झामुमो की संगठनात्मक बैठक, सांसद विजय कुमार हांसदा ने बूथ स्तर पर मजबूती का दिया मंत्र कार्यकर्ता घर-घर जाकर सुनिश्चित करें कि कोई भी समर्थक मतदाता सूची से वंचित न रहे : विजय कुमार हांसदा पाकुड़: महेशपुर झामुमो प्रखंड कार्यालय में प्रखंड स्तरीय महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद ने की, जबकि संचालन प्रखंड सचिव जेम्स सुशील हेंब्रम ने किया। बैठक में राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा, झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, तथा जिला द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी, पिंकु शेख और जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां विशेष रूप से उपस्थित रहे। बूथ सशक्तिकरण और मतदाता सूची पर जोर बैठक में बूथ समिति गठन, बीएलए-2 की नियुक्ति, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और जनगणना से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और हर मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। सांसद विजय कुमार हांसदा का सख्त संदेश सांसद विजय कुमार हांसदा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की ताकत उसकी जमीनी पकड़ होती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी समर्थक मतदाता सूची से वंचित न रहे। उन्होंने बीएलए-2 की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि मतदाता सूची के सत्यापन और अद्यतन में उनकी जिम्मेदारी निर्णायक है, जिसे पूरी निष्ठा और गंभीरता के साथ निभाना होगा। उपासना मरांडी ने दिया संगठनात्मक अनुशासन का संदेश पर्यवेक्षक उपासना मरांडी ने बैठक में कार्यकर्ताओं को SIR प्रक्रिया को लेकर पूरी तरह सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर समन्वय और सक्रियता से ही यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न रहे। जिला नेतृत्व का सख्त रुख जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने पड़ोसी राज्यों में मतदाता सूची से नाम कटने की खबरों पर चिंता जताते हुए कहा कि झामुमो ऐसे किसी भी प्रयास का विरोध करेगा, जिससे गरीब और वंचित वर्ग प्रभावित हो। उन्होंने नए सिरे से बूथ समितियों के गठन और बीएलए-2 की त्वरित नियुक्ति पर जोर दिया। बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
झामुमो की संगठनात्मक बैठक, सांसद विजय कुमार हांसदा ने बूथ स्तर पर मजबूती का दिया मंत्र कार्यकर्ता घर-घर जाकर सुनिश्चित करें कि कोई भी समर्थक मतदाता सूची से वंचित न रहे : विजय कुमार हांसदा पाकुड़: महेशपुर झामुमो प्रखंड कार्यालय में प्रखंड स्तरीय महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद ने की, जबकि संचालन प्रखंड सचिव जेम्स सुशील हेंब्रम ने किया। बैठक में राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा, झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, तथा जिला द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी, पिंकु शेख और जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां विशेष रूप से उपस्थित रहे। बूथ सशक्तिकरण और मतदाता सूची पर जोर बैठक में बूथ समिति गठन, बीएलए-2 की नियुक्ति, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और जनगणना से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और हर मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। सांसद विजय कुमार हांसदा का सख्त संदेश सांसद विजय कुमार हांसदा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की ताकत उसकी जमीनी
पकड़ होती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी समर्थक मतदाता सूची से वंचित न रहे। उन्होंने बीएलए-2 की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि मतदाता सूची के सत्यापन और अद्यतन में उनकी जिम्मेदारी निर्णायक है, जिसे पूरी निष्ठा और गंभीरता के साथ निभाना होगा। उपासना मरांडी ने दिया संगठनात्मक अनुशासन का संदेश पर्यवेक्षक उपासना मरांडी ने बैठक में कार्यकर्ताओं को SIR प्रक्रिया को लेकर पूरी तरह सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर समन्वय और सक्रियता से ही यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न रहे। जिला नेतृत्व का सख्त रुख जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने पड़ोसी राज्यों में मतदाता सूची से नाम कटने की खबरों पर चिंता जताते हुए कहा कि झामुमो ऐसे किसी भी प्रयास का विरोध करेगा, जिससे गरीब और वंचित वर्ग प्रभावित हो। उन्होंने नए सिरे से बूथ समितियों के गठन और बीएलए-2 की त्वरित नियुक्ति पर जोर दिया। बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- आज दोपहर महेशपुर के घरवाड़ी फार्म स्थित दीपक कुमार पेट्रोल पंप पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ऑटो के अंदर विशालकाय सांप देखा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पेट्रोल पंप पर खड़े एक ऑटो के इंजन और सीट के पास एक स्पेक्ट्रेल कोबरा (Spectacled Cobra) छिपा बैठा था। पंप जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में जहरीले सांप की मौजूदगी से वहां मौजूद कर्मचारियों और राहगीरों में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि किसी अनहोनी से पहले ही सांप पर नजर पड़ गई और तुरंत स्थानीय रेस्क्यू टीम को इसकी सूचना दी गई। रेस्क्यूअर ने बेहद सूझबूझ और सावधानी के साथ ऑटो के संकरे हिस्से से कोबरा को सुरक्षित बाहर निकाला। सांप के पकड़े जाते ही पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। रेस्क्यू टीम के अनुसार, यह एक वयस्क स्पेक्ट्रेल कोबरा है, जिसे अब आबादी से दूर सुरक्षित प्राकृतिक आवास (जंगल) में छोड़ दिया जाएगा।1
- Post by Sunny kr. bhagat1
- NISHANT Art Painting & Tuition Classes, Dumka में ✔️ Drawing, Painting और Craft Work सिखाया जाता है ✔️ Nursery से Class 10 तक सभी Subjects की पढ़ाई ✔️ Hindi & English Medium दोनों के लिए ✔️ Experienced Teaching ✔️ Certificate के साथ कोर्स पूरा1
