logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

परिवर्तन की लहर अब हकीकत है! हिंदुत्व के संकल्प से महक उठी बंगाल की माटी। 🚩🦁 जय माँ काली! 🔱 बंगाल की हवाओं में अब शंखनाद है। यह सिर्फ एक राजनीतिक जीत नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं, हमारी दुर्गा पूजा और हमारे गौरवशाली इतिहास की जीत है। अब बंगाल अपनी खोई हुई पहचान वापस पा रहा है। 🚩

8 hrs ago
user_𝐒𝐡𝐢𝐯𝐚𝐦 𝐒𝐰𝐚𝐫𝐧𝐤𝐚𝐫
𝐒𝐡𝐢𝐯𝐚𝐦 𝐒𝐰𝐚𝐫𝐧𝐤𝐚𝐫
Lawyer देवास, देवास, मध्य प्रदेश•
8 hrs ago

परिवर्तन की लहर अब हकीकत है! हिंदुत्व के संकल्प से महक उठी बंगाल की माटी। 🚩🦁 जय माँ काली! 🔱 बंगाल की हवाओं में अब शंखनाद है। यह सिर्फ एक राजनीतिक जीत नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं, हमारी दुर्गा पूजा और हमारे गौरवशाली इतिहास की जीत है। अब बंगाल अपनी खोई हुई पहचान वापस पा रहा है। 🚩

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई#Indore #Encroachment #BulldozerAction #MunicipalCorporation #MPNews #BreakingNews #IndoreNews #GovernmentLand #Action #CleanDrive
    1
    सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई#Indore #Encroachment #BulldozerAction #MunicipalCorporation #MPNews #BreakingNews #IndoreNews #GovernmentLand #Action #CleanDrive
    user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
    SUNDARAM EXPRESS NEWS
    Media company मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए रविवार को हुई नीट (यूजी) परीक्षा में अभ्यर्थियों की सख्त चेकिंग हुई। इंदौर में 57 केंद्रों पर परीक्षा हुई। नकल न हो और फर्जी अभ्यर्थी परीक्षा न दे पाएं, इसके लिए इस बार थ्री लेयर सिक्योरिटी सिस्टम अपनाया गया। एचएचएमडी यानी हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टर से चेकिंग, ई-प्रवेश पत्र स्कैनिंग और ऑथेंटिकेशन-फेस रिकग्निशन की प्रक्रिया के बाद ही हर अभ्यर्थी को एंट्री दी गई।
    1
    मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए रविवार को हुई नीट (यूजी) परीक्षा में अभ्यर्थियों की सख्त चेकिंग हुई। इंदौर में 57 केंद्रों पर परीक्षा हुई। नकल न हो और फर्जी अभ्यर्थी परीक्षा न दे पाएं, इसके लिए इस बार थ्री लेयर सिक्योरिटी सिस्टम अपनाया गया। एचएचएमडी यानी हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टर से चेकिंग, ई-प्रवेश पत्र स्कैनिंग और ऑथेंटिकेशन-फेस रिकग्निशन की प्रक्रिया के बाद ही हर अभ्यर्थी को एंट्री दी गई।
    user_Amin sisgar
    Amin sisgar
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *इंदौर में एडमिशन फेयर 2026 बना छात्रों के लिए बड़ा अवसर, 500+ से अधिक छात्रों ने लिया हिस्सा* 30+ यूनिवर्सिटीज, 200+ कोर्स—इंदौर में एडमिशन फेयर 2026 रहा हिट ,करियर गाइडेंस का बड़ा मंच इंदौर। इंदौर में आयोजित एडमिशन फेयर 2026 सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें 500+ से अधिक छात्रों और अभिभावकों ने भाग लिया। रेडिसन ब्लू होटल में आयोजित इस दो दिवसीय फेयर में भारी भीड़ और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। इस फेयर में 30+ प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की भागीदारी रही, जहाँ छात्रों को 200+ UG और PG कोर्स के विकल्पों के साथ ऑन-द-स्पॉट काउंसलिंग, एडमिशन गाइडेंस और स्कॉलरशिप से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर अपने करियर से जुड़े सवालों के जवाब प्राप्त किए, जिससे उन्हें अपने भविष्य को लेकर सही निर्णय लेने में मदद मिली। इस बारे में बात करते हुए, श्री विवेक शुक्ला, डायरेक्टर एवं CEO, Afairs Exhibitions & Media Pvt. Ltd. ने कहा, “इंदौर में एडमिशन फेयर 2026 को मिला शानदार रिस्पॉन्स हमारे लिए बेहद उत्साहजनक है। हम समझते हैं कि छात्रों को अपने भविष्य से जुड़े फैसले लेने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, इस मेले ने छात्रों को इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, IT और मेडिसिन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्स के बारे में विस्तार से जानने का अवसर दिया। साथ ही, यूनिवर्सिटी प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर उन्होंने अपने सवालों के जवाब पाए और एडमिशन प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की।” आयोजकों के अनुसार, इंदौर में मिला यह जबरदस्त रिस्पॉन्स दर्शाता है कि छात्रों में उच्च शिक्षा को लेकर जागरूकता और उत्साह लगातार बढ़ रहा है।
