logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रीवा मऊगंज जिले की अचल संपत्ति के बाजार मूल्यांकन निर्धारण बैठक संपन्न *जिला मूल्यांकन समिति की बैठक संपन्न* *रीवा और मऊगंज जिले की अचल सम्पत्ति के बाजार मूल्य निर्धारण बैठक संपन्न* रीवा। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में रीवा एवं मऊगंज जिले के बाजार मूल्य निर्धारण हेतु 2026-27 के प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2025-26 में कुल 3945 लोकेशन थीं जो वर्ष 2026-27 में 3942 हो गई हैं, जिनमें शहरी क्षेत्र के 936 एवं ग्रामीण क्षेत्र के 3006 लोकेशन शामिल हैं। कलेक्ट्रेट के बाणसागर सभागार में आयोजित बैठक में बताया गया कि उप जिला मूल्यांकन समितियों से प्राप्त प्रस्ताव के अनुसार रीवा एवं मऊगंज जिले के नगरीय क्षेत्र में 409 लोकेशन में वृद्धि प्रस्तावित है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 1528 लोकेशन में वृद्धि होगी। इस प्रकार जिले में वर्ष 2026-27 के लिए नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र की प्रस्तावित औसत वृद्धि 13.04 प्रतिशत है। उप जिला मूल्यांकन समिति द्वारा नगर निगम रीवा के 45 वार्डों की 374 लोकेशन में से 284 लोकेशन में कृषि भूमि दर प्रति हेक्टेयर एक करोड़ से अधिक होने के कारण तथा शेष 90 लोकेशन में दर प्रति हेक्टेयर एक करोड़ से कम होने के कारण कृषि भूमि की दर को न्यूनतम एक करोड़ प्रति हेक्टेयर रखा गया है। इन्हीं में से 24 लोकशनों में संपदा 2.0 के माध्यम से उपलब्ध कराए गए बिक्री छांट के आधार पर वृद्धि की जा रही है तथा शेष 66 लोकेशन में कृषि भूमि की दर को एक करोड़ रुपए न्यूनतम प्रति हेक्टेयर रखा गया है। बैठक में जानकारी दी गई कि रीवा निवेश क्षेत्र की संशोधित सीमाओं के भीतर 34 नवीन विशिष्ट ग्राम जोड़ने का प्रस्ताव रखा गया है। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2025-26 से अब तक कृषि भूमि की दर में 20 से 50 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। इसी प्रकार मऊगंज एवं नईगढ़ी की 91 लोकेशन, हनुमना की 67 लोकेशन, त्योंथर अन्तर्गत चाकघाट, त्योंथर व डभौरा की 181 लोकेशन एवं सिरमौर अन्तर्गत सेमरिया, मनगवां, सिरमौर एवं बैकुण्ठपुर की 164 लोकेशन में कृषि भूमि की सिंचित व असिंचित दर को एक समान किया गया है। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि विभागों व आमजन से आए सुझावों का भी आकलन किया जाए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर, डीएफओ लोकेश निरापुरे, सिरमौर विधायक प्रतिनिधि श्री भूपेन्द्र सिंह, एसडीएम सिरमौर दृष्टि जायसवाल, जिला पंजीयक संध्या सिंह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

4 hrs ago
user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
उमेश पाठक सेमरिया रीवा
सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago
c8513968-0293-4e53-92c1-a3a51746b144

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • चंदाई गाँव में 2पानी टंकी है पर इन पानी टंकी से किसी के घर 15दिन पानी नहीं गया भ्रष्टाचार इस तरह की कुछ puncho ही मत 4.5cr से टंकी बनकर सरकार के पैसे का दुरुपयोग हो रहा है मैने इसकी शिकायत पिछले साल भी की थी पर किसी के कानों में jo तक नहीं दिखा मेरा प्रशासन से अनुरोध है कि जांच टीम बुलाकर इसकी जाँच कराई जाए गांव में गर्मी के चलते पानी की किल्लत से joogh रहे ग्राम वाशी पर सरपंच सेकेट्री की मनमानी चल रही हैं
    1
    चंदाई गाँव में 2पानी टंकी है पर इन पानी टंकी से किसी के घर 15दिन पानी नहीं गया भ्रष्टाचार इस तरह की कुछ puncho ही मत 4.5cr से टंकी बनकर सरकार के पैसे का दुरुपयोग हो रहा है मैने इसकी शिकायत पिछले साल भी की थी पर किसी के कानों में jo तक नहीं दिखा 
मेरा प्रशासन से अनुरोध है कि जांच टीम बुलाकर इसकी जाँच कराई जाए गांव में गर्मी के चलते पानी की किल्लत से joogh रहे ग्राम वाशी पर सरपंच सेकेट्री की मनमानी चल रही हैं
    user_Mahakal rudra Construction
    Mahakal rudra Construction
    Construction Contractor बीरसिंहपुर, सतना, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by Omprakash Sharma
    1
    Post by Omprakash Sharma
    user_Omprakash Sharma
    Omprakash Sharma
    Building society Huzur, Rewa•
    1 hr ago
  • आज पंचम दिवस संगीतमय श्री मद्भागवत महापुराण कथा व्यास श्री परमानंद शास्त्री वृन्दावन रसिक जी महाराज के मुखारविंद से कथामृत वर्षा श्री गोवर्धन गिरिराज जी की पूजा
    1
    आज पंचम दिवस संगीतमय श्री मद्भागवत महापुराण कथा व्यास श्री परमानंद शास्त्री वृन्दावन रसिक जी महाराज के मुखारविंद से कथामृत वर्षा 
