किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का वितरण 13 मार्च को है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त राशि का वितरण किसान हितग्राहियों को शुक्रवार, 13 मार्च को किया जाएगा। इसे पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाने के लिए आयुक्त भू संसाधन प्रबंधन कार्यालय द्वारा आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। जिला और विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने, निर्धारित स्थानों पर कार्यक्रम के लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था सहित ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम प्रसारण की व्यवस्थाओं के लिए निर्देशित किया गया है। पटवारियों को नियत ग्रामों के लिए विलेज नोडल अधिकारी के रूप में भी नामांकित किया गया है। नोडल अधिकारी द्वारा किसानों को कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही कृषकों को किस्त प्राप्ति के लिए ई-केवायसी, आधार व बैंक खाता लिंकिंग एवं पीएम किसान पोर्टल पर स्टेटस अवलोकन करने संबंधी जानकारी भी दी जाएगी। जिला कलेक्टर ने सभी एसडीएम, तहसीलदार और जनपद पंचायत सीईओ को कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों व हितग्राहियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने सहित अन्य जरूरी प्रबंध के संबंध में निर्देश दिए हैं। #JansamparkMP #panna Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh

- साथ में नगर परिषद अध्यक्ष सीता सरोज गुप्ता मण्डल महामंत्री मनोज राजा1
- नेताओं के चक्कर में ही देश बर्बाद हुआ जा रहा मोदी जी खुद को फकीर कहते थे आज हालात ऐसे है देश की ज्यादातर जनता फकीरी में जीने को मजबूर होती जा रही बस नेताओं की मौज है नेतागिरी करने का भूत जिसको भी सवार है तो देश के लिए करे बिना सैलरी बिना सुविधाएं लिए नेता अमीर पर होते जा रहे जनता 5 किलो राशन जागरूक हो जाइए वरना आज किसी की बारी कल किसी सिलिसला रुकेगा नहीं।।1
- पन्ना पुलिस द्वारा शाहनगर थाना अंतर्गत ग्राम पुरैना मे हुये अंधे हत्या काण्ड का खुलासा कर आरोपी को किया गया गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त हथियार कुल्हाड़ी एवं खून से सने कपड़े किये गये जप्त मामले में थाना प्रभारी शाहनगर निरीक्षक परशुराम डाबर द्वारा घटना की विस्तृत जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई । पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान व एस0डी0ओ0पी0 पवई भावना दांगी के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी शाहनगर निरीक्षक परशुराम डाबर के नेतृत्व मे विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार गठित पुलिस टीम तत्परता पूर्वक घटना स्थल पहुँची साथ ही तथा एफएसएल टीम, डॉग स्क्वाड एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने जाककर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया । जाचं उपरान्त पाया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मृतक को किसी किसी ठोस या धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई है । जाँच उपरान्त मामले में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना शाहनगर में हत्या का अपराध क्रमांक 38/2026 धारा 103 (1) बीएनएस पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया । विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा आसपास के लोगो से घटना के संबंध में पूँछताछ शुरू की गई एवं क्षेत्र में अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया । जिसके फलस्वरूप मुखबिर द्वारा जानकारी दी गई कि घटना के समय घटनास्थल के समीप पत्थर की खखरी के पीछे छोटे उर्फ उदय सिंह राठौर को देखा गया था, उक्त जानकारी के आधार पर पुलिस द्वारा संदेही छोटे उर्फ उदय सिंह राठौर पिता साधू सिंह राठौर उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम पुरैना थाना शाहनगर को दिनांक 08/03/2026 को तलाश कर उसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूँछताछ की गई। पूँछताछ के दौरान संदेही द्वारा बताया गया कि जिस स्थान पर मेरे जानवर बंधते है उसी स्थान के पास मृतक नित्य क्रिया करता था । इस बात को लेकर हम लोगो में कई बार झगड़ा हो चुका था एवं आपसी रंजिस बनी हुई थी । घटना दिनांक को मेरे मना करने के बाद भी जब मृतक नही माना तो मैने मौका पाकर मृतक के सिर में कुल्हाड़ी से वार करके उसकी हत्या कर दी । मामले में आरोपी के बताये अनुसार घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व घटना के दिन पहने हुये कपडे जप्त किये आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। विवेचना जारी है । नाम पता आरोपीः- - छोटे उर्फ उदय सिंह राठौर पिता श्री साधू सिंह राठौर उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम पुरैना थाना शाहनगर जिला पन्ना (म.प्र.) । जप्त सामग्री - मामले में पुलिस टीम द्वारा आरोपी के बताये अनुसार घटना में प्रयुक्त कुल्हाडी, खून में सने हुये आरोपी के कपड़े (जो घटना कारित करते समय पहने गये थे) जप्त किये गये है । सराहनीय योगदान- उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी शाहनगर निरीक्षक परशुराम डाबर, उपनिरीक्षक मनोज यादव, प्र0आर0 मनोज त्रिपाठी, आरक्षक रविन्द्र अहिरवार, राकेश, भजन लाल, सोहन सिंह, महिला आर. दीक्षा चालक प्रमोद प्रजापति का सराहनीय योगदान रहा है । पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा उक्त पुलिस टीम के कार्य की सराहना की गई है ।घटना में प्रयुक्त हथियार कुल्हाड़ी एवं खून से सने कपड़े किये गये जप्त।2
- रंग पंचमी के कार्यक्रम में सिमरिया हाई सेकेंडरी स्कूल में हुआ कार्यक्रम।1
- मध्य प्रदेश शासन के आदेशानुसार प्रत्येक मंगलवार को ग्राम पंचायत में जनसुनवाई लगाई जाती है जिसमें ग्राम वासियों की समस्याओं का त्वरित निवारण किया जाता है इसी संदर्भ में ग्राम पंचायत सकरिया जनसुनवाई में ग्राम पंचायत सचिव पुष्पेंद्र सिंह पटवारी श्रीकोंनदर रोजगार सहायक लोकेंद्र सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत में ग्राम वासियों के द्वारा दिए गए समस्याओं के आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई कर समस्या का निदान किया गया समस्याओं का निदान किया गया।1
- “देश की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी। नई महिला सहायता योजना के तहत हर महीने आर्थिक सहायता देने की तैयारी शुरू हो गई है।”1000 MONTHLY WOMEN SUPPORT SCHEME”1
- अजयगढ़ पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक:अजयगढ़ पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक:2
- पवई पन्ना। से अधिवक्ता सुश्री संगीता जायसवाल नियुक्त हुईं अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन की महिला प्रदेश अध्यक्ष संघठन ने सोपी बड़ी जिम्मेदारी सुश्री संगीता जायसवाल जी को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संघठन का महिला प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त1