ग्राम मोहना पंचायत में ग्रीन एक्सप्रेसवे बांध कार्य रोकने का फैसला ग्राम मोहना पंचायत में ग्रीन एक्सप्रेसवे बांध कार्य रोकने का फैसला गांव मोहना स्थित सिद्ध बाबा मंदिर में रविवार को ग्राम मोहना और मोहियापुर के किसानों व ग्रामीणों की पंचायत आयोजित हुई। पंचायत की अध्यक्षता गिर्राज ने की। बैठक में ग्रीन एक्सप्रेसवे के तहत यमुना पुल पर बनाए जा रहे बांध से प्रभावित किसानों की जमीन और भविष्य को लेकर गंभीर चर्चा की गई। पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक बांध की जद में आने वाली किसानों की भूमि का उचित समाधान नहीं होता, तब तक बांध निर्माण कार्य को पूरी तरह रोका जाएगा। किसानों ने कहा कि बिना सहमति और समाधान के किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य स्वीकार नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों ने यह मुद्दा भी उठाया कि वर्ष 1978 और उससे पहले से यमुना का पानी किसानों की जमीन में भरता रहा है, जिससे हजारों एकड़ भूमि प्रभावित हुई और किसानों को लगातार आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। पंचायत में मांग की गई कि वर्ष 1978 से अब तक जलभराव से प्रभावित किसानों को फसल मुआवजा दिया जाए। किसानों ने बताया कि इस संबंध में कई बार प्रशासन और सरकार के समक्ष अपनी समस्या रखी जा चुकी है। 5 फरवरी को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक, 27 मार्च को उपायुक्त कार्यालय में बैठक, 7 अप्रैल को प्रशासनिक निरीक्षण तथा 1 और 8 मई को दिए गए ज्ञापनों के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला। पंचायत में किसानों और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि समाधान होने तक बांध निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से स्थगित कराया जाए। पंचायत में क्षेत्र के मौजूद लोगों ओमी मेंबर, वीर सिंह थानेदार, वेदराम, बेदन,नरेंद्र मास्टर, ईश्वर नंबरदार, सतवीर मैनेजर, बसंत, ओमवीर सिंह, शांति स्वरूप, नंदलाल, किशन सरपंच, जयपाल फौजी, किसान नेता कुकरिया, ब्रह्म,महावीर, लाला फौजी, सुरेंद्र ,नरेश, साहिल, हरीश पंडित,मानसिंह, राजवीर, श्यामवीर, इंद्रपाल,मोहित, कृष्ण ठेकेदार,महेंद्र, गिरधारी,कुमरपाल, महावीर, ऋषि नरवीर, देवेंद्र, सुखविंदर, रूपराम, बिशन सिंह, मुकेश कुमार, मान सिंह, प्रकाश, कल्लू उपस्थित रहे।

- प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल की जनता का दंडवत धन्यवाद किया और अपने मंत्रिमंडल को आशीर्वाद दिया। इस दौरान शुभेन्दु अधिकारी ने 'बंगाल तिलक' किया, कालका मां का आशीर्वाद लेकर प्रसाद बांटा और सबसे पुराने कार्यकर्ता का सम्मान हुआ। सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि 10 साल पहले जिसे मोदी ने भ्रष्टाचारी कहा था, वही अब मुख्यमंत्री बनाया गया।1
- क्राइम ब्रांच की आईएससी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध विदेशी सिगरेट कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया दिल्ली क्राइम ब्रांच की आईएससी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चावड़ी बाजार में अवैध विदेशी सिगरेट कारोबार का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 1 लाख 53 हजार 849 प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट बरामद की हैं, जिनकी कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक थोक व्यापारी भी शामिल है। जांच में सामने आया है कि Esse Light White, Esse Light Gold और Mond जैसे विदेशी ब्रांड की सिगरेट बिना अनिवार्य स्वास्थ्य चेतावनी के अवैध रूप से स्टोर कर बेची जा रही थीं, जो COTPA नियमों का उल्लंघन है। यह सफल कार्रवाई इंस्पेक्टर कमल कुमार के नेतृत्व में, एसीपी रमेश लाम्बा के निर्देशन और डीसीपी आदित्य गौतम की निगरानी में अंजाम दी गई। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।1
- nali ki Safai ke liye hum Safai wale se kah kah kar pareshan ho gaye hain lekin yahan per koi bhi Safai karne nahin aata Hai बार-बार complaint karne ke bavjud bhi sirf aate Hain upar Se do pinni se nikal Kar chale jaate Hain aur kuchh nahin karte hain apni photo khinchkar aaegi Laga Kar chale jaate Hain bahut jyada pareshan karke rakh rakha hai aur sunte bhi nahin hai aur bolate Hain to badtamiji karte Hain बड़े-बूढ़े Koi bhi Ho sabko Pani gande pani ke andar se gujarna pad raha hai1
- Noida m Road ki Halat kharab naali safai na hone kr karan road pr paani jma ho rha h sorkha jahidabad sector 115 noida naresh pradhan vaali gali sadak pr paani jma ho rha h naliyo ki safai bhi nhi ho pa rhi h logo ka nikalna muskil ho rha h1
- दिन में बेचता था सोया चाप, रात में करता था हथियारों की सप्लाई1
- दिल्ली के शास्त्री पार्क में सैर पर निकले एक व्यक्ति की कुछ नशेड़ियों ने लूट के इरादे से हत्या कर दी। इस घटना ने राजधानी में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिससे दिल्ली के बदमाशों का अड्डा बनने की आशंका जताई जा रही है। गृहमंत्री अमित शाह पर आरोप है कि वे सरकारें गिराने में व्यस्त हैं और दिल्ली की सुरक्षा की अनदेखी कर रहे हैं।1
- पालम में चौ. रामकरण सोलंकी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुई सीएम रेखा गुप्ता पालम गांव स्थित दादा देव मंदिर सत्संग भवन में स्वर्गीय चौधरी रामकरण सोलंकी जी की पांचवीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि और प्रसाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर समाजसेवा और पालम 360 खाप के लिए उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी उपस्थित रहीं, जहां उनसे मुलाकात का अवसर मिला। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय चौधरी रामकरण सोलंकी का समाज के प्रति समर्पण और जनसेवा का कार्य सदैव स्मरणीय रहेगा।1
- डेढ़ लाख से ज्यादा विदेशी सिगरेट बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार1
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। उनकी इस 'धुआंधार एंट्री' ने राज्य की राजनीति में खासा उत्साह और चर्चा पैदा की।1