Shuru
Apke Nagar Ki App…
हसनगंज उन्नाव,,,पुलिस और पब्लिक में सीधा संवाद क्षेत्राधिकारी हसनगंज में सुनी शिकायतें, निस्तारण के दिए निर्देश
तसलीम अहमद पत्रकार
हसनगंज उन्नाव,,,पुलिस और पब्लिक में सीधा संवाद क्षेत्राधिकारी हसनगंज में सुनी शिकायतें, निस्तारण के दिए निर्देश
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- एक ‘F’ की गलती से C.N.R. राव के नाम पर असमंजस, आयोग ने दी सफाई कर्नाटक में मतदाता सूची के SIR में वैज्ञानिक प्रो. सी.एन.आर. राव के नाम में असंगति सामने आई। ड्राफ्ट सूची में नाम “Proff C.N.R. Rao S/O Nagesh Rav. H” दर्ज है, जबकि 2002 की सूची में “Rama S/O H. Nagesh” दर्ज था। ‘f’ को लेकर नोटिस और सुनवाई कही गई। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि राव या परिवार को नोटिस नहीं दिया गया। सत्यापन के बाद उनका नाम मतदाता सूची में शामिल करने की सिफारिश हुई, जिसे 8 सितंबर को मंजूरी मिली। स्रोत: कर्नाटक निर्वाचन विभाग, मीडिया रिपोर्ट्स पत्रकार: रोहित कुमार उन्नावी INF न्यूज़, उन्नाव, उ० प्र० रिमूवल अपील: फोटो/वीडियो हटाने के लिए DM करें। #breakingnews #india #indian #sir1
- डीएम कानपुर नें किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण, संबंधित अधिकारियों कों दिए आवश्यक निर्देश DM ने बनियापुरवा गांव में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। भगवानदीन का पुरवा में 35 परिवार बाढ़ से प्रभावित, बनियापुरवा-भोपालपुरवा में भी जलस्तर बढ़ा। DM ने अधिकारियों को सतर्क रहने और प्रभावितों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के निर्देश दिए। जरूरत पड़ने पर लोगों को बाढ़ चौकी में शिफ्ट कराने के लिए तहसीलदार सदर को निर्देश। पीछे से पानी के डिस्चार्ज में कमी आई,शुक्रवार शाम तक जलस्तर घटने की संभावना।1
- फर्जी नोट बनाने वाले गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, 3 अभियुक्त गिरफ्तार फर्जी नोट बनाने वाले गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, 3 अभियुक्त गिरफ्तार कानपुर के रेलबाजार थाना क्षेत्र में अपराध शाखा और थाना रेलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर रामलीला ग्राउंड के पास से 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने प्रिंटर की मदद से ₹500, ₹100 और ₹50 के फर्जी नोट तैयार कर बाजार में चलाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक प्रिंटर और कूट रचित फर्जी नोट बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है.3
- थाना कल्याणपुर क्षेत्र में व्यापारी की हत्या के मामले में एक वायरल डांस वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है, जिसमें मृतक के पुत्र एवं पुत्रवधू डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। थाना कल्याणपुर क्षेत्र में व्यापारी की हत्या के मामले में एक वायरल डांस वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है, जिसमें मृतक के पुत्र एवं पुत्रवधू डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस द्वारा अभी तक वीडियो की सत्यता, इसे कब, कहां और किसके द्वारा बनाया गया, इसकी पुष्टि नहीं की गई है। घटना की जांच के दौरान संबंधित स्थान पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई थी, जिसमें रिकॉर्डेड फुटेज उपलब्ध नहीं मिली, बल्कि केवल लाइव फुटेज प्राप्त हो सकी थी। ऐसी संभावना है कि वायरल वीडियो किसी व्यक्ति द्वारा अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया गया हो। वीडियो के स्रोत एवं समय की जांच की जा रही है। प्रकरण में अन्य संभावित संदिग्धों से भी लगातार पूछताछ की जा रही है। विवेचना प्रचलित है तथा जांच में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। *बाइट- श्रीमान पुलिस उपायुक्त पश्चिम, एस.एम. कासिम आबिदी।*1
- कानपुर को मिलेगी बड़ी सौगात! नए गंगा पुल से ट्रैफिक और कनेक्टिविटी में होगा सुधार कानपुर। कानपुर और उन्नाव के बीच आवागमन को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ी परियोजना पर काम चल रहा है। 235 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे नए फोरलेन गंगा सेतु से दोनों जिलों के बीच कनेक्टिविटी आसान होने की उम्मीद है। इसी परियोजना की प्रगति और निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लेने के लिए कानपुर के जिलाधिकारी ने मौके पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से परियोजना की प्रगति, निर्माण कार्य और आने वाली चुनौतियों को लेकर जानकारी ली गई। नए गंगा सेतु के शुरू होने के बाद कानपुर और उन्नाव के बीच आने-जाने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है। फोरलेन पुल होने से यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और आवागमन को सुगम करने में भी मदद मिल सकती है। यह परियोजना क्षेत्र की कनेक्टिविटी के साथ-साथ आसपास के इलाकों के विकास के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पुल के निर्माण से कानपुर-उन्नाव के बीच आवागमन का दबाव कम करने और यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाने की उम्मीद है। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि यह महत्वपूर्ण गंगा सेतु कब पूरी तरह तैयार होकर आम लोगों के लिए खोला जाता है। कानपुर से बड़ी खबर—235 करोड़ का फोरलेन गंगा सेतु, बदल सकती है कानपुर-उन्नाव की कनेक्टिविटी की तस्वीर।1
- अर्जेंटीना में चौंकाने वाला दृश्य खबरों के मुताबिक समुद्र 23 किलोमीटर दूर खिसक गया। एक घंटे के भीतर, नावें फंसी रह गईं और मछली मर गई। इसका कारण क्या है? #argetina #breakingnews #allah #makkitv #viralpost1
- फतेहपुर,,, ठगी के आरोपी सुमित सिंह पर कई गंभीर आरोप, अलग-अलग का झांसा देकर कई तरह की ठगी।1
- कानपुर में 8 किलो से अधिक अवैध गांजे के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से लाई थी खेप कानपुर में 8 किलो से अधिक अवैध गांजे के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से लाई थी खेप कानपुर। कमिश्नरेट पुलिस के अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रेलबाजार थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान शिव नारायण टण्डन पुल के पास से एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8.295 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। रेलबाजार थाना प्रभारी अमान सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम 10 सितंबर 2026 को शिव नारायण टण्डन पुल के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान पैराशूट फैक्ट्री की तरफ से एक महिला ट्रॉली बैग और पिड्डू बैग लेकर आती दिखाई दी। पुलिस को देखते ही वह घबराकर पीछे मुड़कर भागने का प्रयास करने लगी। पुलिस टीम ने संदेह होने पर उसे रोककर नियमानुसार तलाशी ली, तो बैग में टेप से लिपटे हुए 4 पैकेट मिले। जांच करने पर उनमें से गांजे की तीव्र गंध आई, जिसका कुल वजन 8.295 किग्रा निकल।2
- थाना चकेरी क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 10.09.2026 को प्रातः यूपी-112 पर सावित्री नगर निवासी रामकरण साहू, जो लगभग 15 वर्ष पूर्व सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे, द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थाना चकेरी क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 10.09.2026 को प्रातः यूपी-112 पर सावित्री नगर निवासी रामकरण साहू, जो लगभग 15 वर्ष पूर्व सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे, द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा उन्हें उपचार हेतु कांशीराम अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के परिजनों से वार्ता की गई है। मौके पर उपस्थित उनकी पुत्री एवं दामाद द्वारा किसी प्रकार का आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाया गया है। प्रारंभिक जानकारी में मृतक की बीमारी का उल्लेख किए जाने संबंधी जानकारी प्राप्त हुई है, जिसका सत्यापन कराया जा रहा है।मृत्यु के कारणों की जांच प्रचलित है तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। *बाइट-श्री आशुतोष कुमार सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त चकेरी।*1