logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्राम झामटा में वर-वधू आशीर्वाद समारोह में विधायक सुजित चौधरी हुए शामिल। बिछुआ। विकासखंड बिछुआ के ग्राम झामटा में गुरुवार को पराड़कर परिवार के विवाह उपलक्ष्य में वर-वधू आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विधायक श्री सुजित सिंह चौधरी एवं जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री इंद्रपाल पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठजन, कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे। उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों ने नवविवाहित युगल को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पराड़कर परिवार की सराहना की गई।

23 hrs ago
user_Baljeet
Baljeet
Credit reporting agency बिछुआ, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
23 hrs ago
bc1bb307-97b7-4e5a-8d41-d41037314ccd

ग्राम झामटा में वर-वधू आशीर्वाद समारोह में विधायक सुजित चौधरी हुए शामिल। बिछुआ। विकासखंड बिछुआ के ग्राम झामटा में गुरुवार को पराड़कर परिवार के विवाह उपलक्ष्य में वर-वधू आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विधायक श्री सुजित सिंह चौधरी एवं जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री इंद्रपाल पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठजन, कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे। उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों ने नवविवाहित युगल को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पराड़कर परिवार की सराहना की गई।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • छिंदवाड़ा में नगर निगम कर्मचारी से गाली-गलौज का आरोप फायर ब्रिगेड अधिकारी के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दर्ज
    1
    छिंदवाड़ा में नगर निगम कर्मचारी से गाली-गलौज का आरोप फायर ब्रिगेड अधिकारी के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दर्ज
    user_KB live News
    KB live News
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    5 min ago
  • *जबलपुर: बरगी बांध में क्रूज हादसा, रेस्क्यू ऑपरेशन में 5 और शव बरामद, मृतकों की संख्या 9 हुई* *जबलपुर:* बरगी बांध में क्रूज पलटने से हुए दर्दनाक हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। शुक्रवार को रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 5 और शव बरामद किए गए। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है। *कैसे हुआ हादसा* जानकारी के अनुसार बांध में पर्यटकों को लेकर जा रहा एक निजी क्रूज अचानक असंतुलित होकर पलट गया। क्रूज में कुल कितने लोग सवार थे, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। *अब तक 9 शव निकाले गए* रेस्क्यू टीम ने हादसे के बाद से अब तक कुल 9 लोगों के शव बरामद किए हैं। शुक्रवार सुबह से चलाए गए अभियान में 5 और शव मिले हैं। शवों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। *लगातार जारी है रेस्क्यू* जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें बोट और गोताखोरों की मदद से बांध में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। अंधेरा होने के कारण गुरुवार रात ऑपरेशन रोकना पड़ा था, जिसे शुक्रवार सुबह फिर शुरू किया गया। *जांच के आदेश* प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक तौर पर ओवरलोडिंग और तकनीकी खराबी को हादसे की वजह माना जा रहा है। क्रूज संचालन में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की बात कही गई है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
    1
    *जबलपुर: बरगी बांध में क्रूज हादसा, रेस्क्यू ऑपरेशन में 5 और शव बरामद, मृतकों की संख्या 9 हुई*
*जबलपुर:* बरगी बांध में क्रूज पलटने से हुए दर्दनाक हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। शुक्रवार को रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 5 और शव बरामद किए गए। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है।
*कैसे हुआ हादसा*  
जानकारी के अनुसार बांध में पर्यटकों को लेकर जा रहा एक निजी क्रूज अचानक असंतुलित होकर पलट गया। क्रूज में कुल कितने लोग सवार थे, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। 
