उत्तर प्रदेश जनपद फर्रुखाबाद से खबर हर छोटी बड़ी खबर आप तक देखते रहिए शुरू एप पर कुत्ते को डंडा मारना पड़ा महंगा युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप फर्रुखाबाद में कुत्ते को डंडा मारने के विवाद ने अब गंभीर रूप ले लिया है। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के हुसैनपुर नौखंडा में 30 वर्षीय संदीप की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पड़ोसियों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया दो दिन पहले संदीप टहलने निकले थे। इसी दौरान एक कुत्ता उन पर भौंकते हुए काटने के लिए दौड़ा। बचाव में संदीप ने कुत्ते को लकड़ी से से मारा। आरोप है कि इसी बात को लेकर पड़ोसियों ने संदीप के साथ मारपीट की। परिजन गंभीर हालत में संदीप को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। शनिवार को हुए पोस्टमार्टम में मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आने पर बिसरा सुरक्षित किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम हाउस में छोड़कर फतेहगढ़ कोतवाली गेट पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया। करीब 45 मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी अभय वर्मा ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन जाम खोलने को राजी हुए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

- पंचतत्व आरोग्य सेवा आश्रम शमसावाद फर्रुखाबाद में केंसर का भी इलाज हो रहा है।1
- गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा कलान, छह प्रतिमाओं की भव्य विसर्जन यात्रा निकली गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा कलान, छह प्रतिमाओं की भव्य विसर्जन यात्रा निकली डीजे, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच अटेना गंगा घाट पहुंचीं विसर्जन यात्राएं नम आंखों से दी बप्पा को विदाई, गूंजा—‘अगले बरस तू जल्दी आ’1
- फर्जी दुष्कर्म का मुकदमा लगाने की धमकी देकर युवकों से रंगदारी वसूलने वाली महिला दो साथियों समेत गिरफ्तार उरई। फर्जी दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर युवकों से रंगदारी वसूलने के आरोप में पुलिस ने शातिर महिला पूजा कुशवाहा को उसके दो साथियों समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला अपने साथियों के साथ मिलकर युवकों को झूठे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी और इसके एवज में उनसे रुपये वसूलती थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और पूर्व में की गई ऐसी घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।1
- लखनऊ - समाजवादी पार्टी कार्यालय पर कल हुई मीटिंग का वीडियो वायरल होने के बाद सुनिए आज क्या कहा निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष सपा नेता जुगेंद्र सिंह यादव ने,1
- *अवगत कराना है कि दिनांक 21.09.2026 को थाना बिलग्राम पर सूचना प्राप्त हुई कि साधना पत्नी गंभीर यादव उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम कोइलहा थाना बिलग्राम जनपद हरदोई को उनके पति गंभीर यादव ने गोली मारकर घायल कर दिया। परिजनों द्वारा साधना उपरोक्त को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां से चिकित्सकों द्वारा घायल को बेहतर उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। साधना उपरोक्त का उपचार चल रहा है। स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया व पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री सुबोध गौतम द्वारा दी गयी बाइट-*1
- प्रदर्शन में चली लाठी पुलिस की लाठी चार्ज का वीडियो वायरल यूजीसी प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों पर पुलिस ने लाठियां चलाई यमुना एक्सप्रेसवे जाम करने के बाद आगरा जलेसर रोड जाम किया गया उसके बाद जिला मुख्यालय की तरफ जा रहे थे तभी पुलिस ने लाठियां चलना प्रारंभ कर दिया1
- जैथरा के ढ़कपुरा में युवक को गोली लगने की सूचना, पुलिस ने अस्पताल भेजा जैथरा के ढ़कपुरा में युवक को गोली लगने की सूचना, पुलिस ने अस्पताल भेजा एटा। थाना जैथरा क्षेत्र के ग्राम ढ़कपुरा में 19/20 सितंबर की रात्रि एक युवक को गोली लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए चिकित्सालय भिजवाया। पुलिस के अनुसार मामले में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना स्तर पर टीम गठित की गई है। पुलिस टीमों द्वारा संभावित स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई जारी है।1
- आज नवीगंज टोल प्लाजा पर माननीय डॉक्टर श्री अरविंद राजभर जी का स्वागत करते हुए पदाधिकारी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ता भोगांव विधानसभा सचिव से शिवरतन रतन सिंह कश्यप, आगरा मंडल महासचिव राजू कश्यप, मैनपुरी जिला अध्यक्ष सौरव कश्यप, इटावा जिला अध्यक्ष पृथ्वीराज कश्यप, ए'व सोनू कश्यप ने स्वागत किया स्वागत किया2
- जमीन की गलत पैमाइश से नाराज महिला तहसील परिसर की पानी की टंकी पर चढ़ी जमीन की गलत पैमाइश से नाराज महिला तहसील परिसर की पानी की टंकी पर चढ़ी कन्नौज। जमीन की गलत पैमाइश किए जाने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने रविवार को तिर्वा तहसील परिसर में जमकर हंगामा किया। महिला तहसील परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गई और एसडीएम को मौके पर बुलाने की मांग करने लगी। महिला के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह एसडीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ी रही। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटे रहे। मामला तिर्वा तहसील परिसर का है।1