logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

किसानों के साथ मारपीट के आरोप पर कम्पिल थाने का घेराव, भाकियू टिकैत का प्रदर्शन संवाददाता, कम्पिल/फर्रुखाबाद। जनपद के कम्पिल थाना क्षेत्र में शनिवार को किसानों के साथ कथित मारपीट और भू-माफियाओं का सहयोग करने के आरोपों को लेकर माहौल गरमा गया। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष अजय कटियार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसानों ने कम्पिल थाने का घेराव कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कम्पिल थाना प्रभारी एवं सिवारा चौकी प्रभारी द्वारा किसानों के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है, साथ ही भू-माफियाओं को संरक्षण दिया जा रहा है। इसको लेकर किसानों में आक्रोश व्याप्त है। धरना स्थल पर मौजूद किसानों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग उठाई। उनका कहना है कि यदि जल्द ही दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि खबर लिखे जाने तक किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए थे और थाने के बाहर धरना जारी था। भाकियू जिलाध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि किसानों के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

4 hrs ago
user_पत्रकार गोपाल सक्सेना
पत्रकार गोपाल सक्सेना
अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago
8ed3add7-7110-48aa-8431-31b23b736f54

किसानों के साथ मारपीट के आरोप पर कम्पिल थाने का घेराव, भाकियू टिकैत का प्रदर्शन संवाददाता, कम्पिल/फर्रुखाबाद। जनपद के कम्पिल थाना क्षेत्र में शनिवार को किसानों के साथ कथित मारपीट और भू-माफियाओं का सहयोग करने के आरोपों को लेकर माहौल गरमा गया। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष अजय कटियार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसानों ने कम्पिल थाने का घेराव कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कम्पिल थाना प्रभारी एवं सिवारा चौकी प्रभारी द्वारा किसानों के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है, साथ ही भू-माफियाओं को संरक्षण दिया जा रहा है। इसको लेकर किसानों में आक्रोश व्याप्त है। धरना स्थल पर मौजूद किसानों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग उठाई। उनका कहना है कि यदि जल्द ही दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि खबर लिखे जाने तक किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए थे और थाने के बाहर धरना जारी था। भाकियू जिलाध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि किसानों के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ब्रेकिंग न्यूज बिना पानी के धो डाला
    1
    ब्रेकिंग न्यूज बिना पानी के धो डाला
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • Post by CITY NEWS
    1
    Post by CITY NEWS
    user_CITY NEWS
    CITY NEWS
    Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    1
    Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    user_संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • डीएम की अध्यक्षता में तहसील जलालाबाद में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न* *जिलाधिकारी ने आईजीआरएस की शिकायतों के स्पेशल क्लोज को लेकर दिए सख्त निर्देश* शाहजहांपुर।दिनांक 04 अप्रैल, 2026। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील जलालाबाद में संपूर्ण समाधान तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित व अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र के साथ जनता की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना तथा प्रात सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर 52 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 8 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियोंसे कहा कि आईजीआरएस की शिकायतोंको अगर यह स्पेशल क्लोज 40 प्रतिशत से ऊपर हुआ तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा अफसर डिस्पोज करते समय इस बात को देख ले कि वह सही ढंग से डिस्पोज हो रहा है या नहीं। किसी भी शिकायत को गलत ढंग से क्लोज नहीं करना है, जो शिकायत का निस्तारण करना है, उसमें मौके पर जाना ज़रूरी है और शिकायतकर्ता के साथ फोटो अवश्य लिया जाए। उन्होंने कहा कि अच्छे से निस्तारण की कार्रवाई कर लेंगे तो क्वालिटी बेहतर हो जाएगी और कोई भी प्रकरण ‘सी’ श्रेणी में वर्गीकृत नहीं होगा। उन्होंने कहा कि समयबद्धता भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, सभी शिकायतों को निर्धारित समय के भीतर पूर्ण