    1
    *इंदौर में एडमिशन फेयर 2026 बना छात्रों के लिए बड़ा अवसर, 500+ से अधिक छात्रों ने लिया हिस्सा*
30+ यूनिवर्सिटीज, 200+ कोर्स—इंदौर में एडमिशन फेयर 2026 रहा हिट ,करियर गाइडेंस का बड़ा मंच
इंदौर।  इंदौर में आयोजित एडमिशन फेयर 2026 सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें 500+ से अधिक छात्रों और अभिभावकों ने भाग लिया। रेडिसन ब्लू होटल में आयोजित इस दो दिवसीय फेयर में भारी भीड़ और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।
इस फेयर में 30+ प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की भागीदारी रही, जहाँ छात्रों को 200+ UG और PG कोर्स के विकल्पों के साथ ऑन-द-स्पॉट काउंसलिंग, एडमिशन गाइडेंस और स्कॉलरशिप से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर अपने करियर से जुड़े सवालों के जवाब प्राप्त किए, जिससे उन्हें अपने भविष्य को लेकर सही निर्णय लेने में मदद मिली।
इस  बारे में बात करते हुए, श्री विवेक शुक्ला, डायरेक्टर एवं CEO, Afairs Exhibitions & Media Pvt. Ltd. ने कहा, “इंदौर में एडमिशन फेयर 2026 को मिला शानदार रिस्पॉन्स हमारे लिए बेहद उत्साहजनक है। हम समझते हैं कि छात्रों को अपने भविष्य से जुड़े फैसले लेने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है,  इस मेले ने छात्रों को इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, IT और मेडिसिन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्स के बारे में विस्तार से जानने का अवसर दिया। साथ ही, यूनिवर्सिटी प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर उन्होंने अपने सवालों के जवाब पाए और एडमिशन प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की।”
आयोजकों के अनुसार, इंदौर में मिला यह जबरदस्त रिस्पॉन्स दर्शाता है कि छात्रों में उच्च शिक्षा को लेकर जागरूकता और उत्साह लगातार बढ़ रहा है।
    user_Vinod Goyal
    Vinod Goyal
    Local News Reporter इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Ck_news
    1
    Post by Ck_news
    user_Ck_news
    Ck_news
    Video Creator इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत के बाद पूरे देश में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है इसी कड़ी में इंदौर मे भी भाजपा द्वारा जीत का भव्य जश्न मनाया गया मोदी- मोदी के नारों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया और एक-दूसरे को जीत की बधाई दी वहीं भाजपा कार्यालय में पारंपरिक बंगाली व्यंजन झालमुड़ी भी वितरित की गई इस अवसर पर जमकर आतिशबाजी की गई और नेताओं ने पश्चिम बंगाल की इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए अपनी प्रतिक्रिया भी दी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी पश्चिम बंगाल फतह पर काफी खुश दिखाई दिए कैलाश विजयवर्गीय भाजपा कार्यालय पहुचें और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया खुशी मे कैलाश विजयवर्गीय ने ढोल बजाकर पश्चिम बंगाल का प्रसिद्ध व्यंजन झालमुड़ी का भी स्वाद लिया कैलाश विजयवर्गीय ने कहा की प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के चमत्कारिक नेतृत्व और अमित शाह की कुशल रणनीति के चलते इस चुनाव में सफलता हासिल हुई है पश्चिम बंगाल की जीत सामान्य जीत नहीं है वहाँ सरकार बनना भाजपा के लिए नहीं बल्कि देश के लिए जरूरी था क्योंकि पश्चिम बंगाल मे बंगाल में लाॅ एंड ऑर्डर नहीं था जो देश विरोधी गतिविधियों का केंद्र बन गया था देश की आंतरिक सुरक्षा को खतरा देने वालो को वहा की राज्य सरकार संरक्षण देने का काम करती थी नकली नोट, नक्सलवाद, घुसपैठियों का गढ़ बन गया था पश्चिम बंगाल , मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि नरेंद्र मोदी अमित शाह और नितिन नवीन ने पश्चिम बंगाल जीतकर पूरे देश को तोहफा दिया है कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि चार दशकों के अंदर पहली बार पश्चिम बंगाल मे निष्पक्ष चुनाव हुए है...
