ईद ए नवी तुललवी का जुलूस धूमधाम से निकला जगह-जगह स्वागत एवं पुष्प वर्षा हुई रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट एटा/जलेसर -मुस्लिम समुदाय के द्वारा पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन और उनकी याद में नगर में ईद ए नवा तुललवी का जुलूस नगर के मुस्लिम बहुल क्षेत्र में धूमधाम एवं हर्ष और उल्लास के साथ निकाला गया। जुलूस में मौजूद मौलवी समाज का जगह-जगह स्वागत एवं पुष्प वर्षा हुई। जुलूस किला स्थित जामा मस्जिद से प्रारंभ होकर इस्लामनगर, मोहल्ला सादात, मोहल्ला छत्ता, नाला बाजार, मंडी जवाहर गंज, बड़ा बाजार, मुहल्ला पठान होते हुए इब्राहिम साहब की दरगाह पर संपन्न हुआ। जुलूस में मौजूद मौलवी समाज का कांग्रेस नेता संजू रजा ने पगड़ी बांधकर स्वागत किया। जुलूस को दृष्टिगत मुस्लिम समाज के लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा की। इस दौरान मुफ्ती कादरी, मेहंदी हसन, हाफिज मोहम्मद, एजाज हाफिज, मोहम्मद नसीम, सूफी राजू कुमार हाफिज, मस्दिजुद्दीन, शालू कुरेशी, मोहम्मद शहजाद कुरैशी, मुकर्रम खान, हाफिज जमाल, कांग्रेसी नेता संजू रजा हाफिज शकूर आफरीन नसीरुद्दीन आदि का सहयोग व सानिध्य रहा है।
ईद ए नवी तुललवी का जुलूस धूमधाम से निकला जगह-जगह स्वागत एवं पुष्प वर्षा हुई रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट एटा/जलेसर -मुस्लिम समुदाय के द्वारा पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन और उनकी याद में नगर में ईद ए नवा तुललवी का जुलूस नगर के मुस्लिम बहुल क्षेत्र में धूमधाम एवं हर्ष और उल्लास के साथ निकाला गया। जुलूस में मौजूद मौलवी समाज का जगह-जगह स्वागत एवं पुष्प वर्षा हुई। जुलूस किला स्थित जामा मस्जिद से प्रारंभ होकर इस्लामनगर, मोहल्ला सादात, मोहल्ला छत्ता, नाला बाजार, मंडी जवाहर गंज, बड़ा बाजार, मुहल्ला पठान होते हुए इब्राहिम साहब की दरगाह पर संपन्न हुआ। जुलूस में मौजूद मौलवी समाज का कांग्रेस नेता संजू रजा ने पगड़ी बांधकर स्वागत किया। जुलूस को दृष्टिगत मुस्लिम समाज के लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा की। इस दौरान मुफ्ती कादरी, मेहंदी हसन, हाफिज मोहम्मद, एजाज हाफिज, मोहम्मद नसीम, सूफी राजू कुमार हाफिज, मस्दिजुद्दीन, शालू कुरेशी, मोहम्मद शहजाद कुरैशी, मुकर्रम खान, हाफिज जमाल, कांग्रेसी नेता संजू रजा हाफिज शकूर आफरीन नसीरुद्दीन आदि का सहयोग व सानिध्य रहा है।
- त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, शहर में पैदल गश्त और सघन चेकिंग एटा में आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। बुधवार को क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने प्रमुख स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति भी जांची तथा संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की सघन चेकिंग की। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद करते हुए उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। क्षेत्राधिकारी नगर ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों, भ्रामक सूचनाओं और झूठी खबरों को लेकर भी लोगों को सचेत किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाकर माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें और न ही उसे सोशल मीडिया पर साझा करें। त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं शांति बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।3
- बारिश मे सीवर ओवरफ्लो होने की खबर चलने के बाद विभाग ने तत्काल सीवर के ढक्क्न को सीमेंट से बंद करा दिया. #ETAH एटा- खबर का असर.. बारिश मे सीवर ओवरफ्लो होने की खबर चलने के बाद विभाग ने तत्काल सीवर के ढक्क्न को सीमेंट से बंद करा दिया. #amupdate #etahcity #virl #etahupdate #trned1
- शादी के दो महीने बाद ही प्रेमी को ससुराल में बुलाने का आरोप, पति का दावा—खाने-पीने की चीजों में नींद की दवा मिलाकर प्रेमी से करती थी बात आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का आरोप, पति ने जान का खतरा बताया एंकर - झांसी से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है...चिरगांव थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक अपने माता-पिता के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचा और पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। युवक का दावा है कि शादी के महज दो-तीन हफ्ते बाद ही उसकी पत्नी उसे नींद की दवा देने लगी, ताकि वह अपने कथित प्रेमी से आराम से बातचीत कर सके। आरोप है कि दवा कभी चाय, कभी दूध और कभी खाने में मिलाकर दी जाती थी। मामला तब और गरमा गया, जब पति के मुताबिक पत्नी का कथित प्रेमी उसके घर पहुंचा और दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा गया। विरोध करने पर मारपीट और गला दबाने का भी आरोप लगाया गया है। अब पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है। मामला झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले का है...जहां रहने वाला एक युवक अपने माता-पिता के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचा और अपनी पत्नी को लेकर गंभीर आरोप लगाए। युवक के मुताबिक उसकी शादी 24 जून को मध्यप्रदेश के भांडेर में रहने वाली युवती से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के शुरुआती दिन सामान्य रहे, लेकिन पति का आरोप है कि करीब दो-तीन हफ्ते बाद पत्नी के व्यवहार में बदलाव आने लगा। आरोप है कि पत्नी उसे नींद की दवा देने लगी। कभी चाय में, कभी दूध में तो कभी खाने की चीजों में दवा मिलाकर देने का दावा किया गया है। युवक के मुताबिक जब उसकी तबीयत बार-बार खराब होने लगी तो उसे शक हुआ कि खाने-पीने की चीजों में कुछ मिलाया जा रहा है। इसके बाद कहानी में कथित प्रेमी की एंट्री हुई। पति का दावा है कि 19 तारीख को मुहल्ले के लोगों ने उसके घर एक युवक के आने की जानकारी दी। पत्नी से पूछने पर उसने किसी युवक के आने से इनकार कर दिया। लेकिन आरोप है कि 23 तारीख को वही युवक दोबारा घर पहुंचा। जानकारी मिलने के बाद पति घर पहुंचा और गेट खोलते ही पत्नी और कथित प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देखने का दावा किया। पति के मुताबिक विरोध करने पर कथित प्रेमी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि पत्नी ने उसका हाथ पकड़ लिया और कथित प्रेमी ने उसका गला पकड़ लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। अब युवक अपने माता-पिता के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचा है और जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है। हालांकि, ये सभी आरोप पीड़ित पति की शिकायत पर आधारित हैं। आरोपों की वास्तविकता जांच और पुलिस कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट होगी। बाइट - राजेश प्रजापति......पति1
- आज एटा शहर के जी टी रोड से पूरे शहर में मिलाद उन नबी का जलूस बहुत ही जोर शोर से निकला पूरे दिन जाम रहा पुलिस पृशाशन को भारी मसकत करनी पडी रौकी पत्रकार एटा शहर 𝙥𝙧𝙚𝙚𝙨 से4
- सावन के अंतिम सोमवार को चौमुख महादेव मेला में निशुल्क पंचतत्व आरोग्य सेवा आश्रम से सेवाकर गयी।1
- मैनपुरी में यातायात पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, 205 वाहनों के चालान मैनपुरी, 26 अगस्त 2026। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से मैनपुरी यातायात पुलिस ने बुधवार को जनपद में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर/यातायात श्री अरुण कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक यातायात श्रीमती दीपशिखा सिंह तथा यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम द्वारा चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने कुल 205 वाहनों के चालान किए, जिन पर ₹6.30 लाख का जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले एक वाहन को सीज किया गया। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। उन्हें हेलमेट लगाने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा सड़क पर सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।1
- करहल पैगम्बर मोहम्मद साहब की पैदाइश पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी,लब्बैक या रसूल अल्लाह के नारों से गूंजा कस्बा । करहल/मैनपुरी मैनपुरी के करहल में आज 12 रबी-उल-अव्वल के मुबारक मौके पर पैगम्बर मोहम्मद साहब की पैदाइश का जश्न बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला। जुलूस में लोगों ने लब्बैक या रसूल अल्लाह और नारा-ए-तकबीर अल्लाह हु अकबर के नारे लगाए। इस दौरान पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा।1
- करहल में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस धूमधाम से निकलता हुआ, 3 दर्जन तुगरे रहे साथ करहल में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस धूमधाम से निकलता हुआ जुलूस को कराया जा रहा है नगर भ्रमण1