निस्तारित किया जाए। स्पेशल क्लोज अत्यंत सावधानीपूर्वक किया जाना चाहिए। स्पेशल क्लोज केवल सीमित परिस्थितियों में ही किया जाए और साथ में साथ साक्ष्य भी लगाया जाए। न्यायालय से संबंधित मामला या कोई अत्यधिक विशेष मांग अन्य विशेष परिस्थितियों में ही सबूत के साथ स्पेशल क्लोज किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकरण में न्यायालय के स्टे आदेश का उल्लेख किया जा रहा है, तो संबंधित आदेश की प्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि स्पेशल क्लोज गलत तरीके से किया गया, तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से एल2 स्तर के अधिकारियों को इस संबंध में सतर्क रहने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएफओ सचिन कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 विवेक कुमार मिश्रा, उपजिलाधिकारी प्रभात कुमार राय, तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। _____
    1
    डीएम की अध्यक्षता में तहसील जलालाबाद में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न*
*जिलाधिकारी ने आईजीआरएस की शिकायतों के स्पेशल क्लोज को लेकर दिए सख्त निर्देश*
शाहजहांपुर।दिनांक 04 अप्रैल, 2026। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील जलालाबाद में संपूर्ण समाधान तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित व अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र के साथ जनता की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना तथा प्रात सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर 52 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 8 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। 
इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियोंसे कहा कि आईजीआरएस की शिकायतोंको अगर यह स्पेशल क्लोज 40 प्रतिशत से ऊपर हुआ तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा अफसर डिस्पोज करते समय इस बात को देख ले कि वह सही ढंग से डिस्पोज हो रहा है या नहीं। किसी भी शिकायत को गलत ढंग से क्लोज नहीं करना है, जो शिकायत का निस्तारण करना है, उसमें मौके पर जाना ज़रूरी है और शिकायतकर्ता के साथ फोटो अवश्य लिया जाए। उन्होंने कहा कि अच्छे से निस्तारण की कार्रवाई कर लेंगे तो क्वालिटी बेहतर हो जाएगी और कोई भी प्रकरण ‘सी’ श्रेणी में वर्गीकृत नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि समयबद्धता भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, सभी शिकायतों को निर्धारित समय के भीतर पूर्ण निस्तारित किया जाए। स्पेशल क्लोज अत्यंत सावधानीपूर्वक किया जाना चाहिए। स्पेशल क्लोज केवल सीमित परिस्थितियों में ही किया जाए और साथ में साथ साक्ष्य भी लगाया जाए। न्यायालय से संबंधित मामला या कोई अत्यधिक विशेष मांग अन्य विशेष परिस्थितियों में ही सबूत के साथ स्पेशल क्लोज किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकरण में न्यायालय के स्टे आदेश का उल्लेख किया जा रहा है, तो संबंधित आदेश की प्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि स्पेशल क्लोज गलत तरीके से किया गया, तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से एल2 स्तर के अधिकारियों को इस संबंध में सतर्क रहने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर डीएफओ सचिन कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 विवेक कुमार मिश्रा, उपजिलाधिकारी प्रभात कुमार राय, तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
_____
    user_तेजपाल कठेरिया
    तेजपाल कठेरिया
    Jalalabad, Shahjahanpur•
    16 hrs ago
  • लोकेशन तहसील सवायजपुर पिहानी रिपोर्टर कृष्ण मोहन बाजपेई ब्रेकिंग | नहर कोठी से सरकारी पंपिंग सेट चोरी, 2 आरोपी गिरफ्तार 🚨 📍 हरदोई दिहानी थाना क्षेत्र में नहर कोठी परिसर स्थित पौधशाला से सरकारी पंपिंग सेट चोरी का मामला सामने आया। 👮‍♂️ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया— 👉 अरुण पुत्र मिश्रीलाल 👉 सोनू पुत्र जुगुराज (दोनों निवासी कुल्लई) 🔍 आरोपियों के पास से चोरी किया गया पंपिंग सेट बरामद 📑 मामले में धारा 303(2) व 317(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज ⚠️ पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई जारी
    1
    लोकेशन तहसील सवायजपुर पिहानी
रिपोर्टर कृष्ण मोहन बाजपेई 
ब्रेकिंग | नहर कोठी से सरकारी पंपिंग सेट चोरी, 2 आरोपी गिरफ्तार 🚨
📍 हरदोई
दिहानी थाना क्षेत्र में नहर कोठी परिसर स्थित पौधशाला से सरकारी पंपिंग सेट चोरी का मामला सामने आया।
👮‍♂️ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया—
👉 अरुण पुत्र मिश्रीलाल