श्री गोवर्धन गिरिराज जी की पूजा
    user_Deepesh Pandey Dist Chief Director ACFI Rewa
    Deepesh Pandey Dist Chief Director ACFI Rewa
    NGO Worker हुजूर नगर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • यह वीडियो रीवा के नेहरू नगर मोहल्ले का है; मेरे एक मित्र ने रिकॉर्ड करके भेजा है; वीडियो में दिख रहा है कि एक दूध वाला दूध में पाउडर जैसी कोई चीज मिला रहा है; जिस तरह से लोगों की नजर बचाकर वह यह कृत्य कर रहा है, उससे स्पष्ट है कि वह दूध में कोई खतरनाक केमिकल अन्य कोई नुकसानदायक चीज मिला रहा है; सभी को सतर्क रहने की जरूरत है; #fbreels
    1
    यह वीडियो रीवा के नेहरू नगर मोहल्ले का है; मेरे एक मित्र ने रिकॉर्ड करके भेजा है; वीडियो में दिख रहा है कि एक दूध वाला दूध में पाउडर जैसी कोई चीज मिला रहा है; जिस तरह से लोगों की नजर बचाकर वह यह कृत्य कर रहा है, उससे स्पष्ट है कि वह दूध में कोई खतरनाक केमिकल अन्य कोई नुकसानदायक चीज मिला रहा है; सभी को सतर्क रहने की जरूरत है;
#fbreels
    user_जर्नलिस्ट रिप्पू पाण्डेय
    जर्नलिस्ट रिप्पू पाण्डेय
    Court reporter हुजूर नगर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मध्यप्रदेश के रीवा में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत। #Rewa #MPNews #Accident #BreakingNews
    1
    मध्यप्रदेश के रीवा में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत।
#Rewa #MPNews #Accident #BreakingNews
    user_Prakash Pathak
    Prakash Pathak
    Social Media Manager रघुराजनगर, सतना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सतना-प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने की विकास कार्यों की समीक्षा के उपरांत प्रेस को किया संबोधित
    1
    सतना-प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने की विकास कार्यों की समीक्षा के उपरांत प्रेस को किया संबोधित
    user_Satish Shukla
    Satish Shukla
    रामपुर बघेलन, सतना, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री तथा सतना जिले के प्रभारी मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को सतना प्रवास के दौरान पूर्व विधायक स्व श्री शंकरलाल तिवारी के निज निवास पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्पहार अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवगंत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की और शोक संतृप्त परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया। इस मौके पर उनके पुत्र राजनारायण तिवारी, आशीष नारायण तिवारी सहित महापौर श्री योगेश ताम्रकार, जिलाध्यक्ष श्री भगवती प्रसाद पाण्डेय,प्रबल श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
    1
    प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री तथा सतना जिले के प्रभारी मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को सतना प्रवास के दौरान पूर्व विधायक स्व श्री शंकरलाल तिवारी के निज निवास पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्पहार अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवगंत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की और शोक संतृप्त परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया। 
इस मौके पर उनके पुत्र राजनारायण तिवारी, आशीष नारायण तिवारी सहित महापौर श्री योगेश ताम्रकार, जिलाध्यक्ष श्री भगवती प्रसाद पाण्डेय,प्रबल श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Raghurajnagar Nagareey, Satna•
    4 hrs ago
  • चिरहुला मंदिर में अन्य बड़े मंदिरों की तरह पृथक से बन रहा है अन्न क्षेत्र *चिरहुला मंदिर परिसर के विस्तारीकरण कार्य का कलेक्टर ने किया निरीक्षण* रीवा। चिरहुलानाथ मंदिर में अन्य बड़े मंदिरों की तरह ही अलग से अन्न क्षेत्र का निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही मुख्य सड़क से मंदिर तक कॉरिडोर का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। इन सभी कार्यों के पूर्ण हो जाने पर चिरहुला मंदिर एवं परिसर और भी आकर्षक व भव्य हो जायेगा। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने चिरहुला मंदिर परिसर के विस्तारीकरण कार्य का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। चिरहुलानाथ मुख्य मंदिर के बगल में एक करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से प्रवचन हाल के साथ ही पुजारियों के आवास बनाए जा रहे हैं। कलेक्टर ने स्थल निरीक्षण कर निर्माण एजेंसी को आगामी 6 माह में कार्य को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर तक 58 मीटर लंबाई के कॉरिडोर निर्माण कार्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। निर्माण एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि चिरहुला तालाब से लगे क्षेत्र में रिटर्निंग बाल बनाकर कॉरिडोर बनाया जाएगा। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि कॉरिडोर में हरियाली तथा अन्य आकर्षक सजावट कर इसे खूबसूरत बनाएं। चिरहुला मंदिर परिसर में नवनिर्मित दुकानों के ऊपर एक करोड़ की लागत से दो हाल बनाए जा रहे हैं जो अन्न क्षेत्र के उपयोग में आएंगे। कलेक्टर ने कहा कि मंदिर से हटकर अन्न क्षेत्र के बन जाने से मंदिर परिसर स्वच्छ रहेगा तथा श्रद्धालुओं को भी सुविधायुक्त अन्न क्षेत्र उपलब्ध हो सकेगा। कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी को व्यवस्थित ढंग से अन्न क्षेत्र निर्माण के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माणाधीन पार्किंग स्थल एवं चिरहुला मंदिर तक प्रस्तावित सड़क का अवलोकन किया तथा निर्देश दिए कि पूर्व से निर्मित इस सड़क का अतिक्रमण हटाकर इसे चौड़ा मार्ग बनाएं जिससे चिरहुला मंदिर तक के लिए एक अन्य मार्ग की भी उपलब्धता हो सके। उन्होंने कहा कि चिरहुला मंदिर के संपूर्ण परिसर को आकर्षक और भव्य एवं सुविधाजनक बनाने के लिए सभी प्रस्तावित निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ निश्चित समय सीमा में पूर्ण करा लिए जाएं। इस दौरान कलेक्टर ने चिरहुला मंदिर में दर्शन किए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम हुजूर डॉ. अनुराग तिवारी, सहायक यंत्री हाउसिंग बोर्ड हिमांशु वर्मा सहित नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।
    2
    चिरहुला मंदिर में अन्य बड़े मंदिरों की तरह पृथक से बन रहा है अन्न क्षेत्र
*चिरहुला मंदिर परिसर के विस्तारीकरण कार्य का कलेक्टर ने किया निरीक्षण*
रीवा। चिरहुलानाथ मंदिर में अन्य बड़े मंदिरों की तरह ही अलग से अन्न क्षेत्र का निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही मुख्य सड़क से मंदिर तक कॉरिडोर का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। इन सभी कार्यों के पूर्ण हो जाने पर चिरहुला मंदिर एवं परिसर और भी आकर्षक व भव्य हो जायेगा। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने चिरहुला मंदिर परिसर के विस्तारीकरण कार्य का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
चिरहुलानाथ मुख्य मंदिर के बगल में एक करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से प्रवचन हाल के साथ ही पुजारियों के आवास बनाए जा रहे हैं। कलेक्टर ने स्थल निरीक्षण कर निर्माण एजेंसी को आगामी 6 माह में कार्य को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर तक 58 मीटर लंबाई के कॉरिडोर निर्माण कार्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। निर्माण एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि चिरहुला तालाब से लगे क्षेत्र में रिटर्निंग बाल बनाकर कॉरिडोर बनाया जाएगा। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि कॉरिडोर में हरियाली तथा अन्य आकर्षक सजावट कर इसे खूबसूरत बनाएं। 
चिरहुला मंदिर परिसर में नवनिर्मित दुकानों के ऊपर एक करोड़ की लागत से दो हाल बनाए जा रहे हैं जो अन्न क्षेत्र के उपयोग में आएंगे। कलेक्टर ने कहा कि मंदिर से हटकर अन्न क्षेत्र के बन जाने से मंदिर परिसर स्वच्छ रहेगा तथा श्रद्धालुओं को भी सुविधायुक्त अन्न क्षेत्र उपलब्ध हो सकेगा। कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी को व्यवस्थित ढंग से अन्न क्षेत्र निर्माण के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माणाधीन पार्किंग स्थल एवं चिरहुला मंदिर तक प्रस्तावित सड़क का अवलोकन किया तथा निर्देश दिए कि पूर्व से निर्मित इस सड़क का अतिक्रमण हटाकर इसे चौड़ा मार्ग बनाएं जिससे चिरहुला मंदिर तक के लिए एक अन्य मार्ग की भी उपलब्धता हो सके। उन्होंने कहा कि चिरहुला मंदिर के संपूर्ण परिसर को आकर्षक और भव्य एवं सुविधाजनक बनाने के लिए सभी प्रस्तावित निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ निश्चित समय सीमा में पूर्ण करा लिए जाएं। इस दौरान कलेक्टर ने चिरहुला मंदिर में दर्शन किए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम हुजूर डॉ. अनुराग तिवारी, सहायक यंत्री हाउसिंग बोर्ड हिमांशु वर्मा सहित नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_शेखर तिवारी
    शेखर तिवारी
    Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.