"अखिलेश सविता जी को न्याय दो—शिक्षामित्रों का शोषण बंद करो!" फतेहपुर में BLO कार्य के जानलेवा दबाव के चलते आत्महत्या करने वाले शिक्षामित्र अखिलेश कुमार सविता जी की खबर हृदयविदारक है। अत्यंत शर्मनाक है कि पीड़ित परिवार के आंसू पोंछने जा रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय राय जी को भाजपा सरकार ने डर के मारे लखनऊ में ही 'हाउस अरेस्ट' कर लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष जी के निर्देशानुसार एक प्रतिनिधिमंडल ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। श्री अजय राय जी ने भी मृतक अखिलेश कुमार जी की पत्नी से फोन पर बात कर सांत्वना दी। इस दौरान मुख्य रूप से कौशाम्बी जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय जी, शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा जी, फतेहपुर जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी जी, रायबरेली जिला अध्यक्ष श्री पंकज तिवारी जी, गंगापार प्रयागराज जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद जी, प्रयागराज शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी जी, कानपुर शहर अध्यक्ष पवन गुप्ता जी और कानपुर जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला जी उपस्थित रहे। कांग्रेस इस 'प्रशासनिक हत्या' के विरुद्ध और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आखिरी सांस तक संघर्ष करेगी। हाईकोर्ट की निगरानी में सभी आत्म हत्या करने वालों की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। पराग प्रसाद रावत राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच
"अखिलेश सविता जी को न्याय दो—शिक्षामित्रों का शोषण बंद करो!" फतेहपुर में BLO कार्य के जानलेवा दबाव के चलते आत्महत्या करने वाले शिक्षामित्र अखिलेश कुमार सविता जी की खबर हृदयविदारक है। अत्यंत शर्मनाक है कि पीड़ित परिवार के आंसू पोंछने जा रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय राय जी को भाजपा सरकार ने डर के मारे लखनऊ में ही 'हाउस अरेस्ट' कर लिया
गया। प्रदेश अध्यक्ष जी के निर्देशानुसार एक प्रतिनिधिमंडल ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। श्री अजय राय जी ने भी मृतक अखिलेश कुमार जी की पत्नी से फोन पर बात कर सांत्वना दी। इस दौरान मुख्य रूप से कौशाम्बी जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय जी, शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा जी, फतेहपुर जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी जी, रायबरेली जिला अध्यक्ष श्री पंकज तिवारी जी, गंगापार प्रयागराज जिलाध्यक्ष अशफाक
अहमद जी, प्रयागराज शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी जी, कानपुर शहर अध्यक्ष पवन गुप्ता जी और कानपुर जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला जी उपस्थित रहे। कांग्रेस इस 'प्रशासनिक हत्या' के विरुद्ध और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आखिरी सांस तक संघर्ष करेगी। हाईकोर्ट की निगरानी में सभी आत्म हत्या करने वालों की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। पराग प्रसाद रावत राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच
- इजराइल के बेर शेवा शहर में मिसाइल हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि ईरानी मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को भेदते हुए रिहायशी इलाके में गिरी। हमले के बाद एक इमारत में लोगों के फंसे होने की आशंका है। राहत एवं बचाव टीमें मलबा हटाने में जुटी हैं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।1
- होली के पूर्व मां कालिका धाम में भक्तों की भारी भी दर्शन के लिए उमड़ पड़ी 8: बजे तक लंबी लाइन लग गई लोग आगे बढ़ाने के लिए एक दूसरे के पीछे लग गए मंदिर पीठाधीश्वर श्री महाराज ने बताया मंगलवार को चंद्र ग्रहण है उसको लेकर के भक्तों की भीड़ में पड़ी है मंगलवार को 6:20 पर मंदिर का पट बंद हो जाएगा जो शाम 7:00 बजे खुलेगा इस दौरान दर्शन बाधित रहेगा मंदिर का पट बंद रहेगा2
- खागा फतेहपुर ::- संदेश साफ था-वरदान या शक्ति का दुरुपयोग अंततः विनाश ही लाता है, जबकि सच्ची आस्था की रक्षा स्वयं ईश्वर करते हैं. उसी स्मृति में हर साल होलिका दहन किया जाता है. अगले दिन रंगों का उत्सव मनाया जाता है, जिसे होली कहा जाता है. मान्यता है कि होलिका की अग्नि से बचने की खुशी में लोगों ने रंग-गुलाल उड़ाकर उत्सव मनाया था. होली मनाने की विस्तृत प्रक्रिया: होलिका दहन (पूर्व संध्या): लोग शाम को इकट्ठे होकर लकड़ी, सूखे पत्तों और टहनियों से अलाव (होलिका) जलाते हैं, जो बुराई के अंत का प्रतीक है। इसके चारों ओर पूजा और परिक्रमा की जाती है। रंगों का उत्सव (मुख्य दिन): सुबह से ही लोग एक-दूसरे को रंग (अबीर-गुलाल) लगाते हैं और गले मिलते हैं। इस दिन पानी की बंदूकें (पिचकारी), पानी के गुब्बारे और गीतों के साथ होली खेली जाती है। विशेष व्यंजन: होली में गुझिया, ठंडाई, दही वड़े और कई तरह के स्नैक्स जैसे पारंपरिक व्यंजन परोसे जाते हैं। सांस्कृतिक और पारंपरिक विविधता: ब्रज की होली: वृंदावन और बरसाना में लट्ठमार होली और फूलों वाली होली विशेष रूप से प्रसिद्ध है। बंगाल/ओडिशा: यहाँ इसे 'दोल पूर्णिमा' के रूप में मनाया जाता है। सामाजिक मिलन: लोग पुरानी कड़वाहट भूलकर दोस्तों, परिवार और पड़ोसियों के घर जाते हैं और शुभकामनाएं देते हैं।4
