logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिलासपुर प्रेस क्लब में गूंजे ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे, 200 लोगों ने ग्रहण किया भोग-प्रसाद बिलासपुर। राघवेंद्र राव सभा भवन परिसर स्थित बिलासपुर प्रेस क्लब में बुधवार को गणेशोत्सव की धूम रही। दोपहर में आयोजित भोग-प्रसाद वितरण में पत्रकारों समेत करीब 200 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम को संध्या आरती में विभिन्न संगठनों की महिलाएं शामिल हुईं। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद गणपति बप्पा की आरती की गई। जयकारों से प्रेस क्लब परिसर भक्तिमय हो उठा। महिलाओं ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सहभागिता और आपसी सौहार्द बढ़ाने वाला बताया। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजित मिश्रा सहित पत्रकार, सदस्य और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

11 hrs ago
user_द संक्षेप
द संक्षेप
Media company बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
11 hrs ago

बिलासपुर प्रेस क्लब में गूंजे ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे, 200 लोगों ने ग्रहण किया भोग-प्रसाद बिलासपुर। राघवेंद्र राव सभा भवन परिसर स्थित बिलासपुर प्रेस क्लब में बुधवार को गणेशोत्सव की धूम रही। दोपहर में आयोजित भोग-प्रसाद वितरण में पत्रकारों समेत करीब 200 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम को संध्या आरती में विभिन्न संगठनों की महिलाएं शामिल हुईं। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद गणपति बप्पा की आरती की गई। जयकारों से प्रेस क्लब परिसर भक्तिमय हो उठा। महिलाओं ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सहभागिता और आपसी सौहार्द बढ़ाने वाला बताया। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजित मिश्रा सहित पत्रकार, सदस्य और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • एनटीपीसी में नौकरी लगाने का झांसा देकर 2.13 लाख की ठगी, सरकंडा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार बिलासपुर में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। थाना सरकंडा पुलिस ने एनटीपीसी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर लोगों से पैसे लेने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लगरा निवासी सुमित केंवट (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 1322/26 के तहत धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, लगरा निवासी रथ लाल लहरी ने 14 सितंबर 2026 को थाना सरकंडा क्षेत्र की मोपका चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह 12वीं और आईटीआई की पढ़ाई कर चुका है। गांव के सुमित केवट ने जुलाई 2025 में उसे बताया कि उसकी नेताओं से अच्छी जान-पहचान है और वह एनटीपीसी में उसकी नौकरी लगवा देगा। इसके बदले उसने 50 हजार रुपये की मांग की। भरोसे में आकर रथ लाल ने तत्काल 34 हजार रुपये फोन-पे के जरिए सुमित को दे दिए और अपने आईटीआई व स्कूली प्रमाण पत्र भी सौंप दिए।
    1
    एनटीपीसी में नौकरी लगाने का झांसा देकर 2.13 लाख की ठगी, सरकंडा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बिलासपुर में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। थाना सरकंडा पुलिस ने एनटीपीसी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर लोगों से पैसे लेने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लगरा निवासी सुमित केंवट (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 1322/26 के तहत धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक, लगरा निवासी रथ लाल लहरी ने 14 सितंबर 2026 को थाना सरकंडा क्षेत्र की मोपका चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह 12वीं और आईटीआई की पढ़ाई कर चुका है। गांव के सुमित केवट ने जुलाई 2025 में उसे बताया कि उसकी नेताओं से अच्छी जान-पहचान है और वह एनटीपीसी में उसकी नौकरी लगवा देगा। इसके बदले उसने 50 हजार रुपये की मांग की। भरोसे में आकर रथ लाल ने तत्काल 34 हजार रुपये फोन-पे के जरिए सुमित को दे दिए और अपने आईटीआई व स्कूली प्रमाण पत्र भी सौंप दिए।
    user_CG News Box
    CG News Box
    Newsagent बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • रेलवे के सीनियर डी पर भ्रष्टाचार-प्रताड़ना के आरोप,स्टाफ का परिवार भी उतरा सड़क पर,चोर के लगाए नारे रेलवे के सीनियर डी पर भ्रष्टाचार-प्रताड़ना के आरोप,स्टाफ का परिवार भी उतरा सड़क पर,चोर के लगाए नारे
    1
    रेलवे के सीनियर डी पर भ्रष्टाचार-प्रताड़ना के आरोप,स्टाफ का परिवार भी उतरा सड़क पर,चोर के लगाए नारे
रेलवे के सीनियर डी पर भ्रष्टाचार-प्रताड़ना के आरोप,स्टाफ का परिवार भी उतरा सड़क पर,चोर के लगाए नारे
    user_Ziya khan
    Ziya khan
