जहानाबाद : वेतन और EPF भुगतान को लेकर अस्पताल सुरक्षा कर्मियों का हंगामा, डीएम को सौंपा ज्ञापन। जहानाबाद - सदर अस्पताल जहानाबाद सहित जिले के सातों प्रखंडों के अस्पतालों में तैनात सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा कर्मियों ने मंगलवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। सिक्योरिटी गार्ड राजकिशोर शर्मा के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन के बाद कर्मियों का प्रतिनिधिमंडल जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया से मिला और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि वे अस्पतालों में दिन-रात अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं, लेकिन समय पर वेतन का भुगतान नहीं होने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मियों के अनुसार करीब दो माह के भुगतान का मामला लंबित है। इसके साथ ही EPF सहित अन्य देय सुविधाओं का लाभ नहीं मिलने की भी शिकायत की गई।कर्मियों का कहना है कि जिस एजेंसी के माध्यम से वे पहले काम कर रहे थे, उसके स्थान पर नई एजेंसी के आने के बाद उनकी समस्याएं और बढ़ गई हैं। एजेंसी बदलने के बाद भुगतान समेत कई मामलों को लेकर उन्हें परेशानी हो रही है। इस संबंध में पूर्व में भी संबंधित अधिकारियों और विभागीय पदाधिकारियों को सूचना दी गई थी, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। राजकिशोर शर्मा ने कहा कि सुरक्षा कर्मी अस्पतालों में मरीजों, चिकित्सकों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए लगातार अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसके बावजूद समय पर मेहनताना नहीं मिलने से कर्मियों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने प्रशासन से लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान कराने, EPF समेत अन्य लंबित देयकों का निपटारा कराने और नई एजेंसी से जुड़ी समस्याओं को दूर कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने जिला पदाधिकारी को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की। जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने सुरक्षा कर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उचित कार्रवाई और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। वहीं, सुरक्षा कर्मियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती और उन्हें संतोषजनक आश्वासन नहीं मिलता, तब तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे। सुरक्षा कर्मियों के प्रदर्शन के कारण अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।

- पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर गया में कातिबों में नाराजगी देखने को मिल रही है। उनका कहना है कि नई व्यवस्था लागू होने से कार्यप्रणाली और रोजगार पर असर पड़ सकता है। इस मुद्दे को लेकर कातिबों ने अपनी मांगें प्रशासन के सामने रखीं। #Gaya #Bihar #PaperlessRegistry #Katib #Tekari #BiharNews #Viral पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर गया में कातिबों में नाराजगी देखने को मिल रही है। उनका कहना है कि नई व्यवस्था लागू होने से कार्यप्रणाली और रोजगार पर असर पड़ सकता है। इस मुद्दे को लेकर कातिबों ने अपनी मांगें प्रशासन के सामने रखीं। #Gaya #Bihar #PaperlessRegistry #Katib #Tekari #BiharNews #Viral1
- मनोज तिवारी का भरत तिवारी के परिवार से मिलने के बाद क्या हुआ?1
- पटना- बिहार- बिहार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी का बयान1
- कच्चीदरगाह के निजी नर्सिंग होम में जच्चा की मौत, लापरवाही का आरोप; परिजनों ने किया हंगामा कच्चीदरगाह के निजी नर्सिंग होम में जच्चा की मौत, लापरवाही का आरोप; परिजनों ने किया हंगामा फतुहा। नदी थाना क्षेत्र के कच्चीदरगाह स्थित एक निजी नर्सिंग होम में प्रसव के बाद 25 वर्षीय महिला की मौत का मामला सामने आया है। मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने नर्सिंग होम पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मृतका के पिता सोहन राय ने इस मामले में बाइपास थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। बताया जाता है कि राघोपुर थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद निवासी सोहन राय की गर्भवती बेटी आरती कुमारी को प्रसव पीड़ा होने पर कच्चीदरगाह स्थित गंगाधर नामक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। बीते सोमवार को ऑपरेशन के जरिए आरती ने एक बच्चे को जन्म दिया। परिजनों के अनुसार, ऑपरेशन के कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि नर्सिंग होम में पर्याप्त ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं थी और इसके बावजूद ऑपरेशन किया गया। आरोप यह भी है कि महिला की मौत की जानकारी परिजनों से छिपाकर उसे बाइपास थाना क्षेत्र स्थित एक अन्य निजी नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया गया। वहां करीब तीन घंटे बाद परिजनों को महिला की मौत की सूचना दी गई। मौत की जानकारी मिलने के बाद जब परिजन कच्चीदरगाह स्थित नर्सिंग होम पहुंचे तो वहां के स्टाफ कथित तौर पर फरार मिले। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि नर्सिंग होम में लगे सीसीटीवी कैमरे हटा दिए गए थे। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस द्वारा मामले की जांच कर दोषियों और संबंधित नर्सिंग होम के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद लोग शांत हुए। वहीं, नवजात बच्चा स्वस्थ बताया जा रहा है। पूरे मामले की जांच बाइपास थाना की पुलिस कर रही है। पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण और लगाए गए आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- 18 अगस्त 2026 | पटना *BREAKING - प्रशांत किशोर ने DGP से की मुलाकात* PK बोले- बांकीपुर में ट्रैफिक की स्थिति सुधारने और अनरेगुलेटेड वेंडिंग सेंटर बने हैं, उनमें पुलिस के खिलाफ पैसे लेने की जो शिकायतें हैं, उसको लेकर बात हुई है। सूखे नशे को लेकर भी बात हुई है। हम लोग सरकार से मिलकर एक मल्टीडिपार्टमेंटल बैठक और वर्कशॉप करेंगे, ताकि अगले 2-3 वर्षों में पटना में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर की जाए।1
- 🌿 आया सावन झूम के: संभावना विद्यालय में सजी कजरी और सावन गीतों की महफिल आरा। स्थानीय ‘शान्ति स्मृति’ सम्भावना आवासीय उच्च विद्यालय, शुभ नारायण नगर, मझौवाँ, आरा में पवित्र श्रावण मास के अवसर पर ‘आया सावन झूम के’ सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. कुमार द्विजेन्द्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए डॉ. कुमार द्विजेन्द्र ने कहा कि श्रावण मास हमारे देश में पौराणिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने पूरे देश में उत्सवी माहौल रहता है और भगवान शिव की उपासना के लिए श्रावण मास को विशेष रूप से उपयुक्त माना गया है। उन्होंने कहा कि कृषि और किसानों के लिए भी सावन का विशेष महत्व है, क्योंकि इसी दौरान आने वाले समय के कृषि उत्पादन की तस्वीर काफी हद तक स्पष्ट होती है। उन्होंने सभी छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को श्रावण मास की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने स्वागत संबोधन में कहा कि भारत सांस्कृतिक और धार्मिक विविधताओं से समृद्ध देश है। वर्ष के प्रत्येक महीने का अपना धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व है, लेकिन श्रावण मास का महत्व विशेष रूप से बढ़ जाता है। इस दौरान देशभर के शिवालयों में श्रद्धालु कांवड़ यात्रा के माध्यम से भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को पवित्र श्रावण मास की शुभकामनाएं दीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय के संगीत शिक्षक धर्मेंद्र कुमार, अमितेश रंजन एवं महेश कुमार शर्मा के निर्देशन में छात्राओं ने कजरी और सावन गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की शुरुआत “हरि-हरि शंभू चलेले ससुरारी, बदरा चढ़ आइल असगनवा, झिर-झिर बुनिया…” जैसे मनमोहक सावन गीतों से हुई। छात्राओं की प्रस्तुतियों ने पूरे सभागार को सावन की लोक संस्कृति और भक्ति के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम के दौरान लोकगीत, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।1
- श्री श्री 108♥️ ऊं नमः शिवाय ❤ हर हर महादेव जी हर हर ❤ सबका जीवन मंगलमय हो सबके जीवन में खुशियों कि बरसात हो ♥️ जय बाबा शिव गुरु विडियो न0-684🚩🌅⛲🪷❤👋1
- Prashant Kishor का बड़ा ऐलान l #foryou #viralnews #prashantkishor1
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय-अनिल मिश्रा को क्लीन चिट, भड़के अवधेश प्रसाद; बोले- “राम दरबार की चोरी का हिसाब होगा” SIT की अंतिम रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिलने के बाद अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार भले ही किसी को बचा ले, लेकिन यह “प्रभु श्रीराम के दरबार की चोरी” है और इसका हिसाब होगा। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग भी दोहराई।1