- *दो महीने में ही भरभराकर गिरा जलमीनार, संवेदक पर लापरवाही का आरोप* चांदन (बांका): पीएचईडी विभाग के अंतर्गत एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां निर्माण के महज दो महीने के भीतर ही जलमीनार धराशाई हो गया। घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है, जब चांदन प्रखंड के पूर्वी कट सकरा पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 7 फुलजोरा गांव में अचानक पानी टंकी सहित पूरा जलमीनार भरभराकर गिर पड़ा। यह जलमीनार गांव के हरी सिंह के जमीन पर बनाया गया था। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।हालांकि, गनीमत रही कि घटना के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। ग्रामीण गोपाल सिंह, मुकेश सिंह, संटू यादव, राजू यादव, राज कुमार यादव और अशोक सिंह ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए संवेदक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण में घटिया किस्म के सामग्री का उपयोग किया गया, जिसके कारण इतना बड़ा ढांचा इतने कम समय में ही ढह गया। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि जलमीनार के नीचे अक्सर लोग विश्राम किया करते थे। यदि यह घटना रात के समय होती, तो जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था। जलमीनार के गिरने के बाद मौके पर कोई भी सामान सही-सलामत नहीं बचा है।इस घटना ने सरकारी योजनाओं की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चांदन प्रखंड में ऐसे कई जलमीनार बनाए गए हैं, जिनकी स्थिति कागज पर कुछ और, जबकि जमीन पर कुछ और ही नजर आती है। लोगों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।वहीं, भीषण गर्मी और गिरते जलस्तर के बीच इस तरह की घटना से इलाके में पेयजल संकट गहराने की आशंका बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि एक तरफ तेज धूप में जलस्तर लगातार नीचे जा रहा है, वहीं दूसरी ओर जलमीनार के ध्वस्त होने से पानी की समस्या और गंभीर हो गई है।क्या बोले अधिकारीइस संबंध में पीएचईडी विभाग के एसडीओ मनीष कुमार ने कहा कि,मामले की जानकारी मिली है। जांच के लिए टीम भेजी जा रही है। प्रथम दृष्टया निर्माण में तकनीकी गड़बड़ी या गुणवत्ता की कमी की आशंका है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट: उमाकांत पोद्दार2
- Post by Abhishek ranjan C E O1
- बिहार पटना- के बड़े मंच से बीजेपी को मिली जबरदस्त ताकत! बांका के कई चेहरे हुए शामिल पटना के रविंद्र भवन सभागार में बुधवार 29 अप्रैल को आयोजित भामाशाह जयंती समारोह में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी मजबूती मिली। बांका जिले के शिवभक्त समाजसेवी ओमप्रकाश गुप्ता ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी का दामन थाम लिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में गोविंद कुमार खंडेवाला, रघुनाथ राजगढ़िया, रामचंद्र भगत, छबिलाल मंडल, राहुल गुप्ता, विकास चौरसिया, पंकज दास और राजकुमार मोदी ने भी भाजपा की सदस्यता ली। इस मौके पर बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, पूर्व मंत्री मंगल पांडेय, रामकृपाल यादव, गंगा प्रसाद चौरसिया तथा बिहार बीजेपी वेबसाइक प्रकोष्ठ के नेता डॉ. जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि बांका सहित आसपास क्षेत्रों में भाजपा संगठन को इससे नई मजबूती मिलेगी।1
- राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन मो० काजीरूल शेख पाकुड़: लोकतंत्र में सवाल पूछना अब शायद जोखिम भरा काम हो गया है। अगर सवाल सत्ता से जुड़ा हो, तो फिर हेलमेट और बॉडीगार्ड की जरूरत भी पड़ सकती है। हजारीबाग में दो पत्रकारों के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में बुधवार को प्रेस क्लब पाकुड़ के पत्रकारों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया और राज्यपाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।दरअसल, 28 अप्रैल को हजारीबाग में मंत्री इरफान अंसारी के कार्यक्रम के दौरान दो पत्रकारों ने कुछ सवाल पूछ लिए। बस फिर क्या था — सवालों का जवाब शब्दों से नहीं, बल्कि हाथ-पैरों से दिया गया। मंत्री समर्थकों और कुछ कथित असामाजिक तत्वों ने पत्रकारों की पिटाई कर दी। गाली-गलौज का बोनस अलग से मिला।घायल पत्रकारों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। इलाज के बाद उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। हालांकि पत्रकारों के बीच यह चर्चा भी रही कि अब शायद खबर लिखने से पहले यह भी देखना पड़ेगा कि सवाल पूछना “सुरक्षित” है या नहीं।बुधवार को प्रेस क्लब पाकुड़ के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल के नेतृत्व में पत्रकारों ने विरोध प्रदर्शन किया। पत्रकारों ने कहा कि राज्य में लगातार पत्रकारों पर हमले हो रहे हैं और यह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कमजोर करने की कोशिश है। उनका कहना था कि अगर सवाल पूछने वालों की पिटाई होगी, तो फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस और जनसंपर्क कार्यक्रमों का मतलब सिर्फ ताली बजाना ही रह जाएगा।प्रदर्शन के बाद पत्रकार समाहरणालय पहुंचे और उपायुक्त मेघा भारद्वाज को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दोषियों पर कार्रवाई और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई। मौके पर बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद थे।6
- वादा टूटा, शादी से पहले वीडियो वायरल—मामला बना चर्चा का विषय एक मामले में आरोप है कि “जन्मों-जन्म तक साथ निभाने” का वादा टूटने के बाद विवाद बढ़ गया। युवती जहां अपनी शादी की तैयारी में थी, वहीं उससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार,... #trendingreels #instamood #instalike #viralvideoシ1
- Post by N.k.choudhary1