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • बिलासपुर की सकरी थाना पुलिस पर गंभीर आरोप?कथित आरोपियों के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई और साक्ष्यों पर उठाए सवाल बिलासपुर के लोखड़ी में क्रिकेट विवाद के बाद 19 वर्षीय शेख इस्माईल गंभीर रूप से घायल हुआ था। इलाज के दौरान रायपुर के DKS अस्पताल में उसकी मौत हो गई। सकरी पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लाठी-डंडे जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज हुई थी। वहीं, 15 सितंबर को कथित आरोपियों के परिजन और ग्रामीण ज्ञापन देने SSP ऑफिस पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने आनन-फानन में कार्रवाई की, कुछ युवाओं को कथित तौर पर गलत तरीके से आरोपी बनाया और पुलिस द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों को लेकर भी सवाल उठाए हैं। परिजनों ने यह भी दावा किया कि गिरफ्तारी से पहले परिवार को सूचना नहीं दी गई। एक कथित आरोपी के परिजनों का कहना है कि वह घायल को 112 से अस्पताल पहुंचाने गया था। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। अब यह देखना होगा कि पुलिस निष्पक्ष हो के किस तरह कार्रवाई करेगी।
    1
    बिलासपुर की सकरी थाना पुलिस पर गंभीर आरोप?कथित आरोपियों के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई और साक्ष्यों पर उठाए सवाल
बिलासपुर के लोखड़ी में क्रिकेट विवाद के बाद 19 वर्षीय शेख इस्माईल गंभीर रूप से घायल हुआ था। इलाज के दौरान रायपुर के DKS अस्पताल में उसकी मौत हो गई। सकरी पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लाठी-डंडे जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज हुई थी। वहीं, 15 सितंबर को कथित आरोपियों के परिजन और ग्रामीण ज्ञापन देने SSP ऑफिस पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने आनन-फानन में कार्रवाई की, कुछ युवाओं को कथित तौर पर गलत तरीके से आरोपी बनाया और पुलिस द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों को लेकर भी सवाल उठाए हैं। परिजनों ने यह भी दावा किया कि गिरफ्तारी से पहले परिवार को सूचना नहीं दी गई। एक कथित आरोपी के परिजनों का कहना है कि वह घायल को 112 से अस्पताल पहुंचाने गया था। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। अब यह देखना होगा कि पुलिस निष्पक्ष हो के किस तरह कार्रवाई करेगी।
    user_द संक्षेप
    द संक्षेप
    Media company बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • ग्राम महोदा में खड़े ट्रेलर के केबिन मे सार्ट सर्किट से लगी आग हिर्री थाना में आ ग्राम महोदा में खड़े ट्रेलर के केबिन मे सार्ट सर्किट से लगी आग हिर्री थाना में आगजनी रिपोर्ट दर्ज बुधवार की रात 9:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी महेश जैसवाल पिता ठाकुर जायसवाल पता इंदिरा नगर कोरबा ने बुधवार की दोपहर 2 बजे के करीब थाना उपस्थित आ कर आग जनी रिपोर्ट दर्ज कराई की बुधवार की सुबह 10:00 बजे के करीब ग्राम महोड़ा के राइस मिल के आगे ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 बी एल 5766 खड़ी थी उसी वक्त अचानक सार्ट सर्किट हुवा जिसकी वजह से ट्रेलर के केबिन में अचानक आग लग गई जिसकी वजह से ट्रेलर का केबिन बुरी तरह से जलकर खाक हो गया जिसकी सूचना डाल 112 को दी गई इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है
    1
    ग्राम महोदा में खड़े ट्रेलर के केबिन मे सार्ट सर्किट से लगी आग हिर्री थाना में आ
ग्राम महोदा में खड़े ट्रेलर के केबिन मे सार्ट सर्किट से लगी आग हिर्री थाना में आगजनी रिपोर्ट दर्ज 
बुधवार की रात 9:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार  प्रार्थी महेश जैसवाल पिता ठाकुर जायसवाल पता इंदिरा नगर कोरबा ने बुधवार की दोपहर 2 बजे के करीब थाना उपस्थित आ कर आग जनी रिपोर्ट दर्ज कराई की बुधवार की सुबह 10:00 बजे के करीब ग्राम महोड़ा के राइस मिल के आगे ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 बी एल 5766 खड़ी थी उसी वक्त अचानक सार्ट सर्किट हुवा जिसकी वजह से ट्रेलर के केबिन में अचानक आग लग गई जिसकी वजह से ट्रेलर का केबिन बुरी तरह से जलकर खाक हो गया जिसकी सूचना डाल 112 को दी गई इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    2 hrs ago
  • जांजगीर-चांपा में गूंजेगा सेवा और सुशासन का संदेश, शिवरीनारायण में एक लाख दीयों से जगमगाएगा महानदी तट... जांजगीर चांपा जिला मे भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा के 25 साल पूरा होने पर सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जा रहा है, जिला प्रशासन ने सेवा सुशासन और जनकल्याण की भावना को जन जन तक पहुंचाने के लिए आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम उत्साह के साथ मनाने के लिए ख़ास तैयारी की गई है, और गांव गांव स्व सहायता समूह और ग्रामीणों के साथ जनप्रतिनिधियों के साथ आशीर्वाद का दीया जलाया जाएगा, जिसमे जिला प्रशासन द्वारा धार्मिक नगरी शिवरीनारायण मे महानदी के तट पर शाम सात बजे एक लाख दीया प्रज्जवलित किया जाएगा, इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र और प्रमुख स्थानो मे आशीर्वाद का दीया जलाया जाएगा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने इस कार्यक्रम मे अधिक से अधिक जन भागीदारी की अपील की है।।
    2
    जांजगीर-चांपा में गूंजेगा सेवा और सुशासन का संदेश, शिवरीनारायण में एक लाख दीयों से जगमगाएगा महानदी तट...
