नवादा के लौ -कुश जंगल में मिला युवक का शव, एफएसएल टीम कर रही जांच। मेसकौर प्रखंड अंतर्गत सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के राशलपुर गांव के समीप स्थित लौ कुश जंगल में सोमवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई । ग्रामीण सुबह शौच के लिए जाने के दौरान जंगल के पास मृत अवस्था में पड़ा देखा, जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल सीतामढ़ी थाना को पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पप्पू शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की । और ग्रामीणों की पहचान के अधार पर मृतक की पहचान मुन्ना यादव (35 वर्ष ) के रूप में हुई है। जो गांधी नगर गांव के निवाशी बताए जा रहे हैं। उनके पिता का नाम स्वर्गीय ज़हूरी यादव बताया गया है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार मृतक मुन्ना यादव, का अपनी पत्नी के साथ अक्सर घरेलू विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि वह करीब चार दिन पहले भी पति -पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद से वह घर से बाहर थे। सोमवार की सुबह उनका शव लौ कुश जंगल के पास मिलने से कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं । घटना को गंभीरता से देखते हुए नवादा से एफएसएल ( फॉरेसिक साइंस लैब ) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो घटनास्थल को बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष पप्पू शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत को कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। इधर घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी का माहौल है और ग्रामीणों के बीच तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी ।

- User8830Koderma, Jharkhand🙏on 13 March
- कोडरमा: अंतर्राजीय चोर गिरोह के खिलाफ जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार1
- झुमरी तिलिया शहर के रेलवे स्टेशन ओवर ब्रिज के समीप किसी विवाद को लेकर टोटो चालक ने यात्री को मारकर बुरी तरह से किया घायल, दोनों को पुलिस ले गई थाने।1
- कोडरमा वन प्रक्षेत्र के चितरपुर (इंदरवा) जंगल में इन दिनों हाथियों का झुंड विश्राम कर रहा है। सोमवार को 7 बजे वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। जानकारी के अनुसार, जिले में हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ रहा है, जिससे जानमाल का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे जंगल की ओर न जाएं और किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग को दें।1
- Post by Sunil Kumar journalist1
- Post by Mukesh Kumar Journalist1
- Post by Rohit kumar2
- जिला मुख्यालय कोडरमा अंतर्गत चितरपुर के इलाके में हाथियों के झुंड पहुंचने से लोगों में दहशत।1
- कोडरमा जिले के 25वें पुलिस अधीक्षक के रूप में कुमार शिवाशीष ने आज पदभार ग्रहण कर लिया है। एसपी ऑफिस पहुंचने से पूर्व से जिला पुलिस बल की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने बुके देकर एसपी का स्वागत किया। इस मौके पर एसपी कुमार शुभाशीष ने कहा कि जिले को अपराधमुक्त बनाते हुए आम लोगों की जिंदगी को आसान बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जिले के क्राइम चार्ट की समीक्षा की है और पाया कि हाल के दिनों में चोरी के अलावे अन्य अपराध के मामले बढ़े हैं, जबकि ट्रैफिक जाम जिले की मुख्य समस्या है। ट्रैफिक व्यवस्था से जुड़े पुलिस कर्मियो को ट्रैफिक की स्पेशल ट्रेनिंग कराई जाएगी, ताकि लोगो को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाया जा सके। उन्होंने कहा कि जल्द ही वे पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक करेंगे और अपराधी गतिविधियों की समीक्षा करते दिशा निर्देश दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी तरह की अवैध गतिविधियां को संचालित नही होंगी और बेवजह लोगों को तंग परेशान भी नहीं किया जाएगा।1
- गया जिले के जिला परिवहन कार्यालय में एक बार फिर अव्यवस्था और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। आम लोगों का कहना है कि कार्यालय में कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक समय पर उपस्थित नहीं रहते हैं, जिससे दूर-दराज से आने वाले लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, किसी भी कार्य—खासकर वाहन के बैकलॉग एंट्री या कागजात से जुड़े काम—के लिए कर्मचारियों द्वारा खुलेआम पैसे की मांग की जाती है। यदि कोई व्यक्ति पैसा देने से इनकार करता है, तो उसके कागजात को जानबूझकर लंबित रख दिया जाता है या फाइल दबा दी जाती है। लोगों का यह भी आरोप है कि गाड़ी के बैकलॉग से जुड़े मामलों में बिना रिश्वत दिए काम कराना लगभग असंभव हो गया है। इससे आम जनता काफी परेशान है और कई बार बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर हो रही है।“हम लोग सुबह से लाइन में लगे रहते हैं, लेकिन कोई कर्मचारी समय पर नहीं आता। जब काम के लिए जाते हैं तो सीधे पैसे की बात की जाती है। अगर पैसा नहीं दें, तो फाइल आगे नहीं बढ़ती। गाड़ी के बैकलॉग के लिए कई बार चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन बिना पैसे काम नहीं हो रहा है।”1