logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*हाथरस में सपा का कार्यकर्ता सम्मेलन अन्नपूर्णा गेस्ट हाउस सादाबाद में पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल जी ने बताया की सादाबाद और सदर से प्रत्याशी घोषित हाथरस के सादाबाद कस्बे में स्थित अन्नपूर्णा सेवा सदन में समाजवादी पार्टी (सपा) का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया। सम्मेलन में पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने दावा किया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें सादाबाद से और रामनारायण काके को हाथरस से प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होंने बताया कि सिकंद्राराऊ सीट पर अभी फैसला होना बाकी है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा जनपद की तीनों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती को जीत की कुंजी बताते हुए अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में विधायकों की इतनी भी हैसियत नहीं कि वे थाने से एक मोटरसाइकिल भी छुड़वा सकें। उन्होंने अपनी सरकार के समय का जिक्र करते हुए कहा,अपनी सरकार के समय का जिक्र करते हुए कहा, हमारे एक फोन पर एसडीएम लेखपाल को हटा देते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में अगर कोई विधायक मोटरसाइकिल छुड़वाने के लिए इंस्पेक्टर से कहता है, तो उसका 'रेट' बढ़ जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा व्यवस्था में आम कार्यकर्ता और जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। कार्यक्रम के दौरान सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा, पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज यादव, चौधरी भजुद्दीन और पूर्व हाथरस प्रत्याशी रामनारायण काके का कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। युवा व्यापारी दिनेश वाष्र्णेय उर्फ डैनी और सारांश गर्ग ने पूर्व विधायक को पार्टी का चुनाव चिन्ह 'साइकिल' भेंट कर उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर एसपी सिंह, सेंगर, रानू सिसोदिया, भगत सिंह प्रधान, गोलू प्रधान, जैनुद्दीन चौधरी, चौक सिंह पहलवान, सत्येंद्र यादव, साकेत राहुल, छोटू चौधरी सहित कई अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

15 hrs ago
user_Vijay Dev
Vijay Dev
रिपोर्टर विजय देव B.india24.news Hathras, Uttar Pradesh•
15 hrs ago

*हाथरस में सपा का कार्यकर्ता सम्मेलन अन्नपूर्णा गेस्ट हाउस सादाबाद में पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल जी ने बताया की सादाबाद और सदर से प्रत्याशी घोषित हाथरस के सादाबाद कस्बे में स्थित अन्नपूर्णा सेवा सदन में समाजवादी पार्टी (सपा) का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया। सम्मेलन में पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने दावा किया कि राष्ट्रीय

अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें सादाबाद से और रामनारायण काके को हाथरस से प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होंने बताया कि सिकंद्राराऊ सीट पर अभी फैसला होना बाकी है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा जनपद की तीनों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती को जीत की कुंजी बताते हुए अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में विधायकों की इतनी

51d9f869-cf70-4af9-abd8-8caec0c47445

भी हैसियत नहीं कि वे थाने से एक मोटरसाइकिल भी छुड़वा सकें। उन्होंने अपनी सरकार के समय का जिक्र करते हुए कहा,अपनी सरकार के समय का जिक्र करते हुए कहा, हमारे एक फोन पर एसडीएम लेखपाल को हटा देते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में अगर कोई विधायक मोटरसाइकिल छुड़वाने के लिए इंस्पेक्टर से कहता है, तो उसका 'रेट' बढ़ जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा व्यवस्था में आम कार्यकर्ता और जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। कार्यक्रम

