logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नेपाल आपदा में संपर्क से बाहर चंबा के लोगों की जानकारी जिला प्रशासन को दें: मुकेश रेपस्वाल शिव सूर्यवंशी की खास चंबा, 27 अगस्त 2026। नेपाल में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर चंबा जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है, जो घटना के समय नेपाल में मौजूद थे और वर्तमान में अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं हैं। उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने कहा कि यदि चंबा जिले का कोई व्यक्ति, परिजन, रिश्तेदार अथवा परिचित नेपाल में हुई आपदा के दौरान वहां मौजूद था और अब उससे संपर्क स्थापित नहीं हो पा रहा है, तो उसके संबंध में उपलब्ध जानकारी जिला प्रशासन को तुरंत उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने बताया कि संबंधित व्यक्ति का नाम, मोबाइल नंबर, नेपाल में ठहरने का स्थान तथा अन्य उपलब्ध जानकारी जिला प्रशासन के साथ साझा की जा सकती है। प्राप्त जानकारी को संबंधित स्तर पर साझा करते हुए आवश्यक समन्वय स्थापित किया जाएगा, ताकि प्रभावित लोगों तथा उनके परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा सकें। उपायुक्त ने लोगों से विशेष आग्रह किया कि जिला प्रशासन को केवल सही और सत्यापित जानकारी ही उपलब्ध करवाएं, ताकि राहत एवं समन्वय कार्यों में किसी प्रकार की परेशानी न हो और जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर सहायता पहुंचाई जा सके। ऐसे करें संपर्क नेपाल में संपर्क से बाहर चंबा जिले से संबंधित किसी व्यक्ति की जानकारी देने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से संपर्क किया जा सकता है। हेल्पलाइन नंबर: 1077 दूरभाष: 9816698166 जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि उनके परिवार या परिचितों में से कोई व्यक्ति नेपाल में आपदा के दौरान मौजूद था और उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है, तो बिना देरी किए उपलब्ध जानकारी प्रशासन के साथ साझा करें।

43 min ago
user_हिम संदेश
हिम संदेश
Social Media Manager पांगी, चंबा, हिमाचल प्रदेश•
43 min ago
4649d815-e16d-4713-8876-701a71680529

नेपाल आपदा में संपर्क से बाहर चंबा के लोगों की जानकारी जिला प्रशासन को दें: मुकेश रेपस्वाल शिव सूर्यवंशी की खास चंबा, 27 अगस्त 2026। नेपाल में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर चंबा जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है, जो घटना के समय नेपाल में मौजूद थे और वर्तमान में अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं हैं। उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने कहा कि यदि चंबा जिले का कोई व्यक्ति, परिजन, रिश्तेदार अथवा परिचित नेपाल में हुई आपदा के दौरान वहां मौजूद था और अब उससे संपर्क स्थापित नहीं हो पा रहा है, तो उसके संबंध में उपलब्ध जानकारी जिला प्रशासन को तुरंत उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने बताया कि संबंधित व्यक्ति का नाम, मोबाइल नंबर, नेपाल में ठहरने का स्थान तथा अन्य उपलब्ध जानकारी जिला प्रशासन के साथ साझा की जा सकती है। प्राप्त जानकारी को संबंधित स्तर पर साझा करते हुए आवश्यक समन्वय स्थापित किया जाएगा, ताकि प्रभावित लोगों तथा उनके परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा सकें। उपायुक्त ने लोगों से विशेष आग्रह किया कि जिला प्रशासन को केवल सही और सत्यापित जानकारी ही उपलब्ध करवाएं, ताकि राहत एवं समन्वय कार्यों में किसी प्रकार की परेशानी न हो और जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर सहायता पहुंचाई जा सके। ऐसे करें संपर्क नेपाल में संपर्क से बाहर चंबा जिले से संबंधित किसी व्यक्ति की जानकारी देने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से संपर्क किया जा सकता है। हेल्पलाइन नंबर: 1077 दूरभाष: 9816698166 जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि उनके परिवार या परिचितों में से कोई व्यक्ति नेपाल में आपदा के दौरान मौजूद था और उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है, तो बिना देरी किए उपलब्ध जानकारी प्रशासन के साथ साझा करें।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • पंडित राम प्रसाद शर्मा मंडी वाले अब चुनिंदा तिथियों को बड़ोह रोड नगरोटा बगवां में भी उपलब्ध पप्री अपॉइंटमेंट ले कर मिलें