    1
    पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत के बाद पूरे देश में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है इसी कड़ी में इंदौर मे भी भाजपा द्वारा जीत का भव्य जश्न मनाया गया मोदी- मोदी के नारों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया और एक-दूसरे को जीत की बधाई दी वहीं भाजपा कार्यालय में पारंपरिक बंगाली व्यंजन झालमुड़ी भी वितरित की गई इस अवसर पर जमकर आतिशबाजी की गई और नेताओं ने पश्चिम बंगाल की इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए अपनी प्रतिक्रिया भी दी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी पश्चिम बंगाल फतह पर काफी खुश दिखाई दिए कैलाश विजयवर्गीय भाजपा कार्यालय पहुचें और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया खुशी मे कैलाश विजयवर्गीय ने ढोल बजाकर पश्चिम बंगाल का प्रसिद्ध व्यंजन झालमुड़ी का भी स्वाद लिया कैलाश विजयवर्गीय ने कहा की प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के चमत्कारिक नेतृत्व और अमित शाह की कुशल रणनीति के चलते इस चुनाव में सफलता हासिल हुई है पश्चिम बंगाल की जीत सामान्य जीत नहीं है वहाँ सरकार बनना भाजपा के लिए नहीं बल्कि देश के लिए जरूरी था क्योंकि पश्चिम बंगाल मे 
बंगाल में लाॅ एंड ऑर्डर नहीं था जो देश विरोधी गतिविधियों का केंद्र बन गया था देश की आंतरिक सुरक्षा को खतरा देने वालो को वहा की राज्य सरकार संरक्षण देने का काम करती थी नकली नोट, नक्सलवाद, घुसपैठियों का गढ़ बन गया था पश्चिम बंगाल , मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि नरेंद्र मोदी अमित शाह और नितिन नवीन ने पश्चिम बंगाल जीतकर पूरे देश को तोहफा दिया है कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि चार दशकों के अंदर पहली बार पश्चिम बंगाल मे निष्पक्ष चुनाव हुए है...
    user_एस. एस. न्यूज सर्विस
    एस. एस. न्यूज सर्विस
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अब तक न्यूज़ चैनल से हीरा सिंह ठाकुर की खास रिपोर्ट 9407586001 देपालपुर तहसील में अवैध कॉलोनियों पर शिकंफ़जा, 12 कॉलोनियों के मामलों में नोटिस जारी कालीबिल्लौद ग्राम की जमीनों पर बिना अनुमति प्लॉटिंग, सड़क-ड्रेनेज निर्माण व मकान निर्माण के आरोप एंकर:- देपालपुर तहसील क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। न्यायालय नायब तहसीलदार टप्पा बेटमा, तहसील देपालपुर जिला इंदौर द्वारा ग्राम कालीबिल्लौद में विकसित की जा रही कुल 12 अवैध कॉलोनियों के मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित व्यक्तियों को कारण बताओ सूचना-पत्र जारी किए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना वैधानिक अनुमति भूमि पर कॉलोनी काटकर प्लॉट विक्रय, सड़क निर्माण, ड्रेनेज लाइन डालना तथा मकान निर्माण नियम विरुद्ध है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कालीबिल्लौद स्थित विभिन्न सर्वे नंबरों की भूमि पर बिना सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के कॉलोनियां विकसित किए जाने की शिकायतें सामने आई थीं। इस पर हल्का पटवारी द्वारा मौका पंचनामा, खसरा नक्शा, प्रतिवेदन एवं फोटोग्राफ प्रस्तुत किए गए। जांच में कई स्थानों पर कच्ची-पक्की सड़कें, ड्रेनेज लाइनें एवं मकान निर्माण कार्य पाया गया। नायब तहसीलदार कार्यालय से जारी नोटिस में कहा गया है कि