logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महिला कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न आई कैन न्यूज / कुशीनगर। अपर जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के अंतर्गत जिला स्तरीय स्टीयरिंग समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में महिला एवं बालिकाओं से संबंधित प्रकरणों के साथ ही महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान पाक्सो एक्ट से संबंधित कुल छह प्रकरण समिति के समक्ष प्रस्तुत किए गए। इनमें चार प्रकरण स्वीकृत तथा दो प्रकरण अस्वीकृत किए गए। समिति ने निर्देश दिया कि पाक्सो एक्ट से संबंधित मामलों में पीड़िताओं की मेडिकल जांच की कार्यवाही में आवश्यक सहयोग एवं समन्वय सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़िता की वास्तविक स्थिति के आधार पर नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। इसके बाद मिशन वात्सल्य के अंतर्गत बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड एवं जिला बाल संरक्षण इकाई की कार्यप्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, वन स्टॉप सेंटर तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना सहित अन्य कार्यक्रमों की प्रगति पर भी चर्चा हुई। अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को शासन की मंशा के अनुरूप समयबद्ध तरीके से योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। महिला एवं बालिकाओं से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता के साथ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधि प्रदीप झा, डिप्टी सीएमओ डॉ. रामदास कुशवाहा, वरिष्ठ कोषाधिकारी सुनील कुमार यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी रामाशंकर यादव, संयुक्त निदेशक अभियोजन दिनेश यादव, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी नृतान्त सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति के सदस्य अनिरुद्ध कुशवाहा, कृष्ण कुमार उपाध्याय, पुष्पा पाण्डेय, कनिष्ठ सहायक ओमप्रकाश यादव, संरक्षण अधिकारी विनय शर्मा, वन स्टॉप सेंटर की सेंटर मैनेजर रीता यादव, चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अभिषेक कुमार सिंह, हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन के नलिन सिंह तथा रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष से दिनेश कुमार एवं राहुल कुशवाहा सहित अन्य संबंधित प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक का संचालन उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामदास कुशवाहा ने किया। अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया गया।

1 day ago
user_Pk गौरीशंकर गुप्ता आई कैन न्यू
Pk गौरीशंकर गुप्ता आई कैन न्यू
Court reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
1 day ago
09ce878b-7473-403b-95aa-d71c387a16ff

महिला कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न आई कैन न्यूज / कुशीनगर। अपर जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के अंतर्गत जिला स्तरीय स्टीयरिंग समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में महिला एवं बालिकाओं से संबंधित प्रकरणों के साथ ही महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान पाक्सो एक्ट से संबंधित कुल छह प्रकरण समिति के समक्ष प्रस्तुत किए गए। इनमें चार प्रकरण स्वीकृत तथा दो प्रकरण अस्वीकृत किए गए। समिति ने निर्देश दिया कि पाक्सो एक्ट से संबंधित मामलों में पीड़िताओं की मेडिकल जांच की कार्यवाही में आवश्यक सहयोग एवं समन्वय सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़िता की वास्तविक स्थिति के आधार पर नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। इसके बाद मिशन वात्सल्य के अंतर्गत बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड एवं जिला बाल संरक्षण इकाई की कार्यप्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, वन स्टॉप सेंटर तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना सहित अन्य कार्यक्रमों की प्रगति पर भी चर्चा हुई। अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को शासन की मंशा के अनुरूप समयबद्ध तरीके से योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। महिला एवं बालिकाओं से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता के साथ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधि प्रदीप झा, डिप्टी सीएमओ डॉ. रामदास कुशवाहा, वरिष्ठ कोषाधिकारी सुनील कुमार यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी रामाशंकर यादव, संयुक्त निदेशक अभियोजन दिनेश यादव, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी नृतान्त सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति के सदस्य अनिरुद्ध कुशवाहा, कृष्ण कुमार उपाध्याय, पुष्पा पाण्डेय, कनिष्ठ सहायक ओमप्रकाश यादव, संरक्षण अधिकारी विनय शर्मा, वन स्टॉप सेंटर की सेंटर मैनेजर रीता यादव, चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अभिषेक कुमार सिंह, हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन के नलिन सिंह तथा रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष से दिनेश कुमार एवं राहुल कुशवाहा सहित अन्य संबंधित प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक का संचालन उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामदास कुशवाहा ने किया। अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नोनिया पट्टी से निकला जुलूस, नात और नारों से गुंजा पडरौना ईद मिलादुन्नबी पर नोनिया पट्टी से निकला भव्य जुलूस, नात की गूंज और झंडों की कतारों से सुभाष चौक से तिलक चौक तक सजा पडरौना
    1
    नोनिया पट्टी से निकला जुलूस, नात और नारों से गुंजा  पडरौना 
ईद मिलादुन्नबी पर नोनिया पट्टी से निकला भव्य जुलूस, नात की गूंज और झंडों की कतारों से सुभाष चौक से तिलक चौक तक सजा पडरौना
    user_विकास गुप्ता पत्रकार
    विकास गुप्ता पत्रकार
    Court reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • युवाओं के लिए खुशखबरी! 🚨 1 लाख सरकारी नौकरी का वादा, युवाओं में उम्मीद की नई किरण। 🇮🇳
    1
    युवाओं के लिए खुशखबरी! 🚨 1 लाख सरकारी नौकरी का वादा, युवाओं में उम्मीद की नई किरण। 🇮🇳
    user_Shrikrishn
    Shrikrishn
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD), न होने से ट्रको के संचालन के परमिट पर सरकार ने रोक लगा रखा है हंगामा टाइम्स न्यूज़ कुशीनगर ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि सरकार ने नियम बना तो दिए, लेकिन लागू करने के लिए व्यवस्था नहीं की गई, जिससे ट्रक मालिकों और ट्रांसपोर्ट कारोबारियों को परेशान होना पड़ रहा है. उनका कहना था कि सरकार ने VLTD कंपलसरी किया है. यह GPS की तरह ट्रैकिंग डिवाइस है. इसे लगाने से कोई ऐतराज नहीं, लेकिन इसे लगाने के लिए थोड़ा समय दिया जाना चाहिए व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD) तत्काल लग पाना मुश्किल हो रहा है. गाड़ियों के परमिट मिलना बंद हो गए हैं. ट्रैकिंग डिवाइस लगने तक अस्थाई परमिट से गाड़ियां चलती रहनी चाहिए. #KushinagarNews #BreakingNews
    2
    व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD),  न होने से ट्रको के संचालन के परमिट पर सरकार ने रोक लगा रखा है
हंगामा टाइम्स न्यूज़ कुशीनगर
ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि सरकार ने नियम बना तो दिए, लेकिन लागू करने के लिए व्यवस्था नहीं की गई, जिससे ट्रक मालिकों और ट्रांसपोर्ट कारोबारियों को परेशान होना पड़ रहा है. उनका कहना था कि सरकार ने VLTD कंपलसरी किया है. यह GPS की तरह ट्रैकिंग डिवाइस है. इसे लगाने से कोई ऐतराज नहीं, लेकिन इसे लगाने के लिए थोड़ा समय दिया जाना चाहिए व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD) तत्काल लग पाना मुश्किल हो रहा है. गाड़ियों के परमिट मिलना बंद हो गए हैं. ट्रैकिंग डिवाइस लगने तक अस्थाई परमिट से गाड़ियां चलती रहनी चाहिए.