    1
    पंडित राम प्रसाद शर्मा मंडी वाले अब चुनिंदा तिथियों को बड़ोह रोड नगरोटा बगवां में भी उपलब्ध 
पप्री अपॉइंटमेंट ले कर मिलें
    user_पंडित राम प्रसाद शर्मा
    पंडित राम प्रसाद शर्मा
    Astrologer नग्रोटा बगवान, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • सुजानपुर सुजानपुर उपमंडल अधिकारी ने महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के साथ पौधे लगाए। ओम मंडल अधिकारी ने कहा कि यह पेड़ मैदान के चारों तरफ लगाए जाएंगे,ताकि मैदान में आने वाले लोगों और राहगीरों को छाया मिल सके। उन्होंने कहा कि लोगों से भी अपील की जाएगी कि मैदान में पशुओं को ना आने दे। पेड़ों को बचाने के लिए बचाव के तरीके भी अपनाया जाएंगे।
    1
    सुजानपुर
सुजानपुर उपमंडल अधिकारी ने महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के साथ पौधे लगाए। 
ओम मंडल अधिकारी ने कहा कि यह पेड़ मैदान के चारों तरफ लगाए जाएंगे,ताकि मैदान में आने वाले लोगों और राहगीरों को छाया मिल सके। उन्होंने कहा कि लोगों से भी अपील की जाएगी कि मैदान में पशुओं को ना आने दे। पेड़ों को बचाने के लिए बचाव के तरीके भी अपनाया जाएंगे।
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    17 hrs ago
  • पधर:- प्रशासन की मनाही के बाबजूद भी चमड़ा मोड़ से रिस्क ले कर ड्राइवरों ने निकाली बसे, कटे चालान जल्द बहाल हो सकता है हाइवे, ब्रेकर से तोड़ी जा रही बड़ी चटाने पधर:- प्रशासन की मनाही के बाबजूद भी चमड़ा मोड़ से रिस्क ले कर ड्राइवरों ने निकाली बसे, कटे चालान जल्द बहाल हो सकता है हाइवे, ब्रेकर से तोड़ी जा रही बड़ी चटाने
    1
    पधर:- प्रशासन की मनाही के बाबजूद भी चमड़ा मोड़ से रिस्क ले कर ड्राइवरों ने निकाली बसे, कटे चालान 

जल्द बहाल हो सकता है हाइवे, ब्रेकर से तोड़ी जा रही बड़ी चटाने
पधर:- प्रशासन की मनाही के बाबजूद भी चमड़ा मोड़ से रिस्क ले कर ड्राइवरों ने निकाली बसे, कटे चालान 
जल्द बहाल हो सकता है हाइवे, ब्रेकर से तोड़ी जा रही बड़ी चटाने
    user_ललित ठाकुर
    ललित ठाकुर
    Padhar, Mandi•
    20 hrs ago
  • बिजली का खंबा जो टूटा हुआ है उसे हटाया जाए और दूसरा लगाया जाए बिजली का खंबा यहां से हटाया जाए है और साथ में हमारा घर है बच्चे नीचे जाते हैं साइकिल चलाते हैं पानी भर के ले जाते हैं यहां कल को कोई दुर्घटना हो गई तो इसका जिम्मेवार कौन होगा इसकी कंप्लेंट 2 साल से ऊपर हो गए बट कोई सुनवाई नहीं
    3
    बिजली का खंबा जो टूटा हुआ है उसे हटाया जाए और दूसरा लगाया जाए
बिजली का खंबा यहां से हटाया जाए है और साथ में हमारा घर है बच्चे नीचे जाते हैं साइकिल चलाते हैं पानी भर के ले जाते हैं यहां  कल को कोई दुर्घटना हो गई तो इसका जिम्मेवार कौन होगा इसकी कंप्लेंट 2 साल से ऊपर हो गए बट कोई सुनवाई नहीं
    user_Neeraj kumar
    Neeraj kumar
    Taxi Driver Nadaun, Hamirpur•
    18 hrs ago