*अब तक 9 शव निकाले गए*  
रेस्क्यू टीम ने हादसे के बाद से अब तक कुल 9 लोगों के शव बरामद किए हैं। शुक्रवार सुबह से चलाए गए अभियान में 5 और शव मिले हैं। शवों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। 
*लगातार जारी है रेस्क्यू*  
जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें बोट और गोताखोरों की मदद से बांध में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। अंधेरा होने के कारण गुरुवार रात ऑपरेशन रोकना पड़ा था, जिसे शुक्रवार सुबह फिर शुरू किया गया।
*जांच के आदेश*  
प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक तौर पर ओवरलोडिंग और तकनीकी खराबी को हादसे की वजह माना जा रहा है। क्रूज संचालन में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की बात कही गई है।
फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
    user_मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • _अंतर्गत आने वाला ग्राम पंचायत जाटाछापर में आज पट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया यह```_ आयोजन जनपद
    1
    _अंतर्गत आने वाला ग्राम पंचायत जाटाछापर में आज पट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया यह```_ आयोजन जनपद
    user_भारत खबर लाइव सच्ची खबर का शहर
    भारत खबर लाइव सच्ची खबर का शहर
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • गजब! भरे मंडप में दुल्हन का लव ड्रामा, दूल्हे को छोड़ प्रेमी के गले में डाली वरमाला; Video वायरल मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में शादी समारोह के दौरान दुल्हन ने स्टेज से उतरकर अपने प्रेमी को वरमाला पहना दी. इस दौरान देखते ही रह गया. घटना के बाद दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया और खाली हाथ ही बारात लेकर घर लौट गया. मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक शादी समारोह में उस समय हड़कंप मच गया, जब दुल्हन ने वरमाला होने वाले पति को नहीं बल्कि अपने प्रेमी को पहना दी है. किसी फिल्मी सीन की तरह की वह वरमाला स्टेज से भागकर अपने प्रेमी के पास पहुंची और फिर उसके गले में माला डाल दिया. इसके बाद दूल्हे के शादी के अरमानों पर पानी फिर गया. बारात को खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ा गया. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जानकारी के अनुसार, शादी में प्रेमी को वरमाला पहनाने की ये घटना 27-28 तारीख की दरमियानी रात की है. मंगलवार को उमरेठ थाने में शिकायत दर्ज कराई और आज यह मामला चर्चाओं में आ गया. परासिया का रहने वाला दूल्हा बहुत ही धूमधाम से बारात लेकर उमरेठ थाना क्षेत्र के मुजावर गांव पहुंचा था. लड़की पक्ष के लोगों ने बारातियों ने भव्य स्वागत किया. एक तरफ बाराती खाना आ रहे थे, तो दूसरी तरफ वरमाला की तैयारी चल रही थी.
    1
    गजब! भरे मंडप में दुल्हन का लव ड्रामा, दूल्हे को छोड़ प्रेमी के गले में डाली वरमाला; Video वायरल
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में शादी समारोह के दौरान दुल्हन ने स्टेज से उतरकर अपने प्रेमी को वरमाला पहना दी. इस दौरान देखते ही रह गया. घटना के बाद दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया और खाली हाथ ही बारात लेकर घर लौट गया.
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक शादी समारोह में उस समय हड़कंप मच गया, जब दुल्हन ने वरमाला होने वाले पति को नहीं बल्कि अपने प्रेमी को पहना दी है. किसी फिल्मी सीन की तरह की वह वरमाला स्टेज से भागकर अपने प्रेमी के पास पहुंची और फिर उसके गले में माला डाल दिया. इसके बाद दूल्हे के शादी के अरमानों पर पानी फिर गया. बारात को खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ा गया. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
जानकारी के अनुसार, शादी में प्रेमी को वरमाला पहनाने की ये घटना 27-28 तारीख की दरमियानी रात की है. मंगलवार को उमरेठ थाने में शिकायत दर्ज कराई और आज यह मामला चर्चाओं में आ गया. परासिया का रहने वाला दूल्हा बहुत ही धूमधाम से बारात लेकर उमरेठ थाना क्षेत्र के मुजावर गांव पहुंचा था. लड़की पक्ष के लोगों ने बारातियों ने भव्य स्वागत किया. एक तरफ बाराती खाना आ रहे थे, तो दूसरी तरफ वरमाला की तैयारी चल रही थी.
