रक्षाबंधन से पहले बागपत में मिलावटखोरों पर शिकंजा, 385 किलो मावा कराया नष्ट। जनपद बागपत में रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश और जिलाधिकारी अस्मिता लाल के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य डीपी सिंह के नेतृत्व में टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों की जांच की।अभियान के दौरान टीम ने 385 किलोग्राम मावा नष्ट कराया, जबकि 30 किलोग्राम स्किम्ड मिल्क पाउडर जब्त किया। नष्ट और जब्त किए गए खाद्य पदार्थों की अनुमानित कीमत 1.16 लाख रुपये से अधिक बताई गई है।खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गौरीपुर मोड़ पर मुजफ्फरनगर से दिल्ली जा रहे एक आईसर कैंटर को रोककर जांच की। वाहन में मोहम्मद कैफ और फुरकान द्वारा ले जाया जा रहा करीब 320 किलो मावा मिला। मावा अस्वच्छ परिस्थितियों में परिवहन किया जा रहा था। मिलावट की आशंका पर टीम ने मावे के दो विधिक नमूने लिए और करीब 89,600 रुपये कीमत का 320 किलो मावा मौके पर नष्ट करा दिया।वहीं बड़ौत तहसील के ग्राम सादिकपुर सिलौली में शबाना पत्नी कल्लू की मावा भट्टी पर भी छापेमारी की गई। यहां मावा और स्किम्ड मिल्क पाउडर के नमूने लिए गए। टीम ने 65 किलो मावा नष्ट कराया, जबकि करीब 9,000 रुपये कीमत का 30 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर जब्त किया।इसके अलावा ग्राम मंगरौली में सत्तार पुत्र अजरदीन की मावा भट्टी से मावे का नमूना लिया गया। ग्राम हिसाबदा में गुलशेर पुत्र उमरदीन की भट्टी से मावा और मिश्रित दूध के नमूने लिए गए। वहीं आस मोहम्मद पुत्र समयदीन की भट्टी से भी मावे का नमूना संग्रहित किया गया।खाद्य विभाग ने सभी विधिक नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, जांच रिपोर्ट में मिलावट या खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।अभियान में सहायक आयुक्त खाद्य डीपी सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी यज्ञ दत्त आर्य और निधि रानी शामिल रहे। अधिकारियों ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ जांच और कार्रवाई का अभियान आगे भी जारी रहेगा। दुनिया डायरेक्ट राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र से जिला संवाददाता समीर चौधरी की खास रिपोर्ट धन्यवाद समाचार एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें।9528754757

- 25 हजार का इनामी बदमाश संजय पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली। गाजियाबाद :- इंदिरापुरम क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिटी जोन की स्वाट टीम, सर्विलांस और थाना इंदिरापुरम पुलिस की संयुक्त टीम ने कनावनी पुस्ता रोड पर 25,000 रुपये के इनामी बदमाश संजय को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर की सूचना पर जब पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का इशारा किया, तो आरोपी भागने लगा। बाइक फिसलने पर उसने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संजय (निवासी नांगलोई) बताया और इंदिरापुरम क्षेत्र में हुई हालिया स्नैचिंग की घटना स्वीकार की। पुलिस को इसके पास से एक स्प्लेंडर बाइक, एक तमंचा, कारतूस और एक पीली धातु का टुकड़ा बरामद हुआ है। आरोपी पर दर्जनों से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।3
- मुरादनगर। बुधवार की सुबह शहर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जश्न-ए-ईद मिलाद-उन-नबी का जुलूस-ए-मौहम्मदी निकाला गया जिसमें शहर के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। जुलूस नूरगंज कॉलोनी स्थित मदरसा दारुल उलूम रजा ए मुस्तफा कादरी मस्जिद से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ अपने गंतव्य कादरी मस्जिद पर संपन्न हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों की मौजूदगी रही। जुलूस सुबह कादरी मस्जिद से निकला जोकि पुरानी गुड़ मंडी, डॉ. राजवीर बाली गली, बिलाल मस्जिद, रावली रोड, एक मीना मस्जिद, आजाद मार्केट, मेन बाजार और ईदगाह रोड होते हुए कादरी मस्जिद पर संपन्न हुआ। इस दौरान जुलूस में शामिल लोग पूरी श्रद्धा के साथ दरूद शरीफ और कलमा शरीफ पढ़ रहे थे। जगह-जगह लोगों ने नारा ए रिसालत, या रसूल अल्ल्याल और सरकार की आमद मरहबा के नारे लगाकर माहौल को पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। जुलूस में कादरी मस्जिद के इमाम खालिद रजा ने हाजिरीन को संबोधित करते हुए पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा की शान और उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान सपा के वरिष्ठ नेता फारुख चौधरी यूनुस पहलवान मास्टर इकबाल व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष कुंवर शहजाद चौधरी सपा नगर अध्यक्ष शोएब चौधरी संजीव चौधरी सूफी बाबूद्दीन मईनुद्दीन अजीम मोहम्मद शाहिद डॉक्टर डॉक्टर जमील अफजाल चौधरी महबूब जहीर डॉ शकील कासिम रिजवी आदि मौजूद रहे। मौके पर पहुंचकर एसीपी मसूरी सुनील कुमार भारद्वाज ने जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जुलूस की कमान खुद मुरादनगर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मौर्य ने भारी पुलिस के साथ संभाल रखे थी।4
- सीमापुरी में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का भव्य जुलूस, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा गाजियाबाद/सीमापुरी। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर आज सीमापुरी क्षेत्र में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उत्साह और अकीदत के साथ भाग लिया। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। जुलूस को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया। पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे और जुलूस को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने में सहयोग किया। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर देशभर में धार्मिक कार्यक्रम और जुलूस आयोजित किए जा रहे हैं। आकाशवाणी के अनुसार, इस अवसर पर पैगंबर हजरत मुहम्मद के जीवन और शिक्षाओं को याद करते हुए मिलाद महफिलें, सीरत सम्मेलन और जुलूस आयोजित किए गए। इस अवसर पर शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश भी दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मिलाद-उन-नबी पर बधाई देते हुए एकता, खुशी, दया और समाजसेवा की भावना को मजबूत करने की कामना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के धार्मिक आयोजन आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संदेश देते हैं। संवाददाता रेनू पुरी5
- जनपद गाजियाबाद थाना इन्दिरपुरम कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस टीम द्वारा मुठभेड मे 01 स्नैचर गिरफ्तार। जनपद गाजियाबाद थाना इन्दिरपुरम कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस टीम द्वारा मुठभेड मे 01 स्नैचर गिरफ्तार। अभियुक्त के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, एक पीली धातु का टुकडा, 01 अवैध देशी तमन्चा, 02 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस बरामद। बाइट- श्री सूर्यबली मौर्य, सहायक पुलिस आयुक्त इन्दिरापुरम1
- समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचे एसपी ऑफिस, अखिलेश यादव के पोस्टर के खिलाफ किया प्रदर्शन! अखिलेश यादव के होर्डिग लगने के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। और खूब जमकर नारेबाजी की। उन्होंने सरकार को 2 घंटे का समय दिया था लेकिन उसके बावजूद भी प्रशासन को उन्होंने उस व्यक्ति को ढूंढने का आदेश जारी नहीं किया, जिस व्यक्ति ने होर्डिंग लगाए थे, जिसके बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एसपी ऑफिस पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की.1
- #विदेशी_शिक्षाविदों ने #बागरणप_लोनी के #पीएम_कॉम्पोजिट_स्कूल के #निपुण #भारत_प्रयासों की #सराहना_की #विदेशी_शिक्षाविदों ने #बागरणप_लोनी के #पीएम_कॉम्पोजिट_स्कूल के #निपुण #भारत_प्रयासों की #सराहना_की1
- पेड़ लगाना ही नहीं है बचना भी है 5 साल तक सेवा करने का संकल्प बाबा हरिदास जी का जो अभी तक 2108 पौधे तैयार कर चुके हैं यमुना तट दशमेश घाट पर आप देख सकते हैं गीता कॉलोनी शमशान घाट के पास पंचतत्व अखाड़ा दशमेश घाट प्रीतम धाम बाबा हरिदास जी के नेतृत्व में 96547860031
- #ईद_ए_मिलाद_उन_नबी पर #डिबाई में #निकला #भव्य #जुलूस, #शांति और #भाईचारे का #दिया #संदेश #ईद_ए_मिलाद_उन_नबी पर #डिबाई में #निकला #भव्य #जुलूस, #शांति और #भाईचारे का #दिया #संदेश1