ईओ के APO पर भड़के नगर पालिका कार्मिक, कार्यालय के गेट पर जड़ा ताला श्याम बिहारी गोयल की बहाली की मांग, कर्मचारियों ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी बसेड़ी। नगर पालिका बसेड़ी के अधिशासी अधिकारी (ईओ) श्याम बिहारी गोयल के APO किए जाने के विरोध में नगर पालिका कार्मिकों में आक्रोश व्याप्त हो गया। कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नगरपालिका कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और नारेबाजी कर अपना रोष जताया। कार्मिकों ने ईओ श्याम बिहारी गोयल को पुनः बसेड़ी में पदस्थापित करने की मांग की। कार्मिकों का कहना है कि गोयल के करीब छह माह के कार्यकाल में नगरपालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिली। उनके अनुसार पिछले कई वर्षों से लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया गया, जिससे नगरपालिका क्षेत्र में विकास की गतिविधियों को रफ्तार मिली। कॉलोनियों के नियमन से विकास का रास्ता हुआ प्रशस्त कर्मचारियों के अनुसार गोयल के कार्यकाल में कई कॉलोनियों को लेआउट प्लान के तहत शामिल कर पट्टे जारी किए गए। इससे वर्षों से लंबित कॉलोनियों के नियमन और वहां मूलभूत सुविधाओं के विकास का रास्ता खुला। सड़क, नाली और बिजली सहित अन्य सुविधाओं से जुड़े कार्यों को भी गति मिली। नगरपालिका शिविरों के माध्यम से लंबे समय से लंबित जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए तथा बड़ी संख्या में पट्टों का वितरण किया गया। इससे प्रमाण पत्र और पट्टों के लिए लंबे समय से नगरपालिका के चक्कर लगा रहे लोगों को राहत मिलने का दावा कर्मचारियों ने किया। पारदर्शी कार्यशैली और जनसुनवाई को बताया खासियत कार्मिकों ने कहा कि गोयल की कार्यशैली में पारदर्शिता, जवाबदेही और प्रभावी जनसुनवाई प्रमुख रही। आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनकर उनके समाधान के प्रयास किए गए। कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल में नगरपालिका की व्यवस्थाओं में सुधार का भी दावा किया। कार्मिकों ने प्रशासन से श्याम बिहारी गोयल को तत्काल पुनः बसेड़ी में पदस्थापित करने की मांग की। उनका कहना है कि अधिकारी को हटाए जाने से नगरपालिका के विकास कार्य प्रभावित हो सकते हैं। बहाली नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी विरोध कर रहे कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि ईओ श्याम बिहारी गोयल को पुनः बसेड़ी में पदस्थापित नहीं किया गया तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। कर्मचारियों के प्रदर्शन के चलते नगरपालिका के कामकाज पर भी असर पड़ा। फिलहाल कार्मिकों का विरोध जारी है। कर्मचारियों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।
ईओ के APO पर भड़के नगर पालिका कार्मिक, कार्यालय के गेट पर जड़ा ताला श्याम बिहारी गोयल की बहाली की मांग, कर्मचारियों ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी बसेड़ी। नगर पालिका बसेड़ी के अधिशासी अधिकारी (ईओ) श्याम बिहारी गोयल के APO किए जाने के विरोध में नगर पालिका कार्मिकों में आक्रोश व्याप्त हो गया। कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नगरपालिका कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और नारेबाजी कर अपना रोष जताया। कार्मिकों ने ईओ श्याम बिहारी गोयल को पुनः बसेड़ी में पदस्थापित करने की मांग की। कार्मिकों का कहना है कि गोयल के करीब छह माह के कार्यकाल में नगरपालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिली। उनके अनुसार पिछले कई वर्षों से लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया गया, जिससे नगरपालिका क्षेत्र में