#KushinagarNews #BreakingNews
    user_Mantosh Jaiswal
    Mantosh Jaiswal
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • 15 साल से बदहाल सड़क, नालियों की समस्या से ग्रामीण परेशान कुशीनगर। मोतीचक विकासखंड क्षेत्र के लक्ष्मीपुरधूस गांव में सड़क और नालियों की बदहाल स्थिति ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की कई गलियां लंबे समय से जर्जर हैं और करीब 15 वर्षों से सड़क की स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। मौके की तस्वीरों और वीडियो में सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, बिखरी गिट्टियां, ईंट के टुकड़े और कीचड़ दिखाई दे रहे हैं। कई स्थानों पर रास्ते की स्थिति ऐसी है कि दोपहिया वाहन चालकों को भी संभलकर आवागमन करना पड़ रहा है। सड़क के किनारे नालियों की स्थिति भी ठीक नहीं है। कई जगह नालियां खुली पड़ी हैं और उनमें गंदगी जमा दिखाई देती है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में समस्या और बढ़ जाती है। सड़क पर पानी और कीचड़ जमा होने से पैदल चलने वाले लोगों के साथ ही बाइक और अन्य वाहनों से आने-जाने वालों को परेशानी होती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विकास कार्यों को लेकर कागजों में तस्वीर बेहतर दिखाई देती है, लेकिन जमीनी स्तर पर सड़क और जलनिकासी की स्थिति अलग नजर आती है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गांव की सड़क की जांच कराकर आवश्यकतानुसार निर्माण कराने तथा नालियों की सफाई और जलनिकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है। अब देखना यह है कि वर्षों से चली आ रही इस समस्या पर जिम्मेदार कब संज्ञान लेते हैं और ग्रामीणों को बदहाल सड़क व नालियों की समस्या से कब राहत मिलती है।
    1
    15 साल से बदहाल सड़क, नालियों की समस्या से ग्रामीण परेशान
कुशीनगर। मोतीचक विकासखंड क्षेत्र के लक्ष्मीपुरधूस गांव में सड़क और नालियों की बदहाल स्थिति ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की कई गलियां लंबे समय से जर्जर हैं और करीब 15 वर्षों से सड़क की स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ है।
मौके की तस्वीरों और वीडियो में सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, बिखरी गिट्टियां, ईंट के टुकड़े और कीचड़ दिखाई दे रहे हैं। कई स्थानों पर रास्ते की स्थिति ऐसी है कि दोपहिया वाहन चालकों को भी संभलकर आवागमन करना पड़ रहा है। सड़क के किनारे नालियों की स्थिति भी ठीक नहीं है। कई जगह नालियां खुली पड़ी हैं और उनमें गंदगी जमा दिखाई देती है।
ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में समस्या और बढ़ जाती है। सड़क पर पानी और कीचड़ जमा होने से पैदल चलने वाले लोगों के साथ ही बाइक और अन्य वाहनों से आने-जाने वालों को परेशानी होती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विकास कार्यों को लेकर कागजों में तस्वीर बेहतर दिखाई देती है, लेकिन जमीनी स्तर पर सड़क और जलनिकासी की स्थिति अलग नजर आती है।
ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गांव की सड़क की जांच कराकर आवश्यकतानुसार निर्माण कराने तथा नालियों की सफाई और जलनिकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है।
अब देखना यह है कि वर्षों से चली आ रही इस समस्या पर जिम्मेदार कब संज्ञान लेते हैं और ग्रामीणों को बदहाल सड़क व नालियों की समस्या से कब राहत मिलती है।
    user_विवेकानन्द
    विवेकानन्द
    Newspaper publisher हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मुजुरी में धूमधाम से निकला बरावफात का जुलूस, पुलिस रही अलर्ट महराजगंज पनियरा थाना क्षेत्र के मुजुरी कस्बे में बुधवार को बरावफात का जुलूस बड़ी ही अकीदत और इबादत के साथ निकाला गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन को हर्षोल्लास के साथ मनाया। जुलूस में शामिल लोगों ने अमन और भाईचारे का पैगाम दिया।त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। जिले के अधिकारी एसडीएम सदर और सीओ सदर अंकुर गौतम, थानाध्यक्ष पनियरा संजय कुमार सिंह लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की। जुलूस के दौरान पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। कई जगहों पर मिलाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। भीड़भाड़ को देखते हुए महिला सुरक्षा को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सहयोग किया। पुलिस की सतर्कता से कहीं भी अप्रिय घटना नहीं हुई और जुलूस सकुशल संपन्न हुआ।
