सिकंदरा में महाशिवरात्रि पर निकली भव्य शिव शोभायात्रा, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा नगर सिकंदरा नगर पंचायत में महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर बुधवार को दोपहर करीब 3 बजे भगवान भोलेनाथ की भव्य शिव शोभायात्रा धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालुओं के जनसैलाब से पूरा नगर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। शोभायात्रा प्रारंभ होने से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा पाल ने भगवान शिव की विधिवत आरती उतारकर यात्रा को रवाना किया। इसके बाद शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकली, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। भक्तजन भगवान भोलेनाथ के भजनों पर झूमते नजर आए। शोभायात्रा के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर राजकुमार, तारा शर्मा, शिव शंकर, प्रीति गुप्ता, अशोक, नीलम कटियार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
सिकंदरा में महाशिवरात्रि पर निकली भव्य शिव शोभायात्रा, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा नगर सिकंदरा नगर पंचायत में महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर बुधवार को दोपहर करीब 3 बजे भगवान भोलेनाथ की भव्य शिव शोभायात्रा धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालुओं के जनसैलाब से पूरा नगर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। शोभायात्रा प्रारंभ होने से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा पाल ने भगवान शिव की विधिवत आरती उतारकर यात्रा को रवाना किया। इसके बाद शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकली, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। भक्तजन भगवान भोलेनाथ के भजनों पर झूमते नजर आए। शोभायात्रा के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर राजकुमार, तारा शर्मा, शिव शंकर, प्रीति गुप्ता, अशोक, नीलम कटियार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
- मंगलपुर थाना परिसर में कुछ युवकों द्वारा रील बनाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वायरल होने के बाद प्रकरण चर्चा में आ गया। वायरल पोस्ट में थाना परिसर के अंदर ऐसी गतिविधियों को लेकर सवाल उठाए गए हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। सूत्रों के अनुसार वीडियो में कुछ युवक खुद को भावी ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी बताते हुए शक्ति प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं। मामले का संज्ञान लेते हुए कानपुर देहात पुलिस ने क्षेत्राधिकारी डेरापुर को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।1
- "राजपुर नगर पंचायत का ये कैसा विकास है? जैनपुर की मुख्य सड़क सड़क नहीं, कीचड़ का दलदल बन चुकी है! रोज़ गाड़ियां फंस रही हैं, बाइक सवार गिर रहे हैं, स्कूल जाते मासूम बच्चे चोटिल हो रहे हैं — और जिम्मेदार चुप हैं! टूटी सड़कें, बजबजाती नालियां, अंधेरे में डूबे चौराहे, खराब पड़े वाटर कूलर… आखिर जनता कब तक ये बदहाली झेले? ऊपर से योजनाओं में वसूली के आरोप! ये लापरवाही नहीं, जनता के साथ सीधा अन्याय है। चेतावनी साफ है — अब सब्र का बांध टूट रहा है, जवाब तो देना ही होगा!"1
- औरैया। दिबियापुर पुलिस व एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई में चार अंतरजनपदीय चोरों को गिरफ्तार कर तीन चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा .315 बोर, दो कारतूस, नकदी व अन्य चोरी का सामान बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।1
