चरथावल थाना क्षेत्र मे ट्रैक्टर-ट्रॉली लूट की झूठी सूचना का मामला, दो गिरफ्तार मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के दधेडू कला गांव में मंगलवार को दिनदहाड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली लूट की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि, जांच में यह मामला आपसी विवाद का निकला, जिसके बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लूट की यह सूचना इरफान पुत्र शराफत निवासी शेरपुर, थाना कोतवाली नगर, जनपद मुजफ्फरनगर ने दी थी। इरफान ने पुलिस को बताया था कि उसकी ट्रैक्टर-ट्रॉली दिनदहाड़े लूट ली गई है। सूचना मिलते ही दधेडू चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस की गहन जांच में सामने आया कि यह मामला लूट का नहीं, बल्कि खेत से मिट्टी उठाने को लेकर हुए विवाद का था। पड़ताल में पता चला कि ग्राम दधेडू कला निवासी कलीम पुत्र दलील विवाद के चलते ट्रैक्टर-ट्रॉली अपने साथ ले गया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली ले जाने वाले कलीम पुत्र दलील निवासी दधेडू कला और लूट की झूठी सूचना देने वाले इरफान पुत्र शराफत को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती सूचना लूट की थी, लेकिन विस्तृत जांच में यह आपसी विवाद का मामला निकला। इस पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।

- मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र की दूधली चौकी पुलिस ने एक ऐसी बाइक को जब्त किया है, जिसमें ट्रैक्टर का साइलेंसर लगा हुआ था। यह बाइक तेज आवाज कर रही थी, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही थी। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में एक युवक इस बाइक से घूम रहा था। बाइक से निकलने वाली असामान्य रूप से तेज आवाज के कारण आसपास के लोगों को काफी दिक्कत हो रही थी। स्थानीय निवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर दूधली चौकी प्रभारी राघव बंसल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जांच में पाया गया कि बाइक में सामान्य साइलेंसर की जगह ट्रैक्टर का साइलेंसर लगाया गया था, जिससे अत्यधिक तेज और अलग तरह की आवाज निकल रही थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर बाइक को सीज कर दिया और संबंधित युवक को भी कड़ी चेतावनी दी। चौकी प्रभारी राघव बंसल ने बताया कि वाहनों में इस तरह के अवैध बदलाव करना कानून के खिलाफ है। पुलिस ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि यदि उन्हें कहीं भी ऐसे वाहन दिखाई दें, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।2
- मुजफ्फरनगर में दबंगों का आतंक, गोदाम में घुसकर पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला 2️⃣ ⚠️ लाठी-डंडे और चाकू से हमला, दो लोग गंभीर घायल — दिल्ली रेफर1
- खालापार के पीड़ितों ने एसएसपी से लगाई इंसाफ की गुहार पीड़ितों ने कहा नही मिल रहा इंसाफ, मुज़फ्फरनगर के थाना खालापार क्षेत्र के निवासी दर्जनों लोगों ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। मंगलवार को खालापार क्षेत्र के कई लोग एकत्र होकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे और थाना खालापार पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही है और केवल एक पक्ष के दबाव में काम कर रही है। पीड़ित लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले भी अपनी शिकायत पुलिस के सामने रखी थी, लेकिन उनकी बात को गंभीरता से नहीं सुना गया। इसके बाद मजबूर होकर उन्होंने एसएसपी से मिलकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और न्याय दिलाने की मांग की।1
- मुज़फ्फरनगर के कच्ची सड़क बर्फखाने से पहले राजन फोटो वालें की गली के बहार एक विद्युत पोल नीचे जड़ में से बिल्कुल गल चुका है इसके साथ ही विद्युत पोल के बराबर में एक टंकी का पाइप लीकेज हो रहा है जिससे लगातार पानी बहरहा है। जिसके चलते हैं आशंका जाताई जा रही है कि विद्युत पोल कभी भी गिर सकता है और पानी से लगातार बहाने की वजह से करंट पहनने की भी आशंका है स्थानीय निवासियों ने संबंधित विभागों से जल्द कार्रवाई कर समाधान करने की मांग की है।1

- Post by Israr malik1
- मुज़फ्फरनगर के थाना खालापार क्षेत्र के खालापार निवासी दर्जनों लोगों ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। मंगलवार को खालापार क्षेत्र के कई लोग एकत्र होकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे और थाना खालापार पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही है और केवल एक पक्ष के दबाव में काम कर रही है। पीड़ित लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले भी अपनी शिकायत पुलिस के सामने रखी थी, लेकिन उनकी बात को गंभीरता से नहीं सुना गया। इसके बाद मजबूर होकर उन्होंने एसएसपी से मिलकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और न्याय दिलाने की मांग की।2
- मुजफ्फरनगर। चरथावल–रोहाना मार्ग पर स्थित दलीपपूरा में मुख्य सड़क पर पड़ा कूड़े का ढेर राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। सड़क के फैला कूड़ा यातायात को बाधित करने के साथ साथ आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का कारण रहा है।2