प्रेमिका को मनाने इंदौर से रोहतास पहुंचा आशिक, इग्नोर करने पर आत्महत्या का किया प्रयास बिहार डेक्स/रोहतास रिपोर्ट:- पी.के मिश्रा के साथ रविकांत कुमार रोहतास जिले के डालमियानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मकराइन गांव में गुरुवार को एक युवक के आत्महत्या के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल मध्य प्रदेश के इंदौर का रहने वाला युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके गांव पहुंचा था, लेकिन युवती द्वारा मिलने से मना करने पर उसने बिजली के खंभे पर चढ़कर हंगामा शुरू कर दिया। जिससे घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। युवक ने अपना नाम प्रशांत जैन बताया है, जो इंदौर के उस्मान नगर मोहल्ला निवासी अजय जैन का पुत्र है। फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास मिली जानकारी के अनुसार युवक मकराइन गांव की एक युवती से संपर्क में था। जब युवती ने उसे नजरअंदाज करना शुरू किया, तो वह उसे मनाने के लिए इंदौर से उसके गांव पहुंच गया। इस दौरान युवती ने जब मिलने से इनकार किया तो युवक परेशान हो गया और उसने बिजली के खंभे पर चढ़कर अपने बेल्ट से गले में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। युवक ने अपने हाथ पर प्रेमिका का नाम लिखा रखा है तथा उसकी तस्वीर वाली एक टीशर्ट भी पहन रखी है। लोगों की तत्परता से बची जान वहीं घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आत्महत्या कर रहे युवक को किसी तरह खंभे से नीचे उतारा और उसे इलाज के लिए डेहरी स्थित अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सासाराम के सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां युवक का फिलहाल इलाज चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार युवक बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था, लेकिन अब उसकी स्थिति पहले से बेहतर है और वह बातचीत भी कर रहा है। हंगामे का वीडियो वायरल, घटना चर्चा का विषय युवक का बिजली के खंभे पर चढ़कर हंगामा करने का एक वीडियो भी अब तेजी से वायरल हो रहा है और घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। चूंकि घटना की जानकारी मिलते हीं रोहतास पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और परिजनों से पूछताछ चल रही है।
प्रेमिका को मनाने इंदौर से रोहतास पहुंचा आशिक, इग्नोर करने पर आत्महत्या का किया प्रयास बिहार डेक्स/रोहतास रिपोर्ट:- पी.के मिश्रा के साथ रविकांत कुमार रोहतास जिले के डालमियानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मकराइन गांव में गुरुवार को एक युवक के आत्महत्या के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल मध्य प्रदेश के इंदौर का रहने वाला युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके गांव पहुंचा था, लेकिन युवती द्वारा मिलने से मना करने पर उसने बिजली के खंभे पर चढ़कर हंगामा शुरू कर दिया। जिससे घटनास्थल पर लोगों की
भारी भीड़ जमा हो गई। युवक ने अपना नाम प्रशांत जैन बताया है, जो इंदौर के उस्मान नगर मोहल्ला निवासी अजय जैन का पुत्र है। फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास मिली जानकारी के अनुसार युवक मकराइन गांव की एक युवती से संपर्क में था। जब युवती ने उसे नजरअंदाज करना शुरू किया, तो वह उसे मनाने के लिए इंदौर से उसके गांव पहुंच गया। इस दौरान युवती ने जब मिलने से इनकार किया तो युवक परेशान हो गया और उसने बिजली के खंभे पर चढ़कर अपने बेल्ट से गले में फंदा
लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। युवक ने अपने हाथ पर प्रेमिका का नाम लिखा रखा है तथा उसकी तस्वीर वाली एक टीशर्ट भी पहन रखी है। लोगों की तत्परता से बची जान वहीं घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आत्महत्या कर रहे युवक को किसी तरह खंभे से नीचे उतारा और उसे इलाज के लिए डेहरी स्थित अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सासाराम के सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां युवक का फिलहाल इलाज चल
रहा है। चिकित्सक के अनुसार युवक बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था, लेकिन अब उसकी स्थिति पहले से बेहतर है और वह बातचीत भी कर रहा है। हंगामे का वीडियो वायरल, घटना चर्चा का विषय युवक का बिजली के खंभे पर चढ़कर हंगामा करने का एक वीडियो भी अब तेजी से वायरल हो रहा है और घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। चूंकि घटना की जानकारी मिलते हीं रोहतास पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और परिजनों से पूछताछ चल रही है।
- Post by Rishikant Choubey1
- भोजपुर आरा के चंदवा में खुल गया है अमित ट्रेडर्स यहां पर हर प्रकार के कोल्ड ड्रिंक एवं हल्दीराम भुजिया भगवती बिस्किट फ्रूटी फीज बिसलेरी पानी लहरी जीरा होलसेल पर उपलब्ध है इसके प्रोपराइटर मोहन कुमार हैं यहां पर किसी भी पार्टी के लिए कोल्ड ड्रिंक उपलब्ध है पता है आरा चंदवा मोड नियर शिवम ड्राइविंग स्कूल मोबाइल नंबर है 74880 87978 एवं 799 228 45 25 है इस नंबर पर संपर्क कर अपना आर्डर लगा सकते हैं1
- एंकर:- आरा में फर्जी ईडी निदेशक बनकर डीएम को फोन करने का मामला सामने आया। जालसाज ने खुद को दिल्ली का अधिकारी बताकर कॉल किया। इससे प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई।पुलिस ने आरोपी को Patna से गिरफ्तार किया। उसकी पहचान अभिषेक भोपल्का उर्फ अभिषेक अग्रवाल के रूप में हुई।वह बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र का रहने वाला है।पुलिस ने आरोपी के पास से 2.61 लाख रुपये नकद जब्त किए। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल मोबाइल भी बरामद हुआ। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी जांच के जरिए आरोपी की पहचान हुई। इसके बाद पटना में छापेमारी कर गिरफ्तारी हुई।आरोपी पहले भी कई बार बड़े अधिकारियों को फोन कर चुका है। 2022 में खुद को हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बताकर डीजीपी को फोन किया था। उस मामले में भी वह जेल जा चुका है।पुलिस अब उसके नेटवर्क और अन्य मामलों की जांच कर रही है। पूछताछ में आरोपी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना है।1
- आरा। आरा भोजपुर एवं बक्सर स्थानीय प्राधिकार के हो रहे बिहार विधान परिषद के चुनाव को लेकर जदयू के बागी प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे मनोज कुमार उपाध्याय को पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है जेडीयू से निकाले जाने के बाद एमएलसी उपचुनाव के प्रत्याशी मनोज कुमार उपाध्याय ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अब जदयू में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री का पद त्यागने के बाद कोई सिद्धांत नहीं रह गया है तभी तो एक समर्पित कार्यकर्ता को टिकट नहीं देकर वर्तमान विधायक के पुत्र को पार्टी ने टिकट दे दिया जदयू के प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद के पिता एवं संदेश के विधायक राधा चरण साहब उर्फ सेठ जी के ऊपर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पिछले संसद के चुनाव में यहां से विकास पुरुष आरके सिंह को हराने में उनका बड़ा योगदान रहा है एवं अब वह बक्सर के ब्रह्मपुरविधानसभा मैं जाकर चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं मैं धनबली एवं बाहुबली नहीं हूं मैं सामाजिक कार्यों में लगातार 1991 से सक्रिय हो और इस बिहार विधान परिषद के हो रहे उपचुनाव में त्रिस्तरीय पंचायत के पंचायत प्रतिनिधियों का भरपूर सहयोग एवं समर्थन उनको मिल रहा है और उनकी लड़ाई किसी से नहीं है वह चुनाव जीतकर इन तमाम जनप्रतिनिधियों के मान सम्मान अधिकार की लड़ाई को लड़ने का काम करेंगे और चुनाव में वह 11सूत्री उनकी मांग एवं अधिकार को लेकर वह चुनाव लड़ रहे है पार्टी ने भले ही उनको निष्कासित कर दिया लेकिन अभी भी जदयू हमारे दिल में है और वह तमाम जनप्रतिनिधियों के हाथ एवं अधिकार की लड़ाई को आगे भी लड़ने का काम करते रहेंगे वहीं उन्होंने राधाचरण शाह के ऊपर पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह जग जाहिर है और सभी लोग जानते हैं कि कौन पार्टी के लिए काम कर रहा है या उनको बताने की जरूरत नहीं है चुनाव लड़ने के बाद उनको धमकी दी जा रही है क्योंकि उनकी पत्नी पिरो नगर परिषद की सभापति हैं और वहां की जनता ने उनका चुनाव जीत कर सभापति बनने का काम किया है वह किसी धमकी से डरने वाले नहीं है और वह चुनाव पूरे प्रतिनिधि के मान सम्मान के लिए लड़ रहे हैं उनकी कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा नहीं है1
- Post by अजय कुमार1
- जो पेड था हमने लगाया किर्तन भजन बाल मूडन उत्सव कार्यक्रम1
- Post by आर के शर्मा1
- चेनारी नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 8 में तालाब से गुरुवार सुबह एक वृद्ध महिला का शव बरामद किया गया घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई शव की पहचान वार्ड संख्या 14 निवासी विनोद राम की 70 वर्षीय पत्नी लहासी देवी के रूप में हुई है परिजनों के अनुसार लहाशी देवी मानसिक रूप से अस्वस्थ थी बहू कलावती देवी ने बताया कि बुधवार रात भोजन करने के बाद लहाशि देवी अपने कमरे में सोने चली गई थी परिवार के अन्य सदस्य भी सो गए थे इस दौरान वह कब घर से बाहर निकल गई इसकी किसी को जानकारी नहीं हो सकी गुरुवार सुबह जब परिजनों ने कमरे में देखा तो वह वहां नहीं थी काफी खोजबीन के बाद सूचना मिली कि तालाब में शव पड़ा हुआ हैमौके पर पहुंचने पर कलावती देवी ने शव की पहचान अपनी सास के रूप में की सूचना मिलने पर चेनारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है।2
- संदेश विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बिजेंद्र यादव ने कहा कि “इस बार आरा बॉक्सर एमएलसी उप चुनाव में साफ हो जाएगा कि जलेबी बेचने वाला कौन है और दूध पीने वाला कौन।” अपने बयान के जरिए उन्होंने सीधे तौर पर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को चुनौती दी। बिजेंद्र यादव ने आगे दावा किया कि राजद पार्टी के प्रत्याशी सोनू राय की जीत तय है और जनता का पूरा समर्थन उन्हें मिल रहा है। उनके इस बयान के बाद इलाके की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। वीडियो वायरल #public #bhojpurआरा #bihar #pawansingh #amrapalidubeyfans #बिजेंद्रयादव #राधाचरण #राजद Janata Dal (United) #इंडिया #इंडियागठबंधन #महागठबंधन #उपचुनाव @highlight1