Shuru
Apke Nagar Ki App…
*घर बैठे लाखों कमाने का मौका, वेस्टिज का डायरेक्ट सेलिंग सिस्टम* *घर बैठे लाखों कमाने का मौका, वेस्टिज का डायरेक्ट सेलिंग सिस्टम*
RAJ KUMAR CROWN HB Power
*घर बैठे लाखों कमाने का मौका, वेस्टिज का डायरेक्ट सेलिंग सिस्टम* *घर बैठे लाखों कमाने का मौका, वेस्टिज का डायरेक्ट सेलिंग सिस्टम*
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के माता जलपा देवी मंदिर मांकडी में चोरी की बारदात आई सामने जिसमें रात के समय चोरों ने मंदिर के सामान पर हाथ साफ़1
- पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी केंद्र बडोआ में एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित बंगाणा ऊना -- उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के अंतर्गत जोल सर्कल के तहत पड़ती खरयालता पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र बडोआ में सोमवार को जोल सर्कल की पर्यवेक्षिका मधु सुमन की अध्यक्षता में पोषण माह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को पोषण, संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र तलमेहडा की मुख्यचिकित्सा डॉ जागृति दत्ता,व डॉ इंदू भारद्वाज ने विशेष रूप से भाग लिया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में विनोद कुमारी,मिनाक्षी शर्मा,सुषमा देवी, उर्मिला शर्मा,कुसम लता,सुमन लता, सत्या देवी,कामनी शर्मा सहित करीब 60 महिलाओं ने भाग लिया। इस मौके पर पर्यवेक्षिका मधु सुमन द्वारा सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को महिलाओं को बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं के लिए पौष्टिक एवं संतुलित आहार के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उचित पोषण स्वस्थ समाज की नींव है तथा कुपोषण को दूर करने के लिए परिवार एवं समाज की सहभागिता आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान डॉ जागृति दत्ता व डॉ इंदू भारद्वाज द्वारा महिलाओं को पोषण संबंधी जानकारी दी और स्वस्थ खान-पान को दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना रहा। इस मौके पर स्थानीय वार्ड सदस्य रवि शर्मा,जगदीश शर्मा,शिव कुमार शर्मा,जसपाल शर्मा,शिमला देवी,कमला देवी आरती देवी, सहित अन्य महिलाएं भी मौजूद रहीं।1
- सड़क से सदन तक मंत्री बनाने का दावा, आलाकमान के सामने सुक्खू की बोलती बंद क्यों? जयराम ठाकुर का बड़ा हमला शिमला, 27 सितंबर। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर झूठ और गुटबाजी की राजनीति का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सड़क से लेकर सदन तक विधायकों को मंत्री बनाने के दावे करते हैं, लेकिन पार्टी आलाकमान के सामने खामोश हो जाते हैं। जयराम ने कहा कि करीब एक साल पहले मुख्यमंत्री ने विधानसभा के अंदर और फिर जनसभा में एक विधायक को मंत्री बनाने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक उस पर अमल नहीं हुआ। वहीं कांग्रेस की हिमाचल प्रभारी मीडिया को बता रही हैं कि मंत्रिमंडल विस्तार का कोई प्रस्ताव ही नहीं आया है। इससे साफ है कि मुख्यमंत्री अपनी ही पार्टी प्रभारी को अंधेरे में रखकर विधायकों को लालच देकर अपना गुट मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने तंज कसा कि वह विधायक हर जगह मुख्यमंत्री के साथ छाया की तरह दिखते हैं - दिल्ली हो, शिमला हो या मंडी, जहां सुक्खू खड़े होते हैं, उनके पीछे वही खड़े नजर आते हैं। उनके चेहरे पर मंत्री न बन पाने की बेचैनी साफ दिखती है। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जनता से तो झूठ बोलते ही हैं, विधानसभा में भी झूठ बोलते हैं और अब अपने विधायक साथियों से भी झूठ बोल रहे हैं। किसी को डराकर तो किसी को मंत्री पद का लालच देकर कुर्सी बचाने की कोशिश हो रही है। अब कार्यकाल समाप्ति की ओर है, सवाल है कि चार साल बाद मंत्री बनना भी कौन चाहेगा।1