- *थाना गाजीपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पैगम्बरपुर बकरी में मिले शव एवं कृत कार्यवाही के संबंध में श्रीमान क्षेत्राधिकारी जाफरगंज द्वारा दी गयी बाइट ।*1
- Post by MANAVTA FAMILY1
- जनपद अमेठी में त्योहारों के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए एसपी अमेठी Saravanan T. द्वारा आज 01 मार्च 2026 को कस्बा गौरीगंज से कस्बा जायस तक भव्य फ्लैग मार्च किया गया। इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य स्पष्ट था—जनपद में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना। फ्लैग मार्च के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस अधीक्षक ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों का जायजा लिया। इसके बाद कस्बा जायस में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त भी किया गया। गश्त के दौरान बाजारों, सर्राफा मार्केट और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। इसी दौरान थाना जगदीशपुर पुलिस ने मैगलगंज मजरे कचनांव गांव के राम बहादुर व सुरजीत को गिरफ्तार कर कब्जे से 100 लीटर कच्ची।शराब बरामद की बरामद किया गया है।1
- बहरीन में अमेरिकी सेना के बेस पर ईरान ने जबरदस्त हमला किया है। मिसाइल और ड्रोन के माध्यम से इस भीषण हमले को अंजाम दिया गया है। बहरीन स्थित US मिलिट्री बेस का बड़ा हिस्सा उड़ा दिया गया1
- अमेठी में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। 0पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में फ्लैग मार्च और पैदल गश्त कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। जनपद अमेठी में त्योहारों के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए एसपी अमेठी Saravanan T. द्वारा आज 01 मार्च 2026 को कस्बा गौरीगंज से कस्बा जायस तक भव्य फ्लैग मार्च किया गया। इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य स्पष्ट था—जनपद में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना। फ्लैग मार्च के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस अधीक्षक ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों का जायजा लिया। इसके बाद कस्बा जायस में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त भी किया गया। गश्त के दौरान बाजारों, सर्राफा मार्केट और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। इसी दौरान थाना जगदीशपुर पुलिस ने मैगलगंज मजरे कचनांव गांव के राम बहादुर व सुरजीत को गिरफ्तार कर कब्जे से 100 लीटर कच्ची।शराब बरामद की बरामद किया गया है। एसपी ने स्थानीय दुकानदारों, महिलाओं और आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने सभी से अपील की कि त्योहारों को मिलजुलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। खासतौर पर सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक या अपुष्ट खबरों को बिना सत्यापन के आगे न बढ़ाने की सख्त हिदायत दी गई। इस दौरान नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन को लेकर भी विशेष संदेश दिया गया। महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण बनाने के लिए पुलिस की सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई गई। पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे पिकेट ड्यूटी और गश्त के दौरान पूरी सतर्कता बरतें। संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं और वाहनों की सघन चेकिंग के भी आदेश दिए गए। बाजारों और प्रमुख चौराहों पर पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को पहले ही रोका जा सके। स्पष्ट है कि अमेठी पुलिस त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। प्रशासन की यह पहल न केवल सुरक्षा का भरोसा दिलाती है बल्कि सामाजिक सौहार्द को भी मजबूत करती है। अब देखना होगा कि आमजन भी प्रशासन की अपील का कितना पालन करते हैं।4
- फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर बकरी गांव में एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गाजीपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर बताया कि मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जा रही है ।1