जांजगीर चांपा जिला मे भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा के 25 साल पूरा होने पर सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जा रहा है, जिला प्रशासन ने सेवा सुशासन और जनकल्याण की भावना को जन जन तक पहुंचाने के लिए आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम उत्साह के साथ मनाने के लिए ख़ास तैयारी की गई है, और गांव गांव स्व सहायता समूह और ग्रामीणों के साथ जनप्रतिनिधियों के साथ आशीर्वाद का दीया जलाया जाएगा, जिसमे जिला प्रशासन द्वारा धार्मिक नगरी शिवरीनारायण मे महानदी के तट पर शाम सात बजे एक लाख दीया प्रज्जवलित किया जाएगा, इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र और प्रमुख स्थानो मे आशीर्वाद का दीया जलाया जाएगा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने इस कार्यक्रम मे अधिक से अधिक जन भागीदारी की अपील की है।।
    user_Janjgir Champa News
    Janjgir Champa News
    Local News Reporter जांजगीर, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • महिला समिति को तालाब की लीज लेने पर विवाद सरपंच पर दस्तावेज में हस्ताक्षर नहीं करने का आरोप
    1
    महिला समिति को तालाब की लीज  लेने पर विवाद सरपंच पर दस्तावेज में हस्ताक्षर नहीं करने का आरोप
    user_Dwarika prasad Yadaw
    Dwarika prasad Yadaw
    Farmer हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • अभियंता राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल बिलासपुर में सेवानिवृत्त अभियंताओं ने मनाया अभियंता दिवस। इस अवसर पर सामाजिक सेवा कार्यों और मेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग के लिए फोरम की सराहना की गई। बुधवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार। समारोह में उपस्थित सभी सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके वरिष्ठ अभियंताओं को विशेष रूप से सम्मानित कर उनके योगदान को याद किया गया।
    1
    अभियंता राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल
बिलासपुर में सेवानिवृत्त अभियंताओं ने मनाया अभियंता दिवस। इस अवसर पर सामाजिक सेवा कार्यों और मेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग के लिए फोरम की सराहना की गई। बुधवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार। समारोह में उपस्थित सभी सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके वरिष्ठ अभियंताओं को विशेष रूप से सम्मानित कर उनके योगदान को याद किया गया।
    user_Jay dhirhi
    Jay dhirhi
    Citizen Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो की थी मारपीट, फरार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगने और पैसे नहीं देने पर मारपीट करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अंकित रजक (22) निवासी मधुबन रोड दयालबंद के रूप में हुई है। मामला 31 अगस्त 2026 की शाम करीब 7:30 बजे का है। प्रार्थी राजेश टुटेजा निवासी पंजाबी कॉलोनी दयालबंद ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि मधुबन शराब भट्टी के पास उनके बेटे मोहनीश टुटेजा से आरोपी किशन यादव और अंकित रजक ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। पैसे देने से मना करने पर दोनों ने मोहनीश के साथ हाथ, मुक्का और लात से मारपीट की थी।
    1
    शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो की थी मारपीट, फरार आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगने और पैसे नहीं देने पर मारपीट करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अंकित रजक (22) निवासी मधुबन रोड दयालबंद के रूप में हुई है।
मामला 31 अगस्त 2026 की शाम करीब 7:30 बजे का है। प्रार्थी राजेश टुटेजा निवासी पंजाबी कॉलोनी दयालबंद ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि मधुबन शराब भट्टी के पास उनके बेटे मोहनीश टुटेजा से आरोपी किशन यादव और अंकित रजक ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। पैसे देने से मना करने पर दोनों ने मोहनीश के साथ हाथ, मुक्का और लात से मारपीट की थी।