    1
    मुजुरी में धूमधाम से निकला बरावफात का जुलूस, पुलिस रही अलर्ट
महराजगंज पनियरा थाना क्षेत्र के मुजुरी कस्बे में बुधवार को बरावफात का जुलूस बड़ी ही अकीदत और इबादत के साथ निकाला गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन को हर्षोल्लास के साथ मनाया। जुलूस में शामिल लोगों ने अमन और भाईचारे का पैगाम दिया।त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। जिले के अधिकारी एसडीएम सदर और सीओ सदर अंकुर गौतम, थानाध्यक्ष पनियरा संजय कुमार सिंह लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की। जुलूस के दौरान पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।
कई जगहों पर मिलाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। भीड़भाड़ को देखते हुए महिला सुरक्षा को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सहयोग किया। पुलिस की सतर्कता से कहीं भी अप्रिय घटना नहीं हुई और जुलूस सकुशल संपन्न हुआ।
    user_Kartikey pandey
    Kartikey pandey
    Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
  • अब सवाल यह है कि भारी बारिश के बीच राशन लेने पहुंचे ग्रामीणों की परेशानी को लेकर जिम्मेदार अधिकारी कब संज्ञान लेते हैं? भारी बारिश में राशन लेने उमड़ी भीड़, सिल्लौट की राशन दुकान पर अव्यवस्थाओं के आरोप दुर्गेश यादव मध्यप्रदेश हेड बैतूल। जिले के सिल्लौट गांव में भारी बारिश के बीच राशन लेने के लिए ग्रामीणों की बड़ी संख्या में भीड़ राशन दुकान पर पहुंची। बारिश के बावजूद लोगों को राशन लेने के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान ग्रामीणों को बारिश से बचने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन लेने आने वाले हितग्राहियों के लिए बारिश के मौसम में उचित व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को परेशानी न हो। ग्रामीणों ने संबंधित खाद्य विभाग के अधिकारियों से सिल्लौट की राशन दुकान पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर हितग्राहियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही राशन वितरण के दौरान भीड़ को व्यवस्थित करने और बारिश से बचाव की व्यवस्था करने की मांग उठाई है। अब सवाल यह है कि भारी बारिश के बीच राशन लेने पहुंचे ग्रामीणों की परेशानी को लेकर जिम्मेदार अधिकारी कब संज्ञान लेते हैं?
    3
    अब सवाल यह है कि भारी बारिश के बीच राशन लेने पहुंचे ग्रामीणों की परेशानी को लेकर जिम्मेदार अधिकारी कब संज्ञान लेते हैं?
भारी बारिश में राशन लेने उमड़ी भीड़, सिल्लौट की राशन दुकान पर 
अव्यवस्थाओं के आरोप
दुर्गेश यादव मध्यप्रदेश हेड 
बैतूल। जिले के सिल्लौट गांव में भारी बारिश के बीच राशन लेने के लिए ग्रामीणों की बड़ी संख्या में भीड़ राशन दुकान पर पहुंची। बारिश के बावजूद लोगों को राशन लेने के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान ग्रामीणों को बारिश से बचने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।
ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन लेने आने वाले हितग्राहियों के लिए बारिश के मौसम में उचित व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को परेशानी न हो।
ग्रामीणों ने संबंधित खाद्य विभाग के अधिकारियों से सिल्लौट की राशन दुकान पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर हितग्राहियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही राशन वितरण के दौरान भीड़ को व्यवस्थित करने और बारिश से बचाव की व्यवस्था करने की मांग उठाई है।
अब सवाल यह है कि भारी बारिश के बीच राशन लेने पहुंचे ग्रामीणों की परेशानी को लेकर जिम्मेदार अधिकारी कब संज्ञान लेते हैं?