  • जागरुक और जिम्मेदार उपभोक्ता बने हर नागरिक चलोखर में आयोजित उपभोक्ता जागरुकता शिविर में एसडीएम ने की अपील खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने किया आयोजन हमीरपुर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने बुधवार को गांव चलोखर में एक दिवसीय उपभोक्ता जागरुकता शिविर का आयोजन किया। एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में ग्राम पंचायत टिब्बी तथा ग्राम पंचायत देई का नौण के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर एसडीएम ने कहा कि हर व्यक्ति को एक उपभोक्ता के रूप में अपने अधिकारों के प्रति जागरुक रहना चाहिए तथा किसी भी वस्तु या सेवा की गुणवत्ता में किसी भी तरह की कमी या अनियमितता की तुरंत शिकायत करनी चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे जिम्मेदार नागरिक बनकर अपने अधिकारों की जानकारी रखें तथा अपने कर्तव्यों का भी पूरी निष्ठा से निर्वहन करें। जागरुक एवं जिम्मेदार उपभोक्ता ही स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इससे पहले, जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) आंचल कुमारी ने ग्रामीणों को उपभोक्ता अधिकारों एवं उनके संरक्षण से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति प्रतिदिन किसी न किसी रूप में उपभोक्ता है, इसलिए उसका अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरुक रहना आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों को खरीददारी करते समय पक्का बिल अथवा रसीद लेने तथा उस उत्पाद के मूल्य, मात्रा, निर्माण तिथि, समाप्ति तिथि तथा गुणवत्ता संबंधी विवरण की जांच करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किसी वस्तु या सेवा में कमी अथवा निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली जैसी स्थिति में उपभोक्ता उचित शिकायत निवारण व्यवस्था का सहारा ले सकते हैं। राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन के टॉल फ्री नंबर 1915 पर भी शिकायत की जा सकती है। रसोई गैस की बुकिंग से संबंधित समस्या की शिकायत अब व्हाट्सऐप नंबर 75888-88824 पर भी की जा सकती है। शिविर के दौरान विधिक माप विज्ञान के सहायक नियंत्रक प्रवीण कुमार ने उपभोक्ताओं को वस्तुओं की सही मात्रा, निर्धारित मूल्य तथा पैकेट पर अंकित आवश्यक विवरणों की जांच करने के लिए जागरुक किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अभिषेक ठाकुर ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं खाद्य सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने ग्रामीणों को सुरक्षित एवं स्वच्छ खाद्य पदार्थों के चयन, खाद्य वस्तुओं के लेबल की जांच तथा खाद्य पदार्थों की खरीदारी के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में अवगत करवाया। शिविर में बीडीसी सदस्य राम शर्मा, दोनों पंचायतों के अन्य जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
    1
    जागरुक और जिम्मेदार उपभोक्ता बने हर नागरिक
चलोखर में आयोजित उपभोक्ता जागरुकता शिविर में एसडीएम ने की अपील
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने किया आयोजन
हमीरपुर 
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने बुधवार को गांव चलोखर में एक दिवसीय उपभोक्ता जागरुकता शिविर का आयोजन किया। एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में ग्राम पंचायत टिब्बी तथा ग्राम पंचायत देई का नौण के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर एसडीएम ने कहा कि हर व्यक्ति को एक उपभोक्ता के रूप में अपने अधिकारों के प्रति जागरुक रहना चाहिए तथा किसी भी वस्तु या सेवा की गुणवत्ता में किसी भी तरह की कमी या अनियमितता की तुरंत शिकायत करनी चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे जिम्मेदार नागरिक बनकर अपने अधिकारों की जानकारी रखें तथा अपने कर्तव्यों का भी पूरी निष्ठा से निर्वहन करें। जागरुक एवं जिम्मेदार उपभोक्ता ही स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