- सागर भारतीय/कानपुर देहात कानपुर देहात जनपद के मंगलपुर थाना क्षेत्र में थाना परिसर के भीतर कुछ युवाओं द्वारा रील बनाने और प्रदर्शन करने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो एक यूजर द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर वायरल किए जाने के बाद मामला चर्चा में आया। वायरल पोस्ट में थाना परिसर के अंदर इस प्रकार की गतिविधि पर सवाल खड़े किए गए हैं। मामला X पर वायरल होने के बाद कानपुर देहात पुलिस ने संज्ञान लेते हुए क्षेत्राधिकारी डेरापुर को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि कुछ युवक थाने के अंदर वीडियो बनाते नजर आए, जो गुरुवार दोपहर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया सूत्रों के अनुसार, वीडियो में कुछ युवक स्वयं को भावी ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी के रूप में प्रस्तुत करते हुए शक्ति प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं। चर्चा है कि थाना परिसर से ही राजनीतिक सक्रियता की शुरुआत का संदेश देने की कोशिश की गई घटना के बाद थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और बाहरी व्यक्तियों की एंट्री को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रील बनाने वाले युवकों को खुली छूट मिली हुई थी, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर भी प्रश्नचिह्न लग रहा है फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच कराए जाने की बात कही जा रही है, हालांकि इस संबंध में विस्तृत आधिकारिक बयान अभी तक जारी नहीं किया गया है।1
- नगरपालिका झींझक की कांसीराम कॉलोनी मे शाम होते ही पार्क मे चलता जुआ, शराब, का खुला खेल पुलिस खुद करवाती है अवैध काम खुले आम बिकती है अवैध शराब और भी कई जगह अवैध शराब व जुआ के अड्डे नहीं होती कोई कार्यवाही3
- *-:- औरैया अपडेट -:-* *नागिन बनने का नाटक कर प्रेमी संग फरार हुई युवती, इंस्टाग्राम वीडियो से खुला राज* *औरैया की युवती ने रची इच्छाधारी नागिन बनने की साजिश।* *अंधविश्वास की आड़ में प्रेम कहानी* *परिजनों को चकमा देकर युवती ने रचाई शादी* *युवती के 'नागिन' बनने की अफवाह निकली झूठी, पुलिस कर रही तलाश।* *सोशल मीडिया पर प्रकट हुई 'गायब नागिन* *पुलिस और प्रशासन से लगाई सुरक्षा की गुहार।*2
- औरैया जिला के दिबियापुर पुलिस को बड़ी सफलता। 4 अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार।एसपी अभिषेक भारती के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई।थाना दिबियापुर पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई।चार अंतर्जनपदीय चोरों को किया गया गिरफ्तार।आरोपियों के कब्जे से .315 बोर तमंचा व 2 जिंदा कारतूस बरामद।पुलिस गिरोह के अन्य आपराधिक इतिहास की जांच में जुटी।2
- शिवली कोतवाली क्षेत्र के अरशदपुर के पास सड़क किनारे कीचड़ में गिरे बाइक सवार युवक को कई कोशिशों के बाद भी बचाया नहीं जा सका। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते। ग्रामीणों की संवेदनशीलता का वायरल वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना है। अक्सर हादसा होने पर लोग फोटो व वीडियो बनाकर आगे बढ़ जाते हैं ।घायल की मदद करना या पुलिस को सूचना देना तक उचित नहीं समझते।इसके ठीक विपरीत भोर पहर अंधेरे में अरशदपुर के पास सड़क किनारे नाले में गिरे रसूलाबाद थाना क्षेत्र के भवानीपुर के बाइक सवार धीरेंद्र को सुबह जब ग्रामीणों ने देखा तो वहां जमा हो गई। बाइक के नीचे दबे युवक के पैर हिलते देखकर ग्रामीणों ने पानी में कीचड़ के बीच उतरकर बाईक हटाने के बाद उसके नीचे दबे धीरेंद्र को बाहर निकाला। इसके बाद उसका मुंह साफ पानी से धोने के बाद पुआल जलाकर उसका शरीर गर्म करने के साथ ही लोगों ने पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके पास मिले अभिलेख से उसके घर वालों को सूचना देने के बाद सीएचसी शिवली भेजा।हालांकि वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम का ग्रामीणों की संवेदनशीलता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया ।लोगों के बीच यह वीडियो चर्चा का विषय बना है। शिवली कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार भोर पहर हुई इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी जानकारी मिलने पर उसके परिजन भी सीएचसी आ गए थे उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम में मृतक के दाहिने पैर चेहरे और माथे पर छोटी मिली है। उसकी मौत की वजह हेड इंजरी बताया गया है हादसे की छानबीन हो रही है।1