logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पत्नी की हत्या दो साल के बेटे जंगल में छोड़ा जिले के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र में एक सनसनी खेज बारदात सामने आई - रायसेन जिले के बेगमगंज के गांव में रहने वाले आरोपी ने विदिशा जिले के हैदरगढ़ में आकर की पत्नी की हत्या - हत्या के बाद 2 साल की मासूम बेटे को भी जंगल में छोड़ा - बच्चों की तलाश में दोनों जिलों के 12 थानों की पुलिस रात भर करती रही जंगल में तलाश - बच्चों के सुरक्षित मिलने पर राहत विदिशा रायसेन जिले के बेगमगंज के गांव हीमोतिया में रहने वाले राजेंद्र अहिरवार अपनी पत्नी ज्योति पर उसके चरित्र को लेकर शक करता था। 2 दिन पहले वह मोबाइल लेने के लिए कहकर करते निकला था अपनी पत्नी ज्योति और 2 साल के बेटे को भी साथ लेकर बाइक से रवाना हुआ, लेकिन बेगमगंज की और ना जाकर वह विदिशा जिले का हैदरगढ़ थाने की ओर आ गया इसी दौरान जंगल में गुजरते वक्त सुनसान इलाका पाकर उसने पत्नी के सिर में पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी ।आरोपी यहां नहीं रुका उसने अपने साथ आए अपने ही 2 साल के मौसम बेटे को भी जंगल में छोड़ दिया। पुलिस में सक्रियता दिखाते हुए रात में ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली, जब आरोपी ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे जंगल में छोड़ा है, तब पुलिस के होश उड़ गए और उन्होंने रात से ही उसकी तलाश शुरू कर दी, तलाशी अभियान में पुलिस में रायसेन पुलिस की भी मदद ली, पुलिस कप्तान रोहित काशवानी ने बताया कि बेगमगंज से लेकर विदिशा के हैदरगढ़ क्षेत्र में कई किलोमीटर के दायरे में उसे मासूम बच्चे की तलाश में पुलिस जुटी रही। करीब दोनों जिलों के 12 स्थान की पुलिस रात भर सर्चिंग अभियान चला रही थी सुबह के समय बच्चों को सुरक्षित खोजा गया, पुलिस को इस बात का डर था कि रात के समय सुनसान जंगल में बच्चों के साथ किसी प्रकार की अनहोनी ना हो जाए

13 hrs ago
user_Vinod Mehra
Vinod Mehra
Emt news Vidisha News editor विदिशा नगर, विदिशा, मध्य प्रदेश•
13 hrs ago

पत्नी की हत्या दो साल के बेटे जंगल में छोड़ा जिले के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र में एक सनसनी खेज बारदात सामने आई - रायसेन जिले के बेगमगंज के गांव में रहने वाले आरोपी ने विदिशा जिले के हैदरगढ़ में आकर की पत्नी की हत्या - हत्या के बाद 2 साल की मासूम बेटे को भी जंगल में छोड़ा - बच्चों की तलाश में दोनों जिलों के 12 थानों की पुलिस रात भर करती रही जंगल में तलाश - बच्चों के सुरक्षित मिलने पर राहत विदिशा रायसेन जिले के बेगमगंज के गांव हीमोतिया में रहने वाले राजेंद्र अहिरवार अपनी पत्नी ज्योति पर उसके चरित्र को लेकर शक करता था। 2 दिन पहले वह मोबाइल लेने के लिए कहकर करते निकला था अपनी पत्नी ज्योति और 2 साल के बेटे को भी साथ लेकर बाइक से रवाना हुआ, लेकिन बेगमगंज की और ना जाकर वह विदिशा जिले का हैदरगढ़ थाने की ओर आ गया इसी दौरान जंगल में गुजरते वक्त सुनसान इलाका पाकर उसने पत्नी के सिर में पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी ।आरोपी यहां नहीं रुका उसने अपने साथ आए अपने ही 2 साल के मौसम बेटे को भी जंगल में छोड़ दिया। पुलिस में सक्रियता दिखाते हुए रात में ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली, जब आरोपी ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे जंगल में छोड़ा है, तब पुलिस के होश उड़ गए और उन्होंने रात से ही उसकी तलाश शुरू कर दी, तलाशी अभियान में पुलिस में रायसेन पुलिस की भी मदद ली, पुलिस कप्तान रोहित काशवानी ने बताया कि बेगमगंज से लेकर विदिशा के हैदरगढ़ क्षेत्र में कई किलोमीटर के दायरे में उसे मासूम बच्चे की तलाश में पुलिस जुटी रही। करीब दोनों जिलों के 12 स्थान की पुलिस रात भर सर्चिंग अभियान चला रही थी सुबह के समय बच्चों को सुरक्षित खोजा गया, पुलिस को इस बात का डर था कि रात के समय सुनसान जंगल में बच्चों के साथ किसी प्रकार की अनहोनी ना हो जाए

