वक्ताओं ने युवाओं से अपील की कि वे शिक्षा को सुलभ और सस्ती बनाने के लिए आगे आएं और संगठित प्रयास करें। कार्यक्रम के दौरान संगठन के नव नियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं महंगी शिक्षा के खिलाफ युवाओं के संगठन पर जोर, पिंडरा में शिक्षा संवाद आयोजित पिंडरा (वाराणसी). महंगी शिक्षा और बढ़ते व्यवसायीकरण के विरोध में रविवार को पिंडरा स्थित चंद्रा लॉन में “छात्र-अभिभावक शिक्षा संवाद” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन केसरिया भारत संगठन ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक और पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में वक्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था में बढ़ती असमानता और निजी शिक्षण संस्थानों की मनमानी फीस को गंभीर सामाजिक समस्या बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य समान अवसर देना है, लेकिन वर्तमान व्यवस्था में यह धीरे-धीरे व्यवसाय का रूप लेती जा रही है। संगठन के प्रमुख संयोजक कृष्णानंद पाण्डेय ने कहा कि देशभर में महंगी शिक्षा को लेकर असंतोष बढ़ रहा है। निजी स्कूलों और उच्च शिक्षण संस्थानों की बढ़ती फीस से मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवार आर्थिक संकट में हैं। कई अभिभावक बच्चों की पढ़ाई पूरी कराने के लिए कर्ज लेने को मजबूर हो रहे हैं, जिससे सामाजिक असंतुलन पैदा हो रहा है। उन्होंने फीस निर्धारण प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी पर भी सवाल उठाए। प्रदेश अध्यक्ष गौरीश सिंह ने कहा कि संगठन पूरे देश में महंगी शिक्षा के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाएगा। कार्यकर्ता घर-घर जाकर अभिभावकों और छात्रों को जागरूक करेंगे और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए दबाव बनाएंगे। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष में समय लग सकता है, लेकिन बदलाव निश्चित है। वक्ताओं ने युवाओं से अपील की कि वे शिक्षा को सुलभ और सस्ती बनाने के लिए आगे आएं और संगठित प्रयास करें। कार्यक्रम के दौरान संगठन के नव नियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र सिंह और अध्यक्षता अधिवक्ता पशुपति पाठक ने की। अंत में हनुमान चालीसा पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

- केरल- एर्नाकुलम जिले के अंगमाली स्थित किडांगूर महाविष्णु मंदिर में उत्सव के दौरान मय्यनाड पार्थसारथी नाम का हाथी अचानक मस्त अवस्था में बेकाबू हो गया, हाथी ने वाहनों को उठाकर फेंका और मंदिर परिसर में भारी तोड़फोड़ की, इस दौरान कोल्लम निवासी ट्रक चालक विष्णु की कुचलकर मौत हो गई जबकि मुख्य महावत प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए, वन विभाग और पुलिस ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद हाथी को काबू में किया1
- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- सतीश पाल का #motivation #song# संघर्ष #stetus #jbj #muick # #up#now #short vayrl video trending1
- Varanasi navapura Makan no k57/53 navapura Varanasi2
- chhat ke upar se tar Gaya Hai bacchon Ko line Marne ka dar rahata Hai hamesha1
- भदोही: मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह | टॉपर्स को मिला सम्मान | प्रेरणादायक कार्यक्रम1
- जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज डूबने से पहले का एक वीडियो सामने आया है इस वीडियो में देखा जा सकता है कि क्रूज के अंदर पानी घुसने लगा था और इस दौरान लोग घबराए हुए नजर आ रहे थे लोगों को लाइफ जैकेट पहने जा रही थी इसके कुछ देर बाद ही क्रूज डूब जाता है जिसमें कई लोगों की मौत हो जाती है और कई लोगों को बचा लिया जाता है।1
- ओडिशा- मृत्युंजय भारीमल नाम के युवक पर बेहद निर्मम हमला किया गया, पहले 4–5 बदमाशों ने बेरहमी से लाठी डंडों से पिटाई कर गंभीर रूप से घायल किया, फिर जब वो जमीन पर गिर पड़े तो हमलावरों ने हैवानियत की पराकाष्ठा को पार करते हुए चार लोग एक ही बुलेट सवार उनके गले पर चढ़ाकर निकल गए, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, घायल युवक भुवनेश्वर के एम्स में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है, मामले में हमले की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है1