विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया विधानसभा में सड़क विस्तार से बदल रही क्षेत्र की तस्वीर, बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण के लिए मिली ₹14.14 करोड़ से अधिक की स्वीकृति विधायक भावना बोहरा के सतत प्रयासों और डबल इंजन भाजपा सरकार में पंडरिया विधानसभा के गाँव-गाँव समृद्धि और विकास की किरण पहुँच रही है। जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही है वहीं हर गाँव को जोड़ती पक्की सड़कें पंडरिया विधानसभा के विकास को नई गति दे रही हैं। इसी कड़ी में बजट 2024-25 एवं 2025-26 के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग द्वारा पंडरिया विधानसभा में 3 बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण व मजबूतीकरण हेतु ₹14 करोड़ 14 लाख 35 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिली है जो पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र के विकास को नई गति देगा। इन सड़कों में प्रधानमंत्री सड़क से जुड़ते हुए ग्राम डेंगुरु जाम से अमनिया मार्ग 3.20 किमी सड़क हेतु ₹5 करोड़ 79 लाख 19 हजार, भरतपुर-घोघरा मार्ग 3.50 किमी हेतु ₹6 करोड़ 12 लाख 10 हजार एवं ग्राम महली से नानापुरी तक 3 किमी सड़क मजबूतीकरण हेतु ₹2 करोड़ 23 लाख 6 हजार की स्वीकृति से क्षेत्रवासियों को सुगम आवागमन, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और गांव-गांव तक विकास की किरण पहुंचेगी। इन सड़कों के निर्माण से ग्राम डेंगुरु जाम, टेडापानी, अमनिया, भगतपुर, घोघरा, महली और नानापुरी सहित आस-पास के ग्रामवासियों को लाभ मिलेगा।

- नौकरी का सपना या जाल? महिला से शोषण का आरोप, 2 बार बुलाकर किया गलत काम? जांच शुरू..1
- निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से नहीं चलेगा समझौता– कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा सुदूर वनांचल के निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर ने कोर कटिंग करवा कर परखी सड़क निर्माण की गुणवत्ता समय सीमा और गुणवत्तापूर्ण निर्माण करने के दिए सख्त निर्देश कलेक्टर ने बोड़ला के सुदूर वनांचल क्षेत्रों का किया निरीक्षण कवर्धा, 2 अप्रैल 2026। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा जमीनी स्तर पर निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में बोड़ला विकासखंड के ग्राम खडोदखुर्द, दलदली और तरेगांव पहुंचे, जहां उन्होंने सड़क निर्माण कार्यों का बारीकी से जायजा लिया। ग्राम खडोदखुर्द में मंडी बोर्ड द्वारा निर्मित सड़क तथा तरेगांव दलदली क्षेत्र में मेन रोड दुर्जनपुर-इंदिरापानी से घाटमुंडा और मेन रोड से धारपथरा तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाए गए सड़कों की गुणवत्ता जांचने कलेक्टर स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने निर्माण स्थल पर उपस्थित अधिकारियों एवं तकनीकी अमले से कार्य की प्रगति और गुणवत्ता के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने सड़क की गुणवत्ता की जांच के लिए मशीन के माध्यम से कोर कटिंग कराई। इसके जरिए सड़क की मोटाई और निर्माण में उपयोग किए गए मटेरियल की मजबूती का परीक्षण किया गया। जांच में सड़क निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप पाया गया। वही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बन रहे सड़कों का गुणवत्ता पूर्ण निर्माण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वर्मा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिले में कहीं भी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता नहीं चलेगा। उन्होंने विशेष रूप से दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में बनने वाली सड़कों की गुणवत्ता पर जोर देते हुए कहा कि यह ग्रामीणों के आवागमन और विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और समय-समय पर तकनीकी परीक्षण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर श्री आर बी देवांगन, अधीक्षक भू अभिलेख श्री गजेंद्र साहू, जनपद सीईओ बोड़ला श्री आकाश राजपूत, तहसीलदार श्री हुलेश्वर पटेल सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं तकनीकी कर्मचारी उपस्थित रहे। *कलेक्टर ने दुर्जनपुर में चेकडैम का किया निरीक्षण* जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र ग्राम दुर्जनपुर में कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने 19 लाख रुपए की लागत से निर्मित चेकडैम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं उपयोगिता का जायजा लिया। अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि इस चेकडैम के निर्माण से लगभग 15 से 17 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई और निस्तारी की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे क्षेत्र के किसानों को काफी लाभ मिलेगा और कृषि गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। कलेक्टर श्री वर्मा ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखते हुए संबंधित अधिकारियों को इसके बेहतर रखरखाव और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।3
- आप सभी का दिल से धन्यवाद ❤️ अभी तो ये सिर्फ शुरुआत है… आगे सफर और भी बड़ा होगा1
- बिल्हा विधायक के "बड़े भाई" के परलोक गमन पश्चात नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित विधायकगण निज निवास पहुंचकर की शोक संवेदना व्यक्त गुरुवार की रात 9:00 बजे बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक के बड़े भाई स्वर्गीय श्री भुलाऊ प्रसाद कौशिक जी के निधन के इस अत्यंत दुःखद एवं संवेदनशील समय में, छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष श्री चरण दास महंत सहित पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश एवं, विजय केशरवानी , निज निवास परसदा में शोकाकुल परिवारजनों से आत्मीय भेंट की। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं तथा इस विषम घड़ी में संतप्त कौशिक परिवार को धैर्य, संबल एवं साहस प्रदान किया। इस अवसर पर श्री कौशिक ने बताया कि बड़े भाई ( स्व भुलऊ प्रसाद) सरल व्यक्तित्व, समाज के प्रति समर्पण और पारिवारिक मूल्यों के प्रति अटूट निष्ठा रखने वाले थे। उनका जीवन स्नेह, मार्गदर्शन और सादगीपूर्ण रहा है।1
- डिंडोरी -हनुमान प्रकट उत्सव में भब्य रैली जुलूस निकाल कर उत्सव मनाया गया5
- पीजीबीटी कॉलेज के सामने हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य आरती एवं प्रसाद वितरण1
- DESCRIPTION (डिस्क्रिप्शन) संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735 तिल्दा-नेवरा में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर कोहका से लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। विभिन्न मंदिरों एवं प्रमुख स्थलों पर पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। नेवरा के संकट मोचन हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, वहीं शनि मंदिर, तिल्दा बस स्टैंड और गांधी चौक सहित कई स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। श्रद्धालुओं को बूंदी, सेब, पूरी एवं सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया। पूरे क्षेत्र में जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। 📍 स्थान: तिल्दा-नेवरा, छत्तीसगढ़ 🎤 संवाददाता: धीरेंद्र कुमार जायसवाल 👉 ऐसी ही सच्ची और ग्राउंड रिपोर्ट के लिए चैनल को Subscribe करें।1
- चैरिटेबल हॉस्पिटल के नाम पर स्कॉटलैंड से ठगी चकरभाठा थाना क्षेत्र के वकील से ऐठे 3 करोड रुपए थाने में मामला दर्ज गुरुवार की रात 10:00 बजे चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शातिर ठगों ने अधिवक्ता को हास्पिटल खुलवाने का झांसा देकर तीन करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया। ठगों ने स्काटलैंड से चैरिटी हास्पिटल खोलने के नाम पर 103 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट भेजने का झांसा दिया था। ट्रांजैक्शन से जुड़े फर्जी ईमेल और बैंक दस्तावेज दिखाकर पीड़ित को भरोसे में लिया गया कि उन्होंने किस्तों में करोड़ों रुपये ठगों के खाते में ट्रांसफर कर दिए। पुलिस धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच को आगे बढ़ा रही है।1