संबंधित व्यक्तियों को 7 दिवस के भीतर अथवा निर्धारित पेशी दिनांक 06 मई 2026 तक लिखित जवाब प्रस्तुत करना होगा। साथ ही कॉलोनी विकास हेतु प्राप्त वैध दस्तावेज जैसे कॉलोनी लाइसेंस, भूमि डायवर्सन आदेश, नगर तथा ग्राम निवेश विभाग से स्वीकृत मानचित्र, रेरा पंजीयन, भवन अनुज्ञा सहित प्लॉट विक्रय से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि समय पर जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया तो एकपक्षीय कार्रवाई करते हुए अवैध कॉलोनी विकास कार्य रोका जाएगा, भूमि को मूल स्वरूप में लाने की कार्रवाई की जाएगी तथा भारतीय न्याय प्रक्रिया संहिता के तहत दंडात्मक एवं आपराधिक प्रकरण भी दर्ज कराए जा सकते हैं। इन 12 कॉलोनियों/मामलों पर कार्रवाई 1. अवधेश पिता राजधर प्रसाद चौधरी – ग्राम कालीबिल्लौद, सर्वे नंबर 99/5, 99/6, 99/7, 100/1 2. पवन पिता कैलाश चौधरी व अन्य – सर्वे नंबर 99/1, 99/2, 99/3, 99/4 3. लाला पिता रमेश जाति गारी – सर्वे नंबर 93/3/2, 101/4/2 4. मलखानसिंह मारी – सर्वे नंबर 34/2/1/1/2, 34/2/2 5. तेजु पिता मांगीलाल जाट – सर्वे नंबर 93/4/2, 93/4/1/2 6. अंकुशसिंह गौर पिता धर्मेन्द्रसिंह निवासी पीथमपुर – सर्वे नंबर 58/2/1/2 7. विनोद पिता मदनलाल, अनीता, सुनीता निवासी राऊ इंदौर – सर्वे नंबर 58/3/3 8. रुखमणीबाई पति शिवराजसिंह – सर्वे नंबर 33/1/1/1 9. अवधेश पिता राजधर चौधरी, 87 बजरंग विहार कॉलोनी इंदौर – सर्वे नंबर 58/4/2 10. कमल, अशोक, दिलीप पिता बद्रीलाल – सर्वे नंबर 58/4/1 11. मुन्नासिंह पिता छीतरसिंह जाति कलोता व अन्य – सर्वे नंबर 34/1/2 12. शोएब खान निवासी कालीबिल्लौद (कांहा विहार कॉलोनी प्रकरण) – सर्वे नंबर 58/2/1/2 पर अलग से नोटिस जारी मौके पर यह मिला जांच प्रतिवेदन में बताया गया कि कई स्थानों पर बिना अनुमति प्लॉट काटे जा चुके हैं। सड़कें बनाई गई हैं, ड्रेनेज लाइन डाली गई है तथा मकान निर्माण कार्य भी जारी है। एक प्रकरण में मौके पर उपस्थित पंचों ने बताया कि संबंधित कॉलोनी शोएब खान द्वारा काटी गई है, जिसका नाम कांहा विहार बताया गया। प्रशासन सख्त तहसील प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि देपालपुर क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। बिना अनुमति प्लॉट खरीदने वाले लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि ऐसे मामलों में भविष्य में रजिस्ट्री, नक्शा स्वीकृति, बिजली-पानी कनेक्शन जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं। बाईट:- महेन्द्र गौड़ नायब तहसीलदार बेटमा
    3
    अब तक न्यूज़ चैनल से हीरा सिंह ठाकुर की खास रिपोर्ट 9407586001
देपालपुर तहसील में अवैध कॉलोनियों पर शिकंफ़जा, 12 कॉलोनियों के मामलों में नोटिस जारी
कालीबिल्लौद ग्राम की जमीनों पर बिना अनुमति प्लॉटिंग, सड़क-ड्रेनेज निर्माण व मकान निर्माण के आरोप
एंकर:- देपालपुर तहसील क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। न्यायालय नायब तहसीलदार टप्पा बेटमा, तहसील देपालपुर जिला इंदौर द्वारा ग्राम कालीबिल्लौद में विकसित की जा रही कुल 12 अवैध कॉलोनियों के मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित व्यक्तियों को कारण बताओ सूचना-पत्र जारी किए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना वैधानिक अनुमति भूमि पर कॉलोनी काटकर प्लॉट विक्रय, सड़क निर्माण, ड्रेनेज लाइन डालना तथा मकान निर्माण नियम विरुद्ध है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कालीबिल्लौद स्थित विभिन्न सर्वे नंबरों की भूमि पर बिना सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के कॉलोनियां विकसित किए जाने की शिकायतें सामने आई थीं। इस पर हल्का पटवारी द्वारा मौका पंचनामा, खसरा नक्शा, प्रतिवेदन एवं फोटोग्राफ प्रस्तुत किए गए। जांच में कई स्थानों पर कच्ची-पक्की सड़कें, ड्रेनेज लाइनें एवं मकान निर्माण कार्य पाया गया।