विकास की गतिविधियों को रफ्तार मिली। कॉलोनियों के नियमन से विकास का रास्ता हुआ प्रशस्त कर्मचारियों के अनुसार गोयल के कार्यकाल में कई कॉलोनियों को लेआउट प्लान के तहत शामिल कर पट्टे जारी किए गए। इससे वर्षों से लंबित कॉलोनियों के नियमन और वहां मूलभूत सुविधाओं के विकास का रास्ता खुला। सड़क, नाली और बिजली सहित अन्य सुविधाओं से जुड़े कार्यों को भी गति मिली। नगरपालिका शिविरों के माध्यम से लंबे समय से लंबित जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए तथा बड़ी संख्या में पट्टों का वितरण किया गया। इससे प्रमाण पत्र और पट्टों के लिए लंबे समय से नगरपालिका के चक्कर लगा रहे लोगों को राहत मिलने का दावा कर्मचारियों ने किया। पारदर्शी कार्यशैली और जनसुनवाई को बताया खासियत कार्मिकों ने कहा कि गोयल की कार्यशैली में पारदर्शिता, जवाबदेही और प्रभावी
जनसुनवाई प्रमुख रही। आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनकर उनके समाधान के प्रयास किए गए। कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल में नगरपालिका की व्यवस्थाओं में सुधार का भी दावा किया। कार्मिकों ने प्रशासन से श्याम बिहारी गोयल को तत्काल पुनः बसेड़ी में पदस्थापित करने की मांग की। उनका कहना है कि अधिकारी को हटाए जाने से नगरपालिका के विकास कार्य प्रभावित हो सकते हैं। बहाली नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी विरोध कर रहे कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि ईओ श्याम बिहारी गोयल को पुनः बसेड़ी में पदस्थापित नहीं किया गया तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। कर्मचारियों के प्रदर्शन के चलते नगरपालिका के कामकाज पर भी असर पड़ा। फिलहाल कार्मिकों का विरोध जारी है। कर्मचारियों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।
- देशभक्ति के जज्बे से सराबोर रहा 'एक शाम शहीदों के नाम' कार्यक्रम बाड़ी में भारत विकास परिषद की डॉ. सूरज प्रकाश शाखा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 'एक शाम शहीदों के नाम' कार्यक्रम का आयोजन किया। शनिवार को शहर के बसेड़ी रोड स्थित एक निजी मैरिज होम में आयोजित इस कार्यक्रम में उपखंड के सभी पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया।1
- राष्ट्रीय पर्व 80वे स्वतंत्रता दिवस पर शियाचीन ग्लेशियर शहीद शौर्य चक्र सम्मानित की स्मारक पर ध्वजारोहण के साथ हुआ वृक्षारोपण नायब तहसीलदार बलराम दोहरे ने किया ध्वजारोहण और शहादत को नमन पुष्पांजली टुडे संवादाता:-धर्मेन्द्र सिंह तोमर रुअर / अम्बाह 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व के अवसर पर सम्पूर्ण भारत राष्ट्रीय ध्वज के रंग में रंगा ,राष्ट्रभक्ति में लीन हो रहा तो वहीं सियाचिन ग्लेशियर शहीद शौर्य चक्र सम्मानित स्मारक रुअर नहर पर ध्वजारोहण के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां पर पधारे मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार - बलराम दौहरे ने ध्वजारोहण कर अमर शहीद हव. विवेक सिंह तोमर "शौर्य चक्र" एवं शौर्य स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित कर बलिदानियों के बलिदान को नमन किया । तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने शहीद के माता - पिता को शॉल, श्रीफल से सम्मानित किया । मुख्य अतिथि के द्वारा शहीद स्मारक परिसर में वृक्षारोपण भी किया "एक पेड़ मां के नाम" के तहत इसी प्रकार अमर शहीद सम्मान सेवा संघ ने भी 25 वें कारगिल विजय दिवस से " अनुकरणीय पहल "एक पेड़ शहीदों के नाम" जन जागरण अभियान प्रारंभ किया है इसी के तहत् पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया इस मौके पटवारी -पुष्पेन्द्र शर्मा ,सचिव-मुकेश सिंह तोमर ,सहायक सचिव-अलका, अमर शहीद सम्मान सेवा संघ अम्बाह के सभी सेवक , करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष-विनय सिंह तोमर , रामशेवक सिंह धानुक (सरपंच ,समाजसेवी, एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। शासकीय माध्यमिक विद्यालय नयापुरा(रुअर) , शासकीय माध्यमिक विद्यालय कुम्हरपुरा(रछेड़), के स्कूलों के द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा का का समापन स्मारक पर किया गया शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने पुष्पांजली अर्पित कर शहीद विवेक सिंह तोमर"शौर्य चक्र" के बलिदान को नमन किया ।4
