*“ब्यावर को मिलेगा आधुनिक यातायात ढांचा, प्रशासन ने शुरू किए सुधारात्मक अभियान”* *ब्यावर में यातायात सुधार की पहल: अव्यवस्थित वाहनों पर कार्रवाई, हेलमेट चेकिंग अभियान शुरू”* *“जिला प्रशासन का विशेष अभियान: शहर में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था की ओर कदम”* *“न्यायालय परिसर में नई पार्किंग व्यवस्था लागू, अव्यवस्था पर सख्त कार्रवाई”* ब्यावर, 10 मार्च। उपखंड अधिकारी श्री दिव्यांश सिंह ने बताया कि आज जिला प्रशासन, नगर परिषद एवं ट्रैफिक पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर में बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों, ठेलों आदि के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त किया गया, ताकि आमजन के आवागमन को सुगम बनाया जा सके। इसके साथ ही सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए हेलमेट चेकिंग का अभियान भी प्रारंभ किया जा रहा है। इन अभियानों का मुख्य उद्देश्य शहर में सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था को मजबूत करना है। उपखंड अधिकारी ने बताया कि ब्यावर जिला बनने के पश्चात न्यायालय परिसर में जिला स्तरीय न्यायिक न्यायालयों की संख्या में वृद्धि हुई है। वर्तमान में न्यायालय परिसर में मोटरसाइकिल एवं कारों के अव्यवस्थित रूप से खड़े होने से और सुविधा होती थी। इस स्थिति को देखते हुए न्यायालय परिसर में आने वाले सभी वाहनों की निःशुल्क पार्किंग (प्रातः 9:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक) अस्थायी रूप से एसडीएम कार्यालय के पीछे स्थित ग्राउंड में निर्धारित की गई है। जिला प्रशासन ने इस जनहित व्यवस्था को सफल बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा की है। इसके साथ ही शहर को आधुनिक एवं सुव्यवस्थित यातायात सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से विभिन्न सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं, जिनमें पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करना, यातायात नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करना तथा आमजन में यातायात के प्रति जागरूकता बढ़ाना शामिल है। इन प्रयासों का उद्देश्य शहरवासियों को बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक यातायात सुविधा उपलब्ध कराना है

- रायपुर (ब्यावर) ब्यावर में सड़कों पर बढ़ते जाम व अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई सिटी सिनेमा, स्टेशन रोड और पाली बाजार क्षेत्र में नगर परिषद व यातायात पुलिस की कार्रवाई, कई वाहनों के काटे चालान ब्यावर, शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों पर हो रहे अस्थाई अतिक्रमण को लेकर मंगलवार को नगर परिषद और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। यह अभियान शहर के सिटी सिनेमा, स्टेशन रोड और पाली बाजार क्षेत्र में चलाया गया, जहां अव्यवस्थित पार्किंग और सड़क पर खड़े हाथ ठेला व्यवसायियों के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था। कार्रवाई यातायात प्रभारी पूनमचंद बिश्नोई, हवलदार मेजर मंगलचंद तथा नगर परिषद के सुनील गोयर के नेतृत्व में की गई। टीम ने सड़क के बीच खड़े हाथ ठेला व्यवसायियों को हटाया तथा बेतरतीब तरीके से खड़े फोर व्हीलर और टू व्हीलर वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। अभियान के दौरान दो फोर व्हीलर, 11 मोटरसाइकिल और दो एक्टिवा के चालान बनाए गए। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह और नगर परिषद आयुक्त श्रवण राम चौधरी के निर्देश पर की गई। कार्रवाई के दौरान एएसआई प्रसन्न काठात सहित पुलिस और नगर परिषद की टीम मौजूद रही। इस दौरान कुछ स्थानों पर वाहन चालकों और यातायात पुलिस टीम के बीच कहासुनी भी देखने को मिली, हालांकि पुलिस ने समझाइश कर स्थिति को शांत करा दिया।1
- पाली रोड पर भीषण सड़क हादसा: साला-बहनोई की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में शोक की लहर मंगलवार सुबह 7 बजे मिली जानकारी अनुसार रायपुर मारवाड़। बर थाना क्षेत्र के पाली रोड स्थित सर्विस लाइन के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में साला-बहनोई की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। बर थानाधिकारी पन्नालाल ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पाली रोड पर ब्यावर से पाली की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने टीवीएस मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान चेतन बागड़ी पुत्र पुखराज बागड़ी माली निवासी बर और माणक लाल भाटी पुत्र केवलराम माली निवासी बर की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। वहीं, दोनों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।1
- सेन्दडा ब्यावर रिपोर्टर शीतल कुमारी प्रजापत देवपुरा रात्रि चौपाल में जिला कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं, 25 परिवादों पर त्वरित करवाई* ब्यावर, 10 मार्च। जिला प्रशासन द्वारा आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से पंचायत समिति मसूदा की ग्राम पंचायत देवपुरा में मंगलवार रात्रि को रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल की अध्यक्षता जिला कलेक्टर श्री कमल राम मीना ने की। रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी समस्याएं जिला कलेक्टर के समक्ष रखीं। श्री मीना ने परिवादियों को गंभीरता से सुनते हुए कुल 25 परिवाद पर आवश्यक कार्रवाई की , 11 प्रकरणों का त्वरित निस्तारण व शेष मामलों में संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए। इस अवसर पर आमजन को राहत प्रदान करते हुए 6 जॉब कार्ड का वितरण किया गया। प्राप्त परिवादों में गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल समस्या, राजस्व संबंधी प्रकरण, अतिक्रमण सहित अन्य स्थानीय मुद्दे प्रमुख रहे। जिला कलेक्टर ने व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल में एसीईओ श्री गोपाल लाल, उपखंड अधिकारी श्रीमती दीपशिखा, ब्लॉक विकास अधिकारी श्री संदेश पाराशर सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।3
- Post by Sanwar Sa1
- ब्यावर जिले के पास झाला की चौकी चौराहे पर बड़ा हादसा AVA/RJ/BAR/260221/01 ब्यावर जिले के नज़दीक झाला की चौकी चौराहे पर देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि तेज गति से आ रहा एक ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल की दुकान में घुस गया। हादसे के दौरान मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई। ट्रेलर के दुकान में घुसने से आसपास के क्षेत्र में भी नुकसान होने की खबर है। फिलहाल पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। 🎙️ रिपोर्ट: राजू आपकी आवाज लोकल न्यूज़ #ब्यावर #ब्यावर_समाचार #राजस्थान_न्यूज़ #झाला_की_चौकी #सड़क_हादसा #ट्रेलर_हादसा #ब्रेकिंग_न्यूज़ #लोकल_न्यूज़ #आज_की_खबर #राजस्थान_अपडेट #ब्यावर_अपडेट #आपकी_आवाज_लोकल_न्यूज़1
- Post by आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान1
- Post by Azmat Hussain2
- न्यू सिंधी होटल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंटेनर में लगी भीषण आग, 5 नई कारें जलकर राख सोमवार सुबह 9,बजे मिली जानकारी अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र के,राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित न्यू सिंधी होटल के पास एक कंटेनर में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से कंटेनर में लदी नई कारों में से पांच कारें पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि एक कार आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रायपुर थाना अधिकारी राजूराम सीरवी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी गई। इसके बाद सोजत सिटी तथा ब्यावर से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार कंटेनर चालक की पहचान महेश पुत्र सत्यनारायण जाट (35) निवासी रामपुर, तहसील उदयपुरवाटी, जिला झुंझुनूं के रूप में हुई है। यह कंटेनर गुजरात के मेहसाणा से नई कारें लेकर दिल्ली की ओर जा रहा था। घटना के कारण कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारु करवाया। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है।1