👉 सोनू पुत्र जुगुराज (दोनों निवासी कुल्लई)
🔍 आरोपियों के पास से चोरी किया गया पंपिंग सेट बरामद
📑 मामले में धारा 303(2) व 317(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज
⚠️ पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई जारी
    user_Om Bajpai
    Om Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हरदोई के शाहाबाद कोतवाली के ठीक सामने उस समय हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला, जब एक गाड़ी ने सरेआम नियम-कानूनों की धज्जियां उड़ा दीं। वाहन तेज सायरन बजाते हुए सड़क से गुजरा और उसमें सवार व्यक्ति खुलेआम अपना रुतबा दिखाता नजर आया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि गाड़ी पर लाल और नीली बत्ती का इस्तेमाल भी किया जा रहा था, जो आम नागरिकों के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित है। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग इस ‘रुतबाज सवारी’ को देख हैरान रह गए। पुलिस कोतवाली के सामने ही इस तरह का प्रदर्शन होना कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर किसके संरक्षण में यह वाहन बेखौफ होकर सड़कों पर दौड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि कोतवाली के सामने ही नियमों का उल्लंघन होता रहेगा, तो आम जनता में कानून का डर कैसे बना रहेगा। अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और संबंधित वाहन चालक पर क्या कार्रवाई की जाती है।
    1
    हरदोई के शाहाबाद कोतवाली के ठीक सामने उस समय हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला, जब एक गाड़ी ने सरेआम नियम-कानूनों की धज्जियां उड़ा दीं। वाहन तेज सायरन बजाते हुए सड़क से गुजरा और उसमें सवार व्यक्ति खुलेआम अपना रुतबा दिखाता नजर आया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि गाड़ी पर लाल और नीली बत्ती का इस्तेमाल भी किया जा रहा था, जो आम नागरिकों के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित है।
घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग इस ‘रुतबाज सवारी’ को देख हैरान रह गए। पुलिस कोतवाली के सामने ही इस तरह का प्रदर्शन होना कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर किसके संरक्षण में यह वाहन बेखौफ होकर सड़कों पर दौड़ रहा है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि कोतवाली के सामने ही नियमों का उल्लंघन होता रहेगा, तो आम जनता में कानून का डर कैसे बना रहेगा। अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और संबंधित वाहन चालक पर क्या कार्रवाई की जाती है।
    user_Journalist,Abdheshkumar
    Journalist,Abdheshkumar
    Graphic designer Shahabad, Hardoi•
    6 hrs ago
  • *बाराबंकी में टावर पर चढ़ा युवक: लड़की को बुलाने की जिद पर अड़ा।* *पुलिस समझाने में जुटी* बाराबंकी नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित बीएसएनएल एक्सचेंज परिसर में रविवार को नितिन रावत नाम का एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुड़ गई। पुलिस ने युवक को नीचे उतरने के लिए लगातार प्रयास शुरू किए। यातायात प्रभारी राम यतन यादव ने युवक के मोबाइल पर संपर्क कर उससे बातचीत की और उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन नितिन अपनी जिद पर अड़ा रहा। वह टावर के ऊपर बने पैनल पर बैठकर रोता रहा। बार-बार यही कहता रहा कि जब तक लड़की नहीं आएगी तब तक नीचे नहीं उतरूंगा। नितिन रावत जिले के देव थाना क्षेत्र का रहने वाला है और एक लड़की से प्रेम करता है बताया जा रहा है कि जिस लड़की को लेकर वह टावर पर चढ़ा है वह नाबालिक है इसी बात को लेकर मामला और संवेदनशील हो गया है।
    1
    *बाराबंकी में टावर पर चढ़ा युवक: लड़की को बुलाने की जिद पर अड़ा।*
*पुलिस समझाने में जुटी*
बाराबंकी नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित बीएसएनएल एक्सचेंज परिसर में रविवार को नितिन रावत नाम का एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुड़ गई। 
पुलिस ने युवक को नीचे उतरने के लिए लगातार प्रयास शुरू किए। यातायात प्रभारी राम यतन यादव ने युवक के मोबाइल पर संपर्क कर उससे बातचीत की और उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन नितिन अपनी जिद पर अड़ा रहा। वह टावर के ऊपर बने पैनल पर बैठकर रोता रहा। बार-बार यही कहता रहा कि जब तक लड़की नहीं आएगी तब तक नीचे नहीं उतरूंगा। 
नितिन रावत जिले के देव थाना क्षेत्र का रहने वाला है और एक लड़की से प्रेम करता है बताया जा रहा है कि जिस लड़की को लेकर वह टावर पर चढ़ा है वह नाबालिक है इसी बात को लेकर मामला और संवेदनशील हो गया है।
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.