    user_जन जन की आवाज न्यूज़ 24
    जन जन की आवाज न्यूज़ 24
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान, जांच में सामने आया पुश्तैनी संपत्ति का विवाद देवरिया। थाना लार क्षेत्र के ग्राम चुरिया निवासी वीर बहादुर सिंह का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके द्वारा कुछ आरोप लगाए गए हैं। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस द्वारा प्रकरण की जांच की गई। जांच में सामने आया कि वीर बहादुर सिंह पुत्र राजा सिंह, निवासी ग्राम चुरिया, थाना लार, जनपद देवरिया के निवासी हैं। उनके पिता राजा सिंह तीन भाइयों—राजा सिंह, रामनारायण सिंह एवं सुग्रीव सिंह—में से एक हैं। तीनों भाइयों का पुश्तैनी मकान ग्राम चुरिया में स्थित है। पुलिस के अनुसार, 31 दिसंबर 2025 को पंचायत के समक्ष तीनों भाइयों के बीच संपत्ति को लेकर समझौता हुआ था। इसके तहत राजा सिंह ने अपने हिस्से की जमीन ₹3.75 लाख तथा रामनारायण सिंह ने अपने हिस्से की जमीन ₹2.50 लाख में सुग्रीव सिंह को देने की बात स्वीकार की थी। रामनारायण सिंह को उनका संपूर्ण भुगतान प्राप्त हो चुका है, जबकि राजा सिंह को तय रकम में से ₹1.87 लाख उनके पुत्र वीर बहादुर सिंह के बैंक खाते के माध्यम से प्राप्त हुए। शेष धनराशि मकान खाली करने के बाद दिए जाने की बात तय हुई थी। वर्तमान में सुग्रीव सिंह द्वारा पुराने पुश्तैनी मकान को गिराकर नए भवन का निर्माण कराया जा रहा है, जबकि राजा सिंह अपने परिवार के साथ आगे के कमरे में रह रहे हैं। पुलिस के मुताबिक राजा सिंह द्वारा पंचायत में हुए समझौते को स्वीकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि 26 फरवरी 2026 को हुई मारपीट की घटना के संबंध में थाना लार में मुकदमा अपराध संख्या 61/2026 पंजीकृत किया गया था, जिसमें विवेचना पूर्ण कर आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया जा चुका है। क्षेत्राधिकारी सलेमपुर श्री गौरव सिंह के अनुसार, मामला मुख्य रूप से वीर बहादुर सिंह के पिता एवं उनके भाइयों के बीच पुश्तैनी संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद से संबंधित है। दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। प्रकरण से संबंधित वाद माननीय न्यायालय में भी विचाराधीन है। क्षेत्राधिकारी सलेमपुर श्री गौरव सिंह की बाइट— “प्रकरण संपत्ति विवाद से संबंधित है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की गई है। पूर्व में मारपीट के संबंध में मुकदमा दर्ज कर आरोप पत्र न्यायालय भेजा जा चुका है। दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। वर्तमान में मामला न्यायालय में विचाराधीन है।”
    1
    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान, जांच में सामने आया पुश्तैनी संपत्ति का विवाद
देवरिया। थाना लार क्षेत्र के ग्राम चुरिया निवासी वीर बहादुर सिंह का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके द्वारा कुछ आरोप लगाए गए हैं। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस द्वारा प्रकरण की जांच की गई।
जांच में सामने आया कि वीर बहादुर सिंह पुत्र राजा सिंह, निवासी ग्राम चुरिया, थाना लार, जनपद देवरिया के निवासी हैं। उनके पिता राजा सिंह तीन भाइयों—राजा सिंह, रामनारायण सिंह एवं सुग्रीव सिंह—में से एक हैं। तीनों भाइयों का पुश्तैनी मकान ग्राम चुरिया में स्थित है।
पुलिस के अनुसार, 31 दिसंबर 2025 को पंचायत के समक्ष तीनों भाइयों के बीच संपत्ति को लेकर समझौता हुआ था। इसके तहत राजा सिंह ने अपने हिस्से की जमीन ₹3.75 लाख तथा रामनारायण सिंह ने अपने हिस्से की जमीन ₹2.50 लाख में सुग्रीव सिंह को देने की बात स्वीकार की थी। रामनारायण सिंह को उनका संपूर्ण भुगतान प्राप्त हो चुका है, जबकि राजा सिंह को तय रकम में से ₹1.87 लाख उनके पुत्र वीर बहादुर सिंह के बैंक खाते के माध्यम से प्राप्त हुए। शेष धनराशि मकान खाली करने के बाद दिए जाने की बात तय हुई थी।
