तहसील नजीबाबाद में सामने बना अवैध पार्किंग का अड्डा सड़क पर आने जाने वाले लोगों को हो रही हे परेशानी नजीबाबाद, बिजनौर। स्थानीय तहसील मुख्यालय के ठीक सामने फ्लाईओवर के नीचे जिस स्थान पर प्रशासन ने स्पष्ट रूप से ‘नो पार्किंग’ बोर्ड लगाया है, उसी के ठीक नीचे निजी टैक्सियों का जमावड़ा लगा रहता है। विडंबना यह है कि तहसील परिसर में आला अधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद यह अवैध स्टैंड धड़ल्ले से संचालित हो रहा है। तहसील आने वाले फरियादियों को भारी जाम का सामना करना पड़ता है। पीक ऑवर्स में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे पैदल यात्रियों का निकलना भी दूभर हो गया है। प्रशासन द्वारा ‘नो पार्किंग’ जोन घोषित किए जाने का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना था, लेकिन टैक्सी चालकों के दबदबे के आगे यह बोर्ड महज एक शोपीस बनकर रह गया है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान देकर सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराता है या फिर ‘नो पार्किंग’ का यह बोर्ड इसी तरह व्यवस्था का मजाक उड़ाता रहेगा।

- Post by Khalid Ali1
- ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक के बीच भीषण टक्कर, दो युवकों की मौके पर ही मौत1
- Dhampur लालच में दोस्त की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार1
- बिजनौर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस के अवसर पर अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह का हरी झंडी दिखाकर बिजनौर पुलिस अधीक्षक अभिषेक जाने शुभारंभ किया।1
- Post by Rajat Raj1
- Post by Rajkumar Raj1
- Post by HNNK News Sabir1
- दिनांक 12.04.2026 को वादी निवासी रोशनाबाद सिडकुल जनपद हरिद्वार की लिखित तहरीर पर वादी की नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में थाना हाजा पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। दिनांक 12.04.2026 को मुकदमा उपरोक्त के दीपक तोमर पुत्र विजेंद्र तोमर निवासी ग्राम बिजवाड़ा थाना बिनौली जनपद बागपत उत्तर प्रदेश को पकडा गया तथा मुकदमा उपरोक्त की पीड़िता को आरोपित के कब्जे से बरामद किया गया। अभियोग में पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। *नाम व पता आरोपित* दीपक तोमर पुत्र विजेंद्र तोमर निवासी ग्राम बिजवाडा थाना बिनौली जनपद बागपत उत्तर प्रदेश। *पुलिस टीम* 1- अ0उ0नि0 हरिश्चंद्र शाह, 2- हेड कांस्टेबल कुलदीप बगासी 3- म0का0 रत्ना1
- दो भाइयों के बीच बंटवारे का विवाद इतना बढ़ गया कि मामला लाठी-डंडों तक पहुंच गया… और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया… लेकिन अब हरिद्वार पुलिस ने इस मामले में सख्त एक्शन लिया है। SSP नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस ने इब्राहिमपुर पथरी लड़ाई मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है… जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। आपको बता दें कि इन तीनों आरोपियों पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा ₹5000-₹5000 का इनाम भी घोषित किया गया था। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना पथरी पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। हरिद्वार पुलिस का साफ संदेश है — जो भी शांति व्यवस्था भंग करेगा, उसका ठिकाना अब सिर्फ सलाखों के पीछे होगा। 👉 जनता से अपील — किसी भी विवाद को कानून के दायरे में रहकर सुलझाएं, हिंसा का रास्ता केवल मुश्किलें बढ़ाता है।1