MP में 29-30 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का दौर, आज दतिया-भिंड समेत 22 जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट मानसून की सक्रियता और अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के प्रभाव से मध्य प्रदेश 29-30 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा। आज, बुधवार को पन्ना, दमोह, टीकमगढ़ और निवाड़ी में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल के मुताबिक, गहरे कम दबाव का क्षेत्र, चक्रवाती परिसंचरण और मानसून ट्रफ के चलते बारिश की गतिविधियों में तेजी देखने को मिल रही है। इसका ज्यादा असर उत्तरी, मध्य और पश्चिमी मध्य प्रदेश में देखने को मिल रहा है। अगले दो तीन दिन में भोपाल, उज्जैन, सागर, ग्वालियर और चंबल संभाग में अच्छी बारिश की उम्मीद है। *एमपी में बुधवार को कहां-कहां होगी भारी बारिश* अति भारी बारिश (ऑरेंज अलर्ट): भिंड, दतिया, सागर भारी बारिश (येलो अलर्ट): ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, शाजापुर, राजगढ़, आगर-मालवा, उज्जैन, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, दमोह, मैहर और सिवनी ।

- इंदरगढ़ में हो रहे अतिक्रमण पर संवाददाता राजू राणा ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी विजय सिंह बेबाक बातचीत की आज इंदरगढ़ नगर में अवैध अतिक्रमण के बारे में संवाददाता राजू राणा ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी विजय सिंह से बाजार में तीन दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध निर्माण को लेकर प्रश्न किया उन्होंने अवैध अतिक्रमण तोड़ने के मुद्दे पर सीएमओ से बात की जिस पर सीएमओ ने कहा कि अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा हम इन दुकानदारों का जवाब मिलते ही कोर्ट कार्रवाई करेंगे उन्होंने यह भी कहा की सर्वे क्रमांक 347/2 मे अतिक्रमण हटाकर भविष्य मेंसौंदरीकरण का प्रस्ताव लाया जाएगा अब देखना है कि जिला प्रशासनकइसको संज्ञान में लेकर कार्रवाई का आदेश देते हैं या फिर नेताओं के दबाव में यह अतिक्रमण प्रकरण ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा हमारे सूत्र बताते हैं कि इसी प्रकार को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र कलेक्टर से मिलेगा और नगर मे हो रहे अतिक्रमण पर चर्चा करेगा कुछ समाजसेवियों ने हमारे संवाददाता को बताया की कुछ लोग शीघ्र कलेक्टर को एक ज्ञापन देंगे1
- डबरा नगर पालिका के बाहर पार्षदों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा। तीन दिन के धरने के बाद अब भूख हड़ताल शुरू, पेयजल, सफाई और स्ट्रीट लाइट को लेकर उठाए सवाल। पार्षदों का साफ कहना—जनसमस्याओं का समाधान होने तक जारी रहेगा आंदोलन। अब देखना होगा नगर पालिका प्रशासन इस आंदोलन पर क्या कदम उठाता1
- नगर पालिका परिषद पर धरने पर बैठे पार्षदों का आज तीसरा दिन , पार्षद बैठे भूख हड़ताल पर डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश डबरा के नगर पालिका परिषद के गेट पर चल रहे पार्षदों के धरना प्रदर्शन के आज तीसरे दिन दो पार्षद महाराज सिंह राजोरिया और सुमित साहू बैठे भूख हड़ताल पर , पार्षदों का कहना है कि आज तीसरा दिन है कोई भी अधिकारी अभी तक नहीं आया है , और हम यहां से जब तक नहीं उठाएंगे जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती , और जो विकास कार्य रुके हुए हैं उनकी फाइलों पर साइन नहीं हो जाते ।3
- भूख हड़ताल हुई शुरू, पार्षद श्री राजोरिया एवं श्री साहू जी बैठे सोमबार से नगर पालिका भवन पर है धरना जारी, आज तीसरा दिन हुआ कोई भी प्रशासनिक अधिकारी नहीं आया1
- शादी के एक महीने महीने बाद रिश्ते में तूफान ! चाय-दूध में नींद की दवा देने का आरोप, घर में मिला कथित प्रेमी... प्रेमी ने भरी मांग !"1
- सीएम राइज विद्यालय में प्रार्थना के समय 11 वर्षीय बच्ची चक्कर खाकर हुई बेहोश सीएम राइज विद्यालय में प्रार्थना के समय 11 वर्षीय बच्ची चक्कर खाकर हुई बेहोश प्राचार्य के निर्देशन में कराया अस्पताल में भर्ती भांडेर नगर के सीएम राइज विद्यालय में कक्षा 6 में पढ़ने वाली भारती केवट पिता सुरेश केवट 10:30 पर पड़ने पहुंची, प्रार्थना के समय अचानक उसको तेज चक्कर आने से वह बेहोश हो गई,बेहोश हो जाने के कारण विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया तुरंत ही प्राचार्य भीष्म देव श्रीवास्तव के निर्देशन में भांडेर सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों की टीम के द्वारा उसका इलाज किया जा रहा इसी दौरान प्राचार्य भीष्म देव श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय में दो बच्चियों को अचानक चक्कर आ जाते हैं हालांकि बीमारी की ओर संकेत किया गया उनका कहना है जब तक बच्चियों का स्वास्थ्य सही नहीं हो जाता तब तक उन्हें घर पर बेहतर सुविधाएं दी जाए और उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाए इसके बाद ही उन्हें विद्यालय में पढ़ने हेतु भेजा जाए।।1
- कैलाश विजयवर्गीय का बयान देश की मिडिल क्लास जनता का अपमान है! सत्ता के अहंकार में डूबे ऐसे बयानों को जनता ध्यान से देख और सुन रही है। जनता सब समझती है और सही समय आने पर अपने वोट की ताकत से इसका जवाब जरूर देगी! दतिया को लेकर भी दिया बड़ा बयान। श्री जीतू पटवारी जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष. कैलाश विजयवर्गीय का बयान देश की मिडिल क्लास जनता का अपमान है! सत्ता के अहंकार में डूबे ऐसे बयानों को जनता ध्यान से देख और सुन रही है। जनता सब समझती है और सही समय आने पर अपने वोट की ताकत से इसका जवाब जरूर देगी! दतिया को लेकर भी दिया बड़ा बयान। श्री जीतू पटवारी जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष.1
- इंदरगढ़ में बाजार में धर्म ज्वेलर्स एंड संस् का का सेवडाविधायक प्रदीप अग्रवाल ने किया उद्घाटन आज इंदरगढ़ नगर में में बाजार में सेवाड़ा विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल ने धर्मा एंड संस ज्वेलर्स का फीता काटकर उद्घाटन किया दुकान के प्रोपराइटर विनोद कुशवाहा ने प्रदीप अग्रवाल आकाश अग्रवाल डल्लू यादव हर नारायण सेन राम ज्ञान शर्मा आदि लोगों को माला पहनकर स्वागत किया तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया विधायक प्रदीप अग्रवाल ने नवीन प्रतिष्ठान का अवलोकन किया इसके उपरांत विनोद कुशवाहा ने सभी मेहमानों को जलपान कराकर सम्मान किया2