नायब तहसीलदार कार्यालय से जारी नोटिस में कहा गया है कि संबंधित व्यक्तियों को 7 दिवस के भीतर अथवा निर्धारित पेशी दिनांक 06 मई 2026 तक लिखित जवाब प्रस्तुत करना होगा। साथ ही कॉलोनी विकास हेतु प्राप्त वैध दस्तावेज जैसे कॉलोनी लाइसेंस, भूमि डायवर्सन आदेश, नगर तथा ग्राम निवेश विभाग से स्वीकृत मानचित्र, रेरा पंजीयन, भवन अनुज्ञा सहित प्लॉट विक्रय से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि समय पर जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया तो एकपक्षीय कार्रवाई करते हुए अवैध कॉलोनी विकास कार्य रोका जाएगा, भूमि को मूल स्वरूप में लाने की कार्रवाई की जाएगी तथा भारतीय न्याय प्रक्रिया संहिता के तहत दंडात्मक एवं आपराधिक प्रकरण भी दर्ज कराए जा सकते हैं।
इन 12 कॉलोनियों/मामलों पर कार्रवाई
1. अवधेश पिता राजधर प्रसाद चौधरी – ग्राम कालीबिल्लौद, सर्वे नंबर 99/5, 99/6, 99/7, 100/1
2. पवन पिता कैलाश चौधरी व अन्य – सर्वे नंबर 99/1, 99/2, 99/3, 99/4
3. लाला पिता रमेश जाति गारी – सर्वे नंबर 93/3/2, 101/4/2
4. मलखानसिंह मारी – सर्वे नंबर 34/2/1/1/2, 34/2/2
5. तेजु पिता मांगीलाल जाट – सर्वे नंबर 93/4/2, 93/4/1/2
6. अंकुशसिंह गौर पिता धर्मेन्द्रसिंह निवासी पीथमपुर – सर्वे नंबर 58/2/1/2
7. विनोद पिता मदनलाल, अनीता, सुनीता निवासी राऊ इंदौर – सर्वे नंबर 58/3/3
8. रुखमणीबाई पति शिवराजसिंह – सर्वे नंबर 33/1/1/1
9. अवधेश पिता राजधर चौधरी, 87 बजरंग विहार कॉलोनी इंदौर – सर्वे नंबर 58/4/2
10. कमल, अशोक, दिलीप पिता बद्रीलाल – सर्वे नंबर 58/4/1
11. मुन्नासिंह पिता छीतरसिंह जाति कलोता व अन्य – सर्वे नंबर 34/1/2
12. शोएब खान निवासी कालीबिल्लौद (कांहा विहार कॉलोनी प्रकरण) – सर्वे नंबर 58/2/1/2 पर अलग से नोटिस जारी
मौके पर यह मिला
जांच प्रतिवेदन में बताया गया कि कई स्थानों पर बिना अनुमति प्लॉट काटे जा चुके हैं। सड़कें बनाई गई हैं, ड्रेनेज लाइन डाली गई है तथा मकान निर्माण कार्य भी जारी है। एक प्रकरण में मौके पर उपस्थित पंचों ने बताया कि संबंधित कॉलोनी शोएब खान द्वारा काटी गई है, जिसका नाम कांहा विहार बताया गया।
प्रशासन सख्त
तहसील प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि देपालपुर क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। बिना अनुमति प्लॉट खरीदने वाले लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि ऐसे मामलों में भविष्य में रजिस्ट्री, नक्शा स्वीकृति, बिजली-पानी कनेक्शन जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं।
बाईट:- महेन्द्र गौड़ नायब तहसीलदार बेटमा
    user_हिरासिंह ठाकुर
    हिरासिंह ठाकुर