इससे पहले, जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) आंचल कुमारी ने ग्रामीणों को उपभोक्ता अधिकारों एवं उनके संरक्षण से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति प्रतिदिन किसी न किसी रूप में उपभोक्ता है, इसलिए उसका अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरुक रहना आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों को खरीददारी करते समय पक्का बिल अथवा रसीद लेने तथा उस उत्पाद के मूल्य, मात्रा, निर्माण तिथि, समाप्ति तिथि तथा गुणवत्ता संबंधी विवरण की जांच करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किसी वस्तु या सेवा में कमी अथवा निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली जैसी स्थिति में उपभोक्ता उचित शिकायत निवारण व्यवस्था का सहारा ले सकते हैं। राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन के टॉल फ्री नंबर 1915 पर भी शिकायत की जा सकती है। रसोई गैस की बुकिंग से संबंधित समस्या की शिकायत अब व्हाट्सऐप नंबर 75888-88824 पर भी की जा सकती है।
शिविर के दौरान विधिक माप विज्ञान के सहायक नियंत्रक प्रवीण कुमार ने उपभोक्ताओं को वस्तुओं की सही मात्रा, निर्धारित मूल्य तथा पैकेट पर अंकित आवश्यक विवरणों की जांच करने के लिए जागरुक किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अभिषेक ठाकुर ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं खाद्य सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने ग्रामीणों को सुरक्षित एवं स्वच्छ खाद्य पदार्थों के चयन, खाद्य वस्तुओं के लेबल की जांच तथा खाद्य पदार्थों की खरीदारी के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में अवगत करवाया।
शिविर में बीडीसी सदस्य राम शर्मा, दोनों पंचायतों के अन्य जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    21 hrs ago
  • बिहार में नेपाल के सैलाब का असर! नेपाल में भारी बारिश के बाद गंडक नदी का जलस्तर बढ़ा। वाल्मीकिनगर गंडक बैराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं, जिसके बाद पानी बिहार सीमा की ओर पहुंच गया है। 📍 सामने आई तस्वीरें नेपाल के चितवन की बताई जा रही हैं। हालात पर नजर बनी हुई है। #Bihar #NepalFlood #Valmikinagar #GandakBarrage #Chitwan #FloodAlert #BreakingNews #BiharNews
    1
    बिहार में नेपाल के सैलाब का असर!
नेपाल में भारी बारिश के बाद गंडक नदी का जलस्तर बढ़ा। वाल्मीकिनगर गंडक बैराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं, जिसके बाद पानी बिहार सीमा की ओर पहुंच गया है।
📍 सामने आई तस्वीरें नेपाल के चितवन की बताई जा रही हैं। हालात पर नजर बनी हुई है।
#Bihar #NepalFlood #Valmikinagar #GandakBarrage #Chitwan #FloodAlert #BreakingNews #BiharNews
    user_Till The End News
    Till The End News
    Local News Reporter मजालता, उधमपुर, जम्मू और कश्मीर•
    16 hrs ago
  • chin se nepal men aaya mahapralay dekhen is video men puri news
    1
    chin se nepal men aaya mahapralay dekhen is video men puri news
    user_Hem Singh Chauhan
    Hem Singh Chauhan
    Engineer Balh, Mandi•
    11 hrs ago
  • #Om_Shanti #poonch_Accident #Shiendra दर्दनाक सड़क हादसा: 5 लोगों की मौत, कई घायल सीरी चोवाना–शिएंद्रा सड़क पर हुए भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की विस्तृत जानकारी का इंतजार है। ईश्वर सभी दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवारों को यह दुख सहने की शक्ति दें। वहीं, जो लोग घायल हुए हैं, ईश्वर उन्हें जल्द स्वस्थ एवं तंदुरुस्त करें। 🙏 #BreakingNews #SadNews #RoadAccident #JammuKashmir #AccidentNews
    1
    #Om_Shanti
#poonch_Accident
#Shiendra

दर्दनाक सड़क हादसा: 5 लोगों की मौत, कई घायल
सीरी चोवाना–शिएंद्रा सड़क पर हुए भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
 ईश्वर सभी दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवारों को यह दुख सहने की शक्ति दें। वहीं, जो लोग घायल हुए हैं, ईश्वर उन्हें जल्द स्वस्थ एवं तंदुरुस्त करें। 🙏
#BreakingNews #SadNews #RoadAccident #JammuKashmir #AccidentNews
    user_Till The End News
    Till The End News
    Local News Reporter मजालता, उधमपुर, जम्मू और कश्मीर•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.