    user_Madhur dwari
    Madhur dwari
    Chhindwara, Madhya Pradesh•
    15 hrs ago
  • Post by न्यूज
    1
    Post by न्यूज
    user_न्यूज
    न्यूज
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • *ग्राम पंचायत बुद्धि में आज चल संवर्धन अभियान* कुरई जनपद कीग्राम पंचायत बुड्डी में आज जल गंगा संवर्धन अभियान पानी पिलाऊ का शुभारंभ किया घाटों की साफ सफाई दिया स्वच्छता का संदेश इस दौरान सरपंच संतबति मर्सकोले, सचिव शिव कुमार तिवारी, रोजगार सहायक सुखपाल विकी संध्या धुर्वे आशा कार्यकर्ता सहायिका आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ग्रामीण उपस्थित रहे
    2
    *ग्राम पंचायत बुद्धि में आज चल संवर्धन अभियान*
कुरई जनपद कीग्राम पंचायत बुड्डी में आज जल गंगा संवर्धन अभियान पानी पिलाऊ का शुभारंभ किया घाटों की साफ सफाई 
दिया स्वच्छता का संदेश इस दौरान सरपंच संतबति मर्सकोले, सचिव शिव कुमार तिवारी, रोजगार सहायक सुखपाल विकी संध्या धुर्वे आशा कार्यकर्ता सहायिका आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ग्रामीण उपस्थित रहे
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • गुरुवार को दिनभर की भीषण गर्मी के बाद शाम होते-होते तेज आंधी और तूफान ने पूरे इलाके को प्रभावित कर दिया। इसका असर NH-44 पर भी देखने को मिला, जहां छपारा के बंजारी घाटी इलाके में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नागपुर से जबलपुर जा रही एक यात्री बस तेज हवाओं के कारण नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे पहाड़ी से टकरा गई। राहत की बात यह रही कि बस पलटने से बच गई और सभी यात्री सुरक्षित हैं। किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि बस को नुकसान पहुंचा है और मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में सतर्क रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें।
    1
    गुरुवार को दिनभर की भीषण गर्मी के बाद शाम होते-होते तेज आंधी और तूफान ने पूरे इलाके को प्रभावित कर दिया। इसका असर NH-44 पर भी देखने को मिला, जहां छपारा के बंजारी घाटी इलाके में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
नागपुर से जबलपुर जा रही एक यात्री बस तेज हवाओं के कारण नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे पहाड़ी से टकरा गई। राहत की बात यह रही कि बस पलटने से बच गई और सभी यात्री सुरक्षित हैं। किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।
हालांकि बस को नुकसान पहुंचा है और मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में सतर्क रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें।
    user_Ramkumar Prajapati
    Ramkumar Prajapati
    Classified ads newspaper publisher कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • जनगणना 2027 का आगाज़ पहले चरण में घर-घर मकान गणना जिला प्रशासन ने मांगा जनसहयोग जनगणना 2027 के पहले चरण की शुरुआत हो गई है। इस चरण में मुख्य रूप से मकानों की गिनती होगी। जिला जनगणना अधिकारी ने सफलता के लिए जनता से सहयोग की अपील की गोपनीयता का आश्वासन सभी जानकारियां पूरी तरह सुरक्षित रहेंगी, किसी अन्य विभाग से साझा नहीं होंगी।धोखाधड़ी से सावधान: जनगणना में कभी OTP या दस्तावेज नहीं मांगे जाते। बपहचान जांचें प्रगणकों के पास आधिकारिक ID और QR कोड वाला नियुक्ति पत्र होगा, इसे स्कैन कर सत्यापित करें। आज शुक्रवार दोपहर 2 बजे छिंदवाड़ा कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने कहा, "पिछली जनगणना में आप सबके सहयोग से एमपी में छिंदवाड़ा को चौथा स्थान मिला। सभी को धन्यवाद। अब जनगणना 2027 में भी सहयोग दें।"
    1
    जनगणना 2027 का आगाज़ पहले चरण में घर-घर मकान गणना जिला प्रशासन ने मांगा जनसहयोग
जनगणना 2027 के पहले चरण की शुरुआत हो गई है। इस चरण में मुख्य रूप से मकानों की गिनती होगी। जिला जनगणना अधिकारी ने सफलता के लिए जनता से सहयोग की अपील की  गोपनीयता का आश्वासन सभी जानकारियां पूरी तरह सुरक्षित रहेंगी, किसी अन्य विभाग से साझा नहीं होंगी।धोखाधड़ी से सावधान: जनगणना में कभी OTP या दस्तावेज नहीं मांगे जाते। बपहचान जांचें प्रगणकों के पास आधिकारिक ID और QR कोड वाला नियुक्ति पत्र होगा, इसे स्कैन कर सत्यापित करें। आज शुक्रवार दोपहर 2 बजे छिंदवाड़ा कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने कहा, "पिछली जनगणना में आप सबके सहयोग से एमपी में छिंदवाड़ा को चौथा स्थान मिला। सभी को धन्यवाद। अब जनगणना 2027 में भी सहयोग दें।"
    user_KB live News
    KB live News
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    6 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.