आजमगढ़ : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के दौरे से अफसरों में हलचल, विकास कार्यों की होगी पड़ताल आजमगढ़। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को आजमगढ़ दौरे पर आएंगे। करीब दो घंटे के प्रवास के दौरान वह विकास कार्यों और निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी लेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री सुबह 10:55 बजे लखनऊ से हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे और 11:55 बजे गंभीरपुर के निकट हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद 12:05 बजे गंभीरपुर निवासी अवधेश कुमार मौर्य के आवास पहुंचेंगे। यहां से वह विकास एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 12:40 बजे गंभीरपुर से जिवली के लिए रवाना होकर एक बजे भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के आवास पहुंचेंगे। 1:25 बजे जिवली से रवाना होकर 1:30 बजे गांव में बने हेलीपैड पहुंचेंगे और 1:35 बजे हेलीकॉप्टर से रायबरेली के लिए प्रस्थान करेंगे। अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।
आजमगढ़ : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के दौरे से अफसरों में हलचल, विकास कार्यों की होगी पड़ताल आजमगढ़। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को आजमगढ़ दौरे पर आएंगे। करीब दो घंटे के प्रवास के दौरान वह विकास कार्यों और निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी लेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री सुबह 10:55 बजे लखनऊ से हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे और 11:55 बजे गंभीरपुर के निकट हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद 12:05 बजे गंभीरपुर निवासी अवधेश कुमार मौर्य के आवास पहुंचेंगे। यहां से वह विकास एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 12:40 बजे गंभीरपुर से जिवली के लिए रवाना होकर एक बजे भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के आवास पहुंचेंगे। 1:25 बजे जिवली से रवाना होकर 1:30 बजे गांव में बने हेलीपैड पहुंचेंगे और 1:35 बजे हेलीकॉप्टर से रायबरेली के लिए प्रस्थान करेंगे। अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।
- जहानागंज व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल मद्धेशिया जी की तरफ से समस्त क्षेत्रवासियों को विश्वकर्मा पूजा की अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं1
- आजमगढ़ : बिजली कटौती पर भड़के भाजपा नेता हरिबंश मिश्रा, बोले- अधिकारी सरकार को कर रहे बदनाम डीएम को ज्ञापन सौंपकर आपूर्ति व्यवस्था सुधारने की मांग, अनावश्यक कटौती पर जताई नाराजगी आजमगढ़। बिजली कटौती को लेकर भाजपा नेता हरिवंश मिश्रा ने बिजली विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त कराने और अनावश्यक कटौती पर रोक लगाने की मांग की। हरिवंश मिश्रा ने कहा कि सरकार की मंशा लोगों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने की है। इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर बार-बार बिजली कटौती और आपूर्ति में व्यवधान से उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार 18 से 22 घंटे बिजली देने का प्रयास कर रही है, लेकिन विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली के कारण इसका लाभ जनता तक नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों की लापरवाही सरकार की छवि खराब कर रही है। कहा कि जनता सरकार की योजनाओं का लाभ चाहती है, लेकिन बिजली विभाग की अव्यवस्था से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने डीएम से मामले का संज्ञान लेकर प्रभावी कार्रवाई और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की।1
- अब मोबाइल से UPI पेमेंट करने पर लगेगा टैक्स, नरेंद्र मोदी सरकार ने लगाया 2000 से ज्यादा के पेमेंट पर 20 रुपये से लेकर 300 तक का टैक्स। दिल्ली: नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने साफ किया है कि यह नया नियम 15 अक्टूबर 2026 से लागू होगा। अगर आप भी रोजाना सामान खरीदने या पेमेंट करने के लिए फोनपे, गूगल पे या पेटीएम जैसे डिजिटल ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। केंद्र सरकार ने 'पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स (PSS) एक्ट 2007' में बदलाव करते हुए 2,000 रुपए से ज्यादा के पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) यानी किसी दुकानदार या व्यापारी को किए जाने वाले UPI ट्रांसफर पर 0.4% मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने को मंजूरी दे दी है।1