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • रायसेन में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 170 से ज्यादा सीटें मिलने की खुशी में जिलेभर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। जिला मुख्यालय सहित विभिन्न मंडलों में आतिशबाजी की गई और मिठाई बांटकर जीत का उत्सव मनाया गया। भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा और विधायक सुरेंद्र पटवा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मंजू धीरेंद्र सिंह कुशवाह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने ढोलक की थाप पर नृत्य कर खुशी जताई। जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने सभी मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से इस जीत को उत्सव के रूप में मनाने का आह्वान किया। उनके आह्वान पर जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर जश्न मनाया गया।जिला कार्यालय में भी गूंजे जीत के नारे सोमवार शाम करीब 5:30 बजे जिला भाजपा कार्यालय में भी कार्यकर्ता एकत्रित हुए, जहां आतिशबाजी कर जीत के नारे लगाए गए। जिला उपाध्यक्ष राकेश तोमर ने कहा कि यह जीत केवल पश्चिम बंगाल की नहीं, बल्कि पूरे देश की जीत है। उन्होंने इसे भाजपा और सनातन की जीत बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मिली ऐतिहासिक सफलता का उल्लेख किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र बघेल, रायसेन मंडल अध्यक्ष आदित्य शर्मा, वरिष्ठ नेता बृजेश चतुर्वेदी हल्ला महाराज (बबलू ठाकुर) सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    4
    रायसेन में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 170 से ज्यादा सीटें मिलने की खुशी में जिलेभर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। जिला मुख्यालय सहित विभिन्न मंडलों में आतिशबाजी की गई और मिठाई बांटकर जीत का उत्सव मनाया गया।
भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा और विधायक सुरेंद्र पटवा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मंजू धीरेंद्र सिंह कुशवाह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने ढोलक की थाप पर नृत्य कर खुशी जताई। जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने सभी मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से इस जीत को उत्सव के रूप में मनाने का आह्वान किया। उनके आह्वान पर जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर जश्न मनाया गया।जिला कार्यालय में भी गूंजे जीत के नारे
सोमवार शाम करीब 5:30 बजे जिला भाजपा कार्यालय में भी कार्यकर्ता एकत्रित हुए, जहां आतिशबाजी कर जीत के नारे लगाए गए। जिला उपाध्यक्ष राकेश तोमर ने कहा कि यह जीत केवल पश्चिम बंगाल की नहीं, बल्कि पूरे देश की जीत है। उन्होंने इसे भाजपा और सनातन की जीत बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मिली ऐतिहासिक सफलता का उल्लेख किया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र बघेल, रायसेन मंडल अध्यक्ष आदित्य शर्मा, वरिष्ठ नेता बृजेश चतुर्वेदी हल्ला महाराज (बबलू ठाकुर) सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_भुवनेश्वर कुशवाह संपादक
    भुवनेश्वर कुशवाह संपादक
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • स्लग: कुशल चिड़ार ने “Zigyasa 2.0” में जीता द्वितीय पुरस्कार, Mr./Miss Vidisha Genius प्रतियोगिता में बढ़ाया समाज का मान एंकर: विदिशा जिले के चिड़ार समाज के प्रतिभाशाली छात्र कुशल चिड़ार (पिता—भगवान सिंह चिड़ार) ने Zigyasa 2.0 (Competitive Examination) के अंतर्गत आयोजित Mr./Miss Vidisha Genius प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। यह प्रतियोगिता American Institute of English Private Limited द्वारा आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में कुशल चिड़ार को यह सम्मान क्षेत्रीय विधायक Mukesh Tandon के करकमलों से प्रदान किया गया। इस अवसर पर श्याम सुन्दर शर्मा, डॉ. शुभम वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं अन्य गणमान्य नागरिक व शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। कुशल की इस सफलता से पूरे चिड़ार समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। देशभर से समाज के लोगों द्वारा उनके पिता भगवान सिंह चिड़ार को फोन के माध्यम से बधाइयाँ दी जा रही हैं। इसे समाज के लिए गर्व का क्षण बताया जा रहा है। इंदौर जिला समिति के पदाधिकारियों ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष जितेंद्र सेरा, जिला सचिव नितिन चंदेल एवं कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र हांडे ने कुशल चिड़ार को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि कुशल आगे भी इसी तरह मेहनत कर समाज और जिले का नाम रोशन करें तथा आगामी प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करें।
    6
    स्लग: कुशल चिड़ार ने “Zigyasa 2.0” में जीता द्वितीय पुरस्कार, Mr./Miss Vidisha Genius प्रतियोगिता में बढ़ाया समाज का मान
एंकर:
विदिशा जिले के चिड़ार समाज के प्रतिभाशाली छात्र कुशल चिड़ार (पिता—भगवान सिंह चिड़ार) ने Zigyasa 2.0 (Competitive Examination) के अंतर्गत आयोजित Mr./Miss Vidisha Genius प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। यह प्रतियोगिता American Institute of English Private Limited द्वारा आयोजित की गई थी।
कार्यक्रम में कुशल चिड़ार को यह सम्मान क्षेत्रीय विधायक Mukesh Tandon के करकमलों से प्रदान किया गया। इस अवसर पर श्याम सुन्दर शर्मा, डॉ. शुभम वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं अन्य गणमान्य नागरिक व शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।
कुशल की इस सफलता से पूरे चिड़ार समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। देशभर से समाज के लोगों द्वारा उनके पिता भगवान सिंह चिड़ार को फोन के माध्यम से बधाइयाँ दी जा रही हैं। इसे समाज के लिए गर्व का क्षण बताया जा रहा है।
इंदौर जिला समिति के पदाधिकारियों ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष जितेंद्र सेरा, जिला सचिव नितिन चंदेल एवं कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र हांडे ने कुशल चिड़ार को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि कुशल आगे भी इसी तरह मेहनत कर समाज और जिले का नाम रोशन करें तथा आगामी प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करें।
    user_Sanjeev Soni
    Sanjeev Soni
    Court reporter ग्यारसपुर, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by AM NEWS
    1
    Post by AM   NEWS
    user_AM   NEWS
    AM NEWS
    बैरसिया, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by PS24NEWS
    3
    Post by PS24NEWS
    user_PS24NEWS
    PS24NEWS
    Local News Reporter कोलार, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • झारखंड के चतरा जिले के कई इलाकों में गंभीर पेयजल संकट सामने आया है। खासकर प्रतापपुर ब्लॉक के हेसातु गांव में रहने वाले आदिवासी समुदाय जैसे बैगा, बिरहोर और गंझू साफ पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। स्थिति इतनी खराब है कि लोगों को तालाब, नाले और छोटे जल स्रोतों का असुरक्षित पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, कई परिवार आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं और साफ पानी तक उनकी पहुंच नहीं है। प्रशासन ने इस समस्या के समाधान के लिए हैंडपंप मरम्मत और जल व्यवस्था सुधारने का अभियान शुरू किया है, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात अब भी चिंताजनक हैं।
    1
    झारखंड के चतरा जिले के कई इलाकों में गंभीर पेयजल संकट सामने आया है। खासकर प्रतापपुर ब्लॉक के हेसातु गांव में रहने वाले आदिवासी समुदाय जैसे बैगा, बिरहोर और गंझू साफ पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
स्थिति इतनी खराब है कि लोगों को तालाब, नाले और छोटे जल स्रोतों का असुरक्षित पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, कई परिवार आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं और साफ पानी तक उनकी पहुंच नहीं है।
प्रशासन ने इस समस्या के समाधान के लिए हैंडपंप मरम्मत और जल व्यवस्था सुधारने का अभियान शुरू किया है, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात अब भी चिंताजनक हैं।
    user_Abhishek Dehariya24
    Abhishek Dehariya24
    News Anchor हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Naved khan
    1
    Post by Naved khan
    user_Naved khan
    Naved khan
    रिपोर्टर हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • एम्बुलेंस की टक्कर से २ की मौत ग्यारसपुर थानांतर्गत मढ़ीपुर आकाश रेस्टोरेंट के पास शनिवार की रात 3 बजे के लगभग 108 एंबुलेंस की टक्कर से 2 की मौत हो गई ग्यारसपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सागर की ओर से आ रहा 24 टायर ट्रक जिसमें लोहे की राड में भरी हुई थी मणिपुर का ढाबे के पास ट्रक को खड़ा कर ट्रक ड्राइवर शेर सिंह यादव पिता असी गढ़ाकोटा और ट्रक क्लीनर जितेंद्र यादव पिता मनीराम यादव उम्र 28 वर्ष निवासी भर पानी थाना सौदा सागर ट्रक के टायरों की हवा चेक कर रहे थे उसी समय विदिशा की ओर से आ रही 108 एंबुलेंस ने इतनी भीषण टक्कर मारी की दोनों की मौके पर ही मौत हो गई सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उपचार के लिए ग्यारसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को ही मृत्यु घोषित कर दिया सबों के पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिए गए पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है
    3
    एम्बुलेंस की टक्कर से २ की मौत 