    Army & navy surplus shop इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • इंदौर में चोरों ने मंदिर में की चोरी सीसीटीवी में कैद हुई हरक़त पुलिस तलाश में जुटी जैन मंदिर में घुसे ,हथियारबंद नकाबपोशों ने चुराईं चांदी व अष्टधातु की प्रतिमाएं सीसीटीवी में कैद हुए 5 बदमाश, फोरेंसिक टीम जांच में जुटी संभवतः रेकी करने के बाद चोरी की वारदात की गई है चोरों को मंदिर की पूरी जानकारी थी 9 प्रतिमाओं को निशाना बनाया है। एकर ​इन्दौर एरोड्रम थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। एयरपोर्ट रोड स्थित ग्रेटर बाबा परिसर के नवग्रह जिनालय जैन मंदिर में चोरों ने धावा बोला मंदिर समिति की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वीओ पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, चोरी की यह वारदात रात करीब 1:30 बजे से 2:30 बजे के बीच हुई पांच नकाबपोश बदमाश, जो हथियारों से लैस थे, मंदिर के पीछे लगे चैनल गेट का ताला तोड़कर भीतर दाखिल हुए। बदमाश करीब एक घंटे तक मंदिर परिसर के भीतर रहे और इत्मीनान से चोरी की घटना को अंजाम दिया।बदमाशों ने मंदिर से भारी मात्रा में कीमती सामान समेट लिया, जिसमें ​अष्टधातु की 4 प्रतिमाएं,​कलश और छत्र​दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी चुरा ली।चोरी की भनक आज सुबह 5 बजे लगी जब मंदिर के द्वार खुले। सूचना मिलते ही एरोड्रम थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट्स और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं।पुलिस ने मंदिर और आसपास के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। फुटेज में पांचों बदमाश वारदात को अंजाम देते हुए साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस अब उन रास्तों की मैपिंग कर रही है जिनसे बदमाश आए थे और चोरी के बाद फरार हुए बाइट अमरेंद्र सिंह एडिशनल डीसीपी इंदौर
    1
    इंदौर में चोरों ने मंदिर में की चोरी सीसीटीवी में कैद हुई हरक़त पुलिस तलाश में जुटी
जैन मंदिर में घुसे ,हथियारबंद नकाबपोशों ने चुराईं चांदी व अष्टधातु की प्रतिमाएं
सीसीटीवी में कैद हुए 5 बदमाश, फोरेंसिक टीम जांच में जुटी
संभवतः रेकी करने के बाद चोरी की वारदात की गई है
चोरों को मंदिर की पूरी जानकारी थी
9 प्रतिमाओं को निशाना बनाया है।
एकर ​इन्दौर एरोड्रम थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। एयरपोर्ट रोड स्थित ग्रेटर बाबा परिसर के नवग्रह जिनालय जैन मंदिर में चोरों ने धावा बोला मंदिर समिति की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
वीओ पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, चोरी की यह वारदात रात करीब 1:30 बजे से 2:30 बजे के बीच हुई पांच नकाबपोश बदमाश, जो हथियारों से लैस थे, मंदिर के पीछे लगे चैनल गेट का ताला तोड़कर भीतर दाखिल हुए। बदमाश करीब एक घंटे तक मंदिर परिसर के भीतर रहे और इत्मीनान से चोरी की घटना को अंजाम दिया।बदमाशों ने मंदिर से भारी मात्रा में कीमती सामान समेट लिया, जिसमें ​अष्टधातु की 4 प्रतिमाएं,​कलश और छत्र​दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी चुरा ली।चोरी की भनक आज सुबह 5 बजे लगी जब मंदिर के द्वार खुले। सूचना मिलते ही एरोड्रम थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट्स और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं।पुलिस ने मंदिर और आसपास के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। फुटेज में पांचों बदमाश वारदात को अंजाम देते हुए साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस अब उन रास्तों की मैपिंग कर रही है जिनसे बदमाश आए थे और चोरी के बाद फरार हुए
बाइट अमरेंद्र सिंह एडिशनल डीसीपी इंदौर
    user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
    SUNDARAM EXPRESS NEWS
    Media company मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • इंदौर- सीएम डॉ. मोहन यादव पहुंचे नैनोद, इंदौर पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले चरण का सीएम ने किया भूमिपूजन
    1
    इंदौर- सीएम डॉ. मोहन यादव पहुंचे नैनोद, 
इंदौर पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले चरण का सीएम ने किया भूमिपूजन
    user_Amin sisgar
    Amin sisgar
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अप्रैल में की चिल चिलाती धूप में लोगों का गला सुख रहा हे वही लोगों को राहत तब मिली जब शहर कांग्रेस ने एक मानवी पहल करते हुवे शहर की जनता को भर दोपहरी में चौराहे पर ठंडी छाच पिलाई शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने अपने कार्यकर्ताओं को एक आदेश जारी करते हुए कहा कि शहर भर के चौराहों पर भर दोपहरी में लोग पानी को तरस रहे हैं तो उन्हें राहत देने की लिए अपने सभी पदाधिकारी को आदेश जारी किया कि इन्हें ठंडी छाछ और धूप से बचने के लिए एक सफेद कलर का गमछा वितरण किया जाए इसी कड़ी में इंदौर के वार्ड 66 में शहर कांग्रेस के सचिव बंटी बदलनी और उनके तमाम साथियों ने इस पहल को अमली जामा पहनाते हुए पलसीकर चौराहे पर ट्राफिक पॉइंट पर रुके हुए लोगों को ठंडी जांच का वितरण किया साथ ही उन्हें धूप से बचने के लिए एक सफेद गमछा वितरण किया जिसे पहनकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई और ठंडी छाछ पीकर गलातर हो गया वैसे हर चौराहे पर धूप से बचने के लिए लोगों को कांग्रेस ने इस तरफ की मानवीय पहल की हे जिसका अच्छा प्रतिसाद मिल रहा हे कांग्रेस कार्यकर्ता दीपक छाबड़ा दीपक वानखेडे विवेक खंडेलवाल गिरीश जोशी बंधन शुक्ला सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे
    1
    अप्रैल में की चिल चिलाती  धूप में लोगों का गला सुख रहा हे वही लोगों को राहत तब मिली जब शहर कांग्रेस ने एक मानवी पहल करते हुवे शहर की जनता को भर दोपहरी में चौराहे पर ठंडी छाच पिलाई  शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने अपने कार्यकर्ताओं को एक आदेश जारी करते हुए कहा कि शहर भर के चौराहों पर भर दोपहरी में लोग पानी को तरस रहे हैं तो उन्हें राहत देने की लिए अपने सभी पदाधिकारी को आदेश जारी किया कि इन्हें ठंडी छाछ और धूप से बचने के लिए एक सफेद कलर का गमछा वितरण किया जाए इसी कड़ी में इंदौर के वार्ड 66 में शहर कांग्रेस के सचिव बंटी बदलनी और उनके तमाम साथियों ने इस पहल को अमली जामा पहनाते हुए पलसीकर चौराहे पर ट्राफिक पॉइंट पर रुके हुए लोगों को ठंडी जांच का वितरण किया साथ ही उन्हें धूप से बचने के लिए एक सफेद गमछा वितरण किया जिसे पहनकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई और ठंडी छाछ पीकर गलातर हो गया वैसे हर चौराहे पर धूप से बचने के लिए लोगों को कांग्रेस ने इस तरफ की मानवीय पहल की हे जिसका अच्छा प्रतिसाद मिल रहा हे कांग्रेस कार्यकर्ता दीपक छाबड़ा दीपक वानखेडे विवेक खंडेलवाल गिरीश जोशी बंधन शुक्ला सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे
    user_एस. एस. न्यूज सर्विस
    एस. एस. न्यूज सर्विस
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.