- "अखिलेश को शिवपाल पर भरोसा ही नहीं!" - ओमप्रकाश राजभर.1
- "अखिलेश को शिवपाल पर भरोसा ही नहीं!" - ओमप्रकाश राजभर #OPRajbhar #ShivpalYadav #AkhileshYadav #LohiaTrust #UPPolitics #SamajwadiParty #OmPrakashRajbhar #BreakingNewsUP #HindiNews #UttarPradesh #YogiCabinet #SBSP #ChachaBhatija #NewsUpdateUPUK #UPPoliticalWar1
- मऊ। चिरैयाकोट थाना पुलिस, रानीपुर, मुहम्मदाबाद गोहना, सर्विलांस और स्वाट टीम ने हत्या के मामले का खुलासा करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 15/16 सितंबर की रात अब्दोपुर जाने वाली पिच रोड के पास से मोहित कुमार उर्फ रितिक रोशन निवासी तालभीतर, थाना दुल्लहपुर, गाजीपुर और प्रदीप राम निवासी जलालाबाद, थाना दुल्लहपुर, गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अमिरहा गांव में शादी समारोह के दौरान गोल्डी निवासी लखनुआडीह और गोलू निवासी जलालाबाद के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद का बदला लेने के लिए 14 सितंबर की शाम काझा के पास गोल्डी और अनीश कुमार को रोककर फायरिंग की गई। गोली लगने से अनीश कुमार की मौत हो गई, जबकि गोल्डी बचकर भाग निकला। इसी दौरान आरोपी पल्सर बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए थे। मामले में मु0अ0सं0 107/26, धारा 3(5), 103(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर तलाश की जा रही है।3
- राधा-कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मनाई गई भगवान कृष्ण की बरही भव्य भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, देवी-देवताओं और महापुरुषों की निकाली गई झांकी बूढ़नपुर। नगर पंचायत के कोयलसा चौक स्थित राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण की बरही के अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भगवान श्रीकृष्ण की झांकी निकाली गई। झांकी में भगवान श्रीकृष्ण समेत विभिन्न देवी-देवताओं और महापुरुषों के स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहे।भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के बाद क्षेत्र में कहीं छठी तो कहीं बरही का आयोजन किया गया। इसी क्रम में राधा-कृष्ण मंदिर पर बरही के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के डोल को उठाया गया। गाजे-बाजे के साथ निकली झांकी में बच्चे भगवान के विभिन्न स्वरूपों की वेशभूषा में रथों पर सवार होकर शामिल हुए। इस दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। बरही कार्यक्रम में कोयलसा, बूढ़नपुर, ईश्वरपुर, पवनी, एकडंगी, भरौली सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समाजसेवी एवं विधानसभा प्रत्याशी गुडलक सिंह ने बरही कार्यक्रम में 21 हजार रुपये नगद सहयोग दिया। इसके अलावा उन्होंने हजारों रुपये की खाद्य सामग्री भी मंदिर में दान की। गुडलक सिंह और उनकी टीम ने भंडारे में श्रमदान भी किया। उन्होंने कहा कि बरही में प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। बताया कि करीब 10 से 20 हजार श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर और धार्मिक आयोजन के लिए उनसे जितना संभव होगा, आगे भी सहयोग करते रहेंगे। मंदिर के पुजारी अनिल पांडे ने बताया कि क्षेत्रवासियों के सहयोग से इस बार भंडारे का आयोजन और भी भव्य रूप से किया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों के सहयोग से यह आयोजन लगातार व्यापक होता जा रहा है। राधा-कृष्ण मंदिर में करीब 40 वर्षों से भगवान श्रीकृष्ण की बरही का आयोजन किया जा रहा है। इसमें क्षेत्र के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इस अवसर पर पीयूष गुप्ता, गंगा जमुना सेठ, पिंटू तिवारी, देवेंद्र, आशु, आशा सिंह, दुर्गावती सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।1
- अतरौलिया पुलिस ने नाबालिक लड़की के साथ छेड़खानी हुआ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार भेजा जेल आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाने पर पीड़ित की सूचना पर नाबालिक लड़की को बालापुर लाकर भाग ले जाने वाला दुष्कर्म करने के मामले में मुकदमा दर्ज था आज मुखबिर की सूचना पर अतरौलिया पुलिस ने आरोपी को गौरी अहरौला थाना क्षेत्र के शाहपुर पुलिया से गिरफ्तार का जेल भेज दिया1