    user_CG News Box
    CG News Box
    Newsagent बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ 7 सूत्रीय मांगों को लेकर आम आदमी पार्टी बिल छत्तीसगढ़ की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ 7 सूत्रीय मांगों को लेकर आम आदमी पार्टी बिल्हा विधानसभा के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम बिल्हा तहसीलदार, एस डी एस, को ज्ञापन सौंपा आज बुधवार की साम 6 बजे आम आदमी पार्टी बिल्हा विधानसभा के संजय गढ़े वाला जी से मिली जानकारी अनुसार आम आदमी पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ में एग्रीस्टेक और रकबा समर्पण के नाम पर किसानों से धोखा,लचर शिक्षा व्यवस्था,बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, ख़राब सड़कें,बिजली बिल से हलाकान जनता,बढ़ता अवैध नशे का कारोबार और सड़क पर घूम रहे मवेशियों का व्यवस्थापन सहित 7 सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को को बिल्हा तहसीलदार /एसडीएम/कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन दिया गया । बिल्हा विधानसभा के आप नेता संजय गढ़ेवाल ने कहा कि प्रदेश में किसान परेशान हैं, किसानों को इस साल भी महंगी यूरिया खाद लेना पड़ा,किसानों को एग्रीस्टेक और रकबा समर्पण के नाम पर धोखा बंद किया जाये, ताकि पिछले साल की भांति इस साल प्रदेश में किसानों को आत्महत्या ना करना पड़े और यदि ऐसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी तहसीलदार एसडीएम और कलेक्टर की होगी। गरीब बच्चों के लिए सरकारी शिक्षा सरकार पूरी तरह बर्बाद कर दी है, प्रदेश शिक्षा के मामले में 34 वें नंबर पर है जो कि शर्मनाक है। पेपर लीक सरकार रोक नहीं पा रही है, स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटीलेटर पर है, हर तरफ जर्ज़र सड़कें हैं, सड़को पर बैठे मवेशियों की जान जा रही है, बढ़े बिजली बिल से जनता त्रस्त है। बढ़ते नशे के कारोबार और मिलावटी शराब पर नियंत्रण किया जाये ।
    1
    छत्तीसगढ़ की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ 7 सूत्रीय मांगों को लेकर आम आदमी पार्टी बिल
छत्तीसगढ़ की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ 7 सूत्रीय मांगों को लेकर आम आदमी पार्टी बिल्हा विधानसभा के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम  बिल्हा तहसीलदार, एस डी एस, को ज्ञापन सौंपा
आज बुधवार की साम 6 बजे आम आदमी पार्टी बिल्हा विधानसभा के संजय गढ़े वाला जी से मिली जानकारी अनुसार 
आम आदमी पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ में एग्रीस्टेक और रकबा समर्पण के नाम पर किसानों से धोखा,लचर शिक्षा व्यवस्था,बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, ख़राब सड़कें,बिजली बिल से हलाकान जनता,बढ़ता अवैध नशे का कारोबार और सड़क पर घूम रहे मवेशियों का व्यवस्थापन सहित 7 सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को को बिल्हा तहसीलदार /एसडीएम/कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन दिया गया । 
बिल्हा विधानसभा के आप नेता संजय  गढ़ेवाल ने कहा कि  प्रदेश में किसान परेशान हैं, 
किसानों को इस साल भी महंगी यूरिया खाद लेना पड़ा,किसानों को एग्रीस्टेक और रकबा समर्पण के नाम पर धोखा बंद किया जाये, 
ताकि पिछले साल की भांति इस साल प्रदेश में किसानों को आत्महत्या ना करना पड़े 
और यदि ऐसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी तहसीलदार एसडीएम और कलेक्टर की होगी। 
गरीब बच्चों के लिए सरकारी शिक्षा सरकार पूरी तरह बर्बाद कर दी है, प्रदेश शिक्षा के मामले में 34 वें नंबर पर है जो कि शर्मनाक है।
पेपर लीक सरकार रोक नहीं पा रही है,
स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटीलेटर पर है,
हर तरफ जर्ज़र सड़कें हैं, 
सड़को पर बैठे मवेशियों की जान जा रही है, 
बढ़े बिजली बिल से जनता त्रस्त है।
बढ़ते नशे के कारोबार और मिलावटी शराब पर नियंत्रण किया जाये ।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.