e7dd3fe3-1ce4-4253-9754-113d4e9009d4

के दौरान सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा, पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज यादव, चौधरी भजुद्दीन और पूर्व हाथरस प्रत्याशी रामनारायण काके का कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। युवा व्यापारी दिनेश वाष्र्णेय उर्फ डैनी और सारांश गर्ग ने पूर्व विधायक को पार्टी का चुनाव चिन्ह 'साइकिल' भेंट कर उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर एसपी सिंह, सेंगर, रानू सिसोदिया, भगत सिंह प्रधान, गोलू प्रधान, जैनुद्दीन चौधरी, चौक सिंह पहलवान, सत्येंद्र यादव, साकेत राहुल, छोटू चौधरी सहित कई अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हाथरस के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के मूलचंद धर्मशाला के पास ढकेल लगाकर छोले कुलचे बेच रहे दुकानदार के पास एक युवक पहुंचा और छोले कुलचे खाने लगा लेकिन जब दुकानदार ने पैसे मांगे तो तमंचे दिखाकर डराने लगा, वहीं सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने युवक को हिराशत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
    1
    हाथरस के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के मूलचंद धर्मशाला के पास ढकेल लगाकर छोले कुलचे बेच रहे दुकानदार के पास एक युवक पहुंचा और छोले कुलचे खाने लगा लेकिन जब दुकानदार ने पैसे  मांगे तो तमंचे दिखाकर डराने लगा, वहीं सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने युवक को हिराशत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • मेरठ मे स्मार्ट मीटर का भाजपा पार्षद खुद विरोध करते हुए मीटर लगाने वाली टीम को बंधक बनाकर ना छोड़ने की दे रहे है धमकी, फोन पर किसी सरकारी अधिकारी से कहते हुए नजर आए सेन्ट्रल मार्किट विवाद तो सुलझा नहीं पा रहे मीटर लगवाकर हमारी परेशानी बड़ा रहे हो, भाजपा पार्षद सुमित ने विधुत विभाग के अधिकारियो से साफ कहा की उनके छेत्र मे मीटर नहीं लगेंगे भाजपा पार्षद सुमित ने कहा की जो भी टीम मीटर लगाने आएगी उसे भी बंधक बनाया जायेगा, इस संबंध मे भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने भी साधी चुप्पी साधी पार्षद सुमित की बिजली विभाग की टीम से साथ किया अभद्र व्यवहार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
    1
    मेरठ मे स्मार्ट मीटर का भाजपा पार्षद खुद विरोध करते हुए मीटर लगाने वाली टीम को बंधक बनाकर ना छोड़ने की दे रहे है धमकी, फोन पर किसी सरकारी अधिकारी से कहते हुए नजर आए सेन्ट्रल मार्किट विवाद तो सुलझा नहीं पा रहे मीटर लगवाकर हमारी परेशानी बड़ा रहे हो, भाजपा पार्षद सुमित ने विधुत विभाग के अधिकारियो से साफ कहा की उनके छेत्र मे मीटर नहीं लगेंगे भाजपा पार्षद सुमित ने कहा की जो भी टीम मीटर लगाने आएगी उसे भी बंधक बनाया जायेगा, इस संबंध मे भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने भी साधी चुप्पी साधी पार्षद सुमित की बिजली विभाग की टीम से साथ किया अभद्र व्यवहार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
    user_JURM KA PARDAAPHAASH
    JURM KA PARDAAPHAASH
    Press Midea जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    46 min ago
  • Post by Hari Singh Goutam
    1
    Post by Hari Singh Goutam
    user_Hari Singh Goutam
    Hari Singh Goutam
    Teacher Jalesar, Etah•
    1 hr ago
  • Post by VN NEWS18
    1
    Post by VN NEWS18
    user_VN NEWS18
    VN NEWS18
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • gandgi aur badbu se buri halat
    2
    gandgi aur badbu se buri halat
    user_Rahul Thakur
    Rahul Thakur
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Vinay_creator112
    1
    Post by Vinay_creator112
    user_Vinay_creator112
    Vinay_creator112
    Content Creator (YouTuber) मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • गंगा मंदिर से करीब 100 मीटर की दूरी पर वाइन शॉप में रात करीब 10:00 बजे के बाद ओवर रेटिंग शराब जा बेची
    1
    गंगा मंदिर से करीब 100 मीटर की दूरी पर वाइन शॉप में रात करीब 10:00 बजे के बाद ओवर रेटिंग शराब जा बेची
    user_JURM KA PARDAAPHAASH
    JURM KA PARDAAPHAASH
    Press Midea जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Hari Singh Goutam
    1
    Post by Hari Singh Goutam
    user_Hari Singh Goutam
    Hari Singh Goutam
    Teacher Jalesar, Etah•
    13 hrs ago
  • Post by VN NEWS18
    1
    Post by VN NEWS18
    user_VN NEWS18
    VN NEWS18
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.