- प्रागपुर के पहले एसडीएम निशांत ठाकुर ने संभाला कार्यभार, भव्य स्वागत परागपुर उपमंडल के पहले एसडीएम के रूप में रविवार को निशांत ठाकुर ने अपना कार्यभार संभाला। उनके परागपुर पहुंचने पर नहर कमेटी परागपुर, ग्राम पंचायत परागपुर तथा स्थानीय ग्रामीणों ने बैंड-बाजे के साथ उनका जोरदार एवं भव्य स्वागत किया। नए एसडीएम के स्वागत को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्वागत समारोह के दौरान मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुरेंद्र सिंह मनकोटिया कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मुल्तान सिंह के पक्ष में भी जोरदार नारे लगाए। इससे समारोह का माहौल कुछ समय के लिए राजनीतिक रंग में भी नजर आया। निशांत ठाकुर के स्वागत के लिए नहर कमेटी परागपुर के सचिव एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी बृज मोहन सूद सहित पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर तहसीलदार परागपुर हिमानी शर्मा, नायब तहसीलदार बलबिंद्र सिंह, तहसीलदार रक्कड़ संजीव कुमार, नायब तहसीलदार रजनीश, ग्राम पंचायत परागपुर की प्रधान अभिलाषा शर्मा, उपप्रधान मुकेश सोनी , शमशेर,अमित ठाकुर,सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि परागपुर में एसडीएम कार्यालय शुरू होने से क्षेत्रवासियों को प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें विभिन्न सरकारी सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी।4
- जब मंत्री की बैठक में छाया अंधेरा, मोबाइल टॉर्च बनी अधिकारियों का सहारा मंत्री जी की बैठक में बिजली ने दिया झटका, अंधेरे में हुई समीक्षा, बिजली बोर्ड के अधिकारी भी रहे मौजूद! मंत्री की समीक्षा बैठक म मोबाइल टॉर्च की रोशनी में चली चर्चा #सोलन #बिजली_गुल #मंत्री_की_बैठक #धनीराम_शांडिल #मोबाइल_टॉर्च #बिजली_बोर्ड #सोलन_न्यूज #हिमाचल_प्रदेश #ब्रेकिंग_न्यूज #ViralNews #SolanNews #HimachalNews #BreakingNews #बिजली_व्यवस्था #सोशल_मीडिया_वायरल जब मंत्री की बैठक में छाया अंधेरा, मोबाइल टॉर्च बनी अधिकारियों का सहारा मंत्री जी की बैठक में बिजली ने दिया झटका, अंधेरे में हुई समीक्षा, बिजली बोर्ड के अधिकारी भी रहे मौजूद! मंत्री की समीक्षा बैठक म मोबाइल टॉर्च की रोशनी में चली चर्चा #सोलन #बिजली_गुल #मंत्री_की_बैठक #धनीराम_शांडिल #मोबाइल_टॉर्च #बिजली_बोर्ड #सोलन_न्यूज #हिमाचल_प्रदेश #ब्रेकिंग_न्यूज #ViralNews #SolanNews #HimachalNews #BreakingNews #बिजली_व्यवस्था #सोशल_मीडिया_वायरल1
- Solan में धूमधाम से मनाया गया वर्ल्ड टूरिज्म डे लोगों को किया गया जागरूक1
- *घर बैठे लाखों कमाने का मौका, वेस्टिज का डायरेक्ट सेलिंग सिस्टम* *घर बैठे लाखों कमाने का मौका, वेस्टिज का डायरेक्ट सेलिंग सिस्टम*1
- खंड विकास अधिकारी बंगाणा के.एल. वर्मा की अध्यक्षता में खंड विकास कार्यालय के सभागार कक्ष में पंचायत सचिवों एवं पंचायत प्रधानों के साथ विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित2
- बाल विज्ञान मेले में बी.एल. स्कूल कुनिहार का दबदबा, 9 विद्यार्थियों ने जीते पुरस्कार प्रश्नोत्तरी से लेकर मॉडल प्रदर्शनी व साइंस एक्टिविटी कॉर्नर तक विद्यार्थियों ने मनवाया प्रतिभा का लोहा , विद्यालय में किया सम्मानित1