भास्कर ने शिव चौक से मदीना चौक तक पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने शिवभक्तों का हालचाल जाना और पुलिस अधिकारियों के साथ उन पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। पुलिस की इस पहल की श्रद्धालुओं ने सराहना करते हुए सुरक्षा एवं सेवा व्यवस्था की प्रशंसा की। इसके बाद एडीजी ने रामपुर तिराहा स्थित अस्थायी कांवड़ थाने का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यात्रा के समापन तक सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही ड्रोन कैमरों, सीसीटीवी नेटवर्क और अन्य आधुनिक तकनीकी संसाधनों के माध्यम से पूरे कांवड़ मार्ग पर लगातार निगरानी रखने तथा किसी भी सूचना पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एडीजी भानु भास्कर ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को शिवभक्तों के प्रति विनम्र, सहयोगात्मक और सेवा भाव से कार्य करने की नसीहत देते हुए कहा कि सुरक्षा और सेवा के बेहतर समन्वय से ही लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित, सुगम और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा सकती है।2
- बाबा बुलाकी ने दिखाया चमत्कार मनोकामन पुरी हुई करा भंडारा आगरा हाथी घाट1
- कविनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार। गाजियाबाद:- थाना कविनगर पुलिस को चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को आरडीसी कट कचहरी क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने यह मोटरसाइकिल चोरी की थी और ग्राहकों की तलाश कर चोरी के वाहन बेचने का काम करता था। आरोपी की पहचान राकेश शर्मा, निवासी जनपद कासगंज, के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पहले भी चोरी और आर्म्स एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। कविनगर पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।1
- वीरेंद्र कुमार पत्रकार नेशनल टुडे न्यूज़ मोदीनगर में दो भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट, दोनों पक्ष घायल; मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा गया मोदीनगर (गाजियाबाद)। मोदीनगर थाना क्षेत्र के कस्बा रोड पर रविवार को भाजपा से जुड़े दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मेडिकल परीक्षण के लिए गोविंदपुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा है। जानकारी के अनुसार, विवाद कस्बा रोड स्थित एक दुकान के बाहर शुरू हुआ। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि वह अपनी दुकान पर मौजूद था, तभी दूसरा पक्ष कार में सवार होकर वहां पहुंचा। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई और मारपीट में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारपीट के दौरान दोनों पक्षों को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि एक पक्ष भाजपा युवा मोर्चा से जुड़े मोदीनगर मंडल अध्यक्ष का है, जबकि दूसरा पक्ष भाजपा का पूर्व जिला उपाध्यक्ष है, जिसे कुछ समय पहले पार्टी से निष्कासित किए जाने की बात सामने आ रही है। घटना के बाद दोनों पक्ष मोदीनगर थाने पहुंच गए, जहां पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों पक्षों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और तहरीर मिलने के बाद संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल विवाद की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि घटना की सही परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। कस्बा रोड जैसे व्यस्त इलाके में हुई इस मारपीट की घटना से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते बीच-बचाव न किया जाता तो घटना और गंभीर रूप ले सकती थी। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1