- शिवानी प्रजापति ने अपने पिताजी को निरोगी बनाने के लिए तथा प्राची प्रजापति ने सरकारी नौकरी पाने के लिए सौरौ से भारी कांवड,, तृतीया सोमवार को भगवान भोलेनाथ को अर्पण करने के लिए सैकड़ो कांवड आई,,,,,, पोरसा,,,,,,,,,,, भगवान भोलेनाथ को मनाने वह मनचाहा वरदान पाने के उद्देश्य से लोग पवित्र गंगाजल की कांवड सौरों से भर के अपने आराध्याय भगवान भोलेनाथ को अर्पण करेंगे,,,,श्रावण माह के तृतीया सोमवार को सैकड़ो कांवडीया अपनी कांवड लेकर सौरौ से आए हैं जो सोमवार को भगवान भोलेनाथ को अर्पित की जाएगी रामनगर निवासी कुमारी शिवानी प्रजापति उम्र 17 साल अपने भाई विवेक प्रजापति के साथ कांवड लेकर आई है उसका उद्देश्य अपने पिताजी को निरोगी बनाने के लिए उसने कावड़ उठाई,, वही कुमारी प्राची प्रजापति उम्र 16 साल निवासी रामनगर ने अपने मामा कल्याण प्रजापति के साथ कांवड भर के लेकर आई वही उनके साथ रामवीर प्रजापति एवं रूप किशोर प्रजापति ,,, एवं जितेंद्र प्रजापति राम बहादुर प्रजापति रामनगर पोरसा 13 तारीख को पोरसा से सौरों के लिए गए 14 तारीख को कांवड उठाई आज 16 तारीख को शाम को कांवड पोरसा नगर घाट होते हुए आये ,,,,, सोमवार को भगवान को अर्पित की जाएगी1
- शिवानी प्रजापति ने अपने पिताजी को निरोगी बनाने के लिए तथा प्राची प्रजापति ने सरकारी नौकरी पाने के लिए सौरौ से भारी कांवड,, तृतीया सोमवार को भगवान भोलेनाथ को अर्पण करने के लिए सैकड़ो कांवड आई,,,,,, पोरसा,,,,,,,,,,, भगवान भोलेनाथ को मनाने वह मनचाहा वरदान पाने के उद्देश्य से लोग पवित्र गंगाजल की कांवड सौरों से भर के अपने आराध्याय भगवान भोलेनाथ को अर्पण करेंगे,,,,श्रावण माह के तृतीया सोमवार को सैकड़ो कांवडीया अपनी कांवड लेकर सौरौ से आए हैं जो सोमवार को भगवान भोलेनाथ को अर्पित की जाएगी रामनगर निवासी कुमारी शिवानी प्रजापति उम्र 17 साल अपने भाई विवेक प्रजापति के साथ कांवड लेकर आई है उसका उद्देश्य अपने पिताजी को निरोगी बनाने के लिए उसने कावड़ उठाई,, वही कुमारी प्राची प्रजापति उम्र 16 साल निवासी रामनगर ने अपने मामा कल्याण प्रजापति के साथ कांवड भर के लेकर आई वही उनके साथ रामवीर प्रजापति एवं रूप किशोर प्रजापति ,,, एवं जितेंद्र प्रजापति राम बहादुर प्रजापति रामनगर पोरसा 13 तारीख को पोरसा से सौरों के लिए गए 14 तारीख को कांवड उठाई आज 16 तारीख को शाम को कांवड पोरसा नगर घाट होते हुए आये ,,,,, सोमवार को भगवान को अर्पित की जाएगी1
- जहां_देखो_वहां_घोटाला: रुपबास के चक समरी गांव से आगे उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर राजस्थान सीमा में बनाई जा रही पुलिया के निर्माण में ठेकेदार द्वारा बजरी सीमेंट नाममात्र लगाए जाने का ग्रामीणों का आरोप, इसको ग्रामीणों में आक्रोश, देखें पूरी खबर,,1
- मिलावट अपने स्तर को पार कर गई मुरैना शहर में क्या बिक रहा है मुरैना बाजार से गुड़ मंगाया 20 केजी इसमें 2 किलो के लगभग क्या निकला मेरी समझ में नहीं आ रहा है जनता क्या करे शुद्ध वस्तु बाजार से गायब हो गई है क्या करें शासन प्रशासन सब नाम के1
- जिला परिवहन अधिकारी ने फहराया तिरंगा, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित धौलपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग के कार्यालय परिसर में जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत कर देश के वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराता है। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से सकारात्मक सोच, पूरी निष्ठा एवं आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए देश एवं प्रदेश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने राजस्थान सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर भी जोर दिया। गौरव यादव ने कहा कि परिवहन विभाग की जिम्मेदारी केवल राजस्व संग्रहण तक सीमित नहीं है, बल्कि सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करना और आमजन को सुरक्षित परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराना भी विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने तथा सड़क सुरक्षा अभियानों को और प्रभावी बनाने के लिए गंभीरता से कार्य करने की बात कही। उत्कृष्ट कार्य के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों का सम्मान कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2025-26 में निर्धारित राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर परिवहन निरीक्षक शैलेंद्र वर्मा को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। वहीं कार्यालयीय कार्यों का समयबद्ध एवं बेहतर तरीके से निष्पादन करने के लिए वकील बाबू को जिला स्तरीय सम्मान समारोह में जिला कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया। जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने उत्कृष्ट कार्य एवं विभागीय दायित्वों के प्रभावी निर्वहन के लिए परिवहन निरीक्षक दीपक शर्मा, श्रीकांत कुमावत, एएओ उत्तम चंद गोयल, भूदेव त्यागी, राम गोपाल, संजीव सिंह, सुरेश चंद एवं शिवदत्त को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला परिवहन अधिकारी ने कहा कि विभाग के प्रत्येक कर्मचारी की कार्यकुशलता, ईमानदारी और जिम्मेदारी से ही विभाग की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भविष्य में भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रहित में अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने तथा सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर प्रभावी कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।4
- जौरा विधायक पंकज उपाध्याय का आमरण अनशन दूसरे दिन भी रहा प्रारंभ। जौरा विधायक पंकज उपाध्याय ने किसानों की मजदूरों की बेरोजगारों की एक बड़ी समस्या को ध्यान में रखते हुए काफी दिनों से शक्कर कारखाने को चलाने की आवाज उठाई जा रही थी क्योंकि सरकार उनकी आवाज को सुनने के लिए तैयार नहीं थी तो उन्होंने 15 अगस्त 2026 से कैलारस शक्कर कारखाने पर आमरण अनशन किया प्रारंभ जिसमें सैकड़ो की संख्या में किसान और स्थानीय नेता और समाज सेवी संगठनों ने भी दिया समर्थन।1
- रुपबास_के_गांव_ भिडयानी में अवैध शराब ठेका बंद करने की मांग, ग्रामीणों ने थाने में दिया ज्ञापन,,, भरतपुर जिले की रुपबास तहसील के गांव भिड़यानी में अवैध शराब ठेका चलने से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को रुपबास थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर ठेका तुरंत बंद करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि एक ही गांव में दो अवैध शराब ठेके चल रहे हैं। इसके कारण बच्चों और महिलाओं पर बुरा असर पड़ रहा है। शराब पीकर लोग हंगामा करते हैं और स्कूल जाते बच्चों को परेशान करते हैं। इससे गांव का माहौल खराब हो गया है और असामाजिक तत्वों का आवागमन बढ़ गया है। महिलाओं ने बताया कि शराबी सड़क पर गाली-गलौज करते हैं, जिससे बहन-बेटियों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो गांव का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा। इस मौके पर पिंकी, रिंकी, राज्या, राजमाला, शकुंतला, मोमवती, कविता, तीरवती, सुनील, दीपा, मंजू, मोरकांति, सरस्वती, नारायणी, प्रेमचंद, बृजेश सिंह, भारत, दिनेश, गुलाबचंद, रामकुमार, भगवान दास, कल्याण सिंह, नीलम, सरोज, शारदा, प्रीति, नरेश, उर्मिला, राजमती, शिमला, शांति, राजमारी, सीमा, राजनामदेई, गुड्डी, विजो, जसोदा, नानकुरी, किशनी, शकुंतला, रामदास, सुनील कुमार, दीवान, रमवीर, सरनपाल, सुखनार सिंह, प्रेम सिंह, राजेश, कुंवरपाल, सवीन, गबर सिंह, योगेश कुमार, अतर सिंह, डोरीलाल, हीरासिंह, कुलदीप, रामवती, लक्ष्मण सिंह, प्रीतम सिंह, देवेन्द्र, राजेन्द्र, महेश, धर्मेन्द्र, देवी सिंह, रोहिताश, धीती, सारव, शकुंतला, पुष्पा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।3