ग्यारसपुर थानांतर्गत मढ़ीपुर आकाश रेस्टोरेंट के पास शनिवार की रात 3 बजे के लगभग 108 एंबुलेंस की टक्कर से 2 की मौत हो गई ग्यारसपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सागर की ओर से आ रहा 24 टायर ट्रक जिसमें लोहे की राड में भरी हुई थी मणिपुर का ढाबे के पास ट्रक को खड़ा कर ट्रक ड्राइवर शेर सिंह यादव पिता असी गढ़ाकोटा और ट्रक क्लीनर जितेंद्र यादव पिता मनीराम यादव उम्र 28 वर्ष निवासी भर पानी थाना सौदा सागर ट्रक के टायरों की हवा चेक कर रहे थे उसी समय विदिशा की ओर से आ रही 108 एंबुलेंस ने इतनी भीषण टक्कर मारी की दोनों की मौके पर ही मौत हो गई सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उपचार के लिए ग्यारसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को ही मृत्यु घोषित कर दिया सबों के पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिए गए पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है
    user_Vinod Mehra
    Vinod Mehra
    Emt news Vidisha News editor विदिशा नगर, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • NEET (UG) 2026 परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न — परीक्षा केंद्रों पर पुलिस एवं यातायात व्यवस्था रही चाक-चौबंद विदिशा। दिनांक 03.05.2026 को आयोजित NEET (UG) 2026 परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुई। परीक्षा के सफल संचालन हेतु पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह के मार्गदर्शन में व्यापक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की गई। जिले के प्रमुख परीक्षा केंद्र— PM Shri Kendriya Vidyalaya Vidisha, Rajmata Vijayaraje Scindia Girls College, Excellence School Vidisha एवं थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत SATI College—पर थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। सभी केंद्रों पर सघन चेकिंग, सीसीटीवी निगरानी एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस बल सतत मुस्तैद रहा। विशेष रूप से SATI कॉलेज केंद्र पर यातायात पुलिस द्वारा सुचारू ट्रैफिक प्रबंधन किया गया, जिससे परीक्षार्थियों के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं हुई। महिला अभ्यर्थियों की जांच हेतु महिला पुलिस स्टाफ की भी पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई। विदिशा पुलिस द्वारा सभी संबंधित विभागों के समन्वय से परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया। जिले में कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई, जिससे परीक्षार्थियों को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण प्राप्त हुआ।
    2
    NEET (UG) 2026 परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न — परीक्षा केंद्रों पर पुलिस एवं यातायात व्यवस्था रही चाक-चौबंद
विदिशा। दिनांक 03.05.2026 को आयोजित NEET (UG) 2026 परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुई। परीक्षा के सफल संचालन हेतु पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह के मार्गदर्शन में व्यापक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
जिले के प्रमुख परीक्षा केंद्र— PM Shri Kendriya Vidyalaya Vidisha, Rajmata Vijayaraje Scindia Girls College, Excellence School Vidisha एवं थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत SATI College—पर थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। सभी केंद्रों पर सघन चेकिंग, सीसीटीवी निगरानी एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस बल सतत मुस्तैद रहा।
विशेष रूप से SATI कॉलेज केंद्र पर यातायात पुलिस द्वारा सुचारू ट्रैफिक प्रबंधन किया गया, जिससे परीक्षार्थियों के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं हुई। महिला अभ्यर्थियों की जांच हेतु महिला पुलिस स्टाफ की भी पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
विदिशा पुलिस द्वारा सभी संबंधित विभागों के समन्वय से परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया। जिले में कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई, जिससे परीक्षार्थियों को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण प्राप्त हुआ।
    user_Sanjeev Soni
    Sanjeev Soni
    Court reporter ग्यारसपुर, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by AM NEWS
    1
    Post by AM   NEWS
    user_AM   NEWS
    AM NEWS
    बैरसिया, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.