वर्तमान में सुग्रीव सिंह द्वारा पुराने पुश्तैनी मकान को गिराकर नए भवन का निर्माण कराया जा रहा है, जबकि राजा सिंह अपने परिवार के साथ आगे के कमरे में रह रहे हैं। पुलिस के मुताबिक राजा सिंह द्वारा पंचायत में हुए समझौते को स्वीकार नहीं किया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि 26 फरवरी 2026 को हुई मारपीट की घटना के संबंध में थाना लार में मुकदमा अपराध संख्या 61/2026 पंजीकृत किया गया था, जिसमें विवेचना पूर्ण कर आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया जा चुका है।
क्षेत्राधिकारी सलेमपुर श्री गौरव सिंह के अनुसार, मामला मुख्य रूप से वीर बहादुर सिंह के पिता एवं उनके भाइयों के बीच पुश्तैनी संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद से संबंधित है। दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। प्रकरण से संबंधित वाद माननीय न्यायालय में भी विचाराधीन है।
क्षेत्राधिकारी सलेमपुर श्री गौरव सिंह की बाइट—
“प्रकरण संपत्ति विवाद से संबंधित है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की गई है। पूर्व में मारपीट के संबंध में मुकदमा दर्ज कर आरोप पत्र न्यायालय भेजा जा चुका है। दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। वर्तमान में मामला न्यायालय में विचाराधीन है।”
    user_Dilip kumar
    Dilip kumar
    Photographer देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • टायर यूनियन पडरौना के बैनर तले शहर के टायर पंचर दुकानदार अपनी मांगों के समर्थन में। तीन दिन तक हड़ताल पर रहे। हंगामा टाइम्स न्यूज़ कुशीनगर इस दौरान शहर की पंचर व टायर मरम्मत की दुकानें बंद रहीं। यूनियन ने पंचर बनाने और अन्य सेवाओं के लिए नई दर लागू करने की मांग उठाई। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण टायर मरम्मत, पंचर बनाने, मशीन, उपकरण और अन्य सामग्रियों की लागत काफी बढ़ गई है। इसके बावजूद वर्षों से पंचर बनाने का शुल्क नहीं बढ़ाया गया है। उनका कहना है कि बढ़ी हुई लागत के अनुरूप शुल्क लेने का प्रयास करने पर कभी कभी कुछ लोग लड़ाई झगड़ा करने पर उतारू हो जाते है, जिससे दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। इसी कारण सभी सदस्यों ने एकजुट होकर जिलाधिकारी कुशीनगर कार्यालय पहुंच अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा और नई दर सूची लागू करने की मांग की। #KushinagarNews #NewsUpdate
    1
    टायर यूनियन पडरौना के बैनर तले  शहर के टायर पंचर दुकानदार अपनी मांगों के समर्थन में। तीन दिन तक हड़ताल पर रहे।
हंगामा टाइम्स न्यूज़ कुशीनगर
इस दौरान शहर की पंचर व टायर मरम्मत की दुकानें बंद रहीं। यूनियन ने पंचर बनाने और अन्य सेवाओं के लिए नई दर लागू करने की मांग उठाई। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण टायर मरम्मत, पंचर बनाने, मशीन, उपकरण और अन्य सामग्रियों की लागत काफी बढ़ गई है। इसके बावजूद वर्षों से पंचर बनाने का शुल्क नहीं बढ़ाया गया है। उनका कहना है कि बढ़ी हुई लागत के अनुरूप शुल्क लेने का प्रयास करने पर कभी कभी कुछ लोग लड़ाई झगड़ा करने पर उतारू हो जाते है, जिससे दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। इसी कारण सभी सदस्यों ने एकजुट होकर  जिलाधिकारी कुशीनगर कार्यालय पहुंच अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा और नई दर सूची लागू करने की मांग की।
#KushinagarNews #NewsUpdate
    user_Mantosh Jaiswal
    Mantosh Jaiswal
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.