Shuru
Apke Nagar Ki App…
माती कोर्ट ने नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के मामले में पति-पत्नी को 6-6 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई और ₹6-6 हजार का अर्थदंड लगाया नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में माती कोर्ट में एडीजे 15 ने पति राजेन्द्र कुमार पुत्र प्रताप सिंह व पत्नी पप्पी पत्नी राजेंद्र कुमार निवासी सिंहपुर, झींझक थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात को दोषी करार दिया और अभियुक्तों को 6-6 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई और ₹6-6 हजार के अर्थदंड से दंडित भी किया।
Arvind sharma kanpur dehat
माती कोर्ट ने नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के मामले में पति-पत्नी को 6-6 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई और ₹6-6 हजार का अर्थदंड लगाया नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में माती कोर्ट में एडीजे 15 ने पति राजेन्द्र कुमार पुत्र प्रताप सिंह व पत्नी पप्पी पत्नी राजेंद्र कुमार निवासी सिंहपुर, झींझक थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात को दोषी करार दिया और अभियुक्तों को 6-6 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई और ₹6-6 हजार के अर्थदंड से दंडित भी किया।
More news from Kanpur Dehat and nearby areas
- ग्राम पंचायत सीधामऊ ब्लॉक सरवन खेड़ा के ग्राम सीधा मऊ के आंगनवाड़ी केंद्र पर।आठवां पोषण पखवाड़ा मनाया गया। कार्यक्रम में गोद भराई रस्म, भाव गीत के माध्यम बहुत ही लोकप्रिय रहा।4
- Post by Rinku.kumar1
- जालौन की सड़कों पर एक बार फिर तेज रफ्तार ने खून से लकीर खींच दी। चुरखी रोड पर MLV इंटर कॉलेज के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत ने इलाके को दहला दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार किशोर सड़क पर तड़पते नजर आए और चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक हादसे में आशिक पाल (14 वर्ष) और विवेक पाल (14 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों शादी समारोह से लौट रहे थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का सबसे खौफनाक मोड़ बन जाएगा। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए इंसानियत दिखाते हुए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत बेहद नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना स्थल: चुरखी रोड, MLV इंटर कॉलेज के पास, जालौन सवाल क्या नाबालिगों के हाथ में बाइक देना अब आम बात हो गई है? आखिर कब रुकेगा सड़कों पर मौत का तांडव? ट्रैफिक नियम सिर्फ कागजों तक ही सीमित क्यों? प्रशासन की निगरानी आखिर कहां गायब है? हर हादसे के बाद सिर्फ जांच—जिम्मेदारी कब तय होगी? यह हादसा सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि समाज और सिस्टम दोनों के लिए कड़ा संदेश है— रफ्तार = खतरा, लापरवाही = मौत! #BreakingNews #Jalaun #UPNews #RoadAccident #SpeedKills #MinorDriving #TrafficViolation #AccidentAlert #PublicSafety #GroundReport #SeriousInjury #LocalNews #BigBreaking #RoadSafety #UPPolice #WakeUpCall #YouthSafety #Emergency1
- जालौन मे भारत सरकार के निर्देश पर जनगणना 2027 का कराया गया प्रशिक्षण कार्य दरअसल आज कालपी नगर के माधव राव सिंधिया व्यास इंटर कॉलेज मे आज जनगणना 2027 का प्रशिक्षण कार्य कराया गया जहाँ प्रशिक्षण के प्रथम सत्र मे मकान सूचिकरण व मकानो क़ी गणना का मास्टर ट्रेनरों के साथ ही कॉलेज के छह कमरों मे प्रोजेक्टर के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान करीब तीन सौ लोगो ने प्रशिक्षण लिया। *बाईट:- उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह कालपी (जालौन)*3
- Post by Arjun Singh1
- Post by MD ANISH KURAISHI1
- रामपुरा, जालौन।जनपद के रामपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मिर्जापुरा जागीर में सोमवार को शाम 6 बजे के लगभग एक ऐसा खूनी संघर्ष हुआ। जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पारिवारिक विवाद में चली गोलियों और लाठियों ने एक ही परिवार के दो चिरागों को हमेशा के लिए बुझा दिया। विवाद और हत्या की शुरुआत जमीनी विवाद को लेकर हुई। मिर्जापुरा जागीर निवासी जय नारायण चतुर्वेदी के बेटों के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक हुई। विवाद इतना बढ़ा कि बीच वाले भाई अल्लू उर्फ जितेंद्र 30 वर्ष ने तैश में आकर अपने सगे बड़े भाई कैलाश 35 वर्ष पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली कैलाश के शरीर के महत्वपूर्ण हिस्से में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। बड़े बेटे कैलाश की हत्या देख पिता जय नारायण और सबसे छोटा भाई गुड्डू 25 वर्ष अपना आपा खो बैठे। उन्होंने भाग रहे जितेंद्र (अल्लू) को घेर लिया और उस पर लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि जितेंद्र को तब तक पीटा गया जब तक कि उसके प्राण नहीं निकल गए। देखते ही देखते घर का आंगन दो सगे भाइयों के खून से लाल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रामपुरा थाना पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता जय नारायण और छोटे भाई गुड्डू को घटनास्थल से ही हिरासत में ले लिया है। दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। जयनारायण के तीनों बेटों की शादी हो चुकी हैं। गांव में दहशत और तनाव दोहरे हत्याकांड के बाद मिर्जापुरा जागीर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक डॉ ईशान सोनी और क्षेत्राधिकारी अम्बुज सिंह अन्य आला अधिकारी भी मौके का मुआयना करने पहुँच रहे हैं ताकि घटना के मूल कारणों का पता लगाया जा सके। फोटो1
- ब्रेकिंग न्यूज़ बड़ी खबर कालपी (जालौन) झांसी–कानपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार को अचानक भड़क उठी आग ने मचा दी अफरातफरी! पेट्रोल पंप के पास लगी आग देखते ही देखते विकराल हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि हाईवे पर गुजर रहे वाहन भी रुक गए और लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर दौड़ पड़ा—एसडीएम मनोज कुमार सिंह, सीओ अवधेश कुमार सिंह और कोतवाली प्रभारी अजय वृम्ह तिवारी दमकल टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उरई फायर स्टेशन से पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और एक बड़ा हादसा टल गया। पेट्रोल पंप के पास आग लगने से स्थिति बेहद संवेदनशील हो गई थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई से नुकसान सीमित रहा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि आग जैसी किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचना दें, ताकि समय रहते मदद पहुंच